बुधवार, 24 जनवरी 2024

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-96, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. बृहस्पतिवार, जनवरी 25, 2024

3. शक-1945, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पूर्णिमा, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 07:13, सूर्यास्त: 06:52।

5. न्‍यूनतम तापमान- 8 डी.सै., अधिकतम- 19+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 23 जनवरी 2024

सकिपा के तत्वावधान में बोस की जयंती मनाई

सकिपा के तत्वावधान में बोस की जयंती मनाई 

आजादी की लड़ाई के महानायक थे सुभाष चंद्र बोस.... प्रेमचंद्र केसरवानी

सकिपा ने मनाई सुभाष चन्द्र बोस की जयंती

कौशाम्बी। समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान मे नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा में 23 जनवरी को सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगों ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माला पहनाया और सुभाष चंद्र बोस अमर रहे, अमर रहे के नारे लगाए। 
इस अवसर पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र केसरवानी ने कहा सुभाष चंद्र बोस आजादी के महानायक थे। उन्होंने देश के लिए आजीवन संघर्ष किया। 
इसी तरह मनौरी कस्बे में पार्टी नेता मनोज सोनी ने भी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई। इस अवसर पर मनोज सोनी ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मिठाई बांटी। इस मौके पर परिहार सिंह, अर्जुन सिंह, अनिल गौतम,  राजू, दिलीप आदि मौजूद रहे।
गणेश साहू

दीपोत्सव एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन

दीपोत्सव एवं हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन 

पंकज कपूर 
हल्द्वानी। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शक आरपी सिंह के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु श्रीराम मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा की संध्या पर संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी के क्वीन्स पब्लिक स्कूल में इक्यावन सौ दीयों से भारत का नक्शा बनाकर जय श्री राम लिखकर दीपोत्सव एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया।
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य अमन कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि भगवान श्रीराम ब्रह्मांड के सबसे आदर्श पुरुष है। जिन्होंने मनुष्य के रूप में जन्म लेकर ब्रह्मऋषि विश्वामित्र से विद्योपार्जन के उपरांत पृथ्वी पर असंख्य राक्षसों का संहार कर सत्य न्याय धर्म दया मर्यादा का पालन करते हुए दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ संघर्ष त्याग तपस्या समर्पण सदाचार का उत्कर्ष उदाहरण देकर प्रभु श्रीराम ने हम सबके लिए सत्य न्याय धर्म दया के मार्ग पर चलने के लिए मार्ग प्रशस्त किया है। इसलिए आज जब रामभक्तों के पाँच सौ सालों के कठिन परिश्रम बलिदान दृढ़ निश्चय संकल्प शक्ति के बाद प्रभु श्रीराम जी की जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु श्री राम का भव्य दिव्य अद्भुत अलौकिक अविस्मरणीय स्वर्ण जड़ित श्री राम मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा से प्रभु श्रीराम के विराजमान होने पर सम्पूर्ण विश्व रामभक्ति के उत्साह उमंग में भाव विभोर होकर राम मय है।
इस दौरान मनाने में दीपोत्सव एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, मार्गदर्शक साकेत अग्रवाल, आर पी सिंह उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, सचिव नन्दकिशोर आर्या, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार, अमन कुमार, शौफाली जायसवाल, प्रेरणा चनियाल, अंकिता खतवाल, हेमन्त कुमार साहू, रिंकी गुप्ता, धर्मा कुमारी, खेमराज साहू, नीतू रौतेला, प्रीति आर्या, अलका टंडन, बरखा शर्मा, अलका जीना योगिता बनोला एकता जायसवाल कुसुम बोरा ज्योति जयसवाल कनक चन्द सीमा बत्रा खुशबू जायसवाल कमला द्विवेदी मनीष साहू युवराज गुप्ता निखिल साहू पूनम गुप्ता सूरज मिस्त्री रितिक साहू अमित गोस्वामी रोहतास प्रजापति सुशीला सरकार पुलकित कुमार नन्दकिशोर आर्या महेश साहू दीपक कुमार आशा रावत नीता रौतेला मंजू वार्ष्णेय लक्ष्मी हालदार सुशील राय चम्पा हालदार चंचल मिस्त्री अंशिका साहू दया जोशी सुनीता तिवारी कनिष्क साहू श्रद्धा पाण्डेय अजय बिष्ट मनोज शाह कमल जोशी नैना तिवारी सुष्मिता रावत गरिमा साहू निधि सिंह नंदा राणा जानकी कश्यप सुमित राय जोशना राय बिजली मंडल संदीप यादव अरविन्द कुमार अशोक कुमार मुकेश कुमार सूरज कुम्हार आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

एसपी गर्ग को पदक से पुरस्कृत किया जाएगा

एसपी गर्ग को पदक से पुरस्कृत किया जाएगा

दुष्यंत टीकम 

राजनांदगाव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव जिले के वर्त्तमान एसपी मोहित गर्ग को राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक से पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने 2019 में बीजापुर जिले में हुई मुठभेड़ में 10 नक्सली मार गिराए थे। जिसको लेकर 26 जनवरी को उन्हें राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। बीजापुर में पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना के दौरान थाना भैरमगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत बोडगा के जंगल में उनके नेतृत्व में डीआरजी और एसटीएफ की टीम संयुक्त अभियान पर रवाना हुई थी। दिनांक 7 फ़रवरी सन 2019 को बोड़गा नाला के पास पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 पुरूष और 5 महिला सहित 10 माओवादी मार गिराए थे। साथ ही 11 नग कंट्रीमेड गन सहित विस्फोटक बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली थी।

जिसको लेकर 26 जनवरी को उन्हें राज्यपाल द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि, 10 अक्टूबर सन 2016 को थाना बीजापुर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोकड़ा पारा तुमनार में माओवादी विरोधी अभियान पर पुलिस पार्टी निकली थी. जिसका नेतृत्व मोहित गर्ग द्वारा किया जा रहा था, सर्चिंग के दौरान घात लगाकर बैठे माओवादियों के द्वारा पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान जवाबी कार्यवाही की गई। पुलिस और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में 4 माओवादियों को मार गिराने गए. जिसमें उन्होंने 9 एम.एम. 1 नग पिस्टल, 1 नग 312 बोर कट्टा, 1 नग भरमार बंदूक, 1 नग मजल लोडिंग गन, बरामद करने में सफलता मिली थी. जिसमें पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को वर्ष 2019 में राष्ट्रपति ‘‘पुलिस वीरता पदक’’ मिला था।

आपको बता दें कि, एसपी मोहित गर्ग छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस हैं और वो मूल रुप से दिल्ली के रहने वाले है। श्री गर्ग इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद आईआईएम अहमदाबाद से एम.बी.ए. की पढ़ाई किये हैं। यूपीएससी में चयन से पहले उन्होंने करीब एक वर्ष तक आईटीसी में नौकरी भी की है। वर्तमान में मोहित गर्ग पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव के पद पर पदस्थ हैं। इससे पहले वे सीएसपी बिलासपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर एवं पुलिस अधीक्षक के पद पर जिला गरियाबंद, बीजापुर, नारायणपुर, कबीरधाम, बलरामपुर में पदस्थ थे और सेनानी 14 वीं वाहिनी धनोरा बालोद, सेनानी 19वीं वाहिनी, छसबल जगदलपुर, सेनानी 16 वाहिनी छसबल नारायणपुर (अतिरिक्त प्रभार) के पद पर पदस्थ रह चुके हैं। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग छत्तीसगढ़ के पहले आईपीएस हैं जिन्हें 03 बार राष्ट्रपति द्वारा ‘‘पुलिस वीरता पदक’’ पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष में यज्ञ का आयोजन किया


प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष में यज्ञ का आयोजन किया 

श्रीराम प्राणप्रतिष्ठा के उपलक्ष में यज्ञ कर किया गुणगान और बच्चों को बांटे कपड़े।

बागपत। बड़ौत श्रीराम परिवार प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष में कल्याण भारती सेवा संस्थान के कार्यालय आजाद नगर बड़ौत निकट गली न0 5 पर कार्यक्रम एक यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में संस्थान के प्रबंध निदेशक गोपी चन्द सैनी, विक्रम सिंह, कल्याण भारती के वरिष्ठ सदस्य समाज सेवी हेमचंद जैन, प्रोफेसर विनोद कुमार, मास्टर राजीव कुमार सुंदर लाल रुहेला कृष्ण सैनी, कर्मवीर सिंह के साथ उपस्थित सभी ने श्री राम दरबार में दीप प्रज्वलित कर सामूहिक यज्ञ का किया आयोजन, यज्ञ को विधिविधान के साथ मास्टर राजकुमार रुहेला संरक्षक (आजाद नगर मौहल्ला कमेटी बड़ौत) जी ने संपन्न कराया, कार्यक्रम के दूसरे चरण में राम चर्चा एवम गुणगान किया गया। और तीसरे चरण में उपस्थित पंजीकृत बच्चों को कपड़े बांट कर सभी को हलवे का प्रसाद  वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में कल्याण भारती सेवा संस्था द्वारा गठित आजाद नगर मौहल्ला कमेटी के सभी सदस्य मुख्य रूप से सहभागी रहें।

डीआईजी ने 21 उपनिरीक्षक के ट्रांसफर किए

डीआईजी ने 21 उपनिरीक्षक के ट्रांसफर किए 

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर रेंज के डीआईजी अजय कुमार साहनी ने सहारनपुर परिक्षेत्र के तीनों जनपदों में तैनात 21 उपनिरीक्षक के ट्रांसफर कर दिए हैं‌। जिसमें मुजफ्फरनगर में तैनात शाहपुर थानाध्यक्ष विनय शर्मा, रामराज थानाध्यक्ष सुनील शर्मा, सब इंस्पेक्टर प्रवेश शर्मा सहित कई सब इंस्पेक्टर के ट्रांसफर किए गए हैं।

डीआईजी ने सहारनपुर से अरविंद शर्मा, गौरव कुमार, राजकुमार यादव को शामली, अजय प्रसाद गौड व अमित कुमार को सहारनपुर से मुजफ़्फ़रनगर, एस आई के. प्रसाद व नवीन भाटी को मुजफ़्फ़रनगर से सहारनपुर, प्रवेश कुमार को मुजफ़्फ़रनगर से शामली, राकेश कुमार, रईस अहमद, अशोक कुमार, माजिद अली को मुजफ़्फ़रनगर से सहारनपुर, राकेश कुमार गौतम को मुजफ़्फ़रनगर से शामली, सुनील शर्मा, विनय शर्मा, संजय कुमार को मुजफ़्फ़रनगर से सहारनपुर, विनोद कुमार राघव मुजफ़्फ़रनगर से शामली, विपिन कुमार मुजफ़्फ़रनगर से शामली, मूलचंद त्यागी को मुजफ़्फ़रनगर से शामली डायल-112, जयकिशोर व धर्मेन्द्र कुमार को शामली से मुजफ़्फ़रनगर भेजा गया है।

सीएम ने अयोध्या में खुद आकर मार्चा संभाला

सीएम ने अयोध्या में खुद आकर मार्चा संभाला    

संदीप मिश्र 

अयोध्या। प्राण प्रतिष्ठा के बाद लाखों रामभक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच गए। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इन्हें नियंत्रित करने के लिए खुद यहां आकर मोर्चा संभालना पड़ा। उन्होंने पहले हेलीकाप्टर से रामजन्मभूमि व राम पथ का हवाई सर्वेक्षण किया और फिर राम मंदिर पहुंचे। पब्लिक एड्रेस सिस्टम से श्रद्धालुओं को संबोधित कर धैर्य बनाए रखने की अपील की।

मंगलवार को सीएम योगी को प्रशासन और मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली कि अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए अनुमान से बहुत ज्यादा संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए हैं। इसके बाद उन्होंने तत्काल प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार को रामनगरी में व्यवस्था को सुचारू करने का निर्देश देते हुए रवाना किया। दोपहर में यहां पहुंचे दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने कमिश्नर गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम नितीश कुमार और एसएसपी राजकरण नय्यर से भीड़ नियंत्रण के उपायों पर मंत्रणा कर आनन-फानन में उन्हें प्रभावी कराया।

इसके बाद शाम सवा चार बजे के करीब खुद सीएम योगी भी रामनगरी पहुंच गए। पहले उन्होंने अयोध्या धाम का हवाई सर्वेक्षण कर रामजन्मभूमि पथ और राम पथ पर मौजूद भीड़ का आंकलन किया। इसके बाद उनका हेलीकाप्टर साकेत कॉलेज में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। यहां से वह सीधे राम मंदिर परिसर पहुंचे। मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए प्रभावी की गई व्यवस्था को परखा। प्रमुख सचिव गृह और डीजी एलओ से भी इस बारे में रिपोर्ट ली। साथ ही सभी रामभक्तों को बिना किसी अवरोध व व्यवधान के सुव्यवस्थित दर्शन कराने के निर्देश दिए।

सीएम ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से राम मंदिर और अयोध्या धाम में मौजूद रामभक्तों को संबोधित भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामलला के दर्शन के लिए यहां आए सभी श्रद्धालुओं का स्वागत है। आप सभी धैर्य और संयम बनाए रखें। कोई भी हड़बड़ाए न, धक्का-मुक्की न करें। लाइन में लगकर प्रशासन और पुलिस के अनुरोध को स्वीकार करते हुए अपनी बारी का इंतजार करें। सभी को दर्शन मिलेगा। इसके लिए प्रशासन ने सभी व्यवस्था कर रखी है।

सीएम के संबोधन को एड्रेस सिस्टम के माध्यम से बार-बार प्रसारित किया जाता रहा। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को भी प्रसारित किया गया। यह अपील उन्होंने महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हुई जनसभा में देशवासियों से की थी। इसमें पीएम मोदी ने रामभक्तों से 22 जनवरी को अयोध्या न आने का आग्रह किया था।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...