रविवार, 21 जनवरी 2024

पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गैंग का खुलासा किया

पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गैंग का खुलासा किया

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुज़फ्फरनगर। थाना नई मंडी पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गैंग का खुलासा किया है। जिनके कब्जे से लाखों रुपए का माल बरामद किया गया है। पुलिस ने होटलों पर खड़े ट्रकों से माल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय पांच चोर गिरफ्तार किए है। जिनका सरगना अभी पुलिस की पहुंच से बाहर चल रहा है।
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना नई मंडी पुलिस द्वारा सड़क पर खड़े माल वाहक वाहनों से सामान चोरी करने वाले अंअंतरराज्यीय चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए पांच चोरों को गिरफ्तार किया है उन्होंने बताया कि उनके कब्जे से चुराया गया लगभग 16 लाख रुपए कीमत का सामान व कैंटर गाड़ी बरामद हुई है।
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि जब हाईवे पर ज्यादा कोहरा होता है तभी यह चोरी की घटना को अंजाम देते हैं और माल वाहन ट्रक से कुछ सामान चोरी कर लेते हैं। और उसे मार्केट में बेच देते हैं। दौरान थाना नहीं मंडी पुलिस ने भगवान दास पुत्र भरत, केशव पुत्र रामकरन, रोहित पुत्र सतपाल, परवेज पुत्र शौकीन, और दीपक पुत्र टीटू को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो अभियुक्त मेरठ के हैं। जबकि तीन चोर हरियाणा के सोनीपत जनपद के वासी है। इनका सरगना विजय शर्मा अभी फरार चल रहा है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने 99 पेटी च्यवनप्राश, 9 पेटी पतंजलि हनी, आठ डिब्बे कैल्शियटस कैप्सूल, 5100 नगद और एक कैंटर गाड़ी बरामद की है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि चोरों के पास से बरामद किया गए। माल की कीमत 18-20 लाख रु है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

राष्ट्रपति मुर्मू ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने कहा है कि अयोध्या धाम में नए मंदिर में प्रभु श्री राम की जन्म-स्थली पर स्थापित मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आप विधिवत तपश्चर्या कर रहे हैं। इस अवसर पर, मेरा ध्यान इस महत्वपूर्ण तथ्य पर है कि उस पावन परिसर में, आपके द्वारा सम्पन्न की जाने वाली अर्चना से हमारी अद्वितीय सभ्यतागत यात्रा का एक ऐतिहासिक चरण पूरा होगा। आपके द्वारा किया गया। 44 दिवसीय कठिन अनुष्ठान, पवित्र धार्मिक पद्धतियों का अनुसरण मात्र नहीं है बल्कि त्याग की भावना से प्रेरित सर्वोच्च आध्यात्मिक कृत्य है और प्रभु श्री राम के प्रति सम्पूर्ण समर्पण का आदर्श है। आपकी अयोध्या धाम की यात्रा के इस पावन अवसर पर मैं आपको अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करती हूं। अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के उद्घाटन से जुड़े देशव्यापी उत्सवों के वातावरण मैं, भारत की चिरंतन आत्मा की उन्मुक्त अभिव्यक्ति दिखाई देती है। यह हम सभी का सौभाग्य है कि हम सब अपने राष्ट्र के पुनरुत्थान के एक नए काल-चक्र के शुभारम्भ के साक्षी बन रहे हैं।

राम मंदिर की उपग्रह से ली गई तस्वीर जारी की

राम मंदिर की उपग्रह से ली गई तस्वीर जारी की

इकबाल अंसारी 
बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय सुदूर संवेदन केंद्र ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की उपग्रह से ली गई तस्वीर जारी की है।
इसरो ने अंतरिक्ष में मौजूद भारतीय सुदूर संवेदी उपग्रह से ली गई तस्वीर रविवार को साझा की, जिसमें अयोध्या में बन रहा भव्य मंदिर दिखाई दे रहा है जिसमें रामलला का प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होना है। पिछले साल 16 दिसंबर को ली गई तस्वीर में दशरथ महल, अयोध्या रेलवे स्टेशन और पवित्र सरयू नदी भी दिखाई दे रही है।
रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य लोगों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होगा।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-93, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254

2. सोमवार, जनवरी 22, 2024

3. शक-1945, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:48, सूर्यास्त: 05:18।

5. न्‍यूनतम तापमान- 9 डी.सै., अधिकतम- 21+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 20 जनवरी 2024

समारोह के संदर्भ में गलत प्रसार, एडवाइजरी जारी

समारोह के संदर्भ में गलत प्रसार, एडवाइजरी जारी 

संदीप मिश्र 
नई दिल्ली/अयोध्या। अयोध्या में  22 जनवरी को होने जा रहे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के संदर्भ में असत्यापित, भड़काऊ और फर्जी संदेशों के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने शनिवार को एडवाइजरी जारी की।
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने समाचार पत्रों, टीवी चैनलों, डिजिटल समाचार प्रकाशकों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को सलाह दी है कि “ऐसी किसी भी सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित करने से बचें जो झूठी हो या जिसमें हेरफेर किया जा सकता हो या सांप्रदायिक सद्भाव या सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने की क्षमता रखती है।”
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि “22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा के पूरे भारत में आगामी उत्सव के संदर्भ में, भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने पाया है कि विशेषकर सोशल मीडिया पर कुछ असत्यापित, भड़काऊ और फर्जी संदेश फैलाए जा रहे हैं, जिससे सांप्रदायिक सद्भाव और सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ सकती है।”
इसे देखते हुए, मंत्रालय ने 20 जनवरी, 2024 को समाचार पत्रों, टेलीविजन चैनलों, डिजिटल समाचार प्रकाशकों और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें ऐसी किसी भी सामग्री जो गलत हो या जिसमें किसी तरह का हेरफेर किया जा सकता हो या जिससे देश में सांप्रदायिक सद्भाव या सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने की संभावना हो, को प्रकाशित या प्रसारित करने से बचने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, सोशल मीडिया प्लेटफार्मों को भी ऊपर उल्लिखित प्रकृति की सूचना को होस्ट, प्रदर्शित या प्रकाशित न करने के लिए उचित प्रयास करने की सलाह दी गई है।”

राम मंदिर में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई

राम मंदिर में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई 

संदीप मिश्र 
अयोध्या। राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्रतिमा की प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। पूरी अयोध्या अभेद्य किले के रूप में नजर आएगी। इसके साथ ही लखनऊ में भी धारा 144 लागू कर दी गई है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान परिसर और आगंतुकों की उच्च स्तरीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अयोध्या में भव्य राम मंदिर को कठोर सुरक्षा विवरणों से ढंक दिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के विशेष सुरक्षा बल (एसएसएफ) द्वारा तीन-स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। मंदिर की सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और प्रादेशिक सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) को तैनात किया गया है।
आज यानी 20 दिसंबर की रात 8:00 बजे से ही अयोध्या की सभी सीमाएं सील हो जाएंगी। अयोध्या की सीमा में कोई वाहन बिना अनुमति के प्रवेश नहीं कर पाएंगे। आमंत्रित अतिथि और पास निर्गत हुए मीडिया कर्मियों को ही मिलेगा प्रवेश, अयोध्या धाम में मीडिया कर्मी चार पहिया वाहन से मूवमेंट नहीं कर पाएंगे। मीडिया कर्मियों को फाटक शीला पार्किंग में ही अपने वाहन को करना पड़ेगा पार्क, राम कथा संग्रहालय व राम की पैड़ी पर ही मीडिया कर्मी रिपोर्टिंग कर सकेंगे।जनपद की सीमा से आज रात 8:00 बजे से डायवर्सन लागू हो जाएगा।

21.6 फुट लंबी बांसुरी को अयोध्या भेजा जाएगा

21.6 फुट लंबी बांसुरी को अयोध्या भेजा जाएगा 

संदीप मिश्र 
अयोध्या। श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में अपने-अपने जिले की प्रसिद्ध वस्तुओं को अयोध्या भेजा जा रहा है। इसी क्रम में पीलीभीत से 21.6 फुट लंबी बांसुरी को अयोध्या भेजा जाएगा। बांसुरी को वहां के संग्रहालय में रखा जाएगा।
बांसुरी शहर के मशहूर कारीगर मरहूम नवाब अहमद की पत्नी हीना परवीन, उनके पुत्र अरमान नबी व उनके चाचा शमशाद ने साथियों के साथ तैयार किया है। उन्होंने बताया कि यह बांस वर्षों से किसी ऐतिहासिक क्षण के लिए रखा हुआ था।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत के प्रचारक हरीश रौतेला ने इस बांसुरी का पूजन किया। 26 जनवरी को यह बांसुरी अयोध्या धाम भेजी जाएगी। जहां इसे संग्रहालय में रखा जाएगा।
विश्व की सबसे लंबी बांसुरी
शहर के लाल रोड निवासी अरमान ने बताया कि 2021 में उन्होंने 16 फुट लंबी बांसुरी बनाई थी। यह बांसुरी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। यह उस वक्त की सबसे लंबी बांसुरी थी। अब 21.6 फुट की बनाई है, जो विश्व की सबसे लंबी बांसुरी होगी।
अयोध्या नगरी में गूंजेगी हिना बी और अरमान की बांसुरी
मुस्लिम परिवार की तरफ से बनाई गई बांसुरी कुछ अलग ही है। अरमान बताते हैं कि बांसुरी बनाना उनका खानदानी काम है। असम के जिस बांस से यह बांसुरी बनाई गई है वह करीब 20 साल पहले से रखा हुआ था। इस बांस को किसी विशेष प्रयोजन के लिए रखा गया था। 2021 में जब सबसे लंबी बांसुरी बनाई थी तब इसका प्रयोग करने जा रहे थे, लेकिन दूसरा बांस मिल गया तो इसे वापस उठाकर रख दिया था।
सोचा नहीं था कि भगवान श्रीराम की नगरी के लिए इस बांस का प्रयोग होगा। बांस की खासियत यह है कि इसका व्यास यानी गोलाई 3.5 इंच है। इतनी गोलाई के बांस अब नहीं आते। बांसुरी बनाने में दस दिन लग गए। बांसुरी की खासियत यह है कि दोनों तरफ से यह बज सकती है।

दोनों तरफ से यह बज सकती है बांसुरी

दोनों तरफ से सातों सुर इसमें डाले गए हैं। बनाने में करीब 70-80 हजार रुपये का खर्च आया। हैंड वर्क किया गया है। सोशल मीडिया पर हिना व उनके बेटे अरमान द्वार तैयार की गई बांसुरी काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस बांसुरी को ट्रक से अयोध्या भेजा जाएगा।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...