गुरुवार, 7 दिसंबर 2023

सीटों के तालमेल का मुद्दा शीर्ष पर होगा

सीटों के तालमेल का मुद्दा शीर्ष पर होगा

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की अगली बैठक के एजंडे में अगले लोकसभा चुनाव के लिए घटक दलों के बीच सीटों के तालमेल का मुद्दा शीर्ष पर होगा। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ‘इंडिया’ गठबंधन की अगली बैठक 17 से 20 दिसंबर के बीच होगी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन बैठक दिसंबर के तीसरे हफ्ते में होगी।
‘इंडिया’ गठबंधन के कई घटक विभिन्न राज्यों में सीट बंटवारे पर तेजी से निर्णय लेने के लिए दबाव डाल रहे हैं ताकि उम्मीदवारों को प्रचार के लिए पर्याप्त समय मिल सके और जमीनी स्तर पर स्थिति का आकलन किया जा सके। इंडिया के 17 घटक दलों के संसदीय दल के नेताओं ने बुधवार को यहां बैठक की थी जिसमें संसद के वर्तमान शीतकालीन सत्र से जुड़े मुद्दों और 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।
कांग्रेस का कहना है कि गठबंधन के घटक दलों के प्रमुख नेताओं की बैठक की तारीख के बारे में एक-दो दिन में घोषणा की जाएगी। अगले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का मुकाबला करने के लिए 26 विपक्षी दलों ने ‘इंडिया’ गठबंधन बनाया है।

शपथ: 11 मंत्रियों के विभागों की घोषणा की

शपथ: 11 मंत्रियों के विभागों की घोषणा की 

इकबाल अंसारी 
हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को 11 नए मंत्रियों के विभागों की घोषणा की, जिन्होंने आज दिन में यहां शपथ ली थी। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को 11 नए मंत्रियों को विभाग आवंटित किए, जिन्होंने दिन में यहां शपथ ली थी।
भट्टी विक्रमार्क नयी सरकार में उप मुख्यमंत्री होंगे और उन्हें राजस्व विभाग दिया गया है। टीपीसीसी के पूर्व अध्यक्ष एन उत्तम कुमार रेड्डी को गृह मंत्रालय मिला है जबकि डी श्रीधर बाबू को वित्त विभाग दिया गया है।
निम्नलिखित पोर्टफोलियो हैं: एन उत्तम कुमार रेड्डी - गृह मंत्रालय, कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी - नगर प्रशासन, डी श्रीधर बाबू - वित्त, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी - सिंचाई, कोंडा सुरेखा - महिला कल्याण, पोन्नम प्रभाकर- बीसी कल्याण, दामोदर राजनरसिम्हा - चिकित्सा और स्वास्थ्य, जुपल्ली कृष्ण राव - नागरिक आपूर्ति, डी अनसूया (सीथक्का) - आदिवासी कल्याण, तुम्माला नागेश्वर राव- सड़कें और इमारतें।

अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर रहे राज्यपाल

अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर रहे राज्यपाल 

इकबाल अंसारी 
कोच्चि। केरल सरकार और राज्यपाल के बीच जारी जुबानी जंग बृहस्पतिवार को उस समय और तेज हो गई, जब मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने आरोप लगाया कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं। विजयन ने एक दिन पहले खान द्वारा दिए गए कुछ बयानों के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की।
उन्होंने कहा कि अगर राज्यपाल ‘‘संघ परिवार का अनुसरण करने वाले’’ हैं तो उन्हें इस बात से कोई समस्या नहीं है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया, ‘‘लेकिन, राज्यपाल को राज्यपाल के रूप में कार्य करना होगा। वह वर्तमान में राज्यपाल के कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं।’’ राज्यपाल ने बुधवार को कहा था कि वह राज्य सरकार की सलाह के लिए तैयार हैं, ‘‘लेकिन इसके दबाव में नहीं आएंगे।’’
खान ने राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति के संदर्भ में यह बात कही थी। राज्यपाल ने यह भी कहा था कि अगर राज्य सरकार किसी विधेयक या अध्यादेश के संबंध में तत्काल कार्रवाई चाहती है तो उसे राजभवन आना चाहिए और उन्हें (खान) स्पष्टीकरण देना चाहिए।
उन्होंने विजयन से यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा कि माकपा के सदस्य और समर्थक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को ‘आजाद कश्मीर’ कहने से बचें और ‘‘अलगाववाद और क्षेत्रवाद की आग न भड़काएं।’’
खान ने सरकार द्वारा उनकी मंजूरी के लिए भेजे गए दो अध्यादेशों पर हस्ताक्षर नहीं करने के बारे में मीडिया रिपोर्ट के जवाब में ये टिप्पणियां कीं। अध्यादेश के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर राज्यपाल को उनसे कुछ कहना है तो उन्हें मीडिया के माध्यम से नहीं बल्कि सीधे बात करनी चाहिए।

मुंबई: फिल्म 'दत्तक पुत्र' का ट्रेलर रिलीज

मुंबई: फिल्म 'दत्तक पुत्र' का ट्रेलर रिलीज 

कविता गर्ग 
मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता यश कुमार की आने वाली फिल्म 'दत्तक पुत्र' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। एबी 5 मल्टीमीडिया के बैनर से बनी फिल्म दत्तक पुत्र में यश कुमार ने दत्तक पुत्र की भूमिका निभाई है। इस फिल्म के निर्माता विनोद कुमार गुप्ता और निर्देशक प्रमोद शास्त्री हैं। इस फिल्म में यश कुमार के साथ लीड रोल में शुभी शर्मा हैं। 
दत्तक पुत्र का ट्रेलर वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। फिल्म दत्तक पुत्र की कहानी शुरू होती एक बेटे द्वारा पिता का पैर दबाने से। यह फिल्म पिता और दत्तक पुत्र के भावपूर्ण रिश्तों की कहानी है, जिसका नेतृत्व यश कुमार कर रहे हैं।यश कुमार ने कहा कि यह एक अलग तरह के रिश्ते पर आधारित फिल्म है। हम सबों ने इस पर बेहद मेहनत की है और एक शानदार फिल्म बनाई है। अब यह दर्शकों को तय करना है कि फिल्म उन्हें कैसी लगी।अभी एक झलक आई है, फिल्म भी जल्द ही रिलीज होगी और दर्शकों से आग्रह करूँगा कि आप सभी अपने परिवार के साथ इस फिल्म को अपना समझकर आनंद लें। फिल्म दत्तक पुत्र में यश कुमार, शुभी शर्मा और देव सिंह के साथ, विनोद मिश्रा,शैलेन्द्र श्रीवास्तव, समर्थ चतुर्वेदी, मनीष चतुर्वेदी, राधे खान, ग्लोरीमोहन्ता, बब्लू खान, शिवेश तिवारी, रुबेश यादव मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के डायलॉग एस.के. चौहान ने लिखा है। डीओपी जगमिंदर सिंह हुंदल (जग्गी) हैं। संगीतकार आज़ाद सिंह और राम प्रवेश ठाकुर हैं। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे हैं। एक्शन दिनेश यादव का है। संपादक प्रकाश झा है। लाइन प्रोड्यूसर आनंद आर श्रीवास्तव और कार्यकारी निर्माता अरशद खान हैं।

यूनिवर्सिटी में चली गोलियां, 3 लोगों की मौत

यूनिवर्सिटी में चली गोलियां, 3 लोगों की मौत

अखिलेश पांडेय 
लास वेगास। लास वेगास शहर में स्थित यूनिवर्सिटी के भीतर धांय धांय चली गोलियों की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई है। इस गोलीबारी में घायल हुए एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। अमेरिका के लास वेगास शहर में स्थित नेवादा यूनिवर्सिटी के भीतर अंजाम दी गई फायरिंग की घटना की चपेट में आकर तीन लोग गोली लगने से मौत के आगोश में समा गए हैं। गोली लगने से घायल हुए एक व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करने के बाद बताया है कि मरने वालों में एक शूटर भी शामिल है। हालांकि पुलिस ने अभी इस बात की खुलकर जानकारी नहीं दी है कि शूटर की मौत पुलिस की गोली लगने से हुई है अथवा उसने पकड़े जाने के डर से खुद को गोली मारकर सुसाइड किया है। पुलिस ने तीनों लोगों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस मामले की तहकीकात कर घटना की तह तक जाने के प्रयासों में लगी हुई है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

1. अंक-48, (वर्ष-11)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. शुक्रवार, दिसंबर 08, 2023

3. शक-1945, माघ, कृष्ण-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 06:36, सूर्यास्त: 05:18।

5. न्‍यूनतम तापमान- 15 डी.सै., अधिकतम- 28+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

बुधवार, 6 दिसंबर 2023

झारखंड में दिखा तूफान ‘मिचौंग’ का असर, बारिश

झारखंड में दिखा तूफान ‘मिचौंग’ का असर, बारिश 

इकबाल अंसारी 
रांची। दक्षिण के राज्‍यों में तूफान ‘मिचौंग’ कहर बरपा रहा है। इसका असर झारखंड के विभिन्‍न जिलों में दि‍ख रहा है। तूफान के कारण 6 दिसंबर को रांची सहित कई जिलों में बारिश हुई। बीते 24 घंटें में अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 6 दिसंबर को दी है।

तापमान में बदलाव नहीं
केंद्र के मुताबिक अगले 2 दिनों में न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्यिस की गिरावट होने की संभावना है।

7 दिसंबर को यहां बारिश
मौसम केंद्र के अनुसार 7 दिसंबर को राज्‍य में कहीं-कहीं हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की उम्‍मीद है। हालांकि किसी तरह की कोई चेतावनी फिलहाल जारी नहीं की गई है।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...