गुरुवार, 16 नवंबर 2023

एक्ने को दूर करेगा एलोवेरा, जानिए

एक्ने को दूर करेगा एलोवेरा, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 
एक्ने एक ऐसी प्रॉब्लम है, जिसे हम सभी ने कभी ना कभी फेस किया ही है। जब भी ब्रेकआउट्स व एक्ने होते हैं तो ऐसे चेहरे की खूबसूरती कहीं छिप जाती है। इतना ही नहीं, हम उस एक्ने को जल्द से जल्द दूर करने के लिए तरह-तरह की क्रीम्स व उपायों का सहारा लेते हैं। लेकिन अगर आप नेचुरल तरीके से एक्ने की प्रॉब्लम को दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा सकता है। एलोवेरा ना केवल स्किन के अतिरिक्त ऑयल को दूर करता है, बल्कि इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी- इन्फ्लेमेटरी गुण भी एक्ने को दूर करने में मददगार होते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप एलोवेरा से एक्ने को दूर कर सकते हैं। 

एलोवेरा आइस क्यूब का करें इस्तेमाल
इसके लिए आप सबसे पहले एलोवेरा जेल को आइस क्यूब ट्रे में जमाएं। जब यह बर्फ के टुकड़ों में बदल जाए तो आप उन्हें अपने एक्ने एरिया पर रब करें। ठंड सूजन और रेडनेस को कम करने में मदद करती है जबकि एलोवेरा स्किन को सूदिंग इफेक्ट देता है।

एलोवेरा और खीरा करें इस्तेमाल
अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो ऐसे में आप एलोवेरा और खीरे को मिक्स करके भी एक्ने एरिया पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप खीरा को कद्दूकस कर लें। इसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें। अब आप इसे अपनी स्किन पर लगाएं और 15-20 मिनट तक लगाएं। अंत में, ठंडे पानी से धो लें।

सुरंग हादसा: पांचवें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सुरंग हादसा: पांचवें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

पंकज कपूर 
देहरादून। उत्तरकाशी सुरंग हादसे में फंसे 40 मजदूरों को बचाने के लिए पांचवें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री वीके सिंह भी उत्तरकाशी पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया।
केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह ने कहा कि शुरुआती बचाव कार्य में, ड्रिलिंग मशीन का उपयोग किया जा रहा था, जिसके कारण कुछ हिस्सों में गड़बड़ी हुई. यही कारण है कि हमने इसे रोक दिया क्योंकि यह अधिक खतरनाक साबित हो सकता था। अब, एक नई मशीन का उपयोग किया जा रहा है। इस कार्य को 2-3 दिनों में सफलतापूर्वक पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री और डीजीपी उत्तराखंड ने किया निरीक्षण
यूनियन मास्टर वीके.सिंह और डीजीपी उत्तराखंड, अशोक कुमार ने साइट पर पहुंचकर भौतिक निरीक्षण किया है। इस दौरान अन्दर फंसे मजदूरों को निकालने के लिए युद्धस्तर पर चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की समीक्षा की गयी। केंद्रीय मंत्री ने रेस्क्यू कार्यों को और अधिक तेज गति व मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा बैठक की
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री पिछले पांच दिनों से सुरंग में फंसे 40 मजदूरों को निकालने के लिए चल रहे राहत और बचाव कार्य की समीक्षा कर रहे हैं।

अंदर फंसे युवक से की पिता ने बात
उत्तरकाशी सुरंग में अंदर फंसे मजदूरों में से एक के पिता धर्म सिंह ने कहा कि मेरा 20 साल का बेटा विजय कुमार अंदर फंसा हुआ है। मैंने अपने बेटे से थोड़ी बात की और उसे हिम्मत दी, उसे आश्वासन दिया कि सब कुछ ठीक हो जाएगा और आज शाम तक उसे बाहर लाया जाएगा। उसे थोड़ी मात्रा में भोजन और पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।

सीएम ने मिलेट बेकरी आउटलेट का उद्घाटन किया

सीएम ने मिलेट बेकरी आउटलेट का उद्घाटन किया

पंकज कपूर 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में मिलेट बेकरी आउटलेट का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य के मोटे अनाजों पर आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने और महिला स्वयं सहायता समूहों की आजीविका में वृद्धि करने के उद्देश्य से सचिवालय परिसर में मिलेट बेकरी का आउटलेट शुभारंभ किया गया है।
राज्य में ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय मंडुआ, झंगोरा, ज्वार, चौलाई इत्यादि अनाजों के उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। इन उत्पादों के मूल्य संवर्धन के लिए जनपद देहरादून के रायपुर ब्लॉक तथा जनपद पौड़ी के पौड़ी ब्लॉक में 2 मिलेट उत्पादों की बेकरी प्रारम्भ की गयी है। मिलेट बेकरी में मंडुआ तथा झंगोरा का प्रसंस्करण कर बिस्किट, ब्रेड तथा पिज्जा बेस व अन्य उत्पाद तैयार किये जा रहें है। अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के अन्तर्गत स्थानीय मोटे अनाजों के उत्पादन और उपभोग को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में अनेक कार्यक्रम किये जा रहे हैं।
राज्य सरकार द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। वर्ष 2025 तक सवा लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। अभी तक 40 हजार 270 महिलायें लखपति दीदी बनायी जा चुकी है। चयनित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को बेकरी विशेषज्ञ के माध्यम से बेकरी उत्पाद हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है जिससे अधिक संख्या में समूहों द्वारा बाजार की मांग के अनुरूप उच्च गुणवत्ता तथा पोषण से युक्त बेकरी उत्पाद तैयार कर लोगों को उपलब्ध करा सके।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, सचिव श्रीमती राधिका झा एवं ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

कंपनी की इमारत में आग, 26 की मौत, 38 घायल

कंपनी की इमारत में आग, 26 की मौत, 38 घायल 

अखिलेश पांडेय 
बीजिंग। उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत में गुरुवार को एक कोयला खदान कंपनी की इमारत में आग लगने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई और 38 घायल हो गए, राज्य मीडिया ने बताया। आग ल्युलियांग शहर के लिशी जिले में स्थित पांच मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर सुबह करीब 6.50 बजे (स्थानीय समयानुसार) लगी। शहर के सूचना कार्यालय के अनुसार, साइट पर बचाव अभियान गुरुवार दोपहर 1:45 बजे (स्थानीय समय) समाप्त हुआ। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की एक पूर्व रिपोर्ट में कहा गया था कि 60 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था।
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, जो इस समय अमेरिका में हैं, ने घायलों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आदेश दिया है। आधिकारिक मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शी, जो इस समय अमेरिका के दौरे पर हैं, ने अधिकारियों से लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक स्थिरता के लिए प्रमुख उद्योगों में जोखिमों का निरीक्षण करने और उन्हें दूर करने के लिए कहा। यह इमारत एक निजी कोयला खदान कंपनी की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन में ढीले सुरक्षा मानकों और खराब प्रवर्तन के कारण औद्योगिक दुर्घटनाएँ आम हैं।
चीन के शांक्सी प्रांत में गुरुवार सुबह एक कोयला खनन कंपनी के दफ्तर में लगी भीषण आग में 26 लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि आग की चपेट में आकर 60 लोग घायल भी हो गए। पुलिस के मुताबिक, ल्यूलियांग शहर के लिशी जिले में स्थित इस पांच मंजिला इमारत में सुबह 6.50 बजे भड़की आग दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। इसे बुझाने के लिए दमकलकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, इस पर नियंत्रण पा लिया गया। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह इमारत एक निजी कोयला खनन कंपनी योंगजू कोल्स की है। यह कंपनी हर साल चीन में 120 टन कोयलने का खनन करती है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  


1. अंक-341, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. शुक्रवार, नवंबर 17, 2023

3. शक-1944, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:40, सूर्यास्त: 05:20।

5. न्‍यूनतम तापमान- 16 डी.सै., अधिकतम- 22+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

बुधवार, 15 नवंबर 2023

327 रनों पर अलाउट न्यूजीलैंड, फाइनल में इंडिया

327 रनों पर अलाउट न्यूजीलैंड, फाइनल में इंडिया 

अखिलेश पांडेय 
नई दिल्ली/वेलिंग्टन। वनडे विश्व कप के पहले सेमीफइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। आज ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे सेमीफइनल की विजेता टीम और भारत के बीच 19 नवंबर को अहमदाबाद में खिताबी जंग होगी।
आज के मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 397 रन बनाए।
जवाब में 398 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 50 ओवर में सिर्फ 327 रन बना सकी। पिछली बार 2019 में कीवी टीम ने करोड़ों भारतीयों का सपना तोड़ दिया था और फाइनल में जगह बनाई थी।इस बार भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर पिछली हार का बदला ले लिया।
आज के इस अहम मुकाबले में विराट कोहली ने 117 रनों की शतकीय पारी खेली, इस शतक के साथ विराट ने सचिन तेंदुलकर के 49 सेंचुरी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। कोहली वनडे में शतकों के मामले में 50 शतक के साथ सबसे आगे निकल गए हैं।विराट के अब वनडे में 50 शतक हो गए है। विराट के अलावा श्रेयस अय्यर ने भी आज 105 रनों की शतकीय पारी खेलकर टीम के टोटल स्कोर में अहम योगदान दिया। श्रेयस का मौजुदा विश्व कप में यह लगातार दूसरा शतक था।
विराट-श्रेयस के अलावा शुभमन गिल ने नाबाद 80 रन बनाए।कप्तान रोहित ने 47 और लोकेश राहुल ने 39 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने तीन और ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट लिया।

ब्रेड से कलाकंद बनाने की रेसिपी, जानिए

ब्रेड से कलाकंद बनाने की रेसिपी, जानिए 

सरस्वती उपाध्याय 
मीठे खेाने की क्रेविं को कंट्रोल करना मुश्किल होता है। जब बात हमारी पारंपरिक देसी मिठाई की हो, तो अनुभव बढ़ जाता है। मिठाइयों को देख कर मुहं में पानी आने लगता है। देसी मिठाई है कलाकंद नरम, मलाईदार और दूधिया होते हैं। इसे आप घर पर भी आसानी से बना सकती हैं। भाई दूज के दिन भाई को खिलाने के लिए आप इस मिठाई को तैयार कर सकते हैं। यहां जानिए ब्रेड से कलाकंद बनाने का तरीका...!

ब्रेड से बनाने के लिए क्या चाहिए ?
ब्रेड कलाकंद एक ऐसी रेसिपी है, जिसे हर कोई फटाफट तैयार कर सकता है। इसे बनाने के लिए शक्कर, दूध, इलायची, केसर, बादाम, पिस्ता, काजू और ब्रेड की होगी

ब्रेड से कैसे बनाएं ?
इसे बनाने के लि सबसे पहले दूध को उबालकर एक तिहाई मात्रा में रख लें फिर इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर मिलाएं। आंच बंद कर दें, केसर के रेशे और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर मिलाएं। अब ब्रेड लें और फिर किनारों को काट लें। अब एक ट्रे लें और बेस बनाने के लिए इसमें रबड़ी में डालें, फिर ब्रेड को समान रूप से डालें। इसे सूखे मेवों से सजाएं और फिर कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद कलाकंद को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और भोग लगाने के बाद भाई को खिलाएं।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...