बुधवार, 8 नवंबर 2023

मोदी के लिए देश में गरीब ही सबसे बड़ी जाति

मोदी के लिए देश में गरीब ही सबसे बड़ी जाति 

मनोज सिंह ठाकुर 
मुरैना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केंद्र की पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का विचार देश के साधन-संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों को देने का था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी सरकार के लिए इन पर पहला हक वंचितों का है और मोदी के लिए देश में गरीब ही सबसे बड़ी जाति है।
मोदी मध्यप्रदेश के चंबल अंचल के मुरैना में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। मोदी की राज्य में आज ये तीसरी चुनावी सभा थी। इसके पहले उन्होंने दमोह और गुना में चुनावी सभाओं को संबोधित किया। मुरैना की सभा के दौरान केंद्रीय मंत्री और मुरैना के दिमनी से पार्टी प्रत्याशी नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि देश के साधन-संसाधन पर पहला अधिकार मुसलमानों का है, जबकि हमारे लिए इन पर पहला हक गरीबों और वंचितों का है। मोदी के लिए देश में गरीब ही सबसे बड़ी जाति है। सेना के जवानों की बहुलता वाले इस क्षेत्र में सभा में मौजूद हजारों लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने वन रैंक वन पेंशन की गारंटी दी थी।
कांग्रेस ने चार दशक तक सैनिकों की इस बात को नहीं सुना। कांग्रेस को भी पता था कि मात्र 500 करोड़ रुपए में ये संभव नहीं हो पाएगा। इसके बाद मौजूदा सरकार ने देश के हर सैनिक को ये लागू करने की गारंटी दी और इसे लागू किया। देश भर के पूर्व सैनिकों को अब तक 70 हजार करोड़ रुपए इसके तहत मिल चुके हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया।
आजादी के बाद कांग्रेस ने घोटालो की शुरुआत सेना से ही की और सेना को विदेशी हथियारों पर निर्भर रखा। सीमा पर तैनात सैनिकों को बेहतर सुविधाओं से वंचित रखा। आतंकी सैनिकाें का सिर काट कर ले जाते थे और कांग्रेस सरकार चुपचाप बैठी रहती थी। आतंकी हमलों की स्थिति में कांग्रेस विदेशों से मदद की गुहार लगाती थी।
वहीं आज का भारत और सेना दोनों आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देते हैं। आज सीमा पर तैनात सैनिकों को आधुनिक सुविधाओं के साथ भारत में बने अस्त्र-शस्त्र दिए जा रहे हैं। सरकार ने सैनिक स्कूलों में तीनों सेनाओं में बेटियों की भर्ती के दरवाजे खोल दिए हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले के 10-12 साल में मध्यप्रदेश में भाजपा और दिल्ली में कांग्रेस सरकार थी।
उस समय केंद्र सरकार डगर डगर पर राज्य सरकार के कामों में रुकावट डालती थी। उन्होंने कहा कि वे उस समय गुजरात के मुख्यमंत्री थे। कोई दिन ऐसा नहीं था, जब केंद्र सरकार भाजपा सरकारों को परेशान ना करती हो। उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश में कांग्रेस के बड़े नेताओं के बीच क्या चल रहा है। चुनाव के बीच वे 'कपड़ा फाड़ो प्रतियोगिता' कर रहे हैं।
उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि यही दो चेहरे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक मध्यप्रदेश में कांग्रेस और पार्टी की सरकार को चलाया है। राज्य को बीमारू बनाने की बदनामी के लिए ऐसे ही नेता जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बस तीन परिवार दिखते हैं। एक दिल्ली वाला और दो यहां के।

मायावती ने भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया

मायावती ने भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया

मनोज सिंह ठाकुर 
सतना। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने जहां कांग्रेस को दलित विरोधी बतलाया, वहीं उन्होने भ्रष्टाचार के लिये मौजूदा भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। मायावती ने आज यहां बीटीआई मैदान में आयोजित आमसभा में सतना जिले की सातों विधानसभा की सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के लिये समर्थन मांगते हुये कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री व्ही पी सिंह ने मंडल आयोग की सिफारिशें लागू की थी, लेकिन कांग्रेस ने दलित आदिवासियों और शोषित एवं वंचितों के लिये कुछ नहीं किया।
उन्होंने कहा कि सवर्ण जातियों में भी गरीब है, उन्हे भी आर्थिक आधार पर आरक्षण दिये जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड रही है, बसपा का किसी से कोई समझौता नही है इसलिए दुष्प्रचार से सावधान रहने की जरूरत है। पार्टी सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय के मुद्दे पर चुनाव लड रही है। हम काम करने में विश्वास रखते है, इसलिए घोषणा पत्र जारी नहीं करते हैं।

हाईकोर्ट बेंच की मांग का समर्थन, प्रदर्शन किया

हाईकोर्ट बेंच की मांग का समर्थन, प्रदर्शन किया 

भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग के समर्थन में बुधवार को वकीलों ने जिला कचहरी में प्रदर्शन किया ओर सीएम के नाम ज्ञापन दिया।
मुजफ्फरनगर में आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए हाईकोर्ट की अतिरिक्त बेंच स्थापना की मांग की। जिला बार संघ और सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने कचहरी में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा।
पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की अतिरिक्त बेंच की स्थापना की मांग को लेकर वर्षों से आंदोलन चल रहा है। अधिवक्ता प्रत्येक शनिवार को कचहरी में हड़ताल रख बेंच की मांग करते हैं।

10 नवंबर तक कक्षा 9 तक के बच्चों की छुट्टी

10 नवंबर तक कक्षा 9 तक के बच्चों की छुट्टी 

अश्वनी उपाध्याय 
गाजियाबाद। स्कूलों में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 9 तक के बच्चों की छुट्टी घोषित कर दी गई है। 10 नवंबर तक स्कूलों में नौवीं तक के बच्चों की छुट्टी रखने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बुधवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी किए गए आदेशों के अंतर्गत जनपद गाजियाबाद में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 9 तक के बच्चों की छुट्टी रखने के आदेश जारी किए गए हैं। 
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी किए गए आदेशों में 10 नवंबर तक कक्षा 1 से लेकर 9 तक के बच्चों की छुट्टी रखने का आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि स्कूल प्रबंधक नौवीं तक के बच्चों को स्कूल में बुलाने के बजाय उन्हें ऑनलाइन क्लास देंगे। बढ़ते प्रदूषण के चलते प्रशासन की ओर से यह फैसला लागू किया गया है। बढ़ते प्रदूषण की वजह से ग्रेप-4 स्टेज लागू की गई है, जिसके अंतर्गत वायु प्रदूषण को रोकने के उपाय भी शुरू कर दिए गए हैं।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  


1. अंक-353, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. बृहस्पतिवार, नवंबर 09, 2023

3. शक-1944, कार्तिक, कृष्ण-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:11, सूर्यास्त: 06:13।

5. न्‍यूनतम तापमान- 16 डी.सै., अधिकतम- 24+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 7 नवंबर 2023

7 नवंबर से वाहनों का आवागमन शुरू, अनुमति

7 नवंबर से वाहनों का आवागमन शुरू, अनुमति  

संदीप मिश्र 
मिर्जापुर। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर गंगा नदी पर बने शास्त्री पुल की मरम्मत और लोड टेस्टिंग की। रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सात नवंबर से भारी वाहनों का आवागमन शुरू कराने की अनुमति दी है। पुल पर 18 चक्का वाहनों के आवागमन की अनुमति मिली है। 18 चक्का वाहन पर 34 टन तक का माल लदा होना चाहिए। इससे ऊपर अथवा ओवरलोड वाहनों का आवागमन नहीं होगा। पुल से भारी वाहनों का आवागमन होने से ट्रांसपोर्ट और क्रशर प्लांट व्यवसाय को संजीवनी मिलेगी।
शास्त्री पुल 1976 में बना था। पुल की आयु 50 वर्ष थी। जो पूरी हो गई है। पुल की तीन बार मरम्मत कराई जा चुकी है। वर्ष 2021 में चार करोड़ 62 लाख से पुल की मरम्मत कराई गई थी। इसमें पुल की बेयरिंग बदली गई। बीम ग्राउटिंग का कार्य हुआ। फुटपाथ रिपेयरिंग और रेलिंग की पेटिंग हुई। मरम्मत के बाद चार माह भी पुल नहीं चला। उसमें खराबी आने लगी। जिसके बाद नवंबर 2020 में पुल से खाली ट्रकों के आवागमन पर भी रोक लगा दी गई। सिर्फ छोटे वाहनों का संचालन हो रहा था। इसके बाद पुल की मरम्मत के लिए सात करोड़ 48 लाख रुपये का बजट मिला। जून 2023 से पुल की मरम्मत का कार्य शुरू हुआ। पांच माह बाद पुल की मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है। इस बार पुल के 28 स्पान में कार्बन फाइबर रैपिंग, केबल ग्राउटिंग के कार्य किए गए हैं। इसके बाद 27 अक्तूबर को पुल की लोड टेस्टिंग की गई। लोड टेस्टिंग की रिपोर्ट सोमवार को आ गई। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक आरएस उपाध्याय ने बताया कि पुल की लोड टेस्टिंग रिपोर्ट में मानक के अनुसार यातायात सुरक्षित पाया गया। जिसते बाद जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सात नवंबर से पुल रक यातायात प्रारंभ किए जाने का निर्देश जारी किया। पुल से ओवरलोड वाहनों का अवागमन नहीं होगा। सिर्फ 18 चक्का तक के वाहनों का ही आवागमन होगा। आरटीओ संजय तिवारी ने बताया कि 18 चक्का वाहन में मानक के अनुसार 34 टन माल लदा होना चाहिए। खाली ट्रक का वजन अलग है। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक आरएस उपाध्याय का कहना है कि शास्त्री पुल की मरम्मत और लोड टेस्टिंग के बाद 18 चक्का वाहनों को आने-जाने की अनुमति दे दी गई है। सात नवंबर से आवागमन शुरू हो सकेगा।

सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से बैठक

सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से बैठक 

दीपावली, धनतेरस के मद्देनजर थानाध्यक्ष ने की पीस कमेटी की बैठक

कौशाम्बी। आगामी धनतेरस, दीपावली, भाईदूज और छठ महापर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से मगंलवार को चरवा थाना परिसर में बैठक हुई। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, सम्मानित लोग उपस्थित हुए। थानाध्यक्ष बलराम सिंह ने कहा कि त्योहार कोई भी हो सभी का उद्देश्य जीवन को खुशियों से भरना होता है। इसलिए सभी लोग सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे खुशियों को ग्रहण लगे। पटाखा व्यापारियों से कहा कि पटाखे के अस्थाई लाइसेंस के लिऐ प्रारूप दिया गया, जिसे भरकर ही दुकान लगाएं। कस्बे में अवैध भंडारण नहीं किया जाएगा। पटाखा की दुकान लगाने के लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है, दुकानें वहीं पर लगाई जाएंगी। दुकानों के पास ड्रम, पानी, बालू, बाल्टी इत्यादि का इंतजाम जरूर रखें। इसके अलावा पटाखा चलाते समय भी सावधानी बरतें। बैठक में प्रमुख रूप से चेयरमैन जगनारायन पासी, हीरा केशरवानी,अशर्फी लाल, संजय पासी, रंजीत यादव,, लालता प्रसाद,राम भवन यादव, लल्ला सिंह यादव,उपनिरीक्षक  गिरीश सिंह, उपनिरीक्षक अयोध्या प्रसाद यादव, उपनिरीक्षक भगवान राम, उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव, उपनिरीक्षक रवि शंकर, व क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे।
गणेश साहू

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...