गुरुवार, 21 सितंबर 2023

फिल्म यारियां 2 का गाना 'ऊंची ऊंची दीवारें' रिलीज

फिल्म यारियां 2 का गाना 'ऊंची ऊंची दीवारें' रिलीज 

कविता गर्ग 
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार की आने वाली फिल्म यारियां 2 का गाना 'ऊंची ऊंची दीवारें' रिलीज हो गया है। यारियां 2 में दिव्या खोसला कुमार, मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी अहम भूमिका में नज़र आएंगे। यश दासगुप्ता, अनस्वरा रंजन, वरीना हुसैन और प्रिया वारियर जैसे कलाकार भी यारियां 2 में काम करते नजर आयेंगे। यारियां 2 का नया गाना 'ऊंची ऊंची दीवारें' रिलीज हो गया है।'ऊंची ऊंची दीवारें' गाना अरिजीत सिंह ने गाया है। गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ प्रस्तुत ,टी-सीरीज़ फिल्म्स और राव और सप्रू फिल्म्स प्रोडक्शन की फिल्म यारियां 2 को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, दिव्या खोसला कुमार और आयुष माहेश्वरी ने प्रोड्यूस किया है।
राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में बनी फिल्म यारियां 2 , 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी।

कनाडा के लोगों की भारत में नो एंट्री, वीजा सस्पेंड

कनाडा के लोगों की भारत में नो एंट्री, वीजा सस्पेंड 

इकबाल अंसारी 
नई दिल्ली। खालिस्तानी आतंकवादियों के मामलों को लेकर कनाडा के साथ मौजूदा समय में चल रही तनातनी के बीच भारत की ओर से उठाए गए एक बड़े कदम के अंतर्गत कनाडा के लोगों की देश में नो एंट्री करते हुए वीजा सेवाएं सस्पेंड कर दी है। जिससे कनाडा सरकार को जोर का झटका लगा है। बृहस्पतिवार को भारत की ओर से लिए गए एक बड़े फैसले के अंतर्गत भारत आने की चाहत रखने वाले कनाडा के लोगों के लिए वीजा सेवाएं सस्पेंड कर दी गई है। 
इससे पहले कनाडा ने मंगलवार को अपने नागरिकों को भारत के कुछ खास हिस्सों में नहीं जाने की सलाह देते हुए एक एडवाइजरी जारी की थी।  बुधवार को इसका जवाब देते हुए भारत ने भी इसी तरह की एडवाइजरी जारी करते हुए कनाडा के कुछ हिस्सों को भारतीय लोगों के लिए पूरी तरह असरक्षित बताया था। इसके थोड़ी देर बाद ही देर रात कनाडा ने भारत की एडवाइजरी को खारिज कर दिया था। 
आज बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार की ओर से लिए गए बड़े फैसले के अंतर्गत कनाडाई लोगों की भारत में नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया गया है। जिसके अंतर्गत भारत सरकार की ओर से कनाडाई लोगों के लिए वीजा सेवाएं सस्पेंड कर दी गई है।

मारपीट से परेशान, पाकिस्तान जाना चाहती है सीमा

मारपीट से परेशान, पाकिस्तान जाना चाहती है सीमा 

विजय भाटी 
गौतमबुद्ध नगर। अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से निकलकर नेपाल के रास्ते होती हुई भारत के नोएडा तक पहुंची सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन मीणा के कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें सीमा कह रही है कि अब सचिन उसके साथ मारपीट करने लगा है। क्योंकि उसके पैसे खत्म हो गए हैं। इसलिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। भारत आकर अब वह पछता रही है, जिस कारण वह पाकिस्तान जाना चाहती है। 
दरअसल सोशल मीडिया पर सचिन मीणा एवं पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के कई ऐसे वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं, जिसमें दोनों की प्रेम कहानी का अंत होता बताया जा रहा है। वीडियो में सीमा हैदर को यह कहते हुए आसानी के साथ सुना जा सकता है कि उसे अब सचिन पीटने लगा है, क्योंकि उसके पास पैसे खत्म हो गए हैं। जिस कारण उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। पाकिस्ताना में अपने पति को छोडकर वह भारत आकर अब पछता रही है इस वजह से वह पाकिस्तान जाना चाहती है। 
विशेषज्ञों की ओर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन वीडियोज की जब सच्चाई की गहराई में जाकर पड़ताल की गई तो सामने आया है कि यह वीडियो ए टूल के माध्यम से निर्मित की गई है जो देखने में एकदम से असली लगती है और वीडियो को देखकर कोई भी पहली नजर में धोखा खाते हुए इन पर विश्वास कर सकता है। 
लेकिन सच्चाई यह है कि सीमा हैदर अभी तक भी सचिन मीणा के साथ है और वह ग्रेटर नोएडा के गांव रबुपुरा स्थित मकान में सचिन और उसके परिवारजनों के साथ आराम से रह रही है। 
सीमा हैदर ने एक दिन पहले ही भारत की संसद में महिला आरक्षण विधायक को लेकर पाकिस्तान को खोजते हुए इस पर अपनी खुशी जताई थी और कहा था कि उसके मुल्क में महिलाओं को पैरों की जूती के समान समझा जाता है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  


1. अंक-339, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. शुक्रवार, सितंबर 22, 2023

3. शक-1944, भाद्रपद, शुक्ल-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:06।

5. न्‍यूनतम तापमान- 16 डी.सै., अधिकतम- 25+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

बुधवार, 20 सितंबर 2023

8 मुर्गों के मर्डर की रिपोर्ट दर्ज, पोस्टमार्टम करवाया

8 मुर्गों के मर्डर की रिपोर्ट दर्ज, पोस्टमार्टम करवाया 

संदीप मिश्र 
कुशीनगर। जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। यहां कप्तानगंज थाने में 8 मुर्गों के मर्डर की रिपोर्ट दर्ज की गई है और उनका पोस्टमॉर्टम भी करवाया गया है। पुलिस के अनुसार नगर पंचायत मथौली की एक महिला ने पड़ोसी महिला पर 8 मुर्गों को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। प्रारभिक जांच के बाद पुलिस ने बताया कि मौत का कारन जहर ही है। लेकिन विस्तृत जांच के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है। 
ये मामला मथौली बाजार नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 का है। स्थानीय निवासी इंद्रावती जायसवाल की तरफ से बीते रविवार को कप्तानगंज पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसन शकीना खातून पर मुर्गो को जहर देने का आरोप लगाया गया। आरोप के अनुसार पीड़िता ने बताया उसके मुर्गों के दड़बे में शकीना ने मुर्गों के दाने में जहर मिला दिया इससे उसके दो मुर्गों की मौत हो गयी। उसने एक अन्य पड़ोसी सुन्नर शर्मा के मुर्गों को भी जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार महिला से कहने पर वह झगड़ा करने लगी। जिसके बाद इंद्रावती ने पुलिस में शिकायत की। 
पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए मरे हुए 8 मुर्गों का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें प्रारंभिक रूप से मौत जहर से होने की बात सामने आई है। विस्तृत जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है। पुलिस इस मामले में फाइनल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।

25वीं भारोत्तलन प्रतियोगिता का आयोजन

25वीं भारोत्तलन प्रतियोगिता का आयोजन 

धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन में भारोत्तलन प्रतियोगिता का आयोजन

संभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले 64 छात्र छात्राओं को शील्ड,मेडल पहनाकर किया सम्मानित

कौशाम्बी। सधर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार में बुधवार को 25वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय भारोत्तलन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नायब तहसीलदार सिराथू विनय कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य दुर्गा देवी ओसा चुन्नी लाल एवं प्रधानाचार्य संघ के अध्यक्ष रामसुंदर सिंह रहे। सर्वप्रथम माँ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के कर कमलों से हुआ। 
तत्पश्चात गत दिवस में हुयीं संभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले 64 छात्र/छात्राओं को शील्ड,मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
भारोत्तलन प्रतियोगिता में
अंडर-17 जूनियर बालिका वर्ग में ईशा(-45KG) धनपत्ति देवी श्याम नारायण थुलगुला को प्रथम स्थान,रीना देवी(-49KG) धर्मा देवी को प्रथम स्थान तथा माही गुप्ता(-55KG)धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन को प्रथम स्थान एवं (-59KG)शकुन यस. पी.राजकीय आश्रम पद्धति कोइलहा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसी क्रम में अंडर-19 सीनियर बालक वर्ग में मोनू निर्मल धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन को प्रथम स्थान तथा मिथुन प्रजापति चौधरी दिरगज इण्टर कॉलेज को प्रथम स्थान तथा अंडर-19 सीनियर वर्ग बालिका में श्वेता राजपूत धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन (-49KG) भार वर्ग में प्रथम स्थान तथा सुलेखा देवी धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन को (-55KG) में प्रथम स्थान तथा सोनम देवी धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन को  (-64KG) भार वर्ग में प्रथम स्थान ,तथा जिकरा कौशीन धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन को (-81KG) भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। स्थान प्राप्त छात्र/छात्राओं को खेल सचिव श्याम लाल के कर कमलों से मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर श्याम लाल चन्द्र भूषण पाण्डेय चन्द्र कान्त पाण्डेय गया प्रसाद मिश्र प्रशान्त कुमार महेन्द्र सिंह दिनेश कुमार शेर बहादुर सिंह आदि खेल शिक्षक एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहें। आये हुये समस्त अतिथियों का विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रामकिरण त्रिपाठी एवं विद्यालय के प्रबंधक  रामसुभग त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन रामशंकर सिंह ने किया।
शशिभूषण सिंह 

इस तालाब में तैरने वाला कभी नहीं डूब सकता

इस तालाब में तैरने वाला कभी नहीं डूब सकता 

सरस्वती उपाध्याय 
सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हमें अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो सच में हैरत में डाल देने वाला है।
ट्विटर अकाउंट @fasc1nate पर हाल ही में ये वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें एक शख्स बेहद छोटे से तालाब में लेटा हुआ है। ये एक नखलिस्तान है जो मिस्र में पाया जाता है। सीवा ओएसिस के नाम से मशहूर पानी का ये स्त्रोत अपने में बेहद अनोखा है। वो इसलिए क्योंकि इसमें तैरने वाला कभी नहीं डूब सकता। आप इसे जादुई समझेंगे, पर ये विज्ञान का नतीजा है।
बता दें मिस्र के पश्चिमी रेगिस्तान में सीवा ओएसिस मौजूद है, जो प्राकृतिक स्प्रिंग है। ये जगह कायरो से 500 कीलोमीटर दूर है। अगर आपको तैरना नहीं आता, तो भी आप आसानी से इसमें जाकर तैर सकते हैं और आपको डूबने का डर भी नहीं सताएगा। वायरल वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि कैसे एक व्यक्ति पानी के ऊपर तैरता दिख रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे वो किसी बिस्तर पर लेटा है। वो अंदर डूब ही नहीं रहा है। आपको बताते हैं कि इसके पीछे की वजह आखिर क्या है ? दरअसल, इस पानी में नमक की मात्रा 95 फीसदी है। इस वजह से पानी का घनत्व काफी ज्यादा बढ़ जाता है। घनत्व जितना ज्यादा होगा, पानी में डूबना उतना मुश्किल होगा। 
ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इसे 61 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक ने कहा कि डेड सी में भी ऐसा ही होता है। वहीं एक ने कहा कि सीवा ओएसिस में नमक बहुत ज्यादा है। क्योंकि, बारिश की वजह से आसपास के पहाड़ों का पानी भी इसमें बहकर आता है, जिसके कारण इसमें नमक मिल जाता है।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...