शुक्रवार, 25 अगस्त 2023

जी20 समिट में शामिल नहीं होंगे राष्ट्रपति पुतिन

जी20 समिट में शामिल नहीं होंगे राष्ट्रपति पुतिन  

सुनील श्रीवास्तव  
नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सितंबर महीने में भारत में होने जा रही जी20 समिट में शामिल नहीं होंगे। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने पुतिन के भारत नहीं आने के पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि येवगेनी प्रिगोझिन की विमान दुर्घटना में हुई मौत में क्रेमलिन की संलिप्तता के आरोप बिल्कुल झूठ हैं। पेसकोव का कहना है कि पश्चिमी देशों का कहना है कि प्रिगोझिन की मौत के पीछे क्रेमलिन का हाथ है, यह पूरी तरह से झूठ है।
23 अगस्त को रूस से खबर आई थी कि वैगनर आर्मी चीफ येवगेनी प्रिगोझिन का प्लेन क्रैश हो गया है। यह विमान दुर्घटना मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग के बीच हुई थी। इस हादसे में प्रिगोझिन समेत 10 लोगों के मारे जाने की बात कही गई थी। प्रिगोझिन उसी वैगनर आर्मी के चीफ थे, जिसने जून में रूसी सेना के खिलाफ विद्रोह किया था। खास बात ये है कि कभी प्रिगोझिन को पुतिन के सबसे करीबी नेताओं में एक माना जाता था। येवगेनी प्रिगोझिन पुतिन के रसोइये के तौर पर जाने जाते थे।
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि उन्हें उन रिपोर्टों पर आश्चर्य नहीं है, जिसमें वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की प्लेन क्रैश में मौत की बात कही जा रही है। उन्होंने इस घटना के पीछे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बताया है। जानकारों का कहना है कि यह घटना पुतिन के लिए दूसरों को चेतावनी देने का एक तरीका हो सकती है जो उन्हें धोखा दे सकते हैं। या रूसी सेना को अपना समर्थन दिखाने का एक तरीका हो सकता है। दरअसल, प्रिगोझिन ने जून में रूसी रक्षा मंत्री और सेना पर गंभीर आरोप लगाते हुए विद्रोह किया था।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-312, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. शनिवार, अगस्त 26, 2023

3. शक-1944, श्रावण, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दसमीं, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:06।

5. न्‍यूनतम तापमान- 22 डी.सै., अधिकतम- 35+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 24 अगस्त 2023

रात में पिता-पुत्र पर कुल्हाड़ी, लाठियों से हमला

रात में पिता-पुत्र पर कुल्हाड़ी, लाठियों से हमला 

मनजीत सिंह
कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के बैर गांव में सोते समय पिता पुत्र पर कुल्हाड़ी लाठियां से हमला किया गया है जिससे दोनों को गंभीर चोटे आई हैं। घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
घटनाक्रम के मुताबिक सराय अकिल थाना क्षेत्र के बैर गांव निवासी मानसिंह पुत्र सोतीलाल वा उनका बेटा गोलू पुत्र मानसिंह बुधवार की रात्रि घर के बाहर टीन शेड के नीचे सो रहे थे। 
आधी रात को गांव के सियाराम बृजलाल वा तोता लाठी डंडा कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे और सोते समय मानसिंह वा उसके बेटे गोलू पर लाठी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चीख पुकार की आवाज सुनकर परिवार वा आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हमलावरों को ललकारा ग्रामीणों के ललकारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए घायल अवस्था में पिता पुत्र दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मोहनलाल ने थाना पुलिस को दी है मामले में पुलिस जांच और कार्यवाही कर रही है।

दिव्यांगों के लिए बनाए गए रैंप पर चढ़ाई कार

दिव्यांगों के लिए बनाए गए रैंप पर चढ़ाई कार    

संदीप मिश्र      
लखनऊ। यूपी सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह को लखनऊ से पंजाब मेल से बरेली जाना था। उन्हें देर हो रही थी, इसलिए उनकी फॉर्च्यूनर कार को दिव्यांगों के लिए बनाए गए रैंप से चढ़ाकर ट्रेन पकड़ने के लिए अंदर घुसा दिया गया। जब तक वह हावड़ा-अमृतसर मेल में बैठकर रवाना नहीं हो गए, उनकी कार प्लेटफार्म पर ही रही। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे लेकर टिप्पणी की है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि अच्छा हुआ ये बुलडोज़र से स्टेशन नहीं गये थे।
उत्तर प्रदेश के पशुधन मंत्री को लखनऊ से बरेली हावड़ा-अमृतसर मेल से जाना था। यह ट्रेन प्लेटफार्म चार पर पहुंचती है। मंत्री धर्मपाल सिंह को यहां तक पहुंचने के लिए उनकी कार को सीधे प्लेटफार्म नंबर एक से सटे एस्केलेटर तक ले जाया गया, जो रेलवे न्यायालय के सामने दिव्यांगों के लिए बनाया गया था। वह पंजाब मेल में बैठकर जब तक रवाना नहीं हो गए तक उनकी कार को प्लेटफार्म पर ही रोके रखा गया।
नियमों के अनुसार, रैंप से होते हुए एस्केलेटर का उपयोग केवल पैदल यात्री कर सकते हैं। जबकि मंत्री जी के लिए सभी नियमों को अनदेखा कर दिया गया।

1 किलो अफीम के दूध के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

1 किलो अफीम के दूध के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

नरेश राघानी   
चूरू। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चुरू के सादुलपुर में की गयी है। जहां पर थानाधिकारी सुभाष चंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक कार को रूकवाय और पुछताछ की। पुछताछ के दौरान कार में मौजूद दो युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिस पर पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली। 
तलाशी के दौरान कार से एक किलो अफीम का दूध मिला। जिस पर पुलिस टीम ने दोनो को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। तस्करों के पास मिले अफीम के दूध की बाजार में कीमत दो लाख रूपए बतायी जा रही है। पुलिस आरोपियों से नशीले पदार्थ की खरीद फरोख्त के सम्बंध में पुछताछ कर रही है।

6 बच्चों की मां को भतीजे से प्यार हुआ

6 बच्चों की मां को भतीजे से प्यार हुआ    

आदर्श श्रीवास्तव   
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक 6 बच्चों की मां अपनी से आधी उम्र के भतीजे के साथ फरार हो गई। हालांकि परिजनों ने दोनों को दिल्ली से पकड़ कर कोतवाली लेकर आए और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। कई घंटे तक कोतवाली में हंगामा काटा फिर समझने के बाद फिर परिजन महिला को घर लेकर गए।
पूरा मामला जनपद महोबा के पनवाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुडेरा गांव का है। जहां एक 45 वर्षीय महिला का बहपुर गांव के रहने वाले पारिवारिक भतीजे से इश्क हो गया। दोनों के बीच बातें शुरू हुई और यह बातचीत प्यार में तब्दील हो गई। इसके बाद दोनों इलाज कराने के बहाने दिल्ली भाग गए। दोनों रिश्ते में बुआ भतीजा लगते हैं।
परिजनों ने तलाश किया और 2 दिन पहले दिल्ली जाकर दोनों को घर लेकर पहुंचे। जहां पर जन्म और रिश्तेदारों ने दोनों को काफी समझाया, लेकिन प्रेमी प्रेमिका ने किसी की एक न सुनी। इसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया।
भतीजे को परिजनों ने पुलिस के हवाले कर दिया। जिसका महिला ने कहा फिर विरोध किया, जिसको लेकर थाने में काफी देर तक हंगामा होता रहा। हालांकि कई घंटे के बाद महिला परिजनों के समझाने पर घर जाने को राजी हुई।

नेपाल में 6 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत हुई

नेपाल में 6 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत हुई   

सुनील श्रीवास्तव    
जनकपुर। नेपाल के जनकपुर के पास श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में राजस्थान के गंगापुर सिटी की 4 महिलाओं सहित 6 लोगों की मौत हो गई। मरने वालाें में पति-पत्नी शामिल हैं। 9 साल की बच्ची सहित 12 यात्री घायल हो गए। हादसा बुधवार देर रात 2 बजे मधेश प्रांत के बारा जिले में हुआ। बस काठमांडू से जनकपुर जा रही थी। जानकारी के अनुसार गंगापुर के पास महू कला से तीर्थ यात्रा के लिए करीब 25 लोगों का दल 20 अगस्त को ट्रेन से रवाना हुआ था। दल के सभी सदस्य दिल्ली पहुंचने के बाद हवाई मार्ग से नेपाल के काठमांडू पहुंचे थे। इसके बाद सभी बस से नेपाल में पशुपतिनाथ सहित अन्य तीर्थ स्थलों के दर्शन के लिए रवाना हुए थे। 
नेपाल के काठमांडू से जनकपुर जाते समय श्रद्धालुओं से भरी बस मधेश प्रांत के बारा जिले में चुरियामई के पास पलटकर सड़क से करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वैजयंती देवी पत्नी सुरेश चंद चतुर्वेदी, बहादुर, उसकी पत्नी मीरा देवी, सत्यवती, राजेंद्र कुमार और उसकी पत्नी श्रीकांता चतुर्वेदी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा सुरेश चंद्र चतुर्वेदी, रामकुमार चतुर्वेदी, श्याम लाल माली, चौथी देवी, तारा देवी, अनिल चतुर्वेदी, माया देवी, घनश्याम चतुर्वेदी, राम प्रसाद सैनी और गर्मता देवी घायल हो गए। हादसे में 9 वर्षीय बच्ची कृतिका भी घायल हो गई।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...