रविवार, 20 अगस्त 2023

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-307, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. सोमवार, अगस्त 21, 2023

3. शक-1944, श्रावण, शुक्ल-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:06।

5. न्‍यूनतम तापमान- 25 डी.सै., अधिकतम- 37+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 19 अगस्त 2023

महिलाओं व लड़कियों ने 'तीज' का त्यौहार मनाया

महिलाओं व लड़कियों ने 'तीज' का त्यौहार मनाया 

सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की महिलाओ ने बनाया तीज का त्योहार 

भानु प्रताप उपाध्याय     
बागपत। शनिवार को सारथी वेलफेयर फाउंडेशन आयोजित सभी महिलाओं ओर लड़कियों ने मिलकर बहुत ही धूमधाम के साथ तीज का त्योहार मनाया। सभी ने झूला झूला ओर तरह-तरह के खेल खिलाएं। जिसमे अध्य्क्ष वन्दना गुप्ता ने बताया कि तीज का त्योहार लड़कियों और महिलाओं के लिए बहुत ही विशेष त्योहार है। इस पर्व पर महिलाये झूला झूलती है। सभी एक साथ मिलकर ये त्योहार बनाती है। बबीता खोखर और तनु राणा को तेज क्वीन बनाया गया, जिसमें उनको गिफ्ट देकर भी सम्मानित किया गया।
सभी महिलाओं के लिए गिफ्ट का प्रबंध भी किया गया। सभी ने एक दूसरे को मिलकर तीज के त्यौहार की बधाई थी। इस मौके पर वन्दना गुप्ता, बिबिता खोकर, तनु राणा, ममता अरोरा, स्वर्णा जैन, गुडिया, रूपा ,सीमा, सुमन, मोनिका आदि उपस्तिथत रहे।

परमहंस की समाधि पर अर्पित की पुष्पांजलि: सीएम

परमहंस की समाधि पर अर्पित की पुष्पांजलि: सीएम 

संदीप मिश्र 
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। राम कथा पार्क हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीधे रामचंद्र परमहंस दास की समाधि पर पहुंचे। यहां उन्होंने परमहंस की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद सीएम योगी ने श्रीराम जन्मभूमि पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और देश-प्रदेशवासियों के कल्याण व सुख-समृद्धि की कामना की। 
रामलला के दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति का हाल जाना। यहां श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मुख्यमंत्री को मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी दी। योगी आदित्यनाथ ने यहां कार्य कर रहे मजदूरों से भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से वर्तमान समय में चल रहे कार्य की प्रगति भी जानी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

पूर्व उप मुख्यमंत्री को एक बार फिर झटका दिया

पूर्व उप मुख्यमंत्री को एक बार फिर झटका दिया   

अमित शर्मा   
अमृतसर। पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी की जमानत याचिका को अमृतसर में अतिरिक्त सेशन जज ने खारिज कर दिया है। सोनी बीते कुछ समय से न्यायिक हिरासत में है। आय ये अधिक संपत्ति मामले में तकरीबन 8 महीनों की जांच के बाद उन्हें विजिलेंस ने उन्हें 9 जुलाई को घर से गिरफ्तार किया था। सोनी गिरफ्तार होने के बाद से ही बीमार चल रहे हैं। सेहत ठीक न होने का हवाला देते हुए उन्होंने कोर्ट में एप्लीकेशन लगाई थी। शनिवार को कोर्ट में दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। जिसके बाद उनकी याचिका को खारिज कर दिया गया। 
बता दें कि विजिलेंस ब्यूरो ने 9 जुलाई को 8 महीने की लंबी जांच के उपरांत ओम प्रकाश सोनी के खिलाफ आय से अधिक मामले में केस दर्ज किया था, जिसमें पिछले 7 साल की अवधि के बीच उन्होंने 12,48,42,692 रुपए खर्च किए थे। विजिलेंस जांच के दौरान उनकी आमदनी 4,52,18,771 दर्ज की गई थी, इसमें 7,96,23,921 रुपए उनकी उनकी आमदन से अधिक खर्च किए गए थे।
9 जुलाई को विजिलेंस ब्यूरो ने ओम प्रकाश सोनी को गिरफ्तार कर लिया था। अगले दिन अदालत ने उनका 2 दिन का रिमांड दिया था। इसी दौरान ओ.पी सोनी की तबीयत बिगड़ जाने के कारण उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया था। वर्तमान समय तक भी सोनी ज्युडिशियल हिरासत में है और अपना इलाज करवा रहे हैं। अदालत में उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के रास्ते पेश होने की सुविधा मिलती रही।

बिना किराए यात्रा का लाभ उठा सकती है महिलाएं

बिना किराए यात्रा का लाभ उठा सकती है महिलाएं   

हरिओम उपाध्याय    
लखनऊ। रक्षा बंधन त्योहार पर रोडवेज से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी व राहतभरी खबर है। राज्य सड़क परिवहन निगम यात्रियों की अत्याधिक भीड़ और महिलाओं, बहनों को सुगम, सुरक्षित सफर कराने को लेकर तैयारी तेज कर दी है। परिवहन निगम इस बार रक्षा बंधन पर प्रदेश भर में करीब 4 हजार अतिरिक्त बसें चलाने का खाका तैयार किया है। इसमें 500 से अधिक बसें लखनऊ रीजन से संचालित की जाएंगी। अतिरिक्त बसें सभी रूटों पर चलेंगी और महिलाओं को बिना किराए के यात्रा का लाभ दिया जाएगा।
यात्री एसी बसों के लिए ऑनलाइन और साधारण बसों के लिए टिकट काउंटर से टिकट ले सकेंगे। इसके अलावा यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए इन बसों में अतिरिक्त परिचालक भी तैनात रहेंगे। आगामी 30 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार है। प्रदेश सरकार की ओर इस बार भी महिलाओं, बहनों को निःशुल्क सफर कराने का बड़ा तोहफा देने की तैयारी की जा रही है। दरअसल यूपी सरकार इस वर्ष रक्षा बंधन त्योहार पर महिलाओं के लिए 2 दिन का मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मुहैया कराएगी।

उद्यान एक्सप्रेस ट्रेन की दो बोगी में लगी आग

उद्यान एक्सप्रेस ट्रेन की दो बोगी में लगी आग   

इकबाल अंसारी   
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में उद्यान एक्सप्रेस में भयानक आग लने से पूरा स्टेशन धुंए की चपेट में आ गया। ट्रेन संगोल्ली रायन्ना रेलवे स्टेशन पर घटना के 2 घंटे पहले पहुंची थी जिसकी दो बोगी में आग लगने से पूरा स्टेशन धुआं-धुआं हो गया। अधिकारियों ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस - KSR बेंगलुरु उद्यान डेली एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 11301) शनिवार सुबह कर्नाटक के बेंगलुरु में संगोल्ली रायन्ना रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद आग लग गई। अधिकारियों ने कहा कि किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।
यह घटना सुबह लगभग 07.00 बजे हुई। स्टेशन अधिकारियों ने ट्रेन के लोकोमोटिव से धुआं निकलते देखा और अलार्म बजाया। सूचना के बाद दमकल गाड़ियों की एक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दक्षिण-पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि ट्रेन के आने के दो घंटे बाद धुआं देखा गया। उन्होंने दावा किया कि यात्रियों के ट्रेन से उतरने के दो घंटे बाद यह घटना हुई। आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के तुरंत बाद उसे बुझा दिया गया और विशेषज्ञों की एक टीम इसके पीछे के सटीक कारण का पता लगाने के लिए स्थिति का आंकलन कर रही है।

जुए में दांव पर लगाई पत्नी, बाजी हारा पति

जुए में दांव पर लगाई पत्नी, बाजी हारा पति   

आदर्श श्रीवास्तव   
लखीमपुर। मोहम्मदी नगर के मुहल्ले में जुआ खेल रहे दो भाइयों में छोटा अपनी पत्नी को जुए में हार गया। मामले की जानकारी जब विवाहिता को हुई तो वह पति से लड़ झगड़कर मायके लौट आई और जानकारी परिवारीजन को दी।
करीब एक महीना पहले का मामला निपटाने के लिए शनिवार को दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बैठक भी होने की संभावना है। आरोप है कि महिला का पति अपने बड़े भाई के साथ ताश खेल रहा था। तभी घर में काम करने वाले मजदूर ने छोटे लड़के से कहा कि तुम्हारे पास क्या है जो तुम जुए में रखोगे।
छोटे भाई ने जुए में अपनी पत्नी को दांव पर दिया और बड़ा भाई उसे जीत गया। जानकारी जब विवाहिता को हुई तो पति ने कहा कि हम दोनों मजाक कर रहे थे। इसके बाद पति.पत्नी में विवाद हो गया और विवाहिता मायके चली गई। उसने एक सप्ताह बाद परिवारीजन को मामले की जानकारी दी।
उसके घरवालों ने उसको काफी मारा पीटा और कहा तुमने यह बात पहले क्यों नहीं बताई। विवाहिता ने कहा कि मुझे मेरे पति ने काफी मारा.पीटा और धमकी दी की कि अगर किसी को बताया तो तुम्हें व तुम्हारे परिवारवालों को जान से मार देंगे। दंपति आपस में पहले से ही रिश्तेदार भी हैं।
विवाहित 15 दिन से अपने मायके में रह रही है। दोनों पक्षों का मामला निपटाने के लिए पंचायत भी हो चुकी है। जिसमें आठ दिन का समय मांगा गया था। लेकिन मामला नहीं निपट सका। इंस्पेक्टर अम्बर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...