सोमवार, 14 अगस्त 2023

तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत, पोस्टमार्टम

तालाब में डूबने से 4 बच्चों की मौत, पोस्टमार्टम  

मनोज सिंह ठाकुर 

कटनी। ‌कटनी जिले से बड़ी दर्दनाक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक तालाब में नहाने गये चार नाबालिग बच्चों की डूबने से मौत हो गई है।सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह घटना स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के नेगवा की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि चारों बच्चे तालाब में नहाने गये थे और नहाने के दौरान चारों गहरे पानी में चले गये। बच्चों को डूबता देख आस पास के लोगों ने तालाब में छलांग लगा दी और सभी बच्चों को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

एआई को तेजी से अपना रहे हैं उद्यम कृत्रिम मेधा

एआई को तेजी से अपना रहे हैं उद्यम कृत्रिम मेधा  

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। भारतीय उद्यम कृत्रिम मेधा (एआई) को तेजी से अपना रहे हैं। कोविड-19 महामारी के बाद औद्योगिक उत्पाद और विनिर्माण क्षेत्र में इनकी स्वीकार्यता की दर भी सर्वाधिक है। एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। पीडब्ल्यूसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, औद्योगिक उत्पादों और विनिर्माण क्षेत्र में पिछले दो वर्षों में एआई/एमएल (कृत्रिम मेधा/मशीन लर्निंग) को सबसे अधिक अपनाया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, औद्योगिक उत्पादों और विनिर्माण क्षेत्र के लगभग 64 प्रतिशत संगठनों ने बताया कि वे इस समय एआई को अपनाने के शुरुआती चरण में हैं। इससे पता चलता है कि इस क्षेत्र में एआई/एमएल समाधानों के लिए निवेश और वृद्धि के पर्याप्त अवसर हैं। पीडब्ल्यूसी ने कहा कि उसने 2022-23 में भारतीय बाजार में 220 से अधिक सीएक्सओ और नीति-निर्माताओं के बीच सर्वेक्षण किया।

इससे पहले 2020 में ऐसा ही सर्वेक्षण किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, रुझानों से संकेत मिलता है कि यात्रा और आतिथ्य उद्योग में एआई को अपनाने की प्रक्रिया अपने चरम पर पहुंच गई है। इसके अलावा प्रौद्योगिकी, मीडिया, दूरसंचार, स्वास्थ्य सेवा और दवा जैसे क्षेत्रों में लगातार प्रगति देखी गई है, लेकिन उन्हें निवेश पर प्रतिफल मापने के लिए कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

जिला अध्यक्ष लाल को उम्मीदवार घोषित किया

जिला अध्यक्ष लाल को उम्मीदवार घोषित किया

इकबाल अंसारी 

कोट्टायम। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को केरल में कोट्टायम जिला अध्यक्ष जी लिजीन लाल को पुथुपल्ली विधानसभा उपचुनाव में उम्मीदवार घोषित किया। लाल कडूथुरुथी से विधानसभा का पिछले चुनाव लड़े थे और तीसरे स्थान पर रहे थे। राज्य के सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेतृत्व लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) गठबंधन ने शनिवार को जैक सी थॉपस को अपना उम्मीदार घोषित किया था।

पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान पांच सितंबर को होगा और मतगणना आठ सितंबर को होगी। पुथुपल्ली में उपचुनाव राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी की निधन की वजह से कराना पड़ा है।

 चांडी ने लगातार 53 साल तक इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था। इस सीट के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने चांडी के पुत्र चांडी ओमान को अपना उम्मीदवार बनाया है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-302, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. सोमवार, अगस्त 14, 2023

3. शक-1944, श्रावण, कृष्ण-पक्ष, तिथि-त्रयोदशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌। 

4. सूर्योदय प्रातः 05:19, सूर्यास्त: 07:07।

5. न्‍यूनतम तापमान- 22 डी.सै., अधिकतम- 34+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 13 अगस्त 2023

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को गोली मारी, अरेस्ट

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को गोली मारी, अरेस्ट

नरेश राघानी   
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को गोली मारी गई है। भंवर सिंह को गंभीर घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं पुलिस ने भंवर सिंह पर जानलेवा हमला करने वाले हमलावर को पकड़ लिया है। हमलावर की पहचान दिग्विजय सिंह के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, भंवर सिंह पर गोली चलाने के बाद हमलावर की मौके पर काफी पिटाई हुई है। उसे भी अस्पताल ले जाया गया है।
बैठक के दौरान गोली मारी, अफरा-तफरा मची
मिली जानकारी के अनुसार, राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह पर उदयपुर में उस वक्त हमला हुआ। जब वह यहां बीएन संस्थान परिसर में आयोजित एक बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे। बैठक के बीच हमलावर ने भंवर सिंह को अचानक गोली मार दी। गोली चलते ही बैठक में अफरा-तफरी मच गई। वहीं दूसरी तरफ गोली लगने से घायल भंवर सिंह को संभाला गया।
हालांकि, साथ ही मौके पर मौजूद लोगों ने हमलावर को भी पकड़ लिया। गुस्से में आए लोगों ने हमलावर की पिटाई भी की। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर को अपने कब्जे में ले लिया। हालांकि, अभी यह मालूम नहीं चल सका है कि हमलावर ने भंवर सिंह पर जानलेवा हमला क्यों किया? फिलहाल वारदात के पीछे प्रथम दृष्टया पुरानी दुश्मनी मानी जा रही है। पुलिस की वारदात को लेकर जांच जारी है।

कलयुग में बजरंग बली विराजमान है और पक्का है

कलयुग में बजरंग बली विराजमान है और पक्का है 

भानु प्रताप उपाध्याय 
शामली। सन 2008, दिन13 अगस्त! यानी आज से 15 साल पूर्व 13 अगस्त को मेरा सलेक्शन यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ इंडिया(यूएनआई/UNI) में हुआ, तो मुझे विश्वास नही हुआ क्योंकि जिन वरिष्ठ पत्रकार के स्थान पर मेरा चयन हुआ था। वो मेरे आदर्श और पत्रकारों के पितामह श्री उत्तम चंद शर्मा जी थे। इत्तफाक कहे या गुरु का मिलने वाला आशीर्वाद जो आज 13 अगस्त को 14 सालों के वनवास के बाद बृहद यूनीवार्ता परिवार में मुझे शामिल कराने में सहयोगी रहे uni स्टाफर श्री जितेंद्र तोमर व मेरे सलेक्शन लेटर पर साइन करने वाले श्री अरुण केसरी (हैड ऑफ हिंदी डिपार्टमेंट) के एक साथ दर्शन दिल्ली में प्रेस क्लब हुए है। सब एक लाईन में पूरा वाक्या लिख देता हूँ कि.. "कलयुग में बजरंग बली विराजमान है और पक्का है।"

किसानों के कर्ज माफी का वादा निभाया: भूपेश

किसानों के कर्ज माफी का वादा निभाया: भूपेश   

दुष्यंत टीकम   
जांजगीर। भरोसे के सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा 5 साल पूर्व किसानों की हालत खराब थी भ्रष्टाचार एवं कमीशन खोरी का बोलबाला था। हमने किसानों की स्थिति को मजबूत बनाया। बिना किसी बिचौलियों के किसानों के खाते में पैसा सीधे अंतरित किया जा रहा है। हमने 107 लाख मैट्रिक टन धान किसानो से खरीदा है। हमने किसानों से कर्जा माफी का वादा किया था और उस वादे को निभाया। पूर्व सरकार में बेरोजगारी भत्ता केवल 300 रूपये मिलता था हमने 1 लाख 22 हजार बेरोजगारो को 112 करोड रुपए दिए।
42 लाख परिवारों को बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिल रहा है। 
हमारी सरकार ने आम जनता को अधिकार संपन्न बनाने का कार्य किया। सांस्कृतिक क्षेत्र में भी हमारी सरकार ने देवगुड़ी योजना, राम वन गमन पर्यटन परिपथ आदि योजनाओं के माध्यम से सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का कार्य कर रही है. अब हम हर ब्लॉक में जैतखाम बनाएंगे। ग्राम पंचायत के माध्यम से सरपंच इसका निर्माण करवाएंगे। हम सभी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। ऐसा कोई समाज नहीं है जो यह कह सके कि सरकार ने हमें जमीन नहीं दी है, या जमीन में भवन निर्माण के लिए पैसे नहीं दिए है। हमने छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों और समाज के संरक्षण और उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति को आज एक नई पहचान मिली है। रामायण महोत्सव, राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव, युवा महोत्सव जैसे आयोजन हम कर रहे हैं।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...