शनिवार, 5 अगस्त 2023

अस्पतालों में चिकित्सा परीक्षण, उपचार फ्री: महाराष्ट्र

अस्पतालों में चिकित्सा परीक्षण, उपचार फ्री: महाराष्ट्र

कविता गर्ग
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा परीक्षण और उपचार निःशुल्क होगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह फैसला बृहस्पतिवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में किया गया। बैठक में 'स्वास्थ्य का अधिकार नीति' को मंजूरी दी गई। 
उन्होंने बताया कि 15 अगस्त से शुरू होने वाली इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा संचालित 2,418 अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों पर विभिन्न सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध होंगी। इसका फायदा ढ़ाई करोड़ से अधिक लोग उठा पाएंगे। राज्य सरकार का यह फैसला 'चिकित्सा शिक्षा विभाग' के अंतर्गत आने वाले अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों पर लागू नहीं होगा। 
एक अधिकारी ने कहा, "राज्य में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीण अस्पताल, महिला अस्पताल, जिला अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल मरीजों का निःशुल्क इलाज करेंगे।" उन्होंने बताया कि नासिक और अमरावती जिलों के कैंसर अस्पताल में भी निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जाएगी।

गोल्डन गर्ल का चीन में डंका, जीता कांस्य पदक

गोल्डन गर्ल का चीन में डंका, जीता कांस्य पदक

श्रीराम मौर्य 
देहरादून। गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी ने देश का मान बढ़ाया है। चीन में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारतीय टीम ने 20 किमी दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। टीम का हिस्सा रहीं मानसी नेगी ने शानदार प्रदर्शन किया।
मानसी के कोच और प्रभारी खेल अधिकारी पौड़ी अनूप बिष्ट ने कहा कि मानसी ने अपने बेहतर प्रदर्शन से पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने पूरी भारतीय टीम को पदक जीतने पर बधाई दी। बताया कि यह प्रतियोगिता आठ अगस्त तक होगी। मूलरूप से चमोली जनपद की रहने वाली मानशी नेगी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं।
गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं मानसी
गोल्डन गर्ल ने पिछले साल गुवाहाटी में 11 से 15 नवंबर तक आयोजित 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 महिला वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता था। मानसी इन दिनों चीन में ही हैं और वह इस चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
चमोली की रहने वाली हैं मानसी नेगी
मानसी नेगी चमोली के गांव मझोठी की रहने वाली हैं। मानसी के पिता लखपत सिंह नेगी का साल 2016 में निधन हो गया था। मां शकुंतला देवी ने बेटी को खिलाड़ी बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। मां के परिश्रम को भी मानसी से देखा और अलग पहचान बनाने के लिए चमोली से देहरादून पहुंच गई। मानसी पिछले 7 सालों से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में ट्रेनिंग व अभ्यास कर रही हैं।

फंसी हुई राशि की वापसी का सिलसिला जारी

फंसी हुई राशि की वापसी का सिलसिला जारी    

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। सहारा इंडिया के निवेशकों के लिए एक राहत की खबर सामने आ रही है। दरअसल सहारा इंडिया के निवेशकों की जो सालों से फंसी हुई जमाराशि थी उसकी वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने इस मौके पर कहा कि सहारा की चार सहकारी समितियों में डूबे रुपये लोगों को वापस लौटाने के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है। आज 'सहारा रिफंड पोर्टल' के माध्यम से जमाकर्ताओं को उनकी राशि ट्रांसफर की जा रही है। 
बता दें कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने 112 लाभार्थियों को 10-10 हजार रुपये की पहली किस्त हस्तांतरित कर दी है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बताया कि अब तक 15 लाख लोगों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। सहारा के छोटे-छोटे निवेशकों ने शायद ही सोचा होगा कि उनका पैसा वापस आएगा, लेकिन अब ऐसा हो रहा है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-294, (वर्ष-06)

पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. रविवार, अगस्त 6, 2023

3. शक-1944, श्रावण, कृष्ण-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:19, सूर्यास्त: 07:07।

5. न्‍यूनतम तापमान- 22 डी.सै., अधिकतम- 35+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 4 अगस्त 2023

दूसरे निशुल्क नेत्र जांच, कैंप का आयोजन किया

दूसरे निशुल्क नेत्र जांच, कैंप का आयोजन किया
अश्वनी उपाध्याय  
गाजियाबाद। बरसात के मौसम में तरह-तरह की बीमारियां फैलती है। इस बार मौसम परिवर्तन के कारण 'आई फ्लू' नामक रोग से देश की जनता पीड़ित हैं। यह आंखों से संबंधित एक संक्रमित बीमारी है, जिसके कारण यह बड़ी तेजी से फैलती है। हालांकि अभी तक इससे किसी की आंखों की रोशनी गई हो ऐसी कोई सूचना नहीं आई है। 
इस समस्या को ध्यान में रखते हुए 'यूनिवर्सल एक्सप्रेस' हिंदी दैनिक एवं 'दृष्टि' विजन केयर सेंटर के संयुक्त समायोजन के द्वारा शुक्रवार को नगर पालिका स्थित वार्ड नंबर 27, सरस्वती विहार नाईपुरा में बंगाली क्लीनिक विकास ठाकुर के सहयोग से निशुल्क नेत्र जांच कैंप का आयोजन किया गया। समाचार पत्र एवं चिकित्सकों की टीम के द्वारा विकास ठाकुर को सहयोग हेतु पत्र प्रेषित कर सम्मानित किया गया। चिकित्सकों की टीम में डा. जसदीप कौर, महिपाल सिंह रावत, अर्पित शर्मा, डॉ मौ. शाहजेब अली, उमेश कुमार, मनीष पाल, सुनील रावत आदि के द्वारा संतोषजनक तरीके से आंगुतकों का नेत्र चिकित्सा परीक्षण किया गया। राधेश्याम उपाध्याय संपादक, बृजेश कुमार, अकाशुं उपाध्याय, पीयूष गौतम, रामशंकर जादौन, आसिफ, अश्वनी उपाध्याय आदि गणमान्य उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों के द्वारा अपनी आंखों की जांच कराई गई और लोगों ने इस कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा भी की। नगर की जनता के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा। जिससे असहाय लोग अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

नोंचते रहे पांचों वहशी, एनकाउंटर में 1 घायल

नोंचते रहे पांचों वहशी, एनकाउंटर में 1 घायल
हरिओम उपाध्याय
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। रेलवे स्टेशन से ऑटो से घर जा रही एक महिला को पांच युवकों ने अगवा कर गैंगरेप किया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई। इस दौरान मुठभेड़ में एक अभियुक्त घायल हो गया।
गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ स्थित अमरूतानी में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला गुरुवार तड़के 3:30 से 4:00 बजे के बीच में स्टेशन से ऑटो से अपने घर जा रही थी। इस दौरान पांच युवकों ने ऑटो रोका और महिला को जबरन अगवा कर पास ही स्थित अमरूद के बाग में ले गए। जहां पांचों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। महिला के बेहोश होने पर उसे वही छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को घटनास्थल से अचेत अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त और उसके साथियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी। इस दौरान अभियुक्त की तरफ से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में मुख्य अभियुक्त घायल हो गया, जिसे मेडिकल कॉलेज लाया गया है। 4 अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पता चला है कि आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो बनाने के साथ सेल्फी भी ली थी।

पति ने पत्नी व प्रेमी की बेरहमी से हत्या की

पति ने पत्नी व प्रेमी की बेरहमी से हत्या की   
दुष्यंत टीकम   
ग्वालियर। सेमरी गांव में 3 अगस्त को एक पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। सेमरी निवासी मुरारीलाल बघेल ने पत्नी महादेवी बघेल और इकहरा गांव के रहने वाले उसके प्रेमी धर्मेंद्र जाट को दौड़ा-दौड़ा कर मार डाला।
घटना की खबर लगते ही एसपी मौके पर पहुंचे और दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया वहीं पुलिस ने घटना के बाद पति मुरारीलाल को हिरासत में ले लिया है वहीं इस घटना को अंजाम देने वाले अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
गौरतलब है कि, सेमरी गांव में रहने वाले मुरारी लाल बघेल की पत्नी महादेवी ने कुछ महीनों पहले पति के बड़े भाई यानी जेठ रामेश्वर बघेल पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कराया था। इसी मामले में 3 अगस्त को राजीनामे के लिए सिमरी गांव में पंचायत होनी थी। इस पंचायत के पहले ही महादेवी का धर्मेंद्र जाट भी पहुंच गया। यहां वह महादेवी से खेत पर बात कर रहा था। इस बात की जानकारी लगते ही मुरारी और रामेश्वर सहित परिवार के लोग नाराज हो गए।
कुल्हाड़ी-बंदूक से किया हमला
इसके बाद विवाद गहरा गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मुरारी और उसके भाई सहित अन्य लोगों ने महादेवी और उसके प्रेमी धर्मेंद्र जाट पर हमला कर दिया। दोनों ने बचने के लिए भागने की कोशिश की। लेकिन पति मुरारी और लोगों ने मिलकर उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर कुल्हाड़ी से मारा। धर्मेंद्र की कनपटी पर गोली भी मारी गई।
पुलिस ने पति को हिरासत में लिया
घटना की खबर लगते ही गिर जोड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति मुरारीलाल बघेल को हिरासत में ले लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर से एसपी राजेश सिंह चंदेल भी घटनास्थल पर पहुंचे। दूसरी ओर, फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी जांच के लिए सेमरी गांव पहुंच गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि धर्मेंद्र के महादेवी से प्रेम संबंध थे। इसको लेकर महादेवी के पति मुरारीलाल सहित पूरा परिवार नाराज था। बताया जाता है कि इस मामले में परिवार ने प्रेमी धर्मेंद्र जाट और महादेवी को समझाइश भी दी थी, लेकिन दोनों माने नहीं।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...