रविवार, 30 जुलाई 2023

हरियाणा-हिमाचल सीमा पर डैम बनाने का आदेश

हरियाणा-हिमाचल सीमा पर डैम बनाने का आदेश   
राजेश ओबरॉय    
चंडीगढ़। हर बार बरसात से आने वाली बाढ़ से लोगो को छुटकारा दिलाने के लिए  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा हिमाचल सीमा पर डैम बनाने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। ये डैम 7000 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा। आपको बता दें की  हरियाणा सिंचाई विभाग के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर आर एस मित्तल ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के बाद इस काम में तेजी लाई जा रही है। 
हरियाणा सरकार ने लिखा है एनओसी के लिए 
उन्होंने बताया कि इसके लिए  हरियाणा सरकार ने हिमाचल सरकार को डैम बनाने के लिए एनओसी के लिए लिखा हुआ है। अभी तक हिमाचल ने एनओसी नहीं दी है। एनओसी  के बाद एमओयू साइन होगा उसके बाद प्रक्रिया में और तेजी लाई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर  डैम बनने से सिंचाई विभाग को भी भारी लाभ होगा। जिसे हर साल करोड़ों रुपए की राशि बाढ़ रोकथाम कार्यों पर खर्च करनी पड़ती है। 
हरियाणा मुख्यमंत्री ने दिए आदेश 
सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को मुख्यमंत्री ने कहा है कि जल्द से जल्द हरियाणा हिमाचल सीमा पर डैम बनाया जाए, ताकि हर साल हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं हिमाचल में होने वाली बाढ़ से तबाही से बचा जा सके। डैम बनाने को लेकर पांच राज्यों हरियाणा, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान को जहां एमओयू साइन करना है वही डैम के निर्माण को लेकर हरियाणा हिमाचल को अन्य कई कदम भी उठाने हैं।
हरियाणा हिमाचल की सीमा पर बनने वाले इस डैम के कारण हरियाणा एवं  हिमाचल के कुछ गांव प्रभावित होंगे। जिन्हें अन्य स्थानों पर बसाया जाना प्रस्तावित है। इनमें हरियाणा के चार एवं हिमाचल के पांच गांव शामिल हैं। दरअसल मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को 2 वर्ष पूर्व हथिनी कुंड बैराज से लगभग 5 किलोमीटर पहले हरियाणा हिमाचल सीमा पर डैम बनाने की संभावना का पता लगाने के निर्देश दिए थे।
जिसके बाद सिंचाई विभाग हरियाणा के वरिष्ठ अधिकारियों की एक कमेटी का गठन हुआ था। जिसने इस मामले की प्राथमिक रिपोर्ट तैयार की और उसे मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री इस रिपोर्ट से सहमत हुए और उन्होंने इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
7000 करोड़ हो चुकी है डैम के निर्माण राशि 
आपको बता दें की   इस डैम के निर्माण पर हालांकि डेढ़ वर्ष पहले करीब, 6134 करोड़ रुपए की राशि खर्च होने का अनुमान था लेकिन वर्तमान में यह राशि बढ़कर करीब 7000 करोड़ हो चुकी है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डैम के स्थान का चयन कर लिया गया है, जो 5400 एकड़ भूमि पर बनेगा। इस डैम के बनने से हथिनी कुंड बैराज से क्रॉस होने वाला पानी इस डैम में रोका जा सकेगा। जिसे वर्ष के 9 महीनों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान की मांग के अनुसार उसकी पूर्ति हो सकेगी। 
बाढ़ रोकथाम कार्यों पर यमुना के किनारों को पक्का करने, स्टड लगाने पर हर साल करोड़ों रुपए की राशि खर्च होती है, अगर यमुना में पानी मांग के अनुसार छोड़ा जाएगा तो बाढ़ रोकथाम के लिए लगाए जाने वाले करोड़ों रुपए की भी लगाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा बाढ़ से होने वाले नुकसान की पूर्ति के लिए भी  सरकार  हर साल करोड़ों रुपए का मुआवजा देती है, सरकार को वह भी नही देना पड़ेगा। हर साल यमुना में हजारों एकड़ भूमि फसलों सहित समा जाती है उससे भी बचाव हो सकेगा।
बाढ़ आने के कारण भारी मात्रा में पानी होता है क्रॉस
यमुनानगर के हथिनी कुंड बैराज से हर साल जून से सितंबर तक के महीने में बाढ़ आने के कारण भारी मात्रा में पानी क्रॉस होता है। जो हरियाणा और दिल्ली को बुरी तरह प्रभावित करता है। इसी के चलते इस पर राजनीति होती है। दिल्ली हरियाणा पर पानी छोड़ने का आरोप लगाता है। जबकि हरियाणा कहता है कि हथनी कुंड बैराज है, डैम नहीं। जहां पानी रोका जा सके। अगर डैम बनता है तो इस तरह की बयानबाजी से भी हमेशा के लिए छुटकारा मिलेगा। 
जानिए क्यों है बांध की आवश्यकता 
हथिनी कुंड बैराज की स्थापना बंसीलाल सरकार में 1999 में हुई थी। यह रिकॉर्ड 3 वर्ष में बनकर तैयार हुआ था। देश के 5 राज्यों हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में पानी के बंटवारे को लेकर इस बैराज की स्थापना की गई थी।
इनमें इन सभी 5 राज्यों का पानी का हिस्सा रहता है जो सामान्य परिस्थितियों में नियम मुताबिक दिया जाता है। यहां मानसून के दिनों में अधिक वर्षा होने के बाद पानी को  नापने का सिस्टम है जिससे पता चल सके कि यहां से कब-कब कितना पानी क्रॉस हुआ है। बैराज में 18 गेट लगे हुए हैं। 
95000 क्यूसेक पानी झेलने की है क्षमता  
आपको ता दें की इस बैराज की क्षमता 9 लाख 95000 क्यूसेक पानी को झेलने की है। पानी कब कितना आता है यह सब हर 1 घंटे में नापने के बाद कागजों में नोट किया जाता है। और इसकी सूचना  हरियाणा सिंचाई विभाग के साथ-साथ दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश और राजस्थान सरकारों को भी भेजी जाती है।
9 महीनों में इसमें 10 से 12000 क्यूसेक पानी ही होता है
इस बैराज मे वह पानी आता है जो उत्तराखंड हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में हुई वर्षा के बाद मैदानी इलाकों में नीचे उतरता है। वर्ष के 9 महीनों में यहां सामान्य 10 से 12000 क्यूसेक पानी ही होता है। जिनमें सभी राज्यों का अलग अलग हिस्सा होता है और उसे समझौते के मुताबिक बांटा जाता है।  इस मानसून में पहाड़ी एवं मैदानी इलाकों में अन्य वर्षो की तुलना में बहुत अधिक वर्षा हुई।

3 दिनों तक आसमान साफ रहने की संभावना

3 दिनों तक आसमान साफ रहने की संभावना
राणा ओबरॉय 
चंडीगढ़। हरियाणा में अब तीन दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन हरियाणा के किसी हिस्से में बारिश नहीं होगी, हालांकि 3 अगस्त के बाद फिर मौसम में बदलाव आएगा।
मौसम :- मानसून ट्रफ सामान्य स्तिथि के उत्तर की तरफ थोड़ा बढ़ने से बंगाल की खाड़ी से नमी वाली मानसूनी हवाओं तथा अरब  सागर की तरफ से भी नमी आने से हरियाणा राज्य में 25 जुलाई से 29 जुलाई के दौरान ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। 
भारत मौसम विज्ञान विभाग के दर्ज आंकड़ों के अनुसार राज्य में मानसून के प्रवेश से लेकर 29 जुलाई के दौरान हरियाणा राज्य में 312.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य बारिश (197 मिलीमीटर) से 58% ज्यादा दर्ज हुई है। 
हरियाणा के 19 जिलों में सामान्य या सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है परंतु 3 जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है।राज्य में सबसे ज्यादा बारिश वाले उत्तरी जिले कुरूक्षेत्र (+232%), पानीपत (+131%), सोनीपत (+119%), , करनाल (+92%),  यमुनानगर (+88%), है तथा कम बारिश हिसार (-27%), जींद (-14%) व फतेहाबाद (-8%) जिलों में दर्ज की गई है।
मौसम पूर्वानुमान:
मानसून टर्फ़ का अब पश्चिमी छोर उत्तर की तरफ बढ़ रहा है जो सामान्य स्तिथि में आने की संभावना है। 
राज्य में कल 30 जुलाई से 1 अगस्त के दौरान मानसून की सक्रियता में थोड़ी कमी आने की संभावना है जिससे राज्य में मौसम परिवर्तनशील व कहीं कहीं हल्की या छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
परंतु 2 अगस्त रात्रि से मानसून की सक्रियता राज्य में फिर से बढ़ने की संभावना है जिससे राज्य  के ज्यादातर क्षेत्रों में 2 अगस्त रात्रि से 6 अगस्त के दौरान बीच बीच में हल्की से मध्यम  बारिश होने की संभावना है तथा इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है।

'अंतर्राज्यीय वाहन चोर' गिरोह के 3 सदस्य अरेस्ट

'अंतर्राज्यीय वाहन चोर' गिरोह के 3 सदस्य अरेस्ट 
भानु प्रताप उपाध्याय 
मुजफ्फरनगर। जनपद पुलिस ने एक ऐसे अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो अपनी मौज मस्ती के शौक को पूरा करने के लिए वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। जिम का खौफ उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में फैला हुआ था। 
पुलिस ने इन शातिर चोरों के कब्जे से 10 चोरी की मोटरसाइकिल तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
दरअसल नगर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार देर रात तीन शातिर अंतर्राज्यीय वाहन चोर गौतम उर्फ गोपी ,राहुल और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने चोरी की 10 मोटरसाइकिल एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।
पुलिस पूछताछ में इन शातिर वाहन चोरों ने बताया है कि वह उत्तराखंड के विकास नगर जनपद में एक दवाई की कंपनी में नौकरी करते हैं।
 लेकिन मौज मस्ती के शौक को पूरा करने के लिए वह उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में वाहन चोरी की घटनाओं को पिछले लंबे समय से अंजाम देते आ रहे हैं। इन शातिर वाहन चोरों की माने तो वह चोरी किए गए वाहनों को सस्ते दामों में कबाड़ी को बेच कर जो पैसे मिलते थे उसे वह अपनी मौज मस्ती और अपने शौक पूरा करने में लुटा दिया करते थे।
इस घटना के बारे में अधिक जानकारी लेते हुए सीओ सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि अवगत कराना है कि थाना नगर कोतवाली पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के 3 लोगों को पकड़ा है एवं पकड़े गए गिरोह में एक बालम चार्य तथा दो तितावीं के रहने वाले हैं और यह दोनों गौतम उर्फ गोपी पुत्र अशोक व राहुल पुत्र रणबीर यह दोनों ही तितावीं के रहने वाले हैं। इनके ऊपर 7 से अधिक मुकदमे पंजीकृत है एवं यह पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। इनके पास से 10 मोटरसाइकिल, एक तमंचा व दो मोटरसाइकिल बरामद हुई है। एवं पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह मौज-मस्ती के लिए चोरी किया करते थे और यह मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, उत्तराखंड में चोरी किया करते थे, यह चोरी करने के बाद रहा चलते व्यक्तियों एवं कबाड़ियों को यह बहुत ही कम दामों पर बाइक बेच दिया करते थे एवं इन तीनों ही अभियुक्त गणों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यूपी में एमपी चुनाव लड़ सकते हैं सीएम नीतीश

यूपी में एमपी चुनाव लड़ सकते हैं सीएम नीतीश 
हरिओम उपाध्याय 
लखनऊ। सपा नेतृत्व पश्चिम बंगाल में अपने नेता किरणमय नंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाने के लिए एक सीट मांगेगा। अगर विपक्षी समावेशी गठबंधन इंडिया ने वहां सपा को एक सीट दी तो इसके एवज में यूपी में एक सीट तृणमूल कांग्रेस के लिए दी जा सकती है। इसी तरह से राजस्थान और हरियाणा में भी सपा इंडिया से दो-दो सीट मांगने की तैयारी में है।
सपा की तरह ही तृणमूल कांग्रेस भी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करना चाहती है। इसी साल अप्रैल में चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा वापस ले लिया था। इसके लिए तृणमूल कांग्रेस और सपा, दोनों ही अपने-अपने आधार वाले राज्य के अलावा दूसरे राज्यों में भी पैर फैलाना चाहती हैं। 
सपा सूत्रों के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस यूपी में एक सीट पर अपने सिंबल पर प्रत्याशी उतारना चाहती है। इसके लिए कांग्रेस छोड़कर तृणमूल का दामन थामने वाले पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी काफी समय से प्रयासरत भी बताए जाते हैं।
बताते हैं कि इस मुद्दे को लेकर सपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच काफी हद तक सहमति बन चुकी है, लेकिन सपा ने भी किरणमय नंदा के लिए पश्चिम बंगाल में एक सीट मांगी है। किरणमय नंदा वर्तमान में सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और लंबे समय से पश्चिम बंगाल की वाम मोर्चा सरकार में मंत्री रहे हैं। दोनों पक्षों के लिए एक-दूसरे के राज्य में कौन सी सीट मुफीद रहेगी, इस पर विचार चल रहा है। यूपी में तृणमूल को पूर्वांचल में एक सीट मिलने की उम्मीद है।
इंडिया गठबंधन के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यूपी से चुनाव लड़ाया जा सकता है। इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। नीतीश कुमार कुर्मी बहुल मिर्जापुर या प्रयागराज की फूलपुर लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं।
समाजवादियों का मानना है कि नीतीश कुमार के यूपी से लड़ने पर उनके सजातीय कुर्मी वोट पूरे प्रदेश में इंडिया गठबंधन के साथ आ सकता है। हालांकि, नीतीश के यूपी से लोकसभा चुनाव लड़ने पर सपा बिहार में एक सीट पर अपने प्रत्याशी को लड़ाना चाहेगी।
इंडिया के घटक दल कांग्रेस के लिए यूपी में गठबंधन के तहत कुछ सीटें दी जाएंगी, तो बदले में सपा भी राजस्थान और हरियाणा में दो-दो सीटों पर अपना दावा प्रस्तुत करेगी। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है तो हरियाणा में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस है।
सपा नेताओं का तर्क है कि राजस्थान के अलवर, जयपुर देहात, सीकर और भरतपुर लोकसभा क्षेत्रों में यादव मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है। इसलिए इनमें से दो सीटों पर सपा के सिंबल पर उम्मीदवार उतारे जाने चाहिए। इसी तरह से हरियाणा में यादव बहुल गुड़गांव और रोहतक सीटों पर सपा दावा करेगी।

सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत, 20 घायल हुए

सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत, 20 घायल हुए 
सुनील श्रीवास्तव 
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के राजनपुर जिले में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। रेस्क्यू-1122 के जिला प्रमुख असलम ने मीडिया को बताया कि पंजाब के दक्षिण क्षेत्र में सूफी संत सखी सरवर की दरगाह से यात्रियों को जैकोबाबाद जिले वापस जा रही बस राजनपुर के फाजिलपुर इलाके में वाहन चालक के नियंत्रण खोने के बाद एक बस पलट गई।
 पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे और शवों और घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया। उन्होंने आशंका जताई कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि घायलों में से कई की हालत गंभीर है। स्थानीय पुलिस ने दुर्घटना में घायल हुए बस चालक के यात्रा शुरू करने से पहले कोई नशीले पदार्थ का सेवन करने की आशंका पर उसके रक्त परीक्षण का आदेश दिया है।

मासूम के मुंह से बिना ऑपरेशन के निकाला सिक्का

मासूम के मुंह से बिना ऑपरेशन के निकाला सिक्का 
नरेश राघानी 
करौली। राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन सिटी सरकारी अस्पताल में एक सामान्य परिवार के लिए दूरबीन पद्धति कारगर साबित हुई है। समय रहते दूरबीन पद्धति के प्रयोग से एक परिवार के चिराग की जान लौट आई है। जानकारी के अनुसार शेखपुरा गांव का साढ़े 3 साल का एक बच्चा खेलते खेलते एक रुपए के सिक्के को मुंह से निगल गया। जब रात को बच्चे ने सोते वक्त उल्टी की तो उसके परिवार जनों ने सुबह तुरंत ही अपने बच्चे को राजकीय अस्पताल हिंडौन में भर्ती कराया था। जिसके बाद डॉक्टरों ने जांच के लिए एक्सरा किया तो उसमें निकल कर आया कि बच्चे के गले में 1 रुपए का सिक्का अटका हुआ है।
हिंडौन के राजकीय अस्पताल में कार्यरत डॉ मनीष अग्रवाल ने बताया कि बच्चे के गले में सिक्का मिलने के बाद सबसे पहले हमने दूरबीन की मदद से बच्चे के गले में सिक्के की लोकेशन कंफर्म की। जिसके बाद 4 डॉक्टरों की टीम और तीन चिकित्सा कर्मियों की मदद से समय के रहते दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन के बिना ही बच्चे के गले से सिक्के को हाइपो फेरिंगों स्कोप के उपयोग से सिक्के को बाहर निकाला। सिक्के के गले से निकलने के बाद से अब बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है और अस्पताल में भर्ती है।
सिक्का फंसने का पहला मामला
वहीं, राजकीय सामान्य अस्पताल हिंडौन सिटी के पीएमओ डॉ पुष्पेंद्र गुप्ता ने बताया कि सरकारी अस्पताल में सिक्का फसने का ऐसा पहला मामला आया था। जिसे अस्पताल के डॉक्टरों ने बिना किसी ऑपरेशन के दूरबीन पद्धति से सफलतापूर्वक सही किया है। उन्होंने यह भी बताया कि प्राइवेट अस्पताल में इस तरह के ऑपरेशन में 20 से ₹25000 खर्च होते हैं। मगर सरकारी अस्पताल में यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध है।
ऐसी स्थिति में इस तकनीक का करें प्रयोग
हिंडौन सिटी के राजकीय अस्पताल के ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष अग्रवाल बताते हैं कि अगर गलती से बच्चा सिक्का या फिर कोई ऐसी चीज गले में अटका लेता है तो तुरंत उसे आगे की तरफ झुकाना चाहिए। फिर बच्चे के सीने को एक हाथ से दबाना और दूसरे हाथ से पीठ को थपथपाना चाहिए। इस प्रक्रिया को एक दो बार दोहराने से गले में अटका सिक्का निकलने की संभावना रहती है। यदि सिक्का फिर भी बाहर नहीं आए तो तुरंत बच्चे को अस्पताल में ले जाना चाहिए।

खाद बनाने की फैक्ट्री व प्रतिष्ठानों पर छापा मारा

खाद बनाने की फैक्ट्री व प्रतिष्ठानों पर छापा मारा
भानु प्रताप उपाध्याय
मुजफ्फरनगर। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आदेश पर जिले में चार टीम बनाकर खाद बनाने की फैक्टरी और खाद विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा गया। विभाग की टीमों ने 33 स्थानों में जांच करते हुए 12 जगह से नमूने लिए और पांच को चेतावनी दी।
जिला कृषि अधिकारी सतेंद्र कुमार की टीम ने सदर तहसील क्षेत्र में 15 जगह छापे मारे गए। पांच जगह से नमूने लिए गए और चार को चेतावनी दी गई। जिला कृषि रक्षा अधिकारी यतेंद्र कुमार की टीम ने बुढ़ाना में छह स्थानों पर जांच की, दो जगह नमूने भरे।
भूमि संरक्षण अधिकारी गौरव प्रकाश की टीम ने जाससठ पांच जगह जांच की और दो नमूने लिए। 
उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी कपिल कुमार ने खतौली में सात स्थानों पर छापे मारे और तीन नमूने लिए। एक को चेतावनी दी। सभी नमूने जांच के लिए लैब को भेजे गए है।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...