शनिवार, 29 जुलाई 2023

राहुल की शादी करिए, आप लड़की ढूंढिए: गांधी

राहुल की शादी करिए, आप लड़की ढूंढिए: गांधी   

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से हरियाणा की महिला किसानों ने बातचीत में कहा कि ‘‘राहुल की शादी करिए’’। इस पर सोनिया ने पलटकर उनसे कहा कि आप उसके लिए लड़की ढूंढ़िए।

विवाह की इस चर्चा के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ऐसा होगा। राहुल गांधी ने हाल में हरियाणा की अपनी यात्रा के दौरान महिला किसानों को भोज देने का वादा किया था और इसी वादे को पूरा करते हुए सोनिया गांधी ने हरियाणा के सोनीपत जिले की कुछ महिलाओं को अपने आवास पर दोपहर के भोजन के लिए आमंत्रित किया था। भोजन पर आमंत्रित महिलाओं ने सोनिया गांधी से मुलाकात के दौरान राहुल के विवाह की चर्चा की।

सोनिया के 10 जनपथ आवास पर पहुंची एक महिला ने उनसे कहा, राहुल की शादी करिए। इस पर सोनिया ने कहा आप उसके लिए लड़की ढूंढ़िए। राहुल वहां खड़े इस बातचीत को सुन रहे थे और उन्होंने कहा, ऐसा होगा।

इस दौरान एक महिला ने राहुल गांधी को अपने हाथ से खाना भी खिलाया। हल्के-फुल्के माहौल में चर्चा के बीच कांग्रेस महासचिव और राहुल की बहन प्रियंका गांधी वाद्रा ने महिलाओं से कहा, राहुल मुझसे ज्यादा शरारती था, लेकिन ज्यादा डांट मुझे पड़ती थी। राहुल गांधी आठ जुलाई को अचानक सोनीपत के मदीना गांव पहुंचे थे।

उन्होंने लोगों से बातचीत की और खेतों में काम कर रहे किसानों के साथ वक्त बिताया था। इस दौरान राहुल गांधी ने उन्हें ‘दिल्ली दर्शन’ के लिए बुलाने का वादा किया था। इन लोगों ने कांग्रेस नेता से कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी के इतने करीब रहने के बावजूद वे दिल्ली कभी नहीं गए हैं।

लोगों से इसी मुलाकात के क्रम में राहुल गांधी ने किसान महिलाओं की बातचीत अपनी बहन प्रियंका से कराई थी। इन महिलाओं ने प्रियंका गांधी वाद्रा से उन्हें खाने पर आमंत्रित करने की इच्छा जताई थी। राहुल गांधी ने महिलाओं से मुलाकात के बाद ट्विटर पर एक वीडियो साझा करके कहा, ‘‘कुछ बेहद खास मेहमानों से मां, प्रियंका और मेरी मुलाकात का यादगार दिन।

सोनीपत की किसान बहनों का दिल्ली दर्शन, उनके साथ घर पर भोजन और ढेर सारी बातचीत। देसी घी, मीठी लस्सी, घर के बने अचार और ढेर सारा प्यार-अमूल्य उपहार मिले। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, राहुल गांधी ने सोनीपत की किसान बहनों को दिल्ली बुलाने का वादा किया था। किसान बहनें दिल्ली आईं और इस तरह से वादा पूरा हुआ।

वीडियो में गांधी परिवार को महिलाओं के साथ बातचीत करते और उन्हें भोजन की पेशकश करते देखा गया। इसमें राहुल गांधी महिलाओं से यह पूछते नजर आए कि उन्हें भोजन पसंद आया या नहीं और सबने मिठाई खाई या नहीं। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट भी दी।

एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ   

एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ   

अखिलेश पांडेय  

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक बारूदी सुरंग में शनिवार तड़के विस्फोट हो गया। हालांकि, घटना में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि देगवार इलाके के तरवन गांव में स्थित खोखरी जांच चौकी के पास लगातार बारिश के बीच सुबह करीब चार बजे बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ। 

उन्होंने कहा कि सेना के जवानों ने विस्फोट के बाद इलाके की तलाशी ली, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। अधिकारियों के मुताबिक, सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ को रोकने के लिए नियंत्रण रेखा के आगे के इलाके में ‘घुसपैठ रोधी बाधा प्रणाली’ के तहत बारूदी सुरंगें बिछाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि कभी-कभी बारिश की वजह से मिट्टी हटने या जंगलों में आग लगने के कारण इन बारूदी सुरंगों में विस्फोट हो जाता है।

बर्बर: गैंगरेप, मासूम के गुप्तांग में लकड़ी डालीं

बर्बर: गैंगरेप, मासूम के गुप्तांग में लकड़ी डालीं 

ओमप्रकाश चौबे  

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर में मासूम के साथ हुई दरिंदगी के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैला हुआ है। वहीं मासूम के दादा ने सरकार को सख्त अल्टीमेटम दिया है कि दोनों हैवानों को फांसी की सजा नहीं हुई तो हम उनका गला काट देंगे। इस घटना के बारे में मासूम ने बताया उसने बताया कि मासूम से गैंगरेप के बाद हैवानों ने उसके प्राइवेट पार्ट में 14 इंच लंबी लकड़ी डाल दी थी। इसे अस्पताल में महिला डॉक्टर ने निकाला। वहीं इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। 

बता दें सतना जिले के मैहर में गुरुवार की दोपहर 11 साल की एक बच्ची घर के बाहर से लापता हो गई थी। शुक्रवार को जब वह लौटी तो उसकी हालत बहुत खराब थी। वजह पूछने पर उसने परिजनों को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद परिजन स्थानीय लोगों के साथ थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने बच्ची को परिजन और स्टाफ के साथ मेडिकल चेकअप के लिए मैहर सिविल हॉस्पिटल भेजा। यहां सैंपल लेने और शुरुआती चिकित्सा मिलने के बाद बच्ची को गंभीर हालत को देखते हुए रीवा के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।  

बता दें दोनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 10 अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में मैहर उप जेल भेज दिया गया है। इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी मैहर मंदिर प्रबंध समिति के कर्मचारी थे। दोनों आरोपियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार मैहर की एक बस्ती मे नजूल की जमीन पर बने रवि चौधरी के मकान को बुलडोजर चला कर गिरा दिया गया। रवि को एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप मे कल गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इस मामले के एक अन्य आरोपी अतुल बढोलिया के घर पर भी बुलडोजर चला है। 

वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार मैहर के उदयपुर में बने आरोपी अतुल के घर के कुछ अवैध हिस्से को आज गिरा दिया गया। बता दें अतुल और रवि दोनों नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में जेल में है। इन दोनों को कल एक बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

ताज़िए में उतरा करंट, 4 लोगों की मौत 13 घायल 

ताज़िए में उतरा करंट, 4 लोगों की मौत 13 घायल   

इकबाल अंसारी   

बोकारो। झारखंड के बोकारो में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक दर्जन से ज्यादा लोग हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बता दें आज सुबह करीब 6 बजे से मुहर्रम का जुलूस निकल रहा था। इसी दौरान जुलूस में शामिल 13 लोग वहां पर मौजूद हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। ये सभी लोग हाईटेंशन तार में बुरी तरह से झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां 4 लोगो ने दम तोड़ दिया जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। 

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ताजिया उठाने के दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार की हाइटेंशन लाइन ताजिए में सट गई, जिससे ताजिया के जुलूस में रखी बैट्री में ब्लास्ट हो गया। जिससे 13 लोग हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई वहीं बाकी की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

शव ले जाते वक्त पत्नी व 3 बेटियों की मौत

शव ले जाते वक्त पत्नी व 3 बेटियों की मौत   

संदीप मिश्रा  

उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के तुसरौर स्थित श्रीबिलेश्वर महादेव मंदिर के पास शुक्रवार तड़के हुए सड़क हादसे में एंबुलेंस से पिता का शव लेकर मौरावां घर जा रहीं तीन बेटियों और मां की मौत हो गई। चौथी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। कानपुर हैलट में भर्ती पिता की मौत हो गई थी। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक भाग निकला। घर के पांच लोगों की एक साथ मौत से घर में चिराग जलाने वाला भी नहीं बचा। दामाद की तहरीर पर अज्ञात वाहन पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मौरावां के धनीराम सविता केएनपी इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद से 2007 में रिटायर हुए थे। उन्हें तीन साल से सांस की बीमारी थी। रविवार को तबीयत ज्याद खराब हुई तो घरवाले उन्हें हैलट ले गए। शाम को चारों बेटियां पिता को देखने अस्पताल गईं थी। गुरुवार देर रात धनीराम ने दम तोड़ दिया।

इसके बाद पत्नी प्रेमा व चारों बेटियां मंजुला, अंजली, सुधा और रूबी शर्मा एंबुलेंस से शव लेकर गांव लौट रही थीं। करीब साढ़े चार बजे पुरवा क्षेत्र में मौरावां रोड पर श्री बिलेश्वर महादेव मंदिर के पास एंबुलेंस किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। बाईं तरफ से लगी तेज टक्कर से एंबुलेंस के परखचे उड़ गए। उसमें सवार पत्नी प्रेमा, बेटी मंजुला, अंजली, रूबी की मौके पर मौत हो गई। सुधा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए भर्ती करवाया। हादसे की जानकारी पुलिस में भी दी गई। चार लोगों की मौत की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच में जुट गई। मामले में दामाद ने शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं एंबुलेंस चालक फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। दूसरी ओर परिवार के रिश्तेदारों और मोहल्ले मेंं मातम पसर गया है। एक साथ पूरा परिवार उजड़ने से सभी सदमे में हैं।

सुरक्षा करने वाली पुलिस ने खेला लूट का खेल

सुरक्षा करने वाली पुलिस ने खेला लूट का खेल 

ओमप्रकाश चौबे   

अलीराजपुर। पब्लिक की सुरक्षा का जिम्मा थामने वाली मध्य प्रदेश पुलिस खुद ही लुटेरी बन गई। आदिवासियों के यहां छापामार कार्यवाही करने के लिए पहुंची पुलिस ने तकरीबन एक करोड़ रुपए से भी ज्यादा कीमत के सोने लूट लिए। थाने आकर लिखी गई इबारत में पुलिस ने दर्ज किया कि वह अवैध रूप से शराब बेचने वालों को पकड़ने गई थी, लेकिन वहां पर कुछ नहीं मिला है। मामला उजागर होने के बाद की गई बड़ी कार्रवाई के अंतर्गत इस मामले में फरार हुए थानेदार समेत पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिए गए हैं। 

 दरअसल मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक आदिवासी परिवार के यहां पुलिस मुखबिर की सूचना पर छापामार कार्यवाही करने के लिए गई थी। पुलिस को छानबीन के दौरान आदिवासी परिवार के कब्जे से 240 सोने के सिक्के बरामद हुए जो दीवार में छिपाकर रखे हुए थे। आदिवासी परिवार को यह सिक्के मकान बनवाते समय जमीन की खुदाई के दौरान हाथ लगे थे। आदिवासी परिवार के यहां से बरामद हुए सिक्कों को लेकर वापस लौटी पुलिस ने बड़ा खेला करते हुए कागजातों में आकर लिखा कि वह अवैध रूप से शराब बेचने वालों की धरपकड़ करने के लिए गई थी। लेकिन मौके पर की गई छानबीन के दौरान कुछ भी नहीं मिला है। 

 प्रदेश के अलीपुरराज जनपद के आदिवासी परिवार के साथ हुई तकरीबन 10000000 रूपये से भी ज्यादा की कीमत के सिक्कों के लूट की घटना जब उजागर हुई तो सोने के सिक्के लूटने वाले थानेदार समेत सभी पांच पुलिसकर्मी फरार हो गए। पुलिस के आला अफसरों ने मामले का संज्ञान लेते हुए लुटेरे थानेदार समेत पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

महिला हिंसा पर पीएम मोदी जवाब दें: कांग्रेस

महिला हिंसा पर पीएम मोदी जवाब दें: कांग्रेस 

भानु प्रताप उपाध्याय    

शामली। कैराना विधानसभा के गांव पंजीठ में अखलाक प्रधान पीसीसी मेंबर के निवास पर कांग्रेस बैठक की।

दीपक सैनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि में 3 अगस्त को सहारनपुर में संविधान बचाओ संकल्प सभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सभी को सहारनपुर जाने का आह्वान किया किया गया। जिसको राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता संबोधित करेंगे। आप सभी सम्मानित कांग्रेसियों का मनोबल बढ़ाने के लिए भी कुछ टिप्स दिए जाएंगे। ओर भाजपा सरकार में जो महिलाओं, बेटियों के साथ मणिपुर हो या उत्तर प्रदेश के उन्नाव, हाथरस कांड हो, बेटियों के साथ हुई शर्मशार घटना ओर महिला खिलाडियों पर प्रधानमंत्री जी ने कुछ नहीं बोला। महिला खिलाड़ियो पर दिल्ली जन्तर मनतर पर लाठीचार्ज करा दिया आपने, अपने सांसद को कानूनी कार्यवाही से बचाने का प्रयास कर रहे हो। आपने नारा दिया था 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का। भारत देश की जनता को विश्वास में लेकर गुमराह करने का काम किया। अखलाक प्रधान पीसीसी मेंबर कांग्रेस ने कहा कि जिस देश में महिलाओं को पूजा जाता है। उन महिलाओं को अपने देश में ही रौंदा व कुचला जा रहा है। जो लोग ऐसे घिनौने कृत्य कर रहे हैं। उनको गम्भीर से गम्भीर सजा देनी चाहिए। उस सजा का हर शैतान व्यक्ति में खोप होना चाहिए। 

फरमान अंसारी जिलाध्यक्ष सोशल मीडिया ने कहा कि सरकार एक काम पर ज्यादा ध्यान दे रही है सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने और सरकार बनाने में तोड़ मोड की सरकार बनाने में ज्यादा माहिर साबित हो रही है। अगर चुनाव ईमानदारी से हो तो जनता का निर्णय कुछ और ही होगा। शामली जिला कांग्रेस कमेटी ने  माननीय श्री ब्रजलाल खाबरी जी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सांसद व माननीय श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी कांग्रेस प्रांतीय अध्यक्ष पुर्व कैबिनेट मंत्री जी के निर्देश पर आयोजन किया गया।    

संचालन संदीप शर्मा जिला कांग्रेस ने किया। दीपक सैनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शामली, अखलाक प्रधान पीसीसी मेंबर, सीमा जाटव ज़िला उपाध्यक्ष, जुल्फान कारी वरिष्ठ कांग्रेसी,संदीप शर्मा कांधला जिला सचिव, जावेद नगर अध्यक्ष केराना, खुर्शीद जिला सचिव, जितेंद्र जाटव प्रदेश सचिव, चौधरी वाजिद अली युसूफ,मोनू पवार, उमरदीन पंजीठ, मेहरबान लबदार,  डाक्टर पहलसिह सैनी ,तासिम प्रधान, मुना सैनी कांग्रेसी, जुनैद पहलवान,

ज़ुबैर अहमद, इकबाल पंजीठ, मुनीर केराना , लोकेश शर्मा पंजीठ, खुर्शीद, अंकित देशवाल, महाबीर सैनी, मुबारिक चौधरी पंजीठ, विलियन,अनीस ,सादिक, सलीम केराना, सतपाल सैनी, प्रवेश सैनी, नरेश सैनी, सुभाष कश्यप केराना,आरिफ बराला आदि मौजूद रहे।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...