शुक्रवार, 28 जुलाई 2023

सेमीकंडक्टर निर्माण में 50 फ़ीसदी वित्तीय सहायता

सेमीकंडक्टर निर्माण में 50 फ़ीसदी वित्तीय सहायता 

अखिलेश पांडेय  

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश में सेमीकंडक्टर विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रौद्योगिकी कंपनियों को 50 प्रतिशत वित्तीय सहायता दी जाएगी। उन्होंने शुक्रवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने सेमीकंडक्टर उद्योगों को हर तरह की सुविधाएं दी हैं।

मोदी ने गांधीनगर में 'सेमीकॉन इंडिया 2023' सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद कहा कि देश में सेमीकंडक्टर उद्योग की वृद्धि के लिए एक पूरा पारिस्थितिकी तंत्र तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ''हम सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के तहत प्रोत्साहन की पेशकश कर रहे थे।

अब इसे बढ़ा दिया गया है, और अब प्रौद्योगिकी फर्मों को भारत में सेमीकंडक्टर विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए 50 प्रतिशत वित्तीय सहायता मिलेगी।'' मोदी ने कहा कि भारत में सेमीकंडक्टर उद्योग तेजी से वृद्धि करेगा। उन्होंने कहा, ''एक साल पहले, लोग पूछते थे कि उन्हें भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश क्यों करना चाहिए, और अब वे ही पूछते हैं कि भारत में निवेश क्यों नहीं करना चाहिए।

'उन्होंने कहा कि दुनिया को एक भरोसेमंद चिप आपूर्ति श्रृंखला की जरूरत है। मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर डिजाइन पर पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए भारत में 300 विद्यालयों की पहचान की गई है। उन्होंने कहा कि दुनिया में हुई प्रत्येक औद्योगिक क्रांति अलग-अलग समय में लोगों की आकांक्षाओं से प्रेरित थी और उनका मानना है कि अब जो चौथी औद्योगिक क्रांति देखी जा रही है, वह भारत की आकांक्षाओं से प्रेरित है।

पूर्व बलूचिस्तान पीएम ने स्वतंत्रता की प्रार्थना की

पूर्व बलूचिस्तान पीएम ने स्वतंत्रता की प्रार्थना की

सुनील श्रीवास्तव   

नई दिल्ली/देहरादून। प्रधानमंत्री डॉ नायला कादरी पाकिस्तान से बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की गुहार लगाने मां गंगा की शरण में पहुंची हैं। वह यहां पर चौधरी चरण सिंह वीआईपी घाट पर मां गंगा का विशेष पूजन हवन और दुधाभिषेक कर बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की प्रार्थना कर रही हैं।

धर्मनगर हरिद्वार पहुंचने पर उन्होंने विशेष बातचीत में पाकिस्तान के आतंक के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया हैं। प्रधानमंत्री डॉ नायला कादरी ने आरोप लगाया कि जो काम ब्रिटिश सरकार करती थी, अपनी स्वार्थ सिद्धि को अब वही काम चीन कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने परमाणु परीक्षण सहित चीन को हर कार्य के लिए अपनी भूमि के उपयोग की अनुमति दे दी है।

बलूचिस्तान के नागरिकों के साथ हो रही बर्बरता

भावुक होते हुए प्रधानमंत्री डॉ नायला कादरी ने कहा कि इस वक्त बलूचिस्तान के नागरिकों के साथ जो हो रहा है उसके बारे में विश्व सोच भी नहीं सकता है। उसकी सोच से कहीं अधिक वहशीपना वहां के नागरिकों के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह के कृत्य कोई किसी इंसान के साथ नहीं किया जा सकता।

लड़कियों की बॉडी को मशीन से ड्रिल किया जा रहा है

बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार की प्रधानमंत्री डॉ नायला कादरी ने आरोप लगाया कि वहां लड़कियों की बॉडी को मशीन से ड्रिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ बर्बरता की जा रही है। पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में दुष्कर्म की  फैक्ट्री खोल दी है। यहां महिलाओं को सिर्फ एक खिलौने की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। एक प्रश्न के उत्तर में बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार की प्रधानमंत्री डॉ. नायला कादरी बलोच ने कहा कि बलूचिस्तान का बच्चा-बच्चा दहशतगर्दों और पाकिस्तान के अवैध कब्जे से आजादी चाहता है। पाकिस्तान ने यहां की जनता के साथ जो व्यवहार किया है उसे बयां कर पाना भी मुश्किल है।

हंगामे के बीच लोकसभा में 3 विधेयक पारित   

हंगामे के बीच लोकसभा में 3 विधेयक पारित   

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को विपक्ष के हंगामे के बीच खान एवं खनिज (संशोधन एवं विनियमन) विधेयक 2023, नेशनल नर्सिंग एवं मिडवाइफ कमीशन विधेयक, 2023 और नेशनल डेन्टल कमीशन विधेयक, 2023 ध्वनिमत से पारित किये गये।

कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने खान एवं खनिज (संशोधन एवं विनियमन) विधेयक 2023 सदन में पेश किया, जिसे मणिपुर मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे और नारेबाजी के दौरान ध्वनिमत से पारित किया गया। इसी बीच, जोशी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण विधेयक है और यह ‘गेम चेन्जर’ हो सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में कोयला क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि एनर्जी क्षेत्र काे आत्मनिर्भर बनाना है, इसके लिए अनेक जरूरी कार्य करने होंगे। मोदी सरकार के कार्यकाल में खनिज राजस्व में भारी बढ़ोतरी हुई है।

सदन में नेशनल नर्सिंग एवं मिडवाइफ कमीशन विधेयक 2023 और नेशनल डेन्टल कमीशन विधेयक 2023 पेश करते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि आमजन से जुड़े ये बहुत महत्वपूर्ण विधेयक हैं। इनके पारित होने से जनता को बहुत सहूलियतें होंगी। विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच ही तीनों विधेयक ध्वनिमत से पारित कर दिये गये।

कचरा बीनने वाली महिला ने 10 करोड़ रुपए जीते

कचरा बीनने वाली महिला ने 10 करोड़ रुपए जीते   

इकबाल अंसारी  

मलप्पुरम (केरल)। स्थानीय नगर पालिका की प्लास्टिक कचरा बीनने वाली इकाई में काम कर रही ग्यारह महिला कामगारों को कभी यह सपने में भी उम्मीद नहीं रही होगी जिस लाटरी टिकट को उनमें से प्रत्येक ने 25 रूपये से भी कम धन देकर खरीदा था, वह उन्हें 10 करोड़ रूपये का जैकपॉट दिलवा देगी। इन 11 महिलाओं ने कुल 250 रूपये देकर लाटरी का टिकट खरीदा था।

बुधवार को जब यह खबर आई तो उस समय ये 11 महिलाएं अपने हरे ओवरकोट और रबर के दस्ताने पहने हुए थीं और परप्पनंगडी नगरपालिका गोदाम में घरों से एकत्र किए गए प्लास्टिक कचरे को अलग कर रही थीं। केरल लॉटरी विभाग ने घोषणा की कि महिलाओं द्वारा पैसे इकट्ठा करने के बाद खरीदे गए टिकट पर उन्हें मानसून बंपर के रूप में 10 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

इन महिलाओं के पास इतनी सामर्थ्य नहीं थी कि उनमें से कोई अकेले ही 250 रूपये का लाटरी का टिकट खरीद सके। लॉटरी विजेताओं से मिलने और उन्हें बधाई देने के लिए बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में लोग यहां नगर निगम गोदाम परिसर में उमड़ पड़े। विजेताओं में से एक राधा ने कहा ''जब हमें अंततः पता चला कि हमने जैकपॉट हासिल कर लिया है तो हमारे उत्साह और खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

हम सभी जीवन में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं और यह पैसा कुछ हद तक हमारी समस्याओं को हल करने में मदद करेगा।'' परप्पनंगडी नगर पालिका द्वारा शुरू की गई हरित पहल- हरित कर्म सेना के तहत कार्यरत इन महिलाओं को उनके काम के अनुसार 7,500 रुपये से 14,000 रुपये के बीच वेतन मिलता है।

पीओके पर भारत का एक्शन प्लान, बौखलाया पाक

पीओके पर भारत का एक्शन प्लान, बौखलाया पाक

सुनील श्रीवास्तव

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उस टिप्पणी की आलोचना की है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत अपने सम्मान और प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए नियंत्रण रेखा (एलओसी) को पार करने के लिए तैयार है। पाकिस्तान ने कहा कि जुझारू बयानबाजी क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा है। राजनाथ सिंह की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए इस्लामाबाद में विदेश कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी आक्रामकता के खिलाफ अपनी रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम है।

पाकिस्तान की ओर से एक बयान में कहा गया कि हम भारत को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह देते हैं क्योंकि उसकी आक्रामक बयानबाजी क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए खतरा है और दक्षिण एशिया में रणनीतिक माहौल को अस्थिर करने में योगदान देती है। इसमें कहा गया है कि यह पहली बार नहीं है कि भारत के राजनीतिक नेताओं और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान के बारे में अत्यधिक गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी की है। कश्मीर मुद्दे और पाकिस्तान से होने वाले सीमा पार आतंकवाद को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध अक्सर तनावपूर्ण रहे हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अपना सम्मान और प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करने को तैयार है। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से ऐसी स्थिति में सैनिकों के समर्थन के लिए तैयार रहने का आह्वान भी किया। रूस-यूक्रेन युद्ध का उदाहरण देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि युद्ध एक साल से भी अधिक समय से चल रहा है, क्योंकि नागरिक आगे आए और युद्ध में हिस्सा ले रहे हैं। सिंह 24वें करगिल विजय दिवस के अवसर पर करगिल युद्ध स्मारक पर बोल रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर, 1999 के करगिल युद्ध में अपना जीवन बलिदान करने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश की संप्रभुत्ता, एकता और अखंडता की रक्षा करने में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हमने देश के शत्रुओं का खात्मा करने के लिए सशस्त्र बलों को खुली छूट दी है। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत एक शांति प्रिय देश है जो अपने सदियों पुराने मूल्यों में यकीन रखता है और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के लिए समर्पित है, लेकिन अपने हितों की रक्षा के लिए हम एलओसी पार करने से भी नहीं हिचकिचाएंगे।

8 साल के बच्चे ने ऑनलाइन एके-47 मंगवाई

8 साल के बच्चे ने ऑनलाइन एके-47 मंगवाई   

अखिलेश पांडेय  

नीदरलैंड। आप घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग तो करते ही होंगे। लेकिन, एक आठ साल के बच्चे ने कुछ ऐसी चीज खरीद ली, जिसे देख उसकी मां के होश उड़ गए। दरअसल, 8 साल के एक लड़के ने डार्क वेब के जरिए ऑनलाइन AK-47 ऑर्डर कर दी। ये राइफल जब घर पहुंची तो परिवार के होश उड़ गए। उन्होंने जानकारी जुटानी शुरू की तो पता चला कि इसके पीछे इंटरनेट की काली दुनिया डार्क वेब थी, जहां धड़ल्ले से इस तरह के अवैध काम होते हैं। 

बच्चे की मां ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके आठ साल के एक बच्चा ने डार्क वेब (Dark Web) के जरिए ऑनलाइन AK-47 ऑर्डर कर दी। हैरानी की बात यह है कि उसे ये राइफल डिलीवर भी कर दी गई। इंटरव्यू में AK-47 खरीदने वाले बच्चे की मां बारबरा जेमेन ने बताया कि उनका बेटा कंप्यूटर पर बहुत समय बिताता था और उसने आठ साल की उम्र में हैकिंग आदि शुरू कर दी थी। यहां तक ​​कहा कि हैकर्स ने उनके बेटे का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग के लिए भी किया।

बारबरा के मुताबिक, जब हम बेटे के कमरे में जाते वो ऑनलाइन गेम्स खेलते वक्त कोड वर्ड में बात करता रहता था। चीजें तब बिगड़ीं जब पता चला कि बेटे ने AK-47 मंगवा ली है। बेटे ने सीमा शुल्क से बचने के प्रयास में बंदूक को पोलैंड से बुल्गारिया भेज दिया, फिर वो नीदरलैंड पहुंची। बारबरा ने आगे कहा कि मैंने राइफल को स्थानीय पुलिस विभाग को सौंप दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके बेटे के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की।  जांच में पता चला कि वह अंतरराष्ट्रीय हैकरों के जाल में फंस गया था।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-286, (वर्ष-06) पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. शनिवार, जुलाई 29, 2023

3. शक-1944, श्रावण, शुक्ल-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:14, सूर्यास्त: 07:10।

5. न्‍यूनतम तापमान- 25 डी.सै., अधिकतम- 33+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...