मंगलवार, 25 जुलाई 2023

इंडिया मुजाहिद्दीन ने भी आगे 'इंडिया' लिखा है   

इंडिया मुजाहिद्दीन ने भी आगे 'इंडिया' लिखा है   

अकाशुं उपाध्याय   

नई दिल्ली। मानसून सत्र के दौरान संसद में मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष का लगातार सदन में हंगामा जारी है। आज सुबह संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा संसदीय दल की बैठक हुई। मानसून सत्र शुरू होने के बाद बीजेपी संसदीय दल की यह पहली बैठक है। यह बैठक संसद के लाइब्रेरी बिल्डिंग में हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में शामिल हुए। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने विपक्ष के नए नाम INDIA पर तंज कसा और कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी में भी इंडिया था और इंडियन मुजाहिदीन में भी इंडियन है लेकिन सिर्फ इंडिया नाम रखने से इंडिया नहीं हो जाता।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से दिशाहीन है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष हताश और निराश है और उसके आचरण से पता चलता है कि उन्होंने लंबे समय तक विपक्ष में रहने का ही मन बना लिया है। ईस्ट इंडिया कंपनी और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे नामों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि केवल देश का नाम इस्तेमाल करके ही लोगों को गुमराह नहीं किया जा सकता। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ‘विपक्षी पार्टियों ने इंडिया नाम, लोगों को गुमराह करने के लिए रखा है। विपक्ष, सत्ता में नहीं आना चाहता। लोगों को गुमराह करने के लिए ही इंडिया नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इस बैठक में बीजेपी संसदीय दल की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम बड़े नेता उपस्थित हुए। प्रधानमंत्री के बयान पर कांग्रेस ने एतराज जताया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, इतने सारे प्रतिनिधि संसद में 267 के तहत नोटिस दे रहे हैं। हम मणिपुर के बारे में बात कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री ईस्ट इंडिया कंपनी के बारे में बात कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा में कहा, सरकार राजस्थान और छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अत्याचार के 177 नोटिसों पर चर्चा के लिए तैयार है। पूरे देश में, अगर महिलाओं के खिलाफ कोई अपराध है, तो सरकार चर्चा के लिए तैयार है। हमें इन मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए।

पूर्व भाजपा विधायक ने इच्छा मृत्यु की मांग की

पूर्व भाजपा विधायक ने इच्छा मृत्यु की मांग की

कुंदन सिंह  

धनबाद। झारखंड के झरिया से पूर्व बीजेपी विधायक संजीव सिंह ने धनबाद जिला सत्र न्यायालय के समक्ष इच्छा मृत्यु की मांग की है। मंगलवार को संजीव सिंह ने न्यायालय में इस संदर्भ में आवेदन दिया है। संजीव सिंह के वकील मो. जावेद ने इस बात कि पुष्टि की है। अधिवक्ता मो. जावेद ने बताया कि मंगलवार को पूर्व विधायक संजीव सिंह ने जिला एवं सत्र न्यायालय 16 में याचिका दायर की है।

संजीव सिंह फिलहाल धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल में इलाजरत है। बीती 10 जुलाई को जेल वार्ड में कुर्सी से गिर पर चोटिल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि संजीव सिंह बीते 6 महीने से लगातार बीमार चल रहे हैं। तामाम दवा और इलाज के बावजूद उनका ब्लड प्रेशर स्थिर नहीं रह रहा है और रह-रहकर उन्हें बेहोशी आ जाती है। उनके लगातार गिरते स्वास्थ्य को लेकर न्यायालय ने रिम्स रांची में इलाज के लिए जेल प्रशासन को आदेश दिए हैं। लेकिन सुरक्षा कारणों से संजीव सिंह रिम्स रांची में इलाज के लिए जाने को तैयार नहीं हैं।

संजीव सिंह और उनके परिजनों का कहना है कि रिम्स रांची में उनकी जान को खतरा है। परिजनों ने न्यायालय से अपील की है कि धनबाद अथवा बाहर किसी हायर हेल्थ सेंटर में संजीव सिंह को अपने खर्च पर इलाज करवाने की अनुमति दें। परिजन बताते हैं कि संजीव सिंह जिस मामले में जेल में बंद हैं, उस केस का सूचक सत्तारूढ़ दल से जुड़ा हुआ है। ऐसे में रांची रिम्स में सरकारी तंत्र से जान का खतरा है। संजीव सिंह कि पत्नी रागिनी सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि हो सकता है कि रिम्स रांची में संजीव सिंह का सही इलाज ना हो।

साल 2017 को धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नीरज सिंह हत्या मामले में नीरज सिंह के चचेरे भाई और झरिया से बीजेपी के पूर्व विधायक को मुख्य अभियुक्त बनाया गया था। नीरज सिंह के भाई के आवेदन पर संजीव सिंह के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। जिसके बाद संजीव सिंह ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया था। बहरहाल पूर्व विधायक संजीव सिंह द्वारा न्यायालय में इच्छा मृत्यु की मांग किए जाने से हर कोई सकते में हैं। गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों से स्वास्थ्य खराब रहने के कारण संजीव सिंह डिप्रेशन में चल रहे हैं। ऐसे में इच्छा मृत्यु की मांग पर न्यायालय अगली तारीख अपनी कोई प्रतिक्रिया देगी।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-283, (वर्ष-06) पंजीकरण:- UPHIN/2010/57254

2. बुधवार, जुलाई 26, 2023

3. शक-1944, श्रावण, शुक्ल-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 05:14, सूर्यास्त: 07:10। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 28 डी.सै., अधिकतम- 35+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेगी।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पंवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

सोमवार, 24 जुलाई 2023

थाना प्रभारी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या 

थाना प्रभारी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या  

संदीप मिश्रा

उन्नाव। यूपी के उन्नाव जिले की कोतवाली सफीपुर के थाना प्रभारी का शव उनके सरकारी आवास में फांसी के फंदे से लटकता मिला है। यह बात तब सामने आई जब एक कांस्टेबल उन्हें बुलाने उनके आवास पर गया। उसने देखा कि रस्सी के सहारे उनका शव लटक रहा था। 

सूचना लगते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गये और उन्हें तुरन्त सीएचसी सफीपुर लाया गया‌। जहां चिकित्सक ने इंस्पेक्टर को मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार अशोक कुमार 2012 बैच के थे और वे मूलरूप से अमरोहा के रहने वाले थे। एक वर्ष पहले उनकी इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति हुई थी। एएसपी ने बताया कि एक महिने पहले ही अशोक लखीमपुर से ट्रांसफर होकर उन्नाव आये थे। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

बड़े भाई की गोली मारकर हत्या, फैली दहशत

बड़े भाई की गोली मारकर हत्या, फैली दहशत

सत्येंद्र पंवार 

मेरठ। मेरठ में मवाना क्षेत्र के गांव सठला में छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर थाना पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों से हत्या का कारण जानने का प्रयास किया लेकिन, अभी कुछ पता नहीं चल सका।

गांव सठला निवासी फिरोज उर्फ सोनू (26) को छोटे भाई ने गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी अलीना ने बताया कि फिरोज ने उससे लव मैरिज की थी।

पत्नी का कहना है कि उसके देवर और ससुर ने ही पति की गोली मारकर हत्या की है। सीओ व थाना प्रभारी मृतक की बहनों से घटना के संबंध में जानकारी कर रहे हैं लेकिन, परिवार वाले घटना के बारे में फिलहाल कुछ नहीं बता रहे हैं। पुलिस हत्या का कारण जानने में जुटी हुई है।

हादसा: स्कूटी सवार तीन दोस्तों की मौत

हादसा: स्कूटी सवार तीन दोस्तों की मौत 

आदिल अंसारी  

रामपुर। रामपुर जिला मुख्यालय के सिविल लाइंस थाना इलाके में सोमवार को सुबह डिवाइडर से टकरा जाने के कारण एक ही स्कूटी पर सवार तीन दोस्तों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र के बिलासपुर बाईपास पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई जिससे एक छात्र समेत तीन किशोरों की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉक्टर संसार सिंह ने बताया कि बिलासपुर बाईपास पर एक स्कूटी पर तीनों बच्चे जा रहे थे। सामने कुत्ता आने से उनकी स्कूटी फिसल गई। उन्‍होंने कहा कि स्कूटी की रफ्तार बहुत ज्यादा थी, इसलिए डिवाइडर से टकरा गई।

उन्‍होंने कहा कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान आयान, अहद और उमेर के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 15 से 16 साल के बीच है। उन्‍होंने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। सिंह के अनुसार मृतकों में एक ग्रीनवुड स्कूल का छात्र है जो स्कूल जा रहा था और साथ में दो उसके दोस्त भी स्कूटी पर सवार थे। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस घटनास्थल पहुंची और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। तीनों किशोरों की मौत पर शोक संवेदना प्रकट करते हुए एएसपी ने अभिभावकों से अपील की कि नाबालिग बच्चों को स्कूटी और बाइक चलाने को न दें। उन्‍होंने कहा कि पुलिस विभाग भी पूरा प्रयास कर रहा कि जो बच्चे बाइक रेसिंग करते हैं तो उन्हें समझाया जाए और अगर वह नहीं मानते हैं तो विभाग बीच-बीच में उनके खिलाफ कार्रवाई भी करता रहता है।

परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

संदीप मिश्रा

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक कार बेबर बैराज नहर में गिर गई, जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू के बाद शवों को बाहर निकाला।

बताया गया है कि कासगंज जिले के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव अंडुआ निवासी कुछ लोग महिला का इलाज कराने के लिए एटा लेकर आ रहे थे, तभी काली नदी का पुल पार करने के बाद तीव्र मोड़ पर कारअनियंत्रित होकर बेबर बैरज नहर में गिर गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व राहगीरों की सहायता से गाड़ी में फंसे लोगों को निकाला गया। सभी को तत्काल ही एटा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों के नाम विनीता पत्नी नीरज, तेजेंद्र पुत्र जमुना प्रसाद, संतोष पुत्र तेजेंद्र, शिवम पुत्र राकेश और नीरज पुत्र जोधा सिंह बताए गए हैं। पांचों मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक कार बेबर बैराज नहर में गिर गई, जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू के बाद शवों को बाहर निकाला।

बताया गया है कि कासगंज जिले के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव अंडुआ निवासी कुछ लोग महिला का इलाज कराने के लिए एटा लेकर आ रहे थे, तभी काली नदी का पुल पार करने के बाद तीव्र मोड़ पर कारअनियंत्रित होकर बेबर बैरज नहर में गिर गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व राहगीरों की सहायता से गाड़ी में फंसे लोगों को निकाला गया। सभी को तत्काल ही एटा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतकों के नाम विनीता पत्नी नीरज, तेजेंद्र पुत्र जमुना प्रसाद, संतोष पुत्र तेजेंद्र, शिवम पुत्र राकेश और नीरज पुत्र जोधा सिंह बताए गए हैं। पांचों मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...