मंगलवार, 18 जुलाई 2023

डेंगू व मलेरिया के मामलों में वृद्धि की आशंका

डेंगू व मलेरिया के मामलों में वृद्धि की आशंका   

अकाशुं उपाध्याय  

नई दिल्ली। दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय ने कहा कि इस साल बाढ़ के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में डेंगू और मलेरिया के मामलों में वृद्धि होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि मच्छरों के प्रजनन को रोकने और बाढ़ से जमा हुए गाद और कीचड़ को साफ करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने सड़कों की सफाई और बाढ़ वाले क्षेत्रों से गाद हटवाना शुरू कर दिया है। 

उन्होंने कहा कि कई इलाकों में पानी भर गया है, लेकिन स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब चिंता की बात यह है कि बाढ़ के कारण पिछले साल की तुलना में डेंगू और मलेरिया के अधिक मामले सामने आने की आशंका है। सभी संबंधित विभागों को कचरा और गाद साफ करने तथा मच्छरों के प्रजनन को नियंत्रित करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।’’ 

इससे पूर्व, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार के सभी विभागों को राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ के बाद की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। दिल्ली सरकार के एक अस्पताल के दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान भारद्वाज ने यह भी कहा कि ज्यादातर राहत शिविरों से लोगों की आंखों में जलन और त्वचा में एलर्जी होने के मामले सामने आ रहे हैं। भारद्वाज ने कहा कि यमुना में उफान के कारण आई बाढ़ से पूर्वी दिल्ली और उत्तर पूर्वी दिल्ली बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई है।

गुजरात हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती, याचिका

गुजरात हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती, याचिका   

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाई कोर्ट के सात जुलाई के उस फैसले को चुनौती देने वाली कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर 21 जुलाई को सुनवाई करने पर मंगलवार को सहमति जताई, जिसमें मोदी उपनाम संबंधी टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाए जाने का अनुरोध करने वाली याचिका खारिज कर दी गई थी।

गांधी की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी ने याचिका को 21 जुलाई या 24 जुलाई को सूचीबद्ध किए जाने का अनुरोध किया जिसके बाद मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा एवं न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की पीठ याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गई।

पीठ ने कहा कि वह 21 जुलाई को मामले पर सुनवाई करेगी। गांधी ने 15 जुलाई को उच्चतम न्यायालय में दायर अपनी याचिका में कहा है कि यदि इस आदेश पर रोक नहीं लगाई गई तो इससे स्वतंत्र भाषण, स्वतंत्र अभिव्यक्ति, स्वतंत्र विचार और स्वतंत्र वक्तव्य का दम घुट जाएगा।

गांधी ने अपनी याचिका में कहा कि यदि उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक नहीं लगाई गई तो यह लोकतांत्रिक संस्थानों को व्यवस्थित तरीके से, बार-बार कमजोर करेगा और इसके परिणामस्वरूप लोकतंत्र का दम घुट जाएगा, जो भारत के राजनीतिक माहौल और भविष्य के लिए गंभीर रूप से हानिकारक होगा।

श्रावण मास की सार्थकता, ऑनलाइन गोष्टी की

श्रावण मास की सार्थकता, ऑनलाइन गोष्टी की   

अश्वनी उपाध्याय  

गाज़ियाबाद। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद् के तत्वावधान में "श्रावण मास की सार्थकता" विषय पर ऑनलाईन गोष्ठी का आयोजन किया गया।यह कोरोना काल से 558 वां वेबिनार था।

वैदिक विदुषी विमलेश बंसल दर्शनाचार्या ने कहा कि श्रावण में श्रुति के श्रवण मनन निदिध्यासन हेतु कुछ व्रत लिए जाएं,संकल्प किए जाएं जैसा कि हमारे महान पुरुष व्रत लेकर समाज राष्ट्र के उत्थान हेतु उद्यम करते आए हैं। सत्य सनातन वैदिक संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु तन मन धन से सभी आर्य जन अपनी योग्यतानुसार नगर नगर,गांव गांव में भ्रमण करें जिससे समाज में आई विकृतियां, अंधविश्वास, पाखंड के शोर मचाते गड़गड़ करते काले बादल छंट सकें और सत्य विद्या के बरसने वाले घनघोर रिमझिम करते  बादल बरस कर सबको हरियाली से भर सकें।

श्रावण मास में कल्याणकारी परमपिता परमेश्वर की शिव भक्ति शुद्ध ज्ञान पर आधारित हो, हम ऐसी कांवड़ बनें जिससे श्रवण जैसी मातृ पितृ भक्ति परिलक्षित हो,पंचमहायज्ञ की पालना करते  हुए सुदूर स्थानों से आए संन्यासी महात्माओं विद्वानों ज्ञानियों द्वारा गृहस्थी जन शुद्ध वेदों का ज्ञान लें तथा अतिथि सेवा कर  स्वयं को कृतार्थ करें।यज्ञों में यज्ञोपवीत धारण करना अनिवार्य हो, रक्षाबंधन पर्व हो वा नागपंचमी जैसी लोक प्रचलित प्रांतीय परम्परा हो सभी पर्व उत्सवों के पीछे समाज और राष्ट्र की सुरक्षा की भावना,प्रेरणा निहित है।सभी पर्व सामाजिक समरसता,प्रेम सौहार्द्र,हर्ष प्रेरणा हेतु ही मनाने आते हैं,हमें इन पर्वों में छुपे गहरे वैज्ञानिक,सामाजिक,धार्मिक संदेश को वेद की दृष्टि से समझते हुए धूमधाम से मनाना चाहिए, आई विकृतियों को दूर कर प्रकृति को सुरक्षित,संरक्षित,संवर्धित करने हेतु प्रयास करना चाहिए तथा समस्त संक्रमण, बीमारी,रोग चाहे विचारों का हो वा शरीर का हो वा पर्यावरण का,सपरिवार याज्ञिक,वैदिक,धार्मिक बनकर अवश्य दूर करना चाहिए।तथा वेद स्वाध्याय द्वारा स्वयं व अन्यों की उन्नति करते हुए श्रावणी मास में सत्कर्म कर सद्मार्ग के पथिक बनें तभी श्रावण मास की सार्थकता सिद्ध होगी।

मुख्य अतिथि शिक्षा विद चन्द्रकांता गेरा व अध्यक्ष रजनी चुघ ने भी अपने विचार रखे। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि आर्ष ग्रंथों के स्वाध्याय से जीवन निर्माण हो सकता है। राष्ट्रीय मंत्री प्रवीण आर्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया। गायिका प्रवीणा ठक्कर, रविन्द्र गुप्ता, सुनीता अरोड़ा, जनक अरोड़ा, कुसुम भण्डारी, नरेन्द्र आर्य सुमन आदि के मधुर भजन हुए।

क्षति पूर्ति के लिए मुआवजे की तैयारी: बाढ़

क्षति पूर्ति के लिए मुआवजे की तैयारी: बाढ़   

नरेंद्र कुमार   

चंडीगढ़। हरियाणा में आज 15 जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने ये अनुमान जारी किया है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत और पानीपत शामिल है। इनमें से 9 जिले ऐसे हैं, जिनमें पहले ही बाढ़ से तबाही मच चुकी है।

वहीं सरकार ने बाढ़ का पानी उतरने के बाद मुआवजे की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार ने तय किया कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों को 20 हजार से 1.20 लाख रुपए तक दिए जाएंगे। पशुओं की मौत के मामले में दुधारू की कैटेगरी बनाकर मुआवजा निर्धारित होगा। वहीं जिन किसानों की फसल पूरी बर्बाद हो गई, उन्हें 15 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा मिलेगा। जिन किसानों की फसल को थोड़ा-बहुत नुकसान हुआ है, उनकी फसल पकने का इंतजार किया जाएगा ताकि नुकसान निर्धारित किया जा सके।

सिरसा में घग्गर का कहर थम नहीं रहा है। घग्गर के ओटू हेड में जलस्तर डेंजर लेवल से ऊपर है। यहां 4 गांवों ढाणी प्रताप सिंह, संता सिंह, रत्ताखेड़ा, कुत्ताबढ़ के किसानों ने बांध बना लिए थे, जिसे पुलिस-प्रशासन ने तुड़वा दिया। इसको लेकर किसानों और ग्रामीणों में टकराव की स्थिति भी बनी। हालांकि पुलिस ने मौका संभाल लिया।

बिजली कनेक्शन पर सरकार का नया फैसला

बिजली कनेक्शन पर सरकार का नया फैसला   

साहब राम   

चंडीगढ़। हरियाणा में अब परिवार से अलग फैमिली आईडी बनवानी है तो अलग से नया बिजली कनेक्शन लेना पड़ेगा। इसके लिए ऑनलाइन कॉमन सर्विस सेंटर पर ही आवेदन करते समय नया मीटर कनेक्शन नंबर दर्शाना होगा। पुराने फैमिली आईडी के बिजली मीटर कनेक्शन पर नई फैमिली आईडी नहीं बनेगी। इतना ही नहीं अगर फैमिली आईडी में बिजली बिल में ज्यादा बिल की वजह से आय बढ़ाई दर्शायी गई है तो उसे वापस कम कराने के लिए भी निगम के एसडीओ से करेक्शन रिपोर्ट पोर्टल पर ही ऑनलाइन दर्ज करानी अनिवार्य होगी।

पहले अलग से फैमिली आईडी बनवाने के लिए नया मीटर कनेक्शन की कोई शर्त नहीं थी, मगर अब इसे अनिवार्य किया गया है। क्योंकि बिजली बिल को भी फैमिली आईडी से जोड़ा जा चुका है। इसके बाद बिजली बिल के हिसाब से भी परिवार की आमदनी घट और बढ़ रही है। भिवानी जिले में अब तक करीब पौने तीन लाख परिवार पहचान पत्र बन चुके हैं। फैमिली आईडी की वोटर मैपिंग का काम भी चल रहा है।

इसकी वजह से अब मतदाताओं का भी फैमिली आईडी से डाटा सीधा जुड़ गया है। जिला नागरिक संसाधन विभाग में लोग अपने परिवार से अलग फैमिली आईडी बनवाने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे मामलों की संख्या बढ़ने के बाद ही अब फैमिली आईडी अलग बनवाने के लिए बिजली मीटर कनेक्शन नंबर भी अनिवार्य किया है। इसकी वजह से काफी लोगों की सिरदर्दी भी बढ़ गई है।

क्योंकि अलग फैमिली के लिए बिजली मीटर लेना आसान नहीं है। निगम की पॉलिसी के अनुसार एक घर में केवल एक ही बिजली मीटर लग सकता है। जबकि उस घर के अंदर चाहे कितने भी परिवार क्यों न रहते हों। ऐसे में अलग से फैमिली आईडी बनवाने के लिए लोग भी अब निगम कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। इनका कोई समाधान भी नहीं निकल रहा है।

सीमा हैदर की लव स्टोरी में जासूसी का एंगल

सीमा हैदर की लव स्टोरी में जासूसी का एंगल

पाकिस्तानी सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी में आया जासूसी का एंगल, 

यूपी एटीएस ने सीमा को हिरासत में लिया, घर की सुरक्षा बढ़ाई

सत्येंद्र पवार   

अलीगढ़/जेवर। पाकिस्तानी सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी में जासूसी का एंगल आ गया है। सीमा को सोमवार को एटीएस ने ग्रेटर नोएडा स्थित उसके घर से हिरासत में ले लिया है। ATS सीमा के साथ ही उसके चार बच्चों और सचिन को भी अपने साथ ले गई है। किसी सीक्रेट लोकेशन पर सीमा से पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, IB यानी इंटेलिजेंस ब्यूरो को इनपुट मिला है कि सीमा हैदर के चाचा पाकिस्तानी सेना में सूबेदार हैं। उसका भाई भी पाकिस्तानी आर्मी में है। जबकि इससे पहले सीमा ने अपने भाई को लेकर कहा था कि वह सेना में नहीं है, बल्कि सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा है। ATS इस इनपुट की जांच कर रही है कि यह कितना सच है।

IB से इनपुट मिलने के बाद ATS एक्शन में आ गई। सीमा हैदर के पासपोर्ट को भी जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही, उसकी मोबाइल डिटेल्स की भी दोबारा जांच की जा रही है। उधर, नोएडा पुलिस ने सीमा के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। सचिन के परिवार को किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है। सचिन के घरवालों ने दरवाजे बंद कर लिए हैं।

पाक खुफिया एजेंसी ISI से कनेक्शन का शक

सीमा हैदर का मामला जब सामने आया था तो उसके पाकिस्तानी एजेंसी ISI से कनेक्शन की चर्चा हुई थी। हालांकि, बाद में जांच एजेंसियों को इससे जुड़े कोई ठोस सबूत नहीं मिले। इसलिए मामला लव एंगल की तरफ मुड़ गया था। लेकिन अब IB के इनपुट के बाद फिर से जासूसी एंगल पर एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।

फसल हुई बर्बाद तो किसान ने किया सुसाइड

फसल हुई बर्बाद तो किसान ने किया सुसाइड   

नरेश राघानी  

कोटा। नांता थाना क्षेत्र में डिप्रेशन में आकर एक किसान ने सुसाइड कर लिया। किसान ने तड़के मकान के गेट में फांसी लगा ली। परिजन उठे तो किसान फांसी पर लटका मिला। जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर आए। ड्यूटी डॉक्टर ने चैक कर मृत घोषित किया। राजाराम मीणा (50) बड़गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि फसल नहीं होने व कर्ज से परेशान था। शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया है। मृतक के छोटे भाई ब्रजराम ने बताया- राजाराम के 4 बीघा जमीन है। जिस पर धान लगा रखा है। बारिश नहीं होने से फसल को पानी नहीं दे पा रहा था। पिछले साल भी ओलावृष्टि से फसल खराब हुई थी। दो साल पहले बेटी की शादी की थी। राजाराम पर करीब 5 लाख का कर्ज था। वो कई दिनों से गुमसुम रहते थे। डिप्रेशन में आकर उसने तड़के 4 बजे फांसी लगा ली। रात ढाई बजे तक राजाराम जग रहा था। बड़े बेटे ने उसे देखा था। राजाराम के दो बेटे है,दोनों ही पढ़ाई करते है।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...