रविवार, 16 जुलाई 2023

लापरवाही: थाने के सामने हिस्ट्रीशीटर की हत्या की

लापरवाही: थाने के सामने हिस्ट्रीशीटर की हत्या की

संदीप मिश्र 

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में थाना प्रेमनगर थाने से चंद कदम दूरी पर एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मोटर साइकिल पर सवार तीन हमलावर ने तमंचों से आठ फायर कर मौके से फरार हो गये हैं।

एसपी सिटी बरेली राहुल भाटी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर अजय वाल्मीकि(26) की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।अजय पर अलग थानों में कई प्राथमिकी दर्ज है। उसकी हत्या के एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ हो रही है। उन्होंने बताया बताया कि आपसी रंजिश लेकर घटना हुयी है।

जाटवपुरा मोहल्ला निवासी अजय वाल्मीकि (26) शनिवार शाम सात बजे दोस्त लकी के घर गया था। परिजनों के अनुसार शनिवार साढ़े आठ बजे मोटर साइकिल से अजय वाल्मीकि और लकी दोनों डीडीपुरम में एक अन्य दोस्त के घर मिलने जा रहे थे। प्रेमनगर थाने के पास पहुँचते ही दूसरी मोटरसाइकिल से आए, विनय, राहुल और नितिन ने अजय वाल्मीकि की मोटर साइकिल को रोक लिया। अजय कुछ समझ पाता, इससे पहले तीन हमलावरों ने फायरिंग कर दी, लकी थाने की और दौड़ा, उसकी आवाज सुनकर पुलिसकर्मी मदद को आए। इस बीच दो हमलावर फरार हो गये, जबकि विनय को पुलिस ने पकड़ लिया गया।

अजय को जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

खराब मौसम के कारण 'अमरनाथ' यात्रा स्थगित 

खराब मौसम के कारण 'अमरनाथ' यात्रा स्थगित 

इकबाल अंसारी 

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम और बालटाल दोनों मार्ग पर खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है। अधिकारियों ने रविवार को यह सूचना दी। उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण आज दक्षिण कश्मीर में पारंपरिक नुनवान पहलगाम आधार शिविर और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के बालटाल से किसी भी यात्री को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई। 

उन्होंने बताया कि दोनों मार्गों और गुफा मंदिर के कई स्थानों पर अभी भी बारिश हो रही है, जिससे कई जगहों पर सड़क फिसलन भरी हो गई है। खराब मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने सुधार होने तक यात्रा स्थगित करने का फैसला किया है। बीते शुक्रवार को किसी भी तीर्थयात्री को दुमैल के रास्ते सबसे छोटे बालटाल मार्ग से अमरनाथ गुफा मंदिर तक दर्शन के लिए पैदल और घोड़े से जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। एक जुलाई से तीर्थयात्रा शुरू होने के बाद से गुफा मंदिर में दर्शन करने वाले यात्रियों की कुल संख्या शनिवार को 21401 तीर्थयात्रियों के दर्शन के बाद दो लाख से अधिक हो गई है।

आकाशीय बिजली गिरने से 20 भेड़ों की मौत 

आकाशीय बिजली गिरने से 20 भेड़ों की मौत 

संदीप मिश्र 

सोनभद्र। जनपद के चोपन थानाक्षेत्र में बीती रात में हुई तेज बारिश के समय में गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 20 भेड़ों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रो ने बताया कि अदलगंज गांव निवासी रामजतन, शिवकुमार ,रामबली ,रामदयाल, जगन्नाथ पाल ,बलवंत पाल रामवृक्ष पाल ,गणेश पाल और शिवनारायण पाल आदि लोगों की भेड़ रात में एक ही जगह एक साथ खड़ी थी। देर रात शुरू हुई बरसात एवं गरज चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरने से लगभग 20 भेड़ उसकी चपेट में आ गए, जिससे की मौत हो गई इतनी बड़ी संख्या में मवेशियों के मौत के बाद मालिकों में हड़कम्प मच गया। पीड़ितों के घटना की जानकारी पुलिस को दिया है।

फिल्म जेलर के गाना 'हुकुम' का ट्रेलर रिलीज

फिल्म जेलर के गाना 'हुकुम' का ट्रेलर रिलीज

कविता गर्ग 

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत की आने वाली फिल्म जेलर के गाना हुकुम का टीजर रिलीज हो गया है। हाल ही में, फिल्म जेलर का गाना 'कावाला' रिलीज किया गया था। अब नये गाने 'हुकुम' का टीजर रिलीज किया गया है। 

टीजर में रजनीकांत को जेल से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। उनके आसपास गन और रिवाल्वर रखी नजर आ रही है। इस गाने का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, हुकुम का टीजर जारी कर दिया गया है। रजनीकांत के धमाके भी के लिए तैयार हो जाइए।

फिल्म जेलर के निर्देशक नेल्सन दिलीप कुमार हैं। फिल्म जेलर में रजनीकांत, शिव राजकुमार, रम्या कृष्णन, योगी बाबु, वसंत रवि और विनायकन नजर आएंगे। दक्षिण भारतीय स्टार मोहनलाल इस फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस के तौर पर दिखेंगे। 

जैकी श्रॉफ भी इस फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म जेलर इस साल 10 अगस्त को रिलीज होगी।

यूएसए: जॉर्जिया में गोलाबारी, 4 लोगों की मौत 

यूएसए: जॉर्जिया में गोलाबारी, 4 लोगों की मौत 

अखिलेश पांडेय 

वाशिंगटन डीसी/जॉर्जिया। अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में हुई गोलीबारी में लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी की घटना जॉर्जिया की राजधानी अटलांटा से लगभग 45 किमी दूर दक्षिण-पश्चिमी हेनरी काउंटी में हैम्पटन शहर के डॉगवुड लेक्स क्षेत्र में हुई। हैम्पटन पुलिस प्रमुख जेम्स टर्नर ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पीड़ितों में तीन पुरुष और एक महिला थी। उन्होंने कहा कि पुलिस जासूस कम से कम चार अपराध स्थलों की जांच कर रहे हैं। 

पुलिस अभी भी संदिग्ध की तलाश कर रही है। संदिग्ध की पहचान 41 वर्षीय स्थानीय निवासी आंद्रे लॉन्गमोर के रूप में हुई है। हैम्पटन पुलिस विभाग ने संदिग्ध की एक तस्वीर और विवरण जारी किया, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वह 2017 काली जीएमसी अकाडिया चला रहा था और एक काली हैंडगन ले जा रहा था। 

अधिकारियों ने गोलीबारी के बारे में जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति से पुलिस से संपर्क करने की अपील की है।

बारिश-भूस्खलन से कई लोग मरे, कई लापता

बारिश-भूस्खलन से कई लोग मरे, कई लापता

सुनील श्रीवास्तव 

सियोल। दक्षिण कोरिया में भारी बारिश और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 30 से अधिक हो गई है, जबकि 10 से अधिक लोग लापता हैं। द. कोरिया की न्यूज एजेंसी द्वारा रविवार को यह जानकारी दी गई। इससे पहले एजेंसी ने शनिवार को केंद्रीय आपदा एवं सुरक्षा प्रतिवाद मुख्यालय का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट में बताया था कि बाढ़ और भूस्खलन के बीच कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, सात घायल हो गए और तीन लापता हैं।

आपदा अधिकारियों ने रविवार को कहा कि मरने वालों की संख्या 32 है। सबसे अधिक मौतें द. कोरिया के दक्षिण-पूर्वी प्रांत उत्तरी ग्योंगसांग में हुई हैं, जहां भूस्खलन और इमारत ढहने से 17 लोगों की जानें गई हैं अधिकारियों के मुताबिक दस से अधिक लोग लापता हैं और 13 शहरों और प्रांतों में 7,500 से अधिक लोगों को उनके घरों से निकाला गया है। द. कोरिया में 200 से अधिक सड़कें बंद हैं और सभी ट्रेनों का परिचालन निलंबित कर दिए गए हैं। रविवार को कुल 12 उड़ानें रद्द कर दी गईं।

युवती की मांग में सिंदूर भरकर, दुष्कर्म किया 

युवती की मांग में सिंदूर भरकर, दुष्कर्म किया 

संदीप मिश्र 

गोरखपुर। घर से मंदिर जाने के लिए निकली युवती का पड़ोस में किराये पर रहने वाले देवरिया के युवक ने अपहरण कर लिया। आरोप है कि मांग में सिंदूर भरकर दुष्कर्म किया। चार दिन तक झरना टोला के एक मकान में बंधक बनाए रखा। गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में जुटी रामगढ़ताल थाना पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दो दिन पहले युवती को बरामद कर लिया। पीड़ित का बयान दर्ज करने के बाद अपहरण व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर देवरिया जिले के रहने वाले आरोपित प्रियांशु सिंह को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

मां के साथ रामगढ़ताल क्षेत्र में रहता है आरोपित

प्रभारी निरीक्षक थाना रामगढ़ताल शशिभूषण राय ने बताया कि देवरिया जिले के राघवनगर कालोनी में रहने वाला प्रियांशु सिंह निजी कंपनी में काम करता है। रामगढ़ताल क्षेत्र में किराये पर वह मां के साथ रहता है। पड़ोस की युवती से उसकी जान पहचान थी। चार दिन पहले मंदिर जाने के लिए निकली युवती को घुमाने के बहाने प्रियांशु साथ ले गया और झरना टोला स्थित मकान में बंधक बना लिया।

जबरन सिंदूर भरने के बाद की हैवानियत

आरोप है कि मांग में जबरन सिंदूर भरने के बाद उसने युवती से दुष्कर्म किया। देर शाम तक युवती के घर न पहुंचने पर खोजबीन में जुटे स्वजन ने रामढ़ताल थाने में गुमशदुगी दर्ज कराई। इस दौरान प्रियांशु ने किराये का कमरा छोड़ दिया और मां के साथ झरना टोला में रहने लगा। संदेह के आधार पर पुलिस ने सर्विलांस की मदद से जांच शुरू की तो भेद खुल गया।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...