शनिवार, 31 दिसंबर 2022

सभी रेस्तरां को 24 घंटे खोलने की इजाजत मिलेंगी 

सभी रेस्तरां को 24 घंटे खोलने की इजाजत मिलेंगी 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दिल्ली में पांच सितारा और चार सितारा होटलों में मौजूद सभी रेस्तरां को अब 24 घंटे खोलने की इजाजत मिलने वाली है। इसके लिए लाइसेंस मानदंडों में ढील दी जाएगी। जिसका मकसद राष्ट्रीय राजधानी में रात्रिकालीन अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने नवंबर में रेस्तरां एवं भोजनालयों के लिए लाइसेंस संबंधी जरूरतों को आसान बनाने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था।

इस समिति से मौजूदा नियमों की जांच करने और लाइसेंस प्रक्रियाओं में तेजी लाने के लिए सुझाव देने को कहा गया था। दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने कहा कि समिति की रिपोर्ट आने के बाद नियमों को उदार बनाने के लिए कई दौर की बैठकें हुईं। नए आवेदन में जरूरी बदलाव लाने के लिए अब इन्हें राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) को भेजा जाएगा और फिर गृह मंत्रालय के लाइसेंस पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। 

एक अधिकारी ने कहा, ''इस प्रक्रिया के अगले तीन हफ्तों में पूरा हो जाने की उम्मीद है और 26 जनवरी से उद्यमी राष्ट्रीय राजधानी में उदार लाइसेंस व्यवस्था का लाभ उठा सकेंगे।'' नए मानदंडों के तहत हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी परिसर के भीतर पांच सितारा और चार सितारा होटलों के सभी रेस्तरां आवश्यक शुल्क के भुगतान के बाद 24 घंटे खोले जा सकेंगे। इसी तरह तीन सितारा होटलों में मौजूद रेस्तरां को रात दो बजे तक खोला जा सकेगा, जबकि अन्य सभी श्रेणियों में यह समयसीमा रात एक बजे की होगी। लाइसेंस लेने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की संख्या में भी कमी की गई है।

मुलाकात: अय्यर ने मोदी को अपनी 'पुस्तक' भेंट की

मुलाकात: अय्यर ने मोदी को अपनी 'पुस्तक' भेंट की

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। एयर मार्शल पी वी अय्यर (सेवानिवृत्त) ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। अय्यर की आयु 90 वर्ष से अधिक है और वह तंदुरूस्ती के प्रति बहुत उत्साही हैं। मोदी ने कहा कि जीवन के लिए उनका (अय्यर का) उत्साह अद्भुत है। अय्यर ने मोदी को अपनी पुस्तक 'फिट एट एनी एज: ए प्रैक्टिशनर्स गाइड' भेंट की।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आज एयर मार्शल पी वी अय्यर (सेवानिवृत्त) से मिलकर खुशी हुई। जीवन के लिए उनका उत्साह अद्भुत है और साथ ही फिट और स्वस्थ रहने के प्रति उनका जुनून भी। उनकी किताब की एक प्रति पाकर खुशी हुई।’’

मनोरंजन: फिल्म 'एनिमल' का पहला पोस्टर रिलीज 

मनोरंजन: फिल्म 'एनिमल' का पहला पोस्टर रिलीज 

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म 'एनिमल' का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 'एनिमल' का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। पोस्टर में बड़े अक्षरों में एनिमल लिखा हुआ है। वहीं इसमें रणबीर कपूर का नाम लिखा हुआ है।

एनिमल में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना,बॉबी देओल और अनिल कपूर की भी अहम भूमिका है। कहा जा रहा है कि फिल्म एनिमल में रश्मिका रणबीर की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी। वहीं अनिल कपूर, रणबीर के पिता का किरदार निभाएंगे।

12 पत्नियों से शादी, 100 से ज्यादा बच्चे पैदा किए

12 पत्नियों से शादी, 100 से ज्यादा बच्चे पैदा किए

अकांशु उपाध्याय/सुनील श्रीवास्तव 

नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। दुनिया से अजीबोगरीब खबरें सामने आती रहती है, जिसे पढ़कर या सुनकर लोग हैरान हो जाते हैं। एक ऐसी ही खबर सामने आई है। एक मूसा नामक व्यक्ति ने 12 पत्नियों से शादी कर 100 से ज्यादा बच्चे पैदा किए हैं। गौरतलब है कि मूसा हसाह्राा की उम्र तकरीबन 67 साल है। मूसा की 12 पत्नियां हैं और उनके 102 बच्चे हैं। मूसा का कहना है कि वह अब कम संसाधनों की वजह से अब बच्चे पैदा करने में सक्षम नही है। इसी वजह से मूसा ने अपनी पत्नियों को गर्भनिरोधक टेबलेट खाने के लिये कहा है।

बताया जा रहा है कि मूसा के 568 पोते-पोतियां है, जो 12 बेडरूम वाले एक घर में रहते हैं। मूसा ने अपनी पहले शादी 1971 में की थी, जिस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 16 साल थी। इसके दो साल के पश्चात ही वह एक बेटी के पिता बने। जमीन और पैसा होने की वजह से मूसा ने अपने परिवार को बढ़ाने का निर्णय लिया। बताया जा रहा है कि वह सभी पक्षों की सुनते है और फैसला लेने में कभी-भी कोई जल्दबाजी नहीं करते। वह सभी के साथ एक समान व्यवहार करते है।

योजना: 15 करोड़ की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की

योजना: 15 करोड़ की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की

नरेश राघानी 

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2022 के लिए 15 करोड़ रूपए की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की है। इस राशि का भुगतान भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) को किया जाएगा। इस अतिरिक्त 15 करोड़ रुपए राशि का उपयोग दिसम्बर 2022 एवं जनवरी 2023 तक संचालित होने वाली रेल यात्रा के लिए किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बजट 2022-23 में ‘वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना‘ के तहत यात्रियों की संख्या 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार की घोषणा की गई थी। इस योजना के लिए आवंटित राशि 10 करोड़ में से 9.64 करोड़ रुपए का व्यय किया जा चुका है। राज्य सरकार के देवस्थान विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना संचालित की जा रही है। योजना राजस्थान के मूल निवासी वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष या अधिक आयु के व्यक्ति) के लिए है। आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए। उन्हें जीवन काल में एक बार देश या देश के बाहर स्थित विभिन्न निर्दिष्ट तीर्थ स्थानों में से किसी एक स्थान की यात्रा कराने के लिए राजकीय सुविधा एवं सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना में वर्ष 2013 में रेल यात्रा कराई गई। इसके बाद वर्ष 2016 में हवाई यात्रा भी सम्मिलित की गई।

इसमें रेल द्वारा, रामेश्वरम-मदुरई, जगन्नाथपुरी, तिरूपति, द्वारकापुरी-सोमनाथ, वैष्णोदेवी-अमृतसर, प्रयागराज-वाराणसी, मथुरा-वृंदावन, सम्मेद शिखर-पावापुरी, उज्जैन-ओंकारेश्वर, गंगासागर (कोलकत्ता), कामाख्या (गुवाहटी), हरिद्वार-ऋषिकेश, बिहार शरीफ एवं वेलनकानी चर्च (तमिलनाडू) तीर्थ यात्रा कराई जा रही है वहीं, हवाई जहाज से नेपाल स्थित पशुपतिनाथ-काठमांडू के दर्शन कराए जा रहे हैं।

कांग्रेस को भ्रष्ट कहे जाने पर 'गृहमंत्री' की आलोचना

कांग्रेस को भ्रष्ट कहे जाने पर 'गृहमंत्री' की आलोचना

इकबाल अंसारी 

बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कांग्रेस को भ्रष्ट कहे जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की आलोचना करते हुए उन्हें प्रदेश भाजपा में दागी लोगों को शामिल करने वाला एक ‘राजनीतिक सौदागर’ करार दिया। भ्रष्टाचार के बारे में बात करने के बावजूद भर्ती, तबादला, पदोन्नति, अनुदान आवंटन, कार्यों का क्रियान्वयन और बिल के भुगतान में 40 प्रतिशत कमीशन के आरोपों का सामना करने वाले भाजपा की प्रदेश इकाई के नेताओं को पार्टी में बरकरार रखे जाने को लेकर सिद्धरमैया ने शुक्रवार रात सिलसिलेवार ट्वीट में शाह पर कटाक्ष किये।

सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘यह मजेदार है कि गृह मंत्री अमित शाह, एक राजनीतिक सौदागर, जिन्होंने मुख्यमंत्री पद को 2,000 करोड़ रुपये में बिक्री के लिए रखा है वह कांग्रेस पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ऑपरेशन लोटस के जरिये अवैध रूप से सत्ता में आने के बाद से ही भाजपा सरकार ने गरीबों को मौत और भ्रष्ट लोगों को संपत्ति दी है और विधान सौध को भ्रष्टाचार का केंद्र बना दिया है। 40 प्रतिशत में आपका कितना हिस्सा है, अमित शाह?’’ कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में भाजपा नेताओं द्वारा 40 प्रतिशत कमीशन मांगे जाने के चलते कुछ ठेकेदारों ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि क्या इन ठेकदारों को न्याय मिला। सिद्धरमैया ने यह भी कहा कि कर्नाटक को माल एवं सेवा कर(जीएसटी) मुआवजा में अपना पूरा हिस्सा नहीं मिला है।

उन्होंने दावा किया कि राज्य में केंद्र प्रायोजित परियोजनाओं को अनुदान जारी नहीं किया गया है और किसानों को अत्यधिक बारिश के कारण हुए फसलों के नुकसान का मुआवजा प्राप्त नहीं हुआ है। चुनावी राज्य कर्नाटक में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए पिछले दो दिनों से शाह के बेंगलुरु में मौजूद रहने के मद्देनजर कांग्रेस नेता ने ये ट्वीट किये। आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, भाजपा की कर्नाटक इकाई ने कहा कि कमीशन के बारे में झूठ कांग्रेस के दुष्प्रचार का एक हिस्सा है और बार-बार कहने के बावजूद यह कभी सच नहीं बन जाएगा।

त्रिपाठी को सांस लेने में दिक्कत, एडमिट कराया 

त्रिपाठी को सांस लेने में दिक्कत, एडमिट कराया 

संदीप मिश्र/इकबाल अंसारी 

लखनऊ/प्रयागराज/कोलकाता। यूपी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व गर्वनर केशरीनाथ त्रिपाठी को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी की तबियत खराब होने लगी थी। पहले तो परिवारिक डॉक्टर को बुलाया लेकिन उसके बाद भी आराम नहीं मिला और उन्हें सांस में और भी ज्यादा दिक्कत होने लगी।

इसके बाद डॉक्टर की सलाह पर उन्हें लोकसेवा आयोग चौराहा स्थित एक्यूरा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल में एडमिट कराया। बताया जा रहा है कि उन्हें अब ऑक्सीजन सपोर्ट पर भी रखा गया है। पूर्व राज्यपाल दो बार कोरोना पॉजिटिव हुए थे, जिसके बाद उनका लखनऊ के एसजीपीजीआई में उनका उपचार हुआ था और स्वस्थ होने के पश्चात घर वापसी की थी।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...