शनिवार, 31 दिसंबर 2022

त्रिपाठी को सांस लेने में दिक्कत, एडमिट कराया 

त्रिपाठी को सांस लेने में दिक्कत, एडमिट कराया 

संदीप मिश्र/इकबाल अंसारी 

लखनऊ/प्रयागराज/कोलकाता। यूपी के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व गर्वनर केशरीनाथ त्रिपाठी को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी की तबियत खराब होने लगी थी। पहले तो परिवारिक डॉक्टर को बुलाया लेकिन उसके बाद भी आराम नहीं मिला और उन्हें सांस में और भी ज्यादा दिक्कत होने लगी।

इसके बाद डॉक्टर की सलाह पर उन्हें लोकसेवा आयोग चौराहा स्थित एक्यूरा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल में एडमिट कराया। बताया जा रहा है कि उन्हें अब ऑक्सीजन सपोर्ट पर भी रखा गया है। पूर्व राज्यपाल दो बार कोरोना पॉजिटिव हुए थे, जिसके बाद उनका लखनऊ के एसजीपीजीआई में उनका उपचार हुआ था और स्वस्थ होने के पश्चात घर वापसी की थी।

लड़के के खिलाफ दर्ज अपहरण की एफआईआर रद्द 

लड़के के खिलाफ दर्ज अपहरण की एफआईआर रद्द 

बृजेश केसरवानी 

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे दो बालिगों को संरक्षण देते हुए लड़के के खिलाफ दर्ज अपहरण की एफआईआर को रद्द कर दिया है। दरअसल उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली लड़की अपने प्रेमी के साथ जाकर लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी। लड़की के पिता ने इससे नाराज होकर लड़के के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया था। जिसके खिलाफ प्रेमी युगल ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 

जिस पर आज सुनवाई करते हुए जस्टिस सुनीत कुमार और सैयद वेज मियां ने कहा कि बालिगों को लिव इन रिलेशनशिप में रहने का मौलिक अधिकार है और किसी को उसमें दखल भी नहीं देना चाहिए। वह भले ही उनके परिवार के लोग ही क्यों ना हो। हाईकोर्ट की बेंच ने प्रेमी के खिलाफ दर्ज अपहरण की एफआईआर को भी रद्द कर दिया है। दोनों न्यायाधीशों का कहना है कि अगर कोई बालिग अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं तो उनका मौलिक अधिकार है, उसमें किसी को दखल नहीं देना चाहिए।

बस-कार की भिडंत में 9 लोगों की मौंत, कई घायल 

बस-कार की भिडंत में 9 लोगों की मौंत, कई घायल 

इकबाल अंसारी 

नवसारी। गुजरात के नवसारी में शनिवार तड़के बस और कार की भिडंत में कम से कम नौ लोगों की मौंत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस उपाधीक्षक वी एन पटेल ने आज यहां बताया कि अहमदाबाद-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर तड़के बस और कार की आमने सामने की भीषण टक्कर में कार के परखचे उड़ गए। इस दुर्घटना में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए। घायलों को आसपास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवसारी में भीषण सड़क हादसे पर दुख जताया है।

मोदी ने ट्विटर पर कहा, "नवसारी में सड़क हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं। मेरे संवेदना शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द ही ठीक हो जाएंगे।" मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजनों को दो लाख रूपए और घायलाें को 50-50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने का एलान किया है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

शाह ने कहा, "गुजरात के नवसारी में सड़क दुर्घटना दिल दहलाने वाली घटना है। इस हादसे में अपने परिजनों को खोने वालों के प्रति मेरी संवेदना। ईश्वर उन सभी को इस दुख और दर्द की घड़ी को सहन करने की ताकत दे। स्थानीय प्रशासन तत्काल घायलों की मदद के लिए आगे आएं। ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।"

वैकल्पिक दृष्टिकोण देने के लिए विपक्ष एकजुट होगा

वैकल्पिक दृष्टिकोण देने के लिए विपक्ष एकजुट होगा

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को देश में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बड़े पैमाने पर ‘अंडरकरंट’ (माहौल) होने का दावा किया और कहा कि देश को वैकल्पिक दृष्टिकोण देने के लिए विपक्ष को एकजुट होना होगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के ‘कांग्रेस-भाजपा के एक होने’ संबंधी बयान को लेकर उन पर पलटवार करते हुए यह भी कहा कि देश की राजनीति में भाजपा के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर वैचारिक धुरी कांग्रेस है तथा वह इस वैचारिक लड़ाई में जीतेगी। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि विपक्षी दलों को एक दूसरे का सम्मान करना है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर विपक्ष एक दृष्टिकोण के साथ प्रभावी ढंग से खड़ा होगा, तो भाजपा के लिए चुनाव जीतना बहुत मुश्किल हो जाएगा। परंतु विपक्ष को प्रभावी ढंग से समन्वय बनाना पड़ेगा और विपक्ष को वैकल्पिक दृष्टिकोण के साथ लोगों के साथ जाना होगा।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘भाजपा के खिलाफ बड़े पैमाने पर अंडरकरंट है।’’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, “मेरा लक्ष्य देश को वैकल्पिक दृष्टिकोण देने का है।” ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से विपक्ष के प्रमुख नेताओं के दूर रहने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि विपक्ष के नेता हमारे साथ खड़े हैं...आज के हिंदुस्तान में राजनीतिक मजबूरी और दूसरी मजबूरियां होती हैं। मैं टिप्पणी नहीं करूंगा कि कौन आ रहा है, कौन नहीं आ रहा है। ‘

भारत जोड़ो यात्रा’ के दरवाजे खुले हुए हैं, उसे हम किसी के लिए बंद नहीं करना चाहते।’’ उनका कहना था, ‘‘अखिलेश जी, मायावती और बहुत सारे लोग हैं, जो मोहब्बत का हिंदुस्तान चाहते हैं। उनके साथ रिश्ता तो है। उनके साथ वैचारिक, भारत जोड़ने और नफरत को मिटाने का रिश्ता है।’’ अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा, ‘‘यह पूरे देश को पता है कि भाजपा और कांग्रेस एक हो नहीं सकते। अगर भाजपा और कांग्रेस एक होते तो नरेंद्र मोदी ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ की बात कभी नहीं करते...अखिलेश जी की भी जगह है। उनको बोलने का विकल्प मिलना चाहिए।’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के मुताबिक, ‘‘अब यह तरकीब वाली राजनीतिक लड़ाई नहीं रही। वो समय चला गया कि कुछ दल साथ आएं और समूह बनाकर भाजपा को हरा दें।

अब हिंदुस्तान का पूरा संस्थागत ढांचा एक विचारधारा के हाथ में है। अब उनको हराने के लिए एक विचारधारा की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विपक्ष का बहुत सम्मान करता हूं। अगर आप समाजवादी पार्टी को देखें तो उनके पास राष्ट्रीय विचारधारा नहीं है। उनकी उत्तर प्रदेश में जगह है और शायद उन्हें अपने इसी जगह की रक्षा करनी है, इसलिए (साथ) नहीं आए।’’ राहुल गांधी ने यह भी कहा, ‘‘सपा का विचार केरल, कर्नाटक में नहीं चलेगा, बिहार में नहीं चलेगा। मुख्य वैचारिक रूपरेखा कांग्रेस ही दे सकती है, लेकिन जरूरी है कि विपक्षी दल एक दूसरे का सम्मान करें।’’

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-81, (वर्ष-06)

2. रविवार, जनवरी 1, 2023

3. शक-1944, पौष, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दसमीं, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 07:24, सूर्यास्त: 05:30। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 11 डी.सै., अधिकतम- 19+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु  (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022

विधायक ने अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया 

विधायक ने अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया 


धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने 30 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण किया

धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण 

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोदवा में सीसी रोड 10 लाख रुपए, पानी टंकी 2 लाख रुपए, तालाब में प्रतिक्षालय 3 लाख, नाली निर्माण 6 लाख , बाउद्री वाल 5 लाख रुपए, रंग मंच 2 लाख रुपए 2 लाख रुपए, चबूतरा निर्माण 2 लाख रुपए सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया।विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा क्षेत्र की जनता की विभिन्न मूलभूत सुविधाओं की मांग थीं, जिसे पूरा करते शुक्रवार को लोकार्पण किया। निश्चित ही गांव में सभी कार्यों से ग्रामीणों का लाभ होगा। साथ हमारी सरकार के ग्रामीण जनों के हित में योजनाएं चल रही, जिससे आर्थिक लाभ हो रहा हैं।

इस कार्यक्रम में शुक्रवार को प्रमुख रूप जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव, जनपद पंचायत प्रतिनिधि ठाकुर राम वर्मा,  ग्राम पंचायत सरपंच गंगाराम चतुर्वेदी, उपसरपंच हरी शंकर नायक,श्याम लाल बघेल, डाबर सिंह नायक, मुक्ता नंद शर्मा, देवप्रकाश पैकरा, परसादी नायक, विसन दास पाटिल,बुधराम पाटिल, रतन प्रसाद नायक, रेवती वर्मा, सावित्री वर्मा,शैल कुमारी गायकवाड, दुर्गा ध्रुव,राजू मिरी,जीवन लाल वर्मा, भगवती प्रसाद गायकवाड सहित अन्य ग्रामीण जन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...