सोमवार, 21 नवंबर 2022

28 लोगों को कुचला 6 बच्चियों सहित 8 की मौत

28 लोगों को कुचला 6 बच्चियों सहित 8 की मौत 

राजेन्द्र कुमार             

हादसा तब हुआ जब नयागांव 28 टोला के लोग भुईआ बाबा की पुजा से पहले न्योतन के कार्यक्रम के दौरान पीपल के पेड़ के पास खड़े थे। बताया जाता है कि सोमवार को मनोज राय के घर भुईआ बाबा की पुजा होनी थी

वैशाली। देसरी थाना क्षेत्र के महनार-हाजीपुर मुख्य मार्ग एन एच 122 बी पर नयागांव 28 टोला के नजदीक रविवार की देर रात 10 के करीब तेज रफ्तार ट्रक ने 15 लोगो को कुचल दिया। ट्रक भीड़ को रौदते हूए अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ मे जा टकराई। हादसे में छह बच्चियां समेत आठ लोगो की घटनास्थल पर मौत हो गई,। जबकि गंभीर रूप से घायल चार लोगो को पहले अनुमंडल अस्पताल और फिर वहां से पटना पीएम सीएच रेफर कर दिया गया है।
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई।आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जुट गये। हादसा तब हुआ जब नयागांव 28 टोला के लोग भुईआ बाबा की पुजा से पहले न्योतन के कार्यक्रम के दौरान पीपल के पेड़ के पास खड़े थे। बताया जाता है कि सोमवार को मनोज राय के घर भुईआ बाबा की पुजा होनी थी।इसी कार्यक्रम को लेकर रात के करीब 10 बजे नयागांव 28 टोला के वार्ड संख्या 12 में सड़क किनारे कब्रिस्तान के बगल मे पीपर के पेड़ के पास सिवानबंधी(न्योतन कार्यक्रम चल रहा था। वहाँ पर सैकड़ो लोगो की भीड़ थी।
इसी बीच हाजीपुर की ओर से महनार की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर वहाँ खड़े दर्जनों लोगो को रौद दिया। हादसे में छह बच्चियां समेत आठ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक में ही छिपा रहा। लोगो के डर से वह उतर नही रहा था।हादसे के बाद लोगो मे भारी गुस्सा और आक्रोश है। आक्रोशित लोग सड़क पर ही बेठे रहे। जिससे सड़क जाम हो गई।
घटना के एक घंटे बाद मौके पर पुलिस को लोगो के आक्रोश का सामना करना पड़ा।घटनास्थल पर डीएसपी, एसडीओ विधायक मौके पर पहुंच चुके थे। रात करीब 11बजे लोगो की मांग पर डीएम और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंच ग्ए। शव क्षत विक्षत अवस्था मे देर रात तक पड़ा रहा। शव से लिपटकर रोते विलखते परिजनों को देखकर वहा मौजूद हर किसी का कलेजा दहल जा रहा था। 

1 ही परिवार के 6 लोगों की लाश, हत्या या खुदकुशी 

1 ही परिवार के 6 लोगों की लाश, हत्या या खुदकुशी 

नरेश राघानी 

उदयपुर। जिले में एक ही परिवार के 6 लोगों की लाश मिली है। मृतकों में 4 बच्चे और उनके माता-पिता शामिल है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पूरे परिवार ने एक साथ आत्महत्या कर ली है या फिर संदिग्ध परिस्थिति में उनकी मौत हुई है। मामला थाना क्षेत्र का है। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

जानकारी के मुताबिक मामला उदयपुर जिले की गोगुंदा तहसील का है। यहां स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक परिवार के 6 लोगों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच में जुट गई है। 6 लोगों के मरने से गांव में शोक की लहर है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-41, (वर्ष-06)

2. मंगलवार, नवंबर 22, 2022

3. शक-1944, मार्गशीर्ष, कृष्ण-पक्ष, तिथि- त्रयोदशी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:45, सूर्यास्त: 05:25। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 12 डी.सै., अधिकतम- 24+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 20 नवंबर 2022

नागरिकों व बच्चो को सम्मान प्रतीक चिन्ह दिया 

नागरिकों व बच्चो को सम्मान प्रतीक चिन्ह दिया 

भानु प्रताप उपाध्याय

शामली। सामाजिक सर्व समाज चेतना मंच के तत्वधान में मौहल्ला बनखण्डी स्थित सेंट ऍम डी जूनियर हाई स्कूल मे सभा हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री राजकुमारी गोस्वामी ने की। प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि सर्वसमाज चेतना मंच संगठन का उद्देश्य कमजोर, असहाय, ग्ररीब की आवाज बनकर सत्यनिष्ठा, अनुशासन मे रहकर अत्याचार, महिला उत्पीड़न, नशा मुक्त हेतु सरकार सिस्टम न्याय,  समाज से अधिकार प्राप्त करने हेतु संघर्ष करना, उपाध्याय चेतना मंच संगठन द्वारा समाज के वरिष्ठ नागरिकों व मेघावी बच्चो को सम्मान प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज के सम्मानीय अंग है। उनका सम्मान हमारी सामाजिक सभ्यता का परिचायक है, वे हमारे समाज के आधार स्तम्भ है। उनका सम्मान हमारे लिए गर्व की बात है। प्रदेश महामंत्री राजकुमार गोस्वामी का समाज के लोगो ने भव्य स्वागत किया। संगठन का विस्तार करते हुए श्रीमति शालू उपाध्याय को महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नामित किया गया। कविता को शामली जनपद की जिलाध्यक्ष  बनाया गया। भूप सिंह सैनी व प्रवीण प्रजापति को प्रदेश सचिव नामित किया गया। वरिष्ठ नागरिक जिन्हे आयोजन में सम्मानित किया गया, इस प्रकार है।

पूर्व प्रधानाचार्य धनप्रकाश उपाध्याय, मास्टर पवन उपाध्याय, पूर्व प्रधानाचार्य धर्मपाल  भारद्वाज, राजकुमार गोस्वामी, सुखबीर उपाध्याय, ओमपाल उपाध्याय, भवर सिंह, पूर्व वायु सैनिक कृष्ण पाल उपाध्याय, सतपाल उपाध्याय, मेघावी बच्चो मे अनुराग वत्स, अर्पणा उपाध्याय।  

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बिजेंद्र चौहान, शामली जिलाध्यक्ष अमित तोमर, रमेश चौहान, जिलाहासचिव दीपक चौहान, बिल्लू प्रधान, सोमपाल उपाध्याय, कोइला उपाध्या मनु देव आर्य, अशोक उपाध्याय, श्रीमती शालू उपाध्याय, कविता उपाध्याय, सुभाष उपाध्याय नेता, रामकुमार कश्यप, प्रवी प्रजापति, अनिल चौहान, आकाश चौहान योगी राजकुमार, सुरेश उपाध्याय,पुष्पेंद्र तोमर, निर्मल  सिंह, सोरव तोमर  मिंकू तोमर  अशोक कुमार, मदन उपाध्याय, प्रदीप ठेकेदार, नरेश नामदेव, आदि उपस्थित रहे।

नोटिस: युवक ने अपनी खुशी के लिए आत्महत्या की

नोटिस: युवक ने अपनी खुशी के लिए आत्महत्या की

संदीप मिश्र 

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक युवक ने फेसबुक पर पोस्ट करने के बाद सुसाइड कर लिया। उसने ट्रेन के कटकर जान दे दी। युवक ने जो पोस्ट किया है, उसमें खुशी से सुसाइड करने की बात लिखी है। पता चला है कि युवक की कुछ ही महीने पहले ही शादी हुई थी। घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मामला महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक का है। यहां कबरई कस्बे के अंबेडकर नगर इलाके के रहने वाले संजय कुशवाहा फेसबुक पर सुसाइड नोट लिखकर घर से गायब हो गया।

एफबी पर संजय का पोस्ट देखकर घरवाले घबरा गए। घर में देखने के बाद उसे पूरे गांव में खोजा गया‌। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बदहवास हालत में परिवार के लोग उसे खोज ही रहे थे। तभी एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे संजय के भाई विनोद ने शव देखा‌। कपड़े और अन्य चीजों की पहचान करते हुए शव संजय का होने की पुष्टि की।

परिवार ने बताया कि 10 महीने पहले उसकी शादी हुई थी। उसने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में हमें पता नहीं है। संजय ने कभी कोई परेशानी भी नहीं बताई। आज उसने आत्महत्या कर ली। इस घटना से पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। संजय ने आत्महत्या करने से पहले फेसबुक पर पोस्ट किया था। इसमें खुद की फोटो के साथ लिखा, ”मैं अपनी खुशी के लिए आत्महत्या कर रहा हूं, इसमें किसी का कोई दोष नहीं है, मेरा परिवार आत्महत्या के लिए जिम्मेदार नहीं है।”

गांधी के नेतृत्व में महाराष्ट्र से निकली 'भारत जोड़ो यात्रा' 

गांधी के नेतृत्व में महाराष्ट्र से निकली 'भारत जोड़ो यात्रा' 


भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चली विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक चल रहे 'भारत जोड़ो यात्रा' राहुल गांधी के नेतृत्व में रविवार को महाराष्ट्र के शेगाव से निकली। जिसमें रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जयंती के अवसर पर रविवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के नेतृत्व में आज धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा,विधायक ममता चंद्राकार, रश्मि सिंह, भारी संख्या में आज महिला पदाधिकारी शामिल हुई। राहुल के साथ कदम से कदम मिलाकर चली।

इस अवसर में राहुल गांधी ने विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा से बहुत ही सहजता से बात की कहा, मुझे आप जैसे शहीद परिवार, जो कांग्रेस पार्टी और देश लिए अपने प्राण न्यौछावर किया मैं सभी का सम्मान करता हूं। विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने कहा एक ओर जहां देश में अन्य राजनीतिक दलों के लोग लोगों के बीच नफरत की दीवार खड़ी कर रहे है। देश की एकता और अखंडता व लोकतंत्र को दरकिनार करके देश का विभाजन करने में जुटी हुई है। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी नफरत की दीवार को तोड़कर भारत की धरती में कश्मीर से कन्या कुमारी तक देशवासियों के एकता लिए यात्रा कर रहे हैं।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...