रविवार, 20 नवंबर 2022

नोटिस: युवक ने अपनी खुशी के लिए आत्महत्या की

नोटिस: युवक ने अपनी खुशी के लिए आत्महत्या की

संदीप मिश्र 

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक युवक ने फेसबुक पर पोस्ट करने के बाद सुसाइड कर लिया। उसने ट्रेन के कटकर जान दे दी। युवक ने जो पोस्ट किया है, उसमें खुशी से सुसाइड करने की बात लिखी है। पता चला है कि युवक की कुछ ही महीने पहले ही शादी हुई थी। घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मामला महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक का है। यहां कबरई कस्बे के अंबेडकर नगर इलाके के रहने वाले संजय कुशवाहा फेसबुक पर सुसाइड नोट लिखकर घर से गायब हो गया।

एफबी पर संजय का पोस्ट देखकर घरवाले घबरा गए। घर में देखने के बाद उसे पूरे गांव में खोजा गया‌। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बदहवास हालत में परिवार के लोग उसे खोज ही रहे थे। तभी एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे संजय के भाई विनोद ने शव देखा‌। कपड़े और अन्य चीजों की पहचान करते हुए शव संजय का होने की पुष्टि की।

परिवार ने बताया कि 10 महीने पहले उसकी शादी हुई थी। उसने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में हमें पता नहीं है। संजय ने कभी कोई परेशानी भी नहीं बताई। आज उसने आत्महत्या कर ली। इस घटना से पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। संजय ने आत्महत्या करने से पहले फेसबुक पर पोस्ट किया था। इसमें खुद की फोटो के साथ लिखा, ”मैं अपनी खुशी के लिए आत्महत्या कर रहा हूं, इसमें किसी का कोई दोष नहीं है, मेरा परिवार आत्महत्या के लिए जिम्मेदार नहीं है।”

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...