बुधवार, 2 नवंबर 2022

एयरटेल पर ग्राहकों की संख्या 10 लाख से अधिक 

एयरटेल पर ग्राहकों की संख्या 10 लाख से अधिक 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने बुधवार को कहा कि 5जी सेवा की वाणिज्यिक शुरुआत के 30 दिन के भीतर इस नेटवर्क पर उसके ग्राहकों की संख्या दस लाख से अधिक हो गई है। उसने बताया कि नेटवर्क निर्माण अब भी जारी है। एयरटेल ने 5जी सेवाओं की दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी में चरणबद्ध तरीके से शुरुआत की घोषणा की थी। कंपनी ने बताया कि इन शहरों में 5जी सेवा चरणबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है। क्योंकि नेटवर्क का निर्माण अभी चल ही रहा है।

कंपनी ने बयान में कहा, भारती एयरटेल आज यह घोषणा करती है कि हमने अपने नेटवर्क पर दस लाख 5जी उपयोगकर्ताओं के आंकड़े को पार कर लिया है। कंपनी ने यह पड़ाव सेवाएं वाणिज्यिक तौर पर शुरू होने के 30 दिन के भीतर और ऐसे समय हासिल किया है। जबकि नेटवर्क का निर्माण जारी है। भारती एयरटेल के मुख्य तकनीकी अधिकारी रणदीप सैखों ने कहा अभी तो शुरुआत है और उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया काफी उत्साहजनक है।

उन्होंने बताया, हमारा नेटवर्क निर्माण प्रतिदिन हो रहा है। कुछेक अपवादों को छोड़कर सभी 5जी उपकरण एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क पर काम करने में अब सक्षम हैं, आगामी हफ्तों में ये उपकरण भी इस नेटवर्क पर काम करने लगेंगे। सैखों ने कहा, पूरे देश को जोड़ने के उद्देश्य के साथ हम नेटवर्क का विस्तार जारी रखेंगे।

अभिनेता कुमार ने वर्कआउट वीडियो शेयर किया

अभिनेता कुमार ने वर्कआउट वीडियो शेयर किया 

कविता गर्ग 

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। अक्षय कुमार अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखते है। अक्षय अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अक्षय अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट के दौरान की वीडियो साझा करते रहते हैं।

अक्षय ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षय इंटेंस वर्कआउट करते दिख रहे हैं। अक्षय वीडियो में जंप करते हुए एक पोल से दूसरे पोल पर जाते हैं। वीडियो को ट्वीट करते हुए अक्षय ने लिखा कि मेरी सबसे अच्छी सुबह वो हैं, जो इस तरह शुरू होती हैं। उनके इस वीडियो को देख फैंस उनकी फिटनेस की खूब तारीफ कर रहे हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-388, (वर्ष-05)

2. बृहस्पतिवार, नवंबर 3, 2022

3. शक-1944, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दसमीं, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:25, सूर्यास्त: 05:44। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 22 डी.सै., अधिकतम-33+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 1 नवंबर 2022

सेतु को प्रतिष्ठित ‘एजुथाचन पुरस्कार’ के लिए चुना

सेतु को प्रतिष्ठित ‘एजुथाचन पुरस्कार’ के लिए चुना

इकबाल अंसारी 

तिरूवनंतपुरम/कोट्टायम। प्रसिद्ध मलयालम कथा लेखक सेतु को इस वर्ष केरल सरकार के प्रतिष्ठित ‘एजुथाचन पुरस्कार’ के लिए चुना गया है। मलयालम भाषा और साहित्य में उनके समग्र योगदान को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिये चुना गया है। मंगलवार को यहां पुरस्कार की घोषणा करते हुए राज्य के संस्कृति मंत्री वी एन वसावन ने कहा कि एक लेखक के तौर पर सेतु का अनुभव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।

मंत्री ने कहा कि उन्होंने आंदोलनों और चलन की परिभाषाओं से परे हटकर साहित्य के आधुनिकीकरण पर ध्यान केंद्रित किया। पेशे से एक बैंकर 80 वर्षीय सेतु की प्रसिद्ध कृतियों में ‘पांडवपुरम’ और ‘अत्यालंगल’ (उपन्यास) और ‘पेटीस्वपनंगल’ और ‘सेतुविंते कथकल’ (लघु कहानी) शामिल हैं। सेतु उपन्यास और लघु कहानी दोनों के लिए केंद्र साहित्य अकादमी पुरस्कार और केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं। राज्य सरकार के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान एजुथाचन पुरस्कार के तहत पांच लाख रुपये और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाता है।

रायपुर: शर्मा ने धान खरीदी कार्यक्रम की शुरुआत की

रायपुर: शर्मा ने धान खरीदी कार्यक्रम की शुरुआत की


जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने सेजबहार सोसाइटी में की धान खरीदी की शुरुआत

किसानों के उज्जवल भविष्य की कामना की

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। प्रदेश में आज से धान खरीदी शुरू हो गई है। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के मनसा के अनुसार किसानों से खरीदी की जा रही है। वही, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा सेजबहार स्थित सोसाइटी पहुंचे। जहां उन्होंने धान खरीदी कार्यक्रम की शुरुआत की। विधिवत पूजा पाठ करके गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किसानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं किसानों को धान खरीदी में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्था दुरुस्त करने अधिकारियों को भी निर्देशित किया।

उन्होंने कहा कि राज्योत्सव के साथ ही खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। इस वर्ष लगभग 110 लाख मीट्रिक धान का उपार्जन अनुमानित है। समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25.72 लाख किसानों का एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 61 हजार नये किसान है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 2497 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इस साल किसानों से सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की हित में लगातार फैसला ले रही है। छत्तीसगढ़ के किसानों के चेहरे में 15 साल बाद खुसी देखने को मिली है। 15 साल तक भाजपा सरकार में किसान सिर्फ उपेक्षित हो रहे थे। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार की पहली प्राथमिकता प्रदेश के किसान है।

राज्य स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं: साहू

राज्य स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं: साहू


गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश वासियों को दी छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं 

प्रदेश की संस्कृति, परम्परा और मूल स्वरूप को बनाए रखते हुए नवा छत्तीसगढ़ बनाने का सपना हम जरूर साकार करेंगे – श्री साहू

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को 01 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी है। गृहमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि प्रदेश की जनता के आशीर्वाद, यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के छत्तीसगढ़ महतारी के प्रति लगाव व सम्मान, एवं राज्य सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति के बदौलत छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। पिछले 4 वर्षों में राज्य में बहुत से ऐसे काम हुए हैं, जो पहले मुमकिन नहीं लग रहे थे। इन 4 वर्षों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप सरकार द्वारा विभिन्न जन हितैषी और कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही हैं। इनमें बहुत सी योजनाओं पर काम हो गया है या तेजी से काम चल रहा है। 

राज्य सरकार 'गढ़बो नवा छत्तीसगढ़' का संकल्प लेकर दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आगे बढ़ रही है। प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परम्परा, संस्कार और संसाधनों को संरक्षित और सवंर्धित करने के साथ ही सुचारू प्रशासन व्यवस्था लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। राज्य सरकार ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, सुगम सड़क योजना, राम वन गमन पर्यटन परिपथ, आत्मानंद इंग्लिश स्कूल, महतारी दुलार योजना, छत्तीसगढ़ हाट-बाजार क्लिनिक योजना, इत्यादि जैसे लाभकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के भाई-बहनों को एवं वन अधिकार पट्टा, तेंदूपत्ता बोनस और वनोपजों का वाजिब दाम दिलाकर जल, जंगल, जमीन के स्थानीय लोगों को भी लाभ पहुंचाया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में हैं, जिससे घर-परिवार के पास ही लोगों को बेहतर रोजगार उपलब्ध हो सके।

दो रुपए किलो में गोबर खरीदी और जैविक खाद के निर्माण से बहुत से ग्रामीण, किसान और महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी को सहेजने के लिए शुरू की गई सुराजी गांव योजना के बहुत अच्छे परिणाम सामने आए हैं। इनके माध्यम से ग्रामीण और किसान स्वावलंबन की ओर अग्रसर हो रहे हैं। कर्ज माफी कर अन्नदाताओं को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से उन्हें इनपुट सब्सिडी दी जा रही है। छत्तीसगढ़ के मूल स्वरूप, संस्कृति और परम्परा को बनाए रखते हुए नवा छत्तीसगढ़ बनाने का सपना हम अवश्य साकार कर सकेंगे।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...