मंगलवार, 1 नवंबर 2022

भारत: 115.50 रुपए सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर

भारत: 115.50 रुपए सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भारी कटौती की गई है। आज (मंगलवार), 1 नवंबर 2022 से 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 115.50 रुपए सस्ता हो गया है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि 6 जुलाई से घरेलू सिलेंडर की कीमत स्थिर है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर का भाव 1053 रुपए है। जबकि कोलकाता में 1079 रुपए, चेन्नई में 1068.5 और मुंबई में 1052 रुपए में 14.2 किलो वाला सिलेंडर मिल रहा है। बता दें कि भारत की गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम तय करती हैं।

देश की गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को 14 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं। इससे पहले 1 अक्टूबर को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 25.5 रुपए की कटौती की थी। जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

महानगरों में अब कमर्शियल सिलेंडर की नई दरें

दिल्ली में 19 किलो के इंडेन एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत अब 1744 रुपए हो गई है, जो पहले 1859.5 रुपए थी। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 1844 रुपए में मिलता था जो अब 1696 रुपए में मिलेगा।
चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1893 रुपए है, जिसके लिए पहले 2009.50 रुपए देने पड़ते थे। कोलकाता में अब कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1846 रुपए होंगे, जो पहले 1995.50 रुपए का था।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-387, (वर्ष-05)

2. बुधवार, नवंबर 2, 2022

3. शक-1944, कार्तिक, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत-2079‌‌।

4. सूर्योदय प्रातः 06:25, सूर्यास्त: 05:44। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 22 डी.सै., अधिकतम-34+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

सोमवार, 31 अक्तूबर 2022

'राष्ट्रीय एकता दिवस' की बधाई व शुभकामनाएं: संस्था

'राष्ट्रीय एकता दिवस' की बधाई व शुभकामनाएं: संस्था

पंकज कपूर 

हल्द्वानी। एकसमाज श्रेष्ठ समाज संस्था की तरफ से आप सभी को 'राष्ट्रीय एकता दिवस' की बहुत-बहुत बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के लौह इरादों के आगे कुछ भी असंभव नहीं था उन्होंने अपने दृढ़ नेतृत्व से अलग अलग रियासतों में बंटे भारत को एकता के सूत्र में पिरोकर राष्ट्रीय एकीकरण का महान स्मरणीय कार्य किया है। राष्ट्रहित के दृढ़ संकल्प से पूरा जीवन भारत देश के लिए जीने वाले एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माता संप्रभुता के प्रतिपालक भारत की एकता और अखंडता के प्रतीक आधुनिक भारत के शिल्पकार महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन।

आइए, हम सभी भारतवासी शांति प्रेम बंधुत्व की भावना रखते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस के इस पुनीत अवसर पर भारत माता भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के मान सम्मान के प्रति त्याग समर्पण भाव के साथ कर्तव्य पथ पर सतत डटे रहने के लिए संकल्पित होकर यह संकल्प लें की हम सभी भारतीय एकता के सूत्र में बंधकर भारत देश को विश्वगुरु बनाने के लिए हम आस्था निष्ठा दृढ़ संकल्प शक्ति के साथ हमेशा समाजहित एवं भारतहित में कार्य करते रहेंगे और संपूर्ण विश्व को भारतीय रंग में रंग कर सब कुछ भारत मय करें।

यहां स्वर्ग का नजारा है कि, बहती प्यार की धारा है।

यह हमको जान से प्यारा है, यह हिन्दुस्तान हमारा है।

जय माता दी, जय हिन्द, वन्दे मातरम्, भारत माता की जय...।

यशदेव व सरिता को पौधा भेंट कर सम्मानित किया

यशदेव व सरिता को पौधा भेंट कर सम्मानित किया


प्रमुख समाजसेवी एवं लेखक डॉक्टर यशदेव आर्य का क्षेत्र के गाँव शबगा पहुँचने पर आँखें के पर्यावरण संरक्षक ने पौधा भेंट कर किया सम्मानित

गोपीचंद/भानु प्रताप उपाध्याय 

छपरौली। रोहतक से पाणिनि व्याकरण मीमांसा के लेखक एवं प्रमुख समाजसेवी डॉक्टर यशदेव आर्य एवं उनकी पत्नी डॉक्टर सरिता आर्य को शबगा पहुँचने पर सामाजिक संस्था आँखें के पर्यावरण संरक्षक समाजसेवी आर०आर०डी० उपाध्याय एवं रोहित कुमार ने पौधा भेंट कर सम्मानित किया। पर्यावरण पर शोध पेपर प्रकाशित करने वाले डॉक्टर यशदेव आर्य सामाजिक संस्था आँखें मीडिया सोशल नेटवर्क के पौधा रोपण अभियान से प्रेरित होकर आँखें के पर्यावरण संरक्षकों से पौधा रोपण अभियान पर समीक्षा करने पहुँचे थे।

डॉक्टर यशदेव आर्य ने कहा कि आँखें द्वारा चलाये जा रहे पौधा रोपण अभियान का चरण विवाह संस्कार में पौधा रोपण संस्कार उन्हें अत्यन्त प्रभावित करता है। उन्होंने कहा वेदों में पर्यावरण शुद्धि की ऋचाओं का उल्लेख है। वेदों का अनुसरण प्रदुषित पर्यावरण को शुद्ध करता है। पर्यावरण शुद्धि के लिए यज्ञ और पौधा रोपण वेदों द्वारा प्रमाणित सबसे सरल उपाय है। इस अवसर पर गुरूकुल कुरुक्षेत्र के मुख्य संरक्षक डॉक्टर संजीव आर्य, रोहित कुमार, प्रधानाचार्य सुनील कुमार आर्य, समाजसेवी रविकुमार एडवोकेट, मास्टर राकेश सरोहा, शिवा आर्य आदि उपस्थित रहे।

स्वर्गीय गांधी की पुण्यतिथि, पटेल की जयंती मनाई 

स्वर्गीय गांधी की पुण्यतिथि, पटेल की जयंती मनाई 


शामली जिला कांग्रेस कमेटी ने इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई ओर सरदार वल्लभभाई जी की जयंती मनाई: दीपक सैनी 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के केंप कार्यालय पर जनपद के कांग्रेसियों के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि व देश के पहले गृह मंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। कांग्रेसियों ने दोनों नेताओं को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी जी सुरुवात से ही स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी हुई थी उन्होंने बचपन में ही बाल चरखा संघ की स्थापना की तथा असहयोग आंदोलन मे सहयोग के लिए बच्चों की सहायता से वानर सेना का 1930 मे गठन किया। 1947  मे उन्हें जेल में भी डाल दिया गया तथा गांधी जी के मार्ग दर्शन में उन्होंने दिल्ली के दंगा प्रभावित क्षेत्रों में कार्य भी किया।

अपने शासन काल में इंदिरा गांधी जी ने देश में सेनिक शक्ति का विस्तार किया तथा पाकिस्तान से बंगलादेश के रूप में नये देश का निर्माण कराया।इंदिरा गांधी जी को आयरन लेडी व सरदार वल्लभ भाई पटेल को लोह पुरुष के नाम से याद किया जाता है। किसान परिवार में जन्मे पटेल अपनी कूटनीतिक क्षमताओं के लिए याद किये जाते हैं।आजाद भारत को एक जुट करने का श्रेय सरदार पटेल को ही जाता है।

एक मुकदमे की सुनवाई के दौरान उन्हें अपनी पत्नी के निधन की खबर मिली लेकिन इस दौरान सरदार पटेल ने बहस जारी रखी और मुकदमा जीत गये तथा बाद मे पत्नी के देहांत की सूचना सबको दी। कांग्रेस नेता अशवनी शर्मा ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इंदिरा जी ने समुचे विश्व में अपनी लोकप्रियता का लोहा मनवाया।अन्हे विभिन्न देशों से अनेकों डिग्रियाँ उपहार स्वरूप प्राप्त हुई। श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने देश के दुश्मन पाकिस्तान के दो  हिस्से कराने का काम किया। इंदिरा गांधी जी ने कहा था कि मेरे खून का एक एक कतरा देश को मजबूत करेगा और अखण्ड भारत को जीवित रखेगा। देश की उन्नति के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। सरदार पटेल ने स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देशी रियासतों का एकीकरण कर अखण्ड भारत के निर्माण में सहयोग किया। जिनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए देश युगों युगों तक याद करेगा। 

दीपक सैनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज गोतम कांग्रेस शहर अध्यक्ष शामली विश्वनाथ शास्त्री वरिष्ठ कांग्रेसी, प्रवीण तरार जिला उपाध्यक्ष, शैखरपाल प्रदेश महासचिव, रामदेव शर्मा वरिष्ठ कांग्रेसी, बिजेंद्र वर्मा जिला उपाध्यक्ष, अश्वनी शर्मा प्रदेश महासचिव, सुरेन्द्र सरोहा, रमेश मराठा नगर उपाध्यक्ष, धीरज उपाध्याय, अरविंद झझोट जिला सचिव, रिजवान जिलाध्यक्ष सेवादल, महाबीर सैनी, टोनी गिरी, संदीप शर्मा, जिला राजेंद्र गोल्डी जिला उपाध्यक्ष, युवा सचिव राहुल शर्मा, जिला सचिव रामशरन नामदेव। शहीद अली, बिजेंद्र सैनी, प्रमोद कश्यप, अरुण जैन, सुशील शर्मा आदि शामिल हुए।

पूर्व प्रधानमंत्री गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पण, श्रद्धांजलि 

पूर्व प्रधानमंत्री गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पण, श्रद्धांजलि 


कांग्रेसियों ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की 37वी पुण्यतिथि मनाई

बृजेश केसरवानी 

प्रयागराज। सोमवार को शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आनंद भवन पर एकत्रित होकर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमन ने कहा कि इंदिरा जी ने विश्व में अपना लोहा मनवाया था। उनका नाम आयरन लेडी के नाम से पूरे विश्व में जाना गया इंदिरा जी ने अपना पूरा जीवन देश की एकता अखंडता के लिए समर्पित कर दिया और देश के लिए अपनी जानकी कुर्बानी दे दी।

श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से मौजूद प्रदीप कुमार मिश्रा अंशुमन, शेखर बहुगुणा, रघुनाथ द्विवेदी, इरशाद उल्ला,राजकुमार सिंह रज्जू, विनय पांडे, अब्दुल कलाम आजाद, अजेंद्र गौड़, जावेद उर्फी, रविंद्र सिंह,अतुल श्रीवस्तवा, लाल बाबू साहू, राकेश श्रीवास्तव,रचना पांडेय,रिजवाना बेगम, अब्दुल शकूर, प्रदीप नारायण, अभिनव पांडेय, राज बहादुर गुप्ता, सचिन पांडेय, आशा देवी, शीला रावत आदि लोग मौजुद है।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...