शनिवार, 15 अक्तूबर 2022

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण


1. अंक-371, (वर्ष-05)

2. रविवार, अक्टूबर 16, 2022

3. शक-1944, कार्तिक, कृष्ण-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 06:18, सूर्यास्त: 06:15। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 22 डी.सै., अधिकतम-33+ डी.सै.।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसैन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 14 अक्तूबर 2022

1.25 लाख करोड से ऊपर का निवेश: गुजरात 

1.25 लाख करोड से ऊपर का निवेश: गुजरात 

इकबाल अंसारी 

गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यहां उद्घाटन किए जाने वाले आगामी डिफेंस एक्सपो का पैमाना पिछली बार की तुलना में बहुत बड़ा होगा और सरकार को 1.25 लाख करोड रुपये से ऊपर के निवेश के लिए 400 से अधिक सहमतिपत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। यह बात अधिकारियों ने शुक्रवार को कही। डिफेंस एक्सपो (डेफएक्सपो 2022) 18 से 22 अक्टूबर तक गांधीनगर में आयोजित की जाएगी। रक्षा सचिव डॉ अजय कुमार ने कहा, ‘‘डिफेंस एक्सपो का यह 12वां संस्करण देश में सबसे बड़ा होगा, इसका विषय ‘पाथ टू प्राइड’ (गौरव का पथ) होगा। यह रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने की हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगा।

इसका उद्घाटन 19 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।’’ कुमार ने कहा, ‘‘इस डिफेंस एक्सपो का पैमाना देश में इस तरह के किसी भी पिछले आयोजन से बड़ा होगा। एक्सपो के दौरान अब तक 400 एमओयू को हस्ताक्षर करने के लिए अंतिम रूप दिया जा चुका है, जिससे 1.25 लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा। यह निवेश प्रतिबद्धता और एमओयू संख्या पिछले एक्सपो में हुए समझौतों से दोगुने हैं।’’ उन्होंने कहा कि गुजरात की कंपनियां 33 एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगी, जिससे राज्य में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की उम्मीद है। उन्होंने एक्सपो में 1,320 से अधिक रक्षा कंपनियां भाग लेंगी, जो एक लाख वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि करीब 1,028 कंपनियों ने पिछले रक्षा एक्सपो में हिस्सा लिया था, जबकि वर्तमान संस्करण में 25 देशों के रक्षा मंत्री और 75 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कुमार ने कहा, ‘‘तीन चीजें एक्सपो की मुख्य विशेषताएं होंगी। एचएएल द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित ट्रेनर विमान एक्सपो में पहली बार प्रदर्शित किया जाएगा, गुजरात के दीसा में नव विकसित हवाई अड्डे का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया जाएगा और रक्षा उत्पादन के लिए 75 चुनौतियां स्टार्ट-अप और उद्योगों के लिए खोली जाएंगी।’’

अतिरिक्त सचिव (रक्षा उत्पादन) संजय जाजू ने कहा कि भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में आयोजित की जाएगी, जिसमें 50 से अधिक अफ्रीकी देशों की भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि अलग से हिंद महासागर क्षेत्र प्लस (आईओआर+) सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें लगभग 40 देशों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। सम्मेलन में चीन की भागीदारी के बारे में पूछे जाने पर जाजू ने कहा कि बीजिंग आईओआर प्लस का पक्षकार नहीं है। देश के सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के लिए धन के सवाल पर रक्षा सचिव कुमार ने कहा, ‘‘सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध है।’’

उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय आयोजन के दौरान, पहले तीन दिन व्यापार के लिए होंगे, जबकि 21 और 22 अक्टूबर आम जनता के सदस्यों के लिए होंगे। एक्सपो का आयोजन दो बार नहीं किया जा सका, पहला कोविड-19 महामारी के कारण और फिर रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण।

राम रहीम को एक बार फिर पैरोल की मंजूरी

राम रहीम को एक बार फिर पैरोल की मंजूरी 

संदीप मिश्र 

लखनऊ। साध्वी यौन शोषण के मामलें में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल की मंजूरी मिली है। इस बार राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिली है। पैरोल के दौरान राम रहीम को सिरसा आश्रम में जाने की मनाही रहेगी, जबकि अन्य डेरों पर राम रहीम रह सकते है। माना जा रहा है कि इस बार राम रहीम यूपी के बागपत के अलावा अन्य डेरे में भी रुक सकते हैं। अभी जेल प्रशासन ने यह नहीं साफ किया है कि राम रहीम पैरोल पर बाहर कब आएंगे, मगर 40 दिन की पैरेाल की तो पुष्टि की गई है। डेरे में चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए राम रहीम के पैरोल पर आने की चर्चा कई दिनों से बनी हुई थी।

सुनारियां जेल में सजा काट रहे राम रहीम को पैरोल एक बार फिर से पैरोल मिलेगी। इससे पहले भी राम रहीम को फरवरी माह में 21 दिन की फरलो मिली थी और उसके बाद 30 दिन की फरलो मिल चुकी है। राम रहीम ने तीन दिन पहले ही अपने वकीलों से जेल में मुलाकात की थी और उसके बाद पैरोल की अर्जी दी गई है।

विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ बॉयलर पूजन संपन्न 

विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ बॉयलर पूजन संपन्न 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। थानाभवन बजाज शुगर मिल में गन्ना पेराई सत्र के शुभारंभ के लिए शुक्रवार को हवन-यज्ञ कर बॉयलर पूजन किया गया। बजाज हिन्दुस्तान शुगर मिल परिसर में कर्मकांडी पं. राजकमल शास्त्री ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बॉयलर पूजन संपन्न कराया। बॉयलर पूजन एवं हवन यज्ञ में शुगर मिल के यूनिट हेड जीवी सिंह, गन्ना महाप्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव, अनुपम खरे, एजीएम दुर्गेश तोमर , शिवचरण सिंह, जितेन्द्र सिंह राणा आदि शामिल रहे।

शुगर मिल में गन्ने की पेराई सत्र अक्तूबर माह के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। बता दें कि शुगर मिल की पेराई क्षमता 90 हजार कुंतल की है। क्षेत्र में 75 में से 65 जगहों पर गन्ना तौल केन्द्र स्थापित कर दिए गए हैं।

भ्रष्टाचार: नोडल अधिकारी प्रशांत को पद से हटाया 

भ्रष्टाचार: नोडल अधिकारी प्रशांत को पद से हटाया 

भानु प्रताप उपाध्याय 

मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कडी कार्यवाही करते हुए पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी डा. प्रशांत को उनके पद से हटा दिया है। सीएमओ के एक्शन से जिला चिकित्सालय में हडकंप मच गया। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत कार्य में शिथिलता बरतने वाले पीसीपीएनडीटी नोडल अधिकारी को उनके कार्य से हटाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि पीसीपीएनडीटी कार्यालय में डॉ. अनुभव सिंघल, एमडी कार्डियोलॉजिस्ट के कार्य में विलंब करने पर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत उनके द्वारा उपरोक्त के सम्बन्ध में संज्ञान लेते हुए डॉ. अनुभव सिघल के कार्य को तत्काल कराया गया तथा कार्य में शिथिलता बरतने वाले डॉ. प्रशांत कुमार पीसीपीएनडीटी, नोडल अधिकारी पर कठोर कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्य से हटाकर उनके स्थान पर डॉ. विपिन कुमार उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पीसीपीएनडीटी का प्रभार दिया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एम एस फौजदार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में भविष्य में भी यदि किसी अधिकारी/कर्मचारी ने कार्य में शिथिलता बरती, तो उसके विरुद्ध भी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

घर में घुसने करने की कोशिश, फायरिंग में 1 की मौंत

घर में घुसने करने की कोशिश, फायरिंग में 1 की मौंत

अश्वनी उपाध्याय 

गाजियाबाद। गाजियाबाद में अब लोगों ने खुद हथियार उठाना शुरू कर दिया है। दरअसल, गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र में सुबह करीब 4:30 बजे बदमाशों ने एक घर में घुसने करने की कोशिश की। मकान मालिक ने आहट सुनकर बदमाशों पर फायरिंग कर दी, जिसमें बदमाश की मौंत हो गई। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ इलाके के जावली रोड में योगेंद्र मावी रहते हैं जो पेशे से प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं सुबह करीब 4:30 बजे के आसपास इनके परिजनों का कहना है कि आधा दर्जन बदमाश बांस के जरिए घर में घुस गए। आहट होने पर योगेंद्र जग गया और उसने से अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर बाकी बदमाश भाग गए। लेकिन एक बदमाश को गोली लग गई, जिस की मौके पर ही मौत हो गई।

उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बदमाश के शव को कब्जे में ले लिया है और उसके पहचान की कोशिश की जा रही है। आपको बता दें कि गाजियाबाद में लगातार लूट डकैती हत्या जैसी वारदात से बढ़ रही है, जिसके बाद अब लोगों ने खुद ही हथियार उठा लिया है।

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...