गुरुवार, 13 अक्तूबर 2022

'आप' प्रमुख इटालिया को पुलिस ने हिरासत में लिया

'आप' प्रमुख इटालिया को पुलिस ने हिरासत में लिया

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली/गांधीनगर। गुजरात आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख गोपाल इटालिया को दिल्ली पुलिस ने एनसीडब्ल्यू कार्यालय से हिरासत में लिया। बता दें कि राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) अध्यक्ष रेखा शर्मा ने अपने कार्यालय के बाहर हो रहे AAP कार्यकर्ता के प्रदर्शन के बारे में ट्वीट किया। प्रदर्शन NCW ने AAP गुजरात चीफ गोपाल इटालिया को एक वीडियो के संबंध में तलब किए जाने पर किया गया। वीडियो में उन्हें कथित तौर पर PM के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते देखा गया।

रेखा शर्मा (NCWअध्यक्ष) ने कहा कि इन्होंने (गोपाल इटालिया) कोई भी नोटिस मिलने की बात से इंकार कर दिया, जबकि इनका उत्तर पहले से तैयार है पर अभी तक इन्होंने जवाब नहीं दिया है। मैनें पुलिस को बोला है कि इनके खिलाफ कदम उठाए जाएं क्योंकि ये कानून व्यवस्था को खराब करने की कोशिश कर रहे थे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-369, (वर्ष-05)

2. शुक्रवार, अक्टूबर 14, 2022

3. शक-1944, कार्तिक, कृष्ण-पक्ष, तिथि-पंचमी, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 06:15, सूर्यास्त: 06:15। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 22 डी.सै., अधिकतम-33+ डी.सै., उत्तर भारत में बरसात की संभावना है।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित)

बुधवार, 12 अक्तूबर 2022

गणेश पूजा: आज मनाया जाएगा 'करवाचौथ' का पर्व 

गणेश पूजा: आज मनाया जाएगा 'करवाचौथ' का पर्व 

सरस्वती उपाध्याय 

करवाचौथ का व्रत सौभाग्यवती महिलाओं के लिए अखंड सौभाग्य का प्रतीक है। पति-पत्नी के पारस्परिक प्रेम का त्योहार करवाचौथ गुरुवार, 13 अक्टूबर को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसको करने वाली महिलाएं अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। सौभाग्यवती महिलाएं प्रातःकाल स्नानादि से निवृत्त होकर के पति की आयु की कामना से करवाचौथ के व्रत का संकल्प लेती हैं।

करवाचौथ पर्व का महत्व...

बता दें कि करवाचौथ का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार कर अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर शिव परिवार के साथ-साथ करवा माता की उपासना करती हैं और उनसे अपनी पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।

अनेक महिलाएं करवा चौथ का उद्यापन करती हैं और चीनी के 16 करवे वितरित करती हैं। पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि करवा चौथ पर चंद्रोदय रात करीब 8.21 मिनट पर होगा।

ऐसे करें व्रत...

दिन में निराहार रहें। आवश्यक हो तो चाय, दूध और फलाहार कर सकते हैं। दुपहर बाद अपने घर की सभी महिलाएं अथवा पड़ोस की महिलाएं इकट्ठा होकर किसी मंदिर में अथवा किसी महिला के घर एकत्र होकर करवाचौथ की कहानी सुनें। बुजुर्ग महिलाएं अथवा सासु आदि से कहानी सुनी तो अच्छा होता है। सास और बुजुर्ग महिलाओं के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें। उनको बायना दें।

इतने बजे होगा चंद्र उदय...

चंद्रमा उदय होने पर करवे से चंद्रमा को अर्घ्य दें और अपने पति के आरती करें। पति के हाथ से अपने व्रत का समापन करें और भोजन करें। इस बार करवाचौथ के दिन बहुत अच्छे योग बन रहे हैं। सिद्धि योग में करवाचौथ का व्रत आरंभ होगा। कृतिका के चंद्रमा अर्थात वृष राशि में चंद्रमा अपनी उच्च राशि में रहेंगे। उच्च राशि में चंद्रमा बहुत शुभ होते हैं। वे सभी मनोकामना पूरा करने वाले होते हैं। पति की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए यह योग शुभ है। करवाचौथ पूजन करने के लिए यह मुहूर्त श्रेष्ठ है। 13 अक्टूबर को चंद्रमा रात्रि 8:12 बजे उदय होंगे। तभी महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने व्रत का समापन करेंगी।

यातायात पुलिस द्वारा 220 वाहनों के चालान किए 

यातायात पुलिस द्वारा 220 वाहनों के चालान किए 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। एसपी के निर्देश पर जिलेभर में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे चैकिंग अभियान में बुधवार को यातायात पुलिस द्वारा 220 वाहनों के चालान किए गए। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जनपद में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। जिसके अन्तर्गत यातायात पुलिस दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट के 168, दुपहिया वाहनो पर तीन सवारी 13, बिना सीट बैल्ट 16, नो पार्किंग में 9, बिना डीएल के 7, ओवर हाइट में एक, गाड़ी से ब्लैक फिल्म पर एक वाहन के चालान किए गए। इसके अलावा 4 वाहनों पर लगे अवैध नाम पद पट्टिका हटाई गई।

2024 में 'कांग्रेस' की सरकार बनना तय: कमलनाथ 

2024 में 'कांग्रेस' की सरकार बनना तय: कमलनाथ 

मनोज सिंह ठाकुर 

भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में 2024 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय है। कमलनाथ ने आज यहां नगर निकाय चुनाव 2022 में कांग्रेस के प्रत्याशी और चयनित पार्षद, चेयरमैन और महापौर के सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे सभी महापौर नगर निकाय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों की जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पूरी मेहनत से काम करें और जनता की सेवा करें।

श्री कमलनाथ ने कहा कि हम सब एक अग्नि परीक्षा से गुजर कर यहां आए हैं, ये चुनाव की एक रिहर्सल थी, 2024 के चुनाव के लिए, अब आप सभी तैयार हो जाओ। उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं के साथ न्याय करता हूं। उन्होंने कहा कि गुटबाजी किस परिवार में नहीं होती है। हर कोई हर किसी की बात से सहमत नहीं हो सकता है। चुनाव में 11 महीने ही बचे हैं, जीत का संकल्प ले। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर 2023 में कांग्रेस की सरकार बनाने के अभियान में जुट जाएं।

कार्यक्रम को पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जयवर्धन सिंह और कांग्रेस के नवनिर्वाचित मेयर शोभा सिकरवार, विक्रम आहके, जगत बहादुर सिंह, शारदा सोलंकी, अजय मिश्रा बाबा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने संबोधित किया है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, पूर्व मंत्रीगण, विधायक और प्रदेश भर से हाल ही में संपन्न हुये नगरीय निकाय के कांग्रेस के प्रत्याशी और निर्वाचित पार्षद और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बकरीद में बचेंगे, मोहर्रम में नाचेंगे: खड़गे

बकरीद में बचेंगे, मोहर्रम में नाचेंगे: खड़गे

मनोज सिंह ठाकुर 

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन दिनों अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान खड़गे से सवाल पूछा गया कि इस बार कांग्रेस की तरफ से प्रधानमंत्री पद का चेहरा कौन है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हमारे यहां एक कहावत है… बकरीद में बचेंगे तो मोहर्रम में नाचेंगे। पहले मेरा चुनाव तो खत्म होने दो…मुझे अध्यक्ष तो बनने दो…उसके बाद देखेंगे। आप भी सुनिए उन्होंने इस सवाल का जवाब किस अंदाज में दिया।

उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए उनकी किसी से कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है और ये उनके अकेले का नहीं, पूरी कांग्रेस का चुनाव है। यहां अपने प्रवास के दौरान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव उनके अकेले का नहीं पूरी कांग्रेस का चुनाव है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की इच्छानुसार वे इस राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष के प्रत्याशी हैं।

उन्होंने कहा कि उनका कोई राजनैतिक एजेंडा नहीं है, उदयपुर में संपन्न पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान जो निर्णय हुये, उन्हीं को आगे बढ़ाना उनकी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोगों के खिलाफ मौजूदा सरकारों द्वारा जिस तरह झूठे प्रकरण बनाकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई जैसी संस्थाओं का दुरूपयोग किया जा रहा है, उनके खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक सशक्त संघर्ष करना उनका एजेंडा होगा। श्री खड़गे ने कहा कि उन्हें अपनी लंबी राजनैतिक यात्रा में पूरे गांधी परिवार का स्नेह और विश्वास मिला है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में उनकी किसी से भी प्रतिस्पर्धा नहीं है, कांग्रेस एक परिवार है, जिसमें सभी को बात रखने का अधिकार है।

खड़गे ने आरोप लगाया कि भाजपा लोकतंत्र को लूट रही है। उन्होंने अपने वक्तव्य के समर्थन में मध्यप्रदेश, कर्नाटक, गोवा और महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस इस अलोकतांत्रिक चरित्र के खिलाफ न केवल सीधा संघर्ष करेगी, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं की गिरती साख को भी पुर्नस्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि उनके अध्यक्ष चुने जाने के बाद पीढ़ियों के अंतर को समाप्त करते हुए पार्टी में 50 फीसदी उन कार्यकर्ताओं का चयन होगा, जो 50 वर्ष से कम आयु वर्ग के होकर विभिन्न वर्ग और जाति समुदाय के होंगे।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...