रविवार, 9 अक्तूबर 2022

रेलवे में नौकरी की तैयारी, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

रेलवे में नौकरी की तैयारी, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। 10वीं पास और आईटीआई कर चुके उम्मीदवारों के लिए रेलवे ने बंपर भर्ती निकाली है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC), नॉर्थ जोन ने अप्रेंटिस भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी किया है। जहां कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट अपरेंटिस पद पर आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट irctc.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आईआरसीटीसी अप्रेंटिस भर्ती 2022...
आईआरसीटीसी अप्रेंटिस भर्ती 2022 अभियान के माध्यम से कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के कुल 80 खाली पद भरे जाएंगे। योग्य उम्मीदवारों की भर्ती अप्रेंटिसशिप एक्ट-1961 के तहत  एक साल के लिए अप्रेंटिस ट्रेनी (ITI होल्डर्स) के रूप में की जाएगी। पात्र उम्मीदवारों को दिल्ली में पोस्टिंग मिलेगी। ऑनलाइन आवेदन 07 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं। योग्य उम्मीदवार 25 अक्टूबर या उससे पहले ऑनलाइन मोड में अपना एप्लीकेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

औषधीय गुणों से भरपूर शिलाजीत, जानिए फायदे

औषधीय गुणों से भरपूर शिलाजीत, जानिए फायदे

सरस्वती उपाध्याय 

माना जाता है कि शिलाजीत औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह हिमालयी क्षेत्र में पाया जाने वाला एक खास खनिज पदार्थ है और कई शारीरिक समस्याओं से बचाव व उनके असर को कम करने में मदद कर सकता है। माना जाता है कि शिलाजीत के सेवन से मर्दानगी में सुधार हो सकता है। शिलाजीत के सेवन से पुरुषों को कई लाभ हो सकते हैं। यह पुरुषों के हार्मोस को बढ़ावा देता है। इसके अलावा आपको ध्यान रखना होगा कि किसी भी बीमारी का इलाज डॉक्टरी सलाह पर ही संभव है। शिलाजीत सिर्फ स्वस्थ रख सकता है या फिर समस्या में थोड़ी राहत दे सकता है।

शिलाजीत के फायदे...

पुरुषों की समस्याओं को करें दूर...

शिलाजीत एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसका इस्तेमाल पुरुषों की कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। यह पुरुषों में इनफर्टिलिटी की परेशानी को दूर कर सकता है। शिलाजीत के सेवन से पुरुषों के स्पर्म काउंट को बढ़ाया जा सकता है। पुरुषों में इनफर्टिलिटी की परेशानी को दूर करने के लिए शिलाजीत का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

पुरुष हार्मोन को बढ़ाने में कारगर...

शिलाजीत के सेवन से पुरुष हार्मोन यानी टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाया जा सकता है। नियमित रूप से शिलाजीत के सेवन से पुरुषों की मांसपेशियों को बेहतर तरीके से विकसित की जा सकती है। शारीरिक क्षमता को बेहतर करने के लिए पुरुषों को शिलाजीत का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

डायबिटीज में दिलाए राहत...

शिलाजीत का प्रयोग डायबिटीज से बचने के लिए भी किया जा सकता है। शिलाजीत में एंटी-डायबिटिक (ब्लड शुगर को कम करने वाला) गुण पाया जाता है। यह गुण हाई ब्लड शुगर के स्तर को कुछ हद तक नियंत्रित करने का काम कर सकता है। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि डायबिटीज की समस्या को नियंत्रित करने के लिए बेनिफिट ऑफ शिलाजीत कारगर हो सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, दूध और शिलाजीत का सेवन करना चाहिए। इससे काफी लाभ होता है। इससे इनफर्टिलिटी की परेशानी दूर हो सकती है।

तस्करी: 3 महिला व 2 पुरूष समेत 5 यात्री गिरफ्तार 

तस्करी: 3 महिला व 2 पुरूष समेत 5 यात्री गिरफ्तार 

विमलेश यादव 

हैदराबाद। हैदराबाद की कस्टम डिपार्ट ने एयरपोर्ट से सोने की तस्करी करने वाली तीन महिला व दो पुरूष समेत पांच यात्रियों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर दुबई से हैदराबाद आने वाली फ्लाइट से पकड़ गए। पकड़ी गई महिलाएं सोना पेंटी और ब्रा में छिपाकर लाईं थीं। दुबई से हैदराबाद आने वाली फ्लाइट से एक महिला को देख कस्टम अधिकारी को शक हुआ। अधिकारी ने महिला को रोका। महिला की तलाशी ली गई तो उसके पास से सोना बरामद हुआ। उसने हेयर बैंड में सोना छिपा रखा था। महिला ने हेयर बैंड में सोना पेस्ट किया था। उसके पास से कस्टम विभाग ने 234 ग्राम सोना जब्त किया है।

इसके बाद कस्टम डिपार्ट के अधिकारियों को दो और महिलाएं संदिग्ध लगीं। उन महिलाओं की भी तलाशी ली गई तो उनके भी पास से सोना बरामद हुआ। ये महिलाएं सोना पेंटी और ब्रा के अंदर सोना छिपाया हुआ था। तीनों महिलाएं दुबई से तस्करी कर भारत सोना ला रही थीं। इसके आलावा विभाग की टीम ने दो और यात्रियों को स्मगलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया। ये दोनों पुरूष यात्री कुवैत से फ्लाइट पकड़कर हैदराबाद पहुंचे थे। तलाशी लेने पर इनके पास से दो सोने की छड़ें और बटन बरामद हुए हैं। सोने का कुल वजन 855 ग्राम बताया जा रहा। पकड़े गए पांचों यात्रियों ने सोने से संबंधित एक भी वैलिड कागजात नहीं दिखा सके।

सीएम नीतीश पर उम्र का असर दिखने लगा: किशोर 

सीएम नीतीश पर उम्र का असर दिखने लगा: किशोर 

अविनाश श्रीवास्तव 

पटना। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने रविवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उम्र का असर दिखने लगा है और साथ ही वह उन लोगों से घिरे होने के कारण ‘राजनीतिक रूप से अलग-थलग’ महसूस कर रहे हैं, जिन पर उन्हें भरोसा नहीं है। नीतीश कुमार ने एक दिन पहले किशोर के बारे में कहा था कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए काम कर रहे हैं और एक बार उन्होंने उन्हें जद (यू) का कांग्रेस में विलय करने की सलाह दी थी। प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार पर धीरे-धीरे उम्र का असर दिखने लगा है। वह घबराए हुए दिखते हैं।

प्रशांत पेशेवर रूप से और पार्टी में शामिल होकर भी कुमार के साथ काम कर चुके हैं। फिलहाल वह बिहार की 3,500 किलोमीटर लंबी ‘पदयात्रा’ पर हैं। उन्होंने एक वीडियो में कहा कि कुमार जब बोलना शुरू करते हैं, तो कहना कुछ चाहते हैं और बोल कुछ देते हैं। अगर उनको लगता है कि मैं भाजपा के लिए काम कर रहा हूं तो मैं उन्हें ऐसा सुझाव क्यों दूंगा, जिससे कांग्रेस मजबूत हो। किशोर ने कहा कि वह ऐसी बातें करते रहते हैं, जिनका कोई मतलब नहीं होता।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजी का शब्द ‘डिलूशनल’ नीतीश कुमार पर बिलकुल सही बैठता है। वह राजनीतिक रूप से अलग-थलग महसूस कर रहे हैं क्योंकि वह उन लोगों से घिरे हुए हैं, जिन पर उन्हें भरोसा नहीं है। इससे वह भयभीत हो गए हैं और घबराहट में ऐसी बातें कहते रहते हैं, जिनका कोई मतलब नहीं होता।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-365, (वर्ष-05)

2. सोमवार, अक्टूबर 10, 2022

3. शक-1944, आश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 06:15, सूर्यास्त: 06:15। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 19 डी.सै., अधिकतम-32+ डी.सै., उत्तर भारत में बरसात की संभावना है।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

शनिवार, 8 अक्तूबर 2022

विधायक अनिता ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया

विधायक अनिता ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया


धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में गिल्ली डंडा खेल कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने शनिवार को ग्राम पंचायत खौना में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में शामिल होकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा अपने-आप को रोक नहीं पाईं। उन्होंने भी गिल्ली डंडे के खेल में अपना हाथ आजमाया और इस दौरान खेल मैदान में मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों में भारी उत्साह देखा गया। 

इस अवसर पर विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा गायब हो रही छत्तीसगढ़िया संस्कृति और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देते हुए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल की शुरुआत कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और निश्चित ही इन खेलों से गांव से प्रतिभाएं निकलकर प्रदेश और देश स्तर में यहां के युवा पहुंचकर प्रदेश का नाम रोशन कर अपना भविष्य उज्जवल करेंगे।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...