गुरुवार, 6 अक्तूबर 2022

मुर्मू जैसा 'राष्ट्रपति' किसी देश को ना मिलें: राज

मुर्मू जैसा 'राष्ट्रपति' किसी देश को ना मिलें: राज

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता उदित राज ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए एक ट्वीट किया, जो अब विवाद का कारण बन गया है। ट्वीट में कहा, कि द्रौपदी मुर्मू जैसा राष्ट्रपति किसी देश को ना मिलें। एक तरफ कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) निकाल रही है। वहीं, उसके कुछ नेता ऐसे हैं, जो अपनी बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं। इनमें एक नाम है उदित राज का, जो अक्सर विवादित बयानों के लिए मशहूर है। उदित राज (Udit Raj) ने देश की पहली दलित महिला राष्ट्रपति Droupadi Murmu को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद्द है। कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं। खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता लगेगा।

इसके बाद उदित राज ने एक और ट्वीट किया और लिखा कि मेरा बयान द्रोपदी मुर्मू जी के लिऐ निजी है,कांग्रेस पार्टी का नही है।मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाया व वोट मांगा आदीवासी के नाम से।राष्ट्रपति बनने से क्या आदिवासी नही रहीं? देश की राष्ट्रपती हैं तो आदिवासी की प्रतिनिधि भी। रोना आता है जब एससी/एसटी के नाम से पद पर जाते हैं फिर चुप।

राष्ट्रपति पर कांग्रेस नेता उदित राज के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने का पलटवार किया और कहा, बार-बार देश के सर्वोच्च पद और आदिवासी समाज को अपमानित करना कांग्रेस का चरित्र है, कांग्रेस हमेशा आदिवासी समाज के खिलाफ रही है। क्या कांग्रेस आदिवासी समाज के इस अपमान का समर्थन करती है’ विवाद बढ़ा तो उदित राज ने सफाई देते हुए कहा, ‘मेरा बयान द्रौपदी मुर्मू जी के लिऐ निजी है,कांग्रेस पार्टी का नही है। मुर्मू जी को उम्मीदवार बनाया व वोट मांगा आदीवासी के नाम से।राष्ट्रपति बनने से क्या आदिवासी नही रहीं? देश की राष्ट्रपती हैं तो आदिवासी की प्रतिनिधि भी। रोना आता है जब एससी/एसटी के नाम से पद पर जाते हैं फिर चुप।

यह पहली बार नहीं है जब उदित राज ने संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों का अपनाम किया हो वह पहले भी ऐसे ही बयान दे चुके हैं। राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू के नाम का ऐलान उदित राज ने ट्वीट के लिखा, ‘जाति देखकर खुश न होना. कोविंद जी राष्ट्रपति बने तो दलित खुश हुए और भला एक चपरासी का नही कर पाए।’ दिसंबर 2020 में उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित किसान महापंचायत दौरान विवादित बयान देते हुए । न्यायलयों में जजों की नियुक्ति को लेकर सवाल खड़े किए और बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की।

NCW ने जारी किया नोटिस...

रेखा शर्मा (अध्यक्ष, NCW) ने कहा कि महिलाओं के प्रति इस तरह बयान देने के लिए उदित जी अभ्यस्त है, उनके ऐसे ही बयान के लिए पहले भी NCW ने रिकॉग्निजेंस लिया है। इस बार उन्होंने महिलाओं के लिए नहीं बल्कि सरकार के संवैधानिक प्रमुख के खिलाफ कहा है। उन्होंने इसलिए टारगेट किया क्योंकि वो महिला हैं? उन्होंने जिस प्रकार का बयान दिया है वो निंदनीय हैं इसलिए NCW ने उन्हें नोटिस दिया है।

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि जिस प्रकार का शब्द उन्होंने (उदित राज) राष्ट्रपति जी के लिए प्रयोग किया है वो चिंताजनक है,ये कोई पहली बार कांग्रेस ने इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग राष्ट्रपति के लिए नहीं किया है। इससे पहले अधीर रंजन चौधरी जी ने किया…वो भी हमने सुना है। ये सब कही न कही कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है और ये कही न कही आदिवासी विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। कांग्रेस को इसके लिए क्षमा मांगना चाहिए।

बड़ी-बड़ी बिल्डिंग से उड़ते हुए गुजर रहा, डिलीवरी बॉय

बड़ी-बड़ी बिल्डिंग से उड़ते हुए गुजर रहा, डिलीवरी बॉय

डॉक्टर सुभाषचंद्र गहलोत 

रियाद। आजकल ऑनलाइन खाना मंगाने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। जब भी हमें भूख लगती है, हम जो चाहते हैं ऑनलाइन ऑर्डर कर देते हैं। जिसके बाद आधे घंटे में हमें अपना खाना मिल भी जाता है। लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है कि हमें एक घंटे तक इंतजार करना पड़ता है, मगर अब नहीं करना होगा। जी हां, अब ऐसा नहीं होगा अब आपको पांच या दस मिनट के अंदर ही आपको अपना भोजन मिल जाएगा। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देख सकते हैं, एक डिलीवरी बॉय उड़ते हुए खाना डिलीवरी करने जा रहा है। बड़ी-बड़ी बिल्डिंग से उड़ते हुए गुजर रहा है। यह वीडियो सऊदी अरब का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि डिलीवरी बॉय बताया जा रहा एक शख्स तकनीक की मदद से हवा में उड़ते हुए खाना डिलीवर करने जा रहा है। इस वीडियो को देख पहली बार में लोग यकीन नहीं कर पाए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर कई लोग कमेंट भी कर रहे हैं।

बता दें इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्विटर पर @DailyLoud नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को 45 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं इस वीडियो पर एक कैप्शन भी लिखा है। कैप्शन में लिखा है सऊदी अरब में खाना पहुंचाने वाला पहला उड़ने वाला आदमी। वहीं इस वीडियो को  81 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-362, (वर्ष-05)

2. बृहस्पतिवार, अक्टूबर 7, 2022

3. शक-1944, आश्विन, शुक्ल-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 06:20, सूर्यास्त: 06:25। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 22 डी.सै., अधिकतम-34+ डी.सै., उत्तर भारत में भारी बरसात की संभावना है।

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102

http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

 (सर्वाधिकार सुरक्षित)

बुधवार, 5 अक्तूबर 2022

विजयदशमी: शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया 

विजयदशमी: शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद जिला कार्यालय पर 'विजयदशमी' के उपलक्ष्य में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख आशीष कुमार व कार्यक्रम की अध्यक्ष नगर अध्यक्ष अक्षय मलिक ने पूजन शुरू कराया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद से हिमांशु ने संबोधित करते हुए बताया कि आज सभी कार्यकर्ताओ ने शस्त्र पूजन किया और विजय महामंत्र का जाप करते हुए यह संकल्प लिया कि जैसे श्रीराम ने सच्चाई के मार्ग पर सबको साथ लेकर चलते हुए बुराई पर सच्चाई की जीत प्राप्त की थी।

ठीक उसी प्रकार विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पूरे हिंदू समाज को साथ लेकर श्रीराम के मार्गदर्शन पर अनुशासित और संयमित रुप से चलते हुए भारत माता की सेवा में लगे रहेंगे। समाज की सभी बुराइयों को समाप्त करने का प्रयास करते रहेंगे। इस अवसर पर नगर सुरक्षा प्रमुख विशाल भारती, विभांशु, अंकित गर्ग, ऋतिक अरोरा, गौरव, वासु, अंकित, सागर, मोनू, सोनू, मोहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

'विजयदशमी' पर्व के अवसर पर पथ संचलन निकाला

'विजयदशमी' पर्व के अवसर पर पथ संचलन निकाला 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा 'विजयदशमी' पर्व के अवसर पर पथ संचलन निकाला गया। जिसका अनेकों स्थानों पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। पथ संचलन में शहर से सैकडों लोगो ने भाग लिया। बुधवार को शहर के वीवी इंटर कालेज में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की एक जनसभा आयोजन की गई। जिसमें मुख्य वक्ता विभाग कार्यवाहक प्रमोद कुमार ने कहा कि भगवान श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन में ग्रहण करे। प्रभु श्रीराम ने राजपाठ को छोड एक वचन की खातिर वनवास को जाना पसंद किया। यही नही माता सीता को तो वनवास नही मिला था, लेकिन उसके बावजूद उन्होने श्रीराम के साथ वनवास जाना की उचित समझा।

इसलिए श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन में ग्रहण करने के साथ साथ एक अच्छाई को दूसरे तक पहुंचने का भी संकल्प ले। बुराईयों से दूर रहे और अच्छाई व धर्म के मार्ग पर चले। इसके बाद वीवी इंटर कालेज से पथ संचलन प्रारंभ हुआ, जो शहर के विभिन्न मार्गो को होता हुआ वापस वीवी इंटर कालेज में जाकर ही संपन्न हुआ। इस दौरान शहर के बैंड मार्किट में सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चों द्वारा स्वयं सेवकों को फूलों से स्वागत किया गया। वही अनेकों स्थानों सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी पथ संचलन का स्वागत किया। इस अवसर पर विनीत चैहान, सुमित, आशीष, शिखर, शिवम, नंदकिशोर, प्रवीण, लोकेश, सोनू, अतुल, जयदेव, मलूकचंद आदि मौजूद रहे।

शामली: धूमधाम के साथ मनाया 'विजयदशमी' का पर्व 

शामली: धूमधाम के साथ मनाया 'विजयदशमी' का पर्व 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। जिलेभर में असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक (विजयदशमी) दशहरा पर्व बडे ही धूमधाम के साथ मनाया गया। दशहरा या विजय दशमी के दिन श्रीराम, मां दुर्गा, श्री गणेश, और हनुमानजी की अराधना करके परिवार के लिए मंगलकामनाऐं की गई। लोगों ने अपने घरों में रामायाण पाठक, सुंदरकांड, श्रीराम रक्षा स्त्रोत करके मन की मुरादे मांगी। बुधवार को जिलेभर में बुराई पर अच्छाई की जीत दशहरा पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर चल रहे रामलीला महोत्सव के समापन अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, भाजपा नेत्री मृंगाका सिंह द्वारा रामलीला का समापन किया गया। जिसमें रावण का दरबार लगा है। श्रीराम और रावण का युद्ध होता है।

अंत में रावण वीरगति को प्राप्त होता है। धर्म पर सच्चाई की जीत हुई। इसके बाद श्रीराम, हनुमान जी का अभिनय कर रहे कलाकारों द्वारा रावण के पुतलों का दहन किया। अतिथि द्वारा चारों भाइयों को तिलक किया गया। सुरेश राणा ने कहां कि धर्म पर आज सत्य की विजय हुई है। जब जब धरती पर अत्याचार होता है। तब तब भगवान का अवतार होता है। आज श्रीराम ने रावण को मारकर अहंकार का नाश किया है। रावण दहन में शहर तथा आसपास क्षेत्रों से पहुंचे हजारों लोग शामिल रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। भीड की अधिकता को देखते हुए पुलिस ने कई बार हंगामा कर रहे युवकों को फटकार भी लगाई। इस अवसर पर सलिल द्विवेदी, राजकुमार मित्तल, पूर्व चेयरमैन अरविन्द संगल, रमेश धीमान, पुनीत द्विवेदी, सुशील संगल, रवि संगल, आदेश शर्मा, राजकुमार मलिक, प्रतीक अग्रवाल, मनोज मित्तल, दीपक सैनी, मनोज शर्मा, मनोज वर्मा, आदि मौजूद रहे।

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की

'रेडिएशन' स्टॉर्म के बारे में चेतावनी जारी की  अखिलेश पांडेय  नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। वैज्ञानिक अभी भी पिछले सप्ताह आए सोलर स्टॉर्म...