बुधवार, 5 अक्तूबर 2022

शामली: धूमधाम के साथ मनाया 'विजयदशमी' का पर्व 

शामली: धूमधाम के साथ मनाया 'विजयदशमी' का पर्व 

भानु प्रताप उपाध्याय 

शामली। जिलेभर में असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक (विजयदशमी) दशहरा पर्व बडे ही धूमधाम के साथ मनाया गया। दशहरा या विजय दशमी के दिन श्रीराम, मां दुर्गा, श्री गणेश, और हनुमानजी की अराधना करके परिवार के लिए मंगलकामनाऐं की गई। लोगों ने अपने घरों में रामायाण पाठक, सुंदरकांड, श्रीराम रक्षा स्त्रोत करके मन की मुरादे मांगी। बुधवार को जिलेभर में बुराई पर अच्छाई की जीत दशहरा पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर चल रहे रामलीला महोत्सव के समापन अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, भाजपा नेत्री मृंगाका सिंह द्वारा रामलीला का समापन किया गया। जिसमें रावण का दरबार लगा है। श्रीराम और रावण का युद्ध होता है।

अंत में रावण वीरगति को प्राप्त होता है। धर्म पर सच्चाई की जीत हुई। इसके बाद श्रीराम, हनुमान जी का अभिनय कर रहे कलाकारों द्वारा रावण के पुतलों का दहन किया। अतिथि द्वारा चारों भाइयों को तिलक किया गया। सुरेश राणा ने कहां कि धर्म पर आज सत्य की विजय हुई है। जब जब धरती पर अत्याचार होता है। तब तब भगवान का अवतार होता है। आज श्रीराम ने रावण को मारकर अहंकार का नाश किया है। रावण दहन में शहर तथा आसपास क्षेत्रों से पहुंचे हजारों लोग शामिल रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। भीड की अधिकता को देखते हुए पुलिस ने कई बार हंगामा कर रहे युवकों को फटकार भी लगाई। इस अवसर पर सलिल द्विवेदी, राजकुमार मित्तल, पूर्व चेयरमैन अरविन्द संगल, रमेश धीमान, पुनीत द्विवेदी, सुशील संगल, रवि संगल, आदेश शर्मा, राजकुमार मलिक, प्रतीक अग्रवाल, मनोज मित्तल, दीपक सैनी, मनोज शर्मा, मनोज वर्मा, आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...