गुरुवार, 1 सितंबर 2022

भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए एकजुट होने का आरोप 

भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए एकजुट होने का आरोप 

अकांशु उपाध्याय/इकबाल अंसारी 

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम। पीएम मोदी दो दिन की केरल यात्रा पर हैं। यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं, इसके बाद पीएम मोदी ने कोच्चि की जनता को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए एकजुट होने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा तेज विकास और युवाओं की आकांक्षाओं की राह में सबसे बड़ा रोड़ा भ्रष्टाचार का है।

मैंने 15 अगस्त को कहा था कि भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई का समय आ गया है, लेकिन हम यह भी देख रहे हैं कि जैसे-जैसे भ्रष्टाचारियों पर एक्शन हो रहा है तो देश की राजनीति में नया पोलराइजेशन भी शुरू हो गया है। भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए कुछ राजनीतिक दल खुलकर सामने आ गए हैं। संगठित होने का प्रयास कर रहे हैं। देश और केरल के लोगों को इनसे लगातार सतर्क रहना है।

3 दिवसीय भारत यात्रा पर आएंगी 'पीएम' हसीना 

3 दिवसीय भारत यात्रा पर आएंगी 'पीएम' हसीना 

अकांशु उपाध्याय/अखिलेश पांडेय 

नई दिल्ली/ढाका। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना पांच सितंबर से 3 दिवसीय भारत यात्रा पर आएंगी और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगी। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी । विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में बताया कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 5-8 सितंबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आयेंगी। उन्होंने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री हसीना, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी भेंट करेंगी।

बागची ने कहा कि शेख हसीना अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगी। उन्होंने कहा कि भारत यात्रा के दौरान उनके अजमेर की यात्रा पर जाने की संभावना है। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षो में दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय सम्पर्क बढ़ा है। दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंध हैं जो आपसी सम्मान की भावना के साथ आगे बढ़ रहे हैं । वर्ष 2019 के बाद यह हसीना की पहली भारत यात्रा होगी।

हाल ही में बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच वार्ता के दौरान लंबित और नियमित द्विपक्षीय मुद्दों के अलावा दक्षिण एशिया में रक्षा सहयोग और स्थिरता के मुद्दे पर सबसे अधिक जोर रहेगा। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री की भारत यात्रा ऐसे समय में होने जा रही है जब वैश्विक आर्थिक संकट के कारण अपनी अर्थव्यवस्था पर मंडराते खतरे के मद्देनजर ढाका ने अपने विदेशी मुद्रा भंडार को स्थिर करने के लिहाज से कर्ज के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) का दरवाजा खटखटाया है। इसके पहले अधिकारियों ने कहा था कि बांग्लादेश चाहता है कि भारत-बांग्लादेश व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) के लिए बातचीत की पहल शुरू हो। कुछ दिन पहले ही भारत और बांग्लादेश के बीच नदियों के जल बंटवारे को लेकर संयुक्त नदी आयोग की 38वीं मंत्रालय स्तरीय बैठक हुई थी । इसमें तीस्ता, गंगा आदि नदियों के जल वितरण जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई थी। दोनों पक्षों ने कुशियारा नदी के जल बंटवारे के समझौता ज्ञापन (एमओयू) को भी अंतिम रूप दिया था।

कई शहरों में संपूर्ण 'लॉकडाउन' लगाने का ऐलान 

कई शहरों में संपूर्ण 'लॉकडाउन' लगाने का ऐलान 

अखिलेश पांडेय 

बीजिंग। कोविड-19 के खौफ से बेहाल हुए चीन में सरकार की ओर से एक बड़े शहर के साथ कई शहरों में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया गया है। लगभग 2 करोड से अधिक आबादी वाले इस शहर में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए लगाए गए लॉकडाउन के अंतर्गत शहर में रह रही आबादी को घर की चारदीवारी के भीतर कैद रहने का फरमान जारी किया गया है। बृहस्पतिवार को चीन में सरकार की ओर से तकरीबन 2 करोड़ से अधिक आबादी वाले 1 बड़े शहर चेंगदू में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया गया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार की ओर से यह बड़ा कदम उठाया गया है। सरकार की ओर से जारी किए गए आदेशों में कहा गया है कि 4 दिन तक लगातार शहर में लॉकडाउन लगाकर लोगों का न्यूक्लेईक एसिड टेस्ट किया जाएगा।

इससे तकरीबन 1 महीने पहले शंघाई में भी सरकार की ओर से इसी तरह संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था। सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंगदू में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 106 नए मामले सामने आए थे। जिनमें से 51 मरीजों को कोरोना के लक्षण दिखाई भी नहीं दे रहे थे। प्रशासन द्वारा शहर में 381 हाई रिस्क एरिया की पहचान की गई है। मिल रही जानकारी के मुताबिक सरकार की ओर से लगाए गए संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान परिवार का कोई एक सदस्य ही दिन में केवल एक बार अपने घर से बाहर जा सकता है। इसमें भी शर्त यह लगाई गई है कि घर से बाहर जाने वाले सदस्य के पास नेगेटिव रिपोर्ट होना जरूरी है।

भाजपा के मीडिया ट्रायल से परेशान, इस्तीफा दिया 

भाजपा के मीडिया ट्रायल से परेशान, इस्तीफा दिया 

अविनाश श्रीवास्तव 

पटना। बिहार में विवादों में घिरे पूर्व मंत्री कार्तिक कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मीडिया ट्रायल से परेशान होकर उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया। कुमार से गुरुवार को पत्रकारों ने जब यह जानना चाहा कि क्या विधि विभाग से हटाकर गन्ना विभाग की उन्हें जिम्मेदारी दिए जाने के कारण वह नाराज होकर इस्तीफा दिए हैं या इस्तीफे के लिए सरकार की ओर से उनपर कोई दबाव था, इस पर उन्होंने कहा कि वह भाजपा के मीडिया ट्रायल से परेशान हो गए थे और इस कारण ही उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि वह नहीं चाहते हैं कि उनके कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का नाम खराब हो। उनकी वजह से लोग उन्हें भला-बुरा कहें, वह इसे बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभाग बदले जाने से वह नाराज नहीं है।

राहुल के साथ 117 नेता कश्मीर तक पदयात्रा करेंगे

राहुल के साथ 117 नेता कश्मीर तक पदयात्रा करेंगे 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। कांग्रेस की सात सितंबर से आरंभ होने वाली ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में राहुल गांधी के साथ कुल 117 नेता कन्याकुमारी से कश्मीर तक पदयात्रा करेंगे। इनमें पार्टी के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा और युवा नेता कन्हैया कुमार शामिल हैं। कन्याकुमारी से कश्मीर तक की इस यात्रा में चलने वाले इन 117 नेताओं को ‘भारत यात्री’ नाम दिया गया है और इनमें लगभग सभी वर्गों और प्रदेशों का प्रतिनिधित्व है।

कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार, खेड़ा और कन्हैया कुमार के अलावा पार्टी के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया, पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंघला, भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष केशव चंद यादव, पूर्व महासचिव सीताराम लांबा और उत्तराखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला भी बतौर ‘भारत यात्री’ राहुल गांधी के साथ पूरी यात्रा में होंगे। इसके साथ ही, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख राहुल राव, महासचिव संतोष कोलकुंडा और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता शाहनवाज आलम को ‘भारत यात्री’ की सूची में जगह दी गई है। इस सूची में उत्तर प्रदेश से 10, मध्य प्रदेश से 10, महाराष्ट्र से नौ, राजस्थान से नौ, तमिलनाडु से तीन भारत यात्री होंगे। अन्य कई राज्यों को भी इसमें प्रतिनिधित्व दिया गया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने गत 23 अगस्त को संवाददाताओं को बताया था कि 100 पदयात्री होंगे, जो शुरू से आखिर तक चलेंगे। वो ‘भारत यात्री’ होंगे। जिन प्रदेशों से यह यात्रा नहीं गुजर रही है, उसके 100-100 लोग इसमें शामिल होंगे, ये लोग अतिथि यात्री होंगे। जिन प्रदेशों से यात्रा गुजरेगी उनसे 100-100 यात्री शामिल होंगे। ये प्रदेश यात्री होंगे। एक समय इसमें 300 पदयात्री शामिल रहेंगे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा था, ‘राहुल गांधी देश के बड़े नेता हैं और यात्रा में ‘भारत यात्री’ होंगे।’ कांग्रेस की इस ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान करीब पांच महीने में दक्षिण में कन्याकुमारी से लेकर उत्तर में कश्मीर तक 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यह 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों में छोटे स्तर पर ‘भारत जोड़ो यात्राएं’ निकाली जाएंगी।

किसानों को खाद्य सुरक्षा का 'आधारस्तंभ' बताया 

किसानों को खाद्य सुरक्षा का 'आधारस्तंभ' बताया 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बृहस्पतिवार को फसलों की कटाई से जुड़े उत्सव नुआखाई की बधाई दी और किसानों को भारत की खाद्य सुरक्षा का 'आधारस्तंभ' बताया। फसलों की नयी पैदावार का यह उत्सव नुआखाई विशेष रूप से ओडिशा में और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने धनखड़ के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘नुआखाई जुहार।

प्रकृति के उपहारों की खुशी मनाने का यह उत्सव धरती मां के साथ हमारे गहरे संबंधों का प्रतीक है। हमारे मेहनती किसानों को मेरा आभार जो भारत की खाद्य सुरक्षा के आधारस्तंभ हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह पर्व सभी के लिए समृद्धि और खुशहाली लाए।’’

भारत: शाओमी ने एक साथ 2 नए लैपटॉप लॉन्च किए 

भारत: शाओमी ने एक साथ 2 नए लैपटॉप लॉन्च किए 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। अगर आप लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काम की हो सकती है। दरअसल, शाओमी ने भारत में एक साथ अपने दो नए लैपटॉप को लॉन्च किए है, जिसमें Xiaomi Notebook Pro 120G और Xiaomi Notebook Pro 120 शामिल है। बता दें इन लैपटॉप में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 14 इंच की स्क्रीन और एल्युमिनियम एलॉय बॉडी फिनिश डिजाइन दिया गया है। लैपटॉप में 12th जेन Intel Core i5 H-series प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही लैपटॉप में 56Whr बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। चलिए इनके फीचर्स और कीमत के बारे में डिटेल्स में जानते हैं।

Xiaomi Notebook Pro 120G की स्पेसिफिकेशन...
Xiaomi Notebook Pro 120G लैपटॉप में 14 इंच की एमआई-ट्रूलाइफ डिस्प्ले दी गई है, जो 2.5K रिजॉल्यूशन और 16:10 ऑस्पेक्ट रेशयो के साथ आती है। डिस्प्ले के साथ इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन का सपोर्ट भी मिलता है। वहीं लैपटॉप में विंडोज 11 के साथ 12th जेन Intel Core i5 H-series प्रोसेसर और Nvidia GeForce MX550 का ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है। साथ ही 16 जीबी की LPDDR5 रैम + 512 जीबी की PCIe Gen 4 स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इस लैपटॉप में डुअल बैंड वाई-फाई 6, ब्लूटूथ v5.2, एक Thunderbolt 4 पोर्ट, HDMI 2.0, USB टाइप-सी पोर्ट, USB टाइप-ए पोर्ट, और 3.5mm कॉम्बो हेडफोन जैक का सपोर्ट मिलता है। साथ ही इसमें 2W के स्टीरियो स्पीकर भी दिए गए हैं।

Xiaomi Notebook Pro 120 की स्पेसिफिकेशन...
Xiaomi Notebook Pro 120 लैपटॉप को Xiaomi Notebook Pro 120G का लाइट वर्जन कहा जा सकता है। Xiaomi Notebook Pro 120 में भी 2.5K रिजॉल्यूशन के साथ 14 इंच की एमआई-ट्रूलाइफ डिस्प्ले दी गई है। इसमें भी 12th जेन Intel Core i5 H-series प्रोसेसर दिया गया है, हालांकि इस लैपटॉप में Intel UHD ग्राफिक्स कार्ड मिलता है। इस लैपटॉप में भी Notebook Pro 120G वाले सभी पोर्ट्स दिए गए हैं।

Xiaomi Notebook Pro 120G और Notebook Pro 120 की कीमत...

बता दें Xiaomi Notebook Pro 120G और Notebook Pro 120 को सिंगल सिल्वर कलर में लॉन्च किया गया है। Xiaomi Notebook Pro 120G की कीमत 74,999 रुपये और Notebook Pro 120 की कीमत 69,999 रुपये रखी गई है। इन लैपटॉप को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन इंडिया से आसानी से खरीदा जा सकता है।

मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर ऐलान किया

मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर ऐलान किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्‍ली। देश में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है। अंतिम चरण के लिए मतदान 1 ज...