रविवार, 28 अगस्त 2022

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 



प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 


1. अंक-324, (वर्ष-05)

2. सोमवार, अगस्त 29, 2022

3. शक-1944, भाद्रपद, शुक्ल-पक्ष, तिथि-दूज, विक्रमी सवंत-2079।

4. सूर्योदय प्रातः 05:51, सूर्यास्त: 06:56। 

5. न्‍यूनतम तापमान- 28 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.। उत्तरभारत में बरसात की संभावना। 

6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक कासहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है। 

7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु,(विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी। 

8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27,प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102। 

9. पंजीकृत कार्यालयः263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102http://www.universalexpress.page/ www.universalexpress.in 

email:universalexpress.editor@gmail.com 

संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।

 (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 27 अगस्त 2022

निरीक्षण: डीएम व अधीक्षक ने भूमि चिन्हित की 

निरीक्षण: डीएम व अधीक्षक ने भूमि चिन्हित की 

हरिशंकर त्रिपाठी 

देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा से जुड़े पांच प्रवेश मार्गों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाने की परियोजना को अमलीजामा पहनाने के उद्देश्य से स्थलों का निरीक्षण कर भूमि चिन्हित की। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को शीघ्र ही प्रवेश द्वार का निर्माण प्रारंभ करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित रामपुर बुजुर्ग, बनकटा चित्रसेन और प्रतापपुर का निरीक्षण कर भूमि उपलब्धता की संभावनाओं को तलाशा। स्थानीय लोगों से संवाद करने के पश्चात उपर्युक्त तीनों सीमावर्ती स्थलों पर भव्य प्रवेश द्वार हेतु भूमि चिन्हित कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि यह राज्य सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना है और इसे हर हाल में शासन की मंशानुरूप तय समयसीमा में पूर्ण किया जाएगा। शासन से इसके लिए 6 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि राशि स्वीकृत की गई है। इन प्रस्तावित द्वारों के सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे पड़ोसी राज्य से आने वाले लोगों के मन में प्रदेश की अच्छी छवि दिखे। यह प्रवेश द्वार सीमावर्ती राज्य के लिए प्रदेश के परिचय बिंदु की भांति होगा। इसे सोलर लाइट एवं विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्लोगन से इसे सजाया जाएगा। इसका डिजाइन शासन स्तर से स्वीकृत है। इसमें द्वार के दोनों ओर तीन-तीन पिलर होंगे। निर्धारित मानक के अनुसार सड़क के मध्य से 12-12 मीटर दाएं एवं बाएं की भूमि की आवश्यकता होगी। साथ ही 100 मीटर लंबाई की भूमि उपलब्ध होनी चाहिए। इन मार्गों पर सीमा से 500 मीटर के दायरे में भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण होना प्रस्तावित है।

शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जनपद के कुल 5 सीमावर्ती स्थानों पर भव्य प्रवेश द्वार बनाना प्रस्तावित है। इन प्रवेश द्वारों को लोक निर्माण विभाग के पांच टू-लेन मार्गों सलेमपुर-मझौलीराज-मैरवा मार्ग, सिरसिया-प्रतापपुर-मैरवा मार्ग, लार-चुनकी-भाटपाररानी-भिगारी मार्ग, पकड़ी-बंगरा-बंगरुआ-मिश्रौली मार्ग, मल्ल रावतपार- बैकुंठपुर- मधवापर मार्ग शामिल हैं। इस अवसर पर एसडीएम भाटपाररानी संजीव उपाध्याय, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आरके सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

'कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान' समारोह आयोजित 

'कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान' समारोह आयोजित 


राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल जगत को दिया जाएगा "कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान''

समारोह 29 अगस्त से 5 सितंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में होगा आयोजित

11 हजार खिलाड़ियों को सम्मानित करने का लक्ष्य

दुष्यंत टीकम 

रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ राज्य के खेल जगत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के तत्वाधान में लगातार पांचवे वर्ष “कांग्रेस खेल प्रतिभा सम्मान” समारोह प्रदेश के सभी 32 जिलों में आयोजित किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ खेल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधि. प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बताया है कि देश और प्रदेश के अमर शहीदों की स्मृति में प्रदेश के मैडलिस्ट,नवोदित खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों,अधिकारियों पत्रकारों और खेल को बढ़ावा देने वाले सभी नागरिकों का सम्मान 29 अगस्त से लेकर 5 सितंबर के बीच प्रदेश के सभी जिलों के राजीव भवन में समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।

इस सम्मान समारोह में अवार्ड को कई श्रेणियों में विभाजित किया गया है। जिनमें प्रमुख रूप से महात्मा गांधी लाइफ टाइम स्पोर्ट्स अचीवमेंट अवार्ड, खेल संघों को मेडल के आधार पर मेजर ध्यानचंद खेल पुरस्कार, अंतराष्ट्रीय मैडल प्राप्त महिला वर्ग को शहीद इंदिरा गांधी खेल पुरस्कार, पुरुष वर्ग में शहीद राजीव गांधी खेल पुरस्कार, प्रशिक्षक, निर्णायक, खेल पत्रकारों एवं खेल को बढ़ावा देने वाले नागरिकों को शहीद विद्याचरण शुक्ल खेल पुरस्कार, राष्ट्रीय मैडल विजेता खिलाड़ियों को शहीद नंदकुमार पटेल खेल पुरस्कार, राज्य स्तर पर मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को शहीद महेंद्र कर्मा खेल पुरस्कार, जिला स्तर पर मेडलिस्ट खिलाड़ियों को शहीद उदय मुदलियार खेल पुरस्कार, अन्य खिलाड़ियों को शहीद योगेंद्र शर्मा सांत्वना खेल पुरस्कार से सम्मानित करने प्रावधान किया गया है। इस वर्ष खेल जगत के 11 हजार से ज्यादा खेल प्रेमी सम्मानित किए जाएंगे।

विधायकों ने विधानसभा का ‘छद्म सत्र’ आयोजित किया 

विधायकों ने विधानसभा का ‘छद्म सत्र’ आयोजित किया 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र से बाहर निकाले जाने के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायकों ने शनिवार को विधानसभा का ‘छद्म सत्र’ आयोजित किया और कथित शराब ‘‘घोटाले’’ को लेकर दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधा। इस छद्म सत्र का आयोजन ‘आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर’ में किया गया और इस दौरान बीजेपी विधायकों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सत्तारूढ़ पार्टी के अन्य विधायकों का रूप दर्शाने के लिए मुखौटे पहने हुए थे। शुक्रवार को विशेष सत्र की कथित वीडियो रिकॉर्डिंग को लेकर भाजपा के आठ विधायकों को सदन की कार्यवाही से पूरे दिन के लिए बाहर कर दिया गया था।

छद्म सत्र के दौरान, विधायकों ने बारी-बारी से सवाल पूछे और कथित शराब घोटाले के लिए केजरीवाल सरकार की आलोचना की, जो वे शुक्रवार को सदन में नहीं कर सके थे। उन्होंने पूछा कि उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना द्वारा केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच की सिफारिश के बाद केजरीवाल सरकार ने अपनी आबकारी नीति क्यों वापस ले ली? रोहतास नगर के विधायक जितेंद्र महाजन ने आरोप लगाया, ‘‘केजरीवाल सरकार ने पूरी पूर्वी दिल्ली में एक भी स्कूल या अस्पताल नहीं बनाया, लेकिन हर जगह शराब की दुकानें खोल दीं।’’ 

विपक्ष के मुख्य सचेतक अजय महावर ने कहा कि सिसोदिया ने दावा किया था कि नई आबकारी नीति 2021-22 से 9,500 करोड़ रुपये की राजस्व आय होगी, लेकिन यह पुराने शासन के तहत अर्जित 6,000 करोड़ रुपये की भी बराबरी नहीं कर सकी। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि नई नीति के तहत सरकार के राजस्व में गिरावट हुई है। बिधूड़ी ने शुक्रवार को विशेष सत्र के दौरान आबकारी नीति में अनियमितताओं के मुद्दे को उठाने की कोशिश की थी।

किशोरी की हत्या के प्रयास के मामलें में 2 गिरफ्तार 

किशोरी की हत्या के प्रयास के मामलें में 2 गिरफ्तार 

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में 16 वर्षीय एक किशोरी की हत्या के प्रयास के मामलें में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि मुख्य आरोपी को अभी गिरफ्तार किया जाना है। उन्होंने कहा कि किशोरी सोशल मीडिया के जरिये व्यक्ति के संपर्क में आई थी और दोनों अलग-अलग समुदायों के हैं। पीड़िता देवली रोड पर स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा है और उसे कंधे पर गोली लगी। किशोरी ने पुलिस को बताया कि जब वह स्कूल से वापस आ रही थी तब तीन लोग एक मोटरसाइकिल पर उसका पीछा कर रहे थे। संगम विहार बी ब्लॉक के पास एक व्यक्ति ने उस पर गोली चलाई और तीनों मौके से भाग निकले।

किशोरी ने कहा कि वह एक हमलावर को जानती है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बेनिटा मैरी जयकर ने बताया कि किशोरी ने एक हमलावर की पहचान अरमान अली के रूप में की है जो दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिये उसके संपर्क में आया था।डीएसपी ने कहा कि किशोरी ने छह महीने पहले अली से बात करना बंद कर दिया था लेकिन वह लगातार उसका पीछा करता रहा। पुलिस ने कहा कि बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजकर 45 मिनट पर सूचना मिली कि संगम विहार में एक किशोरी को गोली मार दी गई है। घटना के संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 307 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान संगम विहार के के. ब्लॉक से बॉबी नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। बॉबी से पूछताछ के आधार पर पवन उर्फ सुमित को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के पास से हथियार बरामद किये गए हैं। दिल्ली महिला आयोग ने शुक्रवार को पुलिस को नोटिस जारी कर इस मामले में की गई कार्रवाई पर रिपोर्ट तलब की है।

प्रभावित इलाकों में सेना को मदद करने का आदेश 

प्रभावित इलाकों में सेना को मदद करने का आदेश 

अखिलेश पांडेय 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध व बलूचिस्तान में बाढ़ से बुरा हाल है। एक दशक की भीषण बाढ़ से जूझ रहे देश के कई राज्यों में राहत व बचाव कार्यों में मदद के लिए सेना तैनात करने का फैसला किया गया है। पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने शनिवार को बताया कि प्रभावित इलाकों में सेना को मदद करने का आदेश दिया गया है। बाढ़ से 3.30 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं।

पूरे पाकिस्तान में बाढ़ से अब तक 982 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 45 लोगों की मौत हुई है। गत 24 घंटों में 113 लोग घायल हुए हैं। इसके साथ ही घायलों की संख्या 1,456 हो गई है। बाढ़ से सिंध व बलूचिस्तान बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। यहां बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। पाकिस्तान रेलवे ने दोनों प्रांतों के कई इलाकों में ट्रेनें बंद कर दी हैं।

रहीम ने खुद को पैरोल पाने का हकदार बताया

रहीम ने खुद को पैरोल पाने का हकदार बताया राणा ओबरॉय  चंडीगढ़। दुष्कर्म और हत्या के मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत रा...