बुधवार, 13 जुलाई 2022

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन  

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-278, (वर्ष-05)
2. बृहस्पतिवार, जुलाई 14, 2022
3. शक-1944, श्रावण, कृष्ण-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:15।
5. न्‍यूनतम तापमान- 30 डी.सै., अधिकतम-34+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 12 जुलाई 2022

कनौजिया को महानगर चेयरमैन मनोनीत किया

कनौजिया को महानगर चेयरमैन मनोनीत किया

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। प्रयागराज आए मदर टेरेसा फाउंडेशन के संयोजक अरशद खान ने महानगर चेयरमैन सैय्यद मोहम्मद अस्करी की संस्तुति पर डॉ. अभिषेक कनौजिया को मदर टेरेसा फाउंडेशन में डाक्टर विंग का महानगर चेयरमैन मनोनीत किया। मदर टेरेसा फाउंडेशन के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. मो. नासिर खान की हस्ताक्षर से मनोनयन-पत्र एक सादे समारोह मे डॉ. अभिषेक कनौजिया को सौंपा गया।
फूल माला पहना कर स्वागत करने के साथ एक माह मे डाक्टर विंग की 21 सदस्यों की कमेटी बना कर प्रदेश व राष्ट्रीय नेत्रित्व को प्रेक्षित करने की बात संयोजक अरशद खान ने कही। बधाई देने वालों मे प्रदेश सचिव महबूब उसमानी ,महानगर चेयरमैन सैय्यद मोहम्मद अस्करी, अधिवक्ता विंग महानगर चेयरमैन अधिवक्ता राकेश यादव, नगर महासचिव ग़ुफरान खान, नगर सचिव मो. समद खान, महिला विंग प्रदेश सचिव इन्दू यादव, निर्मला यादव, रंजीत आदि शामिल रहे।

शराब माफिया की 35 लाख की संपत्ति को कुर्क किया

शराब माफिया की 35 लाख की संपत्ति को कुर्क किया

संदीप मिश्र 
देवरिया। उत्तर-प्रदेश में देवरिया जिले के रूद्रपुर क्षेत्र में मंगलवार को गैगेंस्टर एक्ट के तहत शराब माफिया की करीब 35 लाख रूपये की संपत्ति को जिला प्रशासन ने कुर्क कर लिया।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने यहां देर शाम बताया कि देवरिया जिले के शराब माफिया व टॉप-10 चिन्हित आरोपित गुड्डू यादव रूद्रपुर क्षेत्र के ग्राम भरोहिया निवासी की संपत्ति को गिरोह बन्द अधिनियम की धारा 14 (1) के तहत जिला मजिस्ट्रेट जितेन्द्र प्रताप सिंह के आदेश के तहत कार्रवाई करते हुए उसकी कुल 35 लाख रूपये की संपत्ति कुर्क कर ली गयी है।
उन्होंने बताया कि कुर्क की गयी संपत्ति में 17 लाख रूपये की कीमत वाली 0.048 हेक्टेयर जमीन पर 18 लाख रूपये की कीमत का निर्मित भवन शामिल है। इस संपत्ति में भवन एवं जमीन का कस्टोडियन तहसीलदार रूद्रपुर जनपद देवरिया काे बनाया गया है। इस कुख्यात माफिया के विरूद्ध शराब तस्करी आदि गंभीर अपराध के कुल 16 अभियोग पंजीकृत हैं।

विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार सिन्हा को वोट देंगी, रालोद

विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार सिन्हा को वोट देंगी, रालोद 

संदीप मिश्र 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी गठबंधन के सदस्य 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव पर अपने रुख को लेकर अलग-अलग दिशाओं में बढ़ रहे हैं। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने घोषणा की है, कि वह विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को वोट देंगी। वहीं, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया प्रमुख शिवपाल यादव ने घोषणा की है कि वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट देंगे।
इनके अलावा, अपना दल (कामेरावाड़ी) पल्लवी पटेल ने संकेत दिए हैं कि वह सपा के साथ जाएंगी, लेकिन उन्होंने अपने अंतिम निर्णय की घोषणा नहीं की है।
अपना दल की पल्लवी पटेल और शिवपाल यादव दोनों ने सपा के टिकट पर जसवंत नगर और सिराथू सीट से चुनाव लड़ा था और जीत भी दर्ज की।
वहीं, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है।
एसबीएसपी नेताओं ने 8 जुलाई को द्रौपदी मुर्मू के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भाग लिया, लेकिन राजभर का दावा है कि वह राष्ट्रपति चुनाव को लेकर बाद में फैसला लेंगे।
शिवपाल यादव ने 8 जुलाई को एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित बैठक में भाग लिया था।
बता दें, रालोद के आठ विधायक हैं, जबकि एसबीएसपी के छह विधायक हैं (साथ ही उसके एक सदस्य ने सपा के टिकट पर चुनाव जीता है), और पीएसपीएल के शिवपाल अपनी पार्टी में अकेले विधायक हैं। इनके अलावा, अपना दल (कामेरावाड़ी) से पल्लवी पटेल अकेली विधायक हैं।

जनपद का नाम 'गजप्रस्थ' किए जाने की मांग उठाई

जनपद का नाम 'गजप्रस्थ' किए जाने की मांग उठाई 

अश्वनी उपाध्याय 
गाजियाबाद। प्राचीन और ऐतिहासिक दूधेश्वरनाथ मंदिर के महंत ने गाजियाबाद का नाम बदले जाने की मांग को हवाला देते हुए जनपद का नाम गाजियाबाद के स्थान पर 'गजप्रस्थ' किए जाने की मांग उठाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विचार करके गाजियाबाद का नाम बदलने के मामलें पर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। 
गाजियाबाद का नाम बदलने की मांग उस समय पूरी तरह से जोर पकड़ गई, जब महानगर के प्राचीन एवं ऐतिहासिक दूधेश्वर नाथ मंदिर के महंत नारायण गिरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर गाजियाबाद का नाम गजप्रस्थ किए जाने की मांग उठाई। मंदिर के श्री महंत ने दूधेश्वर महादेव मंदिर का पुनर्निर्माण करके उसे कॉरिडोर का रूप दिए जाने की मांग भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने उठाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीमंहत की मांगों पर विचार करके उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

युवक की चाकू मारकर हत्या, 1 घायल, 2 गिरफ्तार

युवक की चाकू मारकर हत्या, 1 घायल, 2 गिरफ्तार 

दुष्यंत टीकम 

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में आरोपियों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जबकि एक अन्य युवक इस हमले में घायल हो गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आपस में सगे भाई हैं।अशोक नगर मुरुम खदान के पास रहने वाला पवन वस्त्रकार (25 साल) हलवाई का काम करता था। मोहल्ले के ही लड़की से उसकी गर्लफ्रेंड थी। पड़ोस में ही रहने वाला मिथिलेश निर्मलकर (24) उसकी गर्लफ्रेंड को छेड़ता था और उसके घर के सामने आकर गाली-गलौज करता था। लड़की ने इसकी जानकारी पवन को दी। रविवार की रात करीब 10 बजे इसी विवाद में पवन ने मिथिलेश की डंडे से पिटाई कर दी। मिथिलेश वहां से भागते हुए अपने घर गया। 

फिर चाकू लेकर अपने छोटे भाई दीपक निर्मलकर के साथ वहां आया। पहले पवन वस्त्रकार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, चाकू से हमला करते देख छोटू उर्फ देवानंद व अन्य ने भी बीच-बचाव किया, तब मिथिलेश ने उसे भी चाकू मार दिया, जिससे छोटू भी बुरी तरह जख्मी हो गया। पवन वस्त्रकार खून से लथपथ होकर बेहोश होकर गिर गया। वारदात के बाद मिथिलेश वहां से भाग निकला। छोटू ने इस घटना की जानकारी परिजन को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पवन को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं छोटू को इलाज चल रहा है। पुलिस ने देर रात मिथिलेश और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया। दोनों भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर ऐलान किया

मोदी के तीसरे कार्यकाल को लेकर ऐलान किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्‍ली। देश में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है। अंतिम चरण के लिए मतदान 1 ज...