बुधवार, 8 जून 2022

राष्ट्रीय लोक आंदोलन का गठन, ऐलान करेंगे हजारे

राष्ट्रीय लोक आंदोलन का गठन, ऐलान करेंगे हजारे

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। वर्ष 2011 के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ राजधानी दिल्ली में जबरदस्त आंदोलन चलाते हुए कांग्रेसनीत गठबंधन सरकार को सत्ता से बेदखल कर चुके सामाजिक कार्यकर्ता 84 वर्षीय अन्ना हजारे अब एक बार फिर से भ्रष्टाचार के खिलाफ हुंकार भरने की तैयारी में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने नए संगठन राष्ट्रीय लोक आंदोलन का गठन किया है, जिसका विधिवत ऐलान वह अपने जन्मदिन पर 19 जून को करेंगे। फार्म हाउस दरअसल 84 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे आगामी 19 जून को राजधानी दिल्ली आ रहे हैं। वह यहां पर अपने नए संगठन राष्ट्रीय लोक आंदोलन के कार्यकर्ताओं के एक दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका यह संगठन भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन चलाते हुए इमानदारी की लड़ाई लड़ेगा। 84 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने लोकायुक्त कानून में देरी को लेकर पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार को चेतावनी दी थी। उन्होंने इस मामले को लेकर पूरे महाराष्ट्र में पब्लिक से आंदोलन करने का आह्वान किया है। बूचड़खाना उन्होंने कहा है कि यदि महाराष्ट्र सरकार की ओर से अगस्त महीने तक लोकायुक्त कानून नहीं बनाया जाता है तो पूरे राज्य में आंदोलन चलाया जाएगा। पिछले महीने की 15 मई को अन्ना हजारे की ओर से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को इस बाबत पत्र भी लिखा गया था।
जिसमें उन्होंने कहा है कि देश में कुछ राज्यों द्वारा लोकायुक्त कानूनों को मार्गदर्शक सिद्धांतों के अनुसार अधिसूचित कर दिया गया है लेकिन महाराष्ट्र में यह काम अभी तक नहीं किया गया है। दी बेटे की हत्या-किया गिरफ्तार वर्ष 2019 में पूर्ववर्ती देवेंद्र फडणवीस सरकार के समय मैंने आंदोलन किया था, लेकिन तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा मुझे लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद मैंने अपना आंदोलन वापस ले लिया था। इसके बाद महा विकास आघाडी सरकार की ओर से भी लोकायुक्त कानून बनाने का वायदा किया गया था, लेकिन अभी तक इस बाबत कुछ नहीं किया गया है।

सपा के वरिष्ठ नेता मौर्य सहित 4 उम्मीदवारों का नामांकन

सपा के वरिष्ठ नेता मौर्य सहित 4 उम्मीदवारों का नामांकन

संदीप मिश्र
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 13 सीटों पर आगामी 20 जून को होने वाले चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य सहित चार उम्मीदवारों ने बुधवार को नामांकन किया। सपा ने मौर्य के अलावा जासमीर अंसारी और कन्नौज के पूर्व विधायक सोबरन सिंह यादव के बेटे मुकुल यादव और शाहनवाज खान ‘शब्बू’ को भी उम्मीदवार बनाया है।
गौरतलब है कि पहले स्वामी प्रसाद मौर्य, मुकुल और अंसारी ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ नामांकन करने के लिये विधान सभा पहुंचे थे। आनन फानन में चौथे उम्मीदवार शाहनवाज खान को भी नामांकन के लिये विधान सभा बुलाया गया।
चारों उम्मीदवारों ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के विधायक पुत्र अब्दुल्ला आजम और सपा के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी भी शामिल थे। गौरतलब है कि शाहनवाज खान ‘शब्बू’ को आजम खान का करीबी माना जाता है। सहारनपुर के रहने वाले शब्बू, आजम के निजी सचिव भी हैं। वहीं, पूर्व विधायक अंसारी हाल ही में संपन्न हुए विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ कर सपा में शामिल हुए थे।
विधान परिषद चुनाव के लिये 20 जून को होने वाले मतदान के लिये नामांकन की अंतिम तिथि 09 जून है। नामांकन पत्रों की जांच 10 जून को होगी जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 13 जून है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  

1. अंक-243, (वर्ष-05)
2. बृहस्पतिवार, जून 9, 2022
3. शक-1944, ज्येष्ठ, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत-2079।
4. सूर्योदय प्रातः 05:22, सूर्यास्त: 07:15।
5. न्‍यूनतम तापमान- 34 डी.सै., अधिकतम-44+ डी.सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) संरक्षण-अखिलेश पांडेय, ओमवीर सिंह, वीरसेन पवार, योगेश चौधरी आदि के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745--केवल व्हाट्सएप पर संपर्क करें, 9718339011 फोन करें।
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 7 जून 2022

एक साथ 16 कविताओं का पाठ, रिकॉर्ड बनाया

एक साथ 16 कविताओं का पाठ, रिकॉर्ड बनाया

दुष्यंत टीकम 
गरियाबंद। 6 वर्षीय सिद्धार्थ शर्मा द्वारा अनवरत सत्ताइस मिनट तक एक साथ 16 कविताओं का पाठ मंच पर किया गया। जिसमें लगभग दो हजार चार सौ शब्द हैं। रामधारी सिंह दिनकर की कविता रश्मिरथी का तृतीय सर्ग, यह प्रदीप जो दिख रहा है तथा शक्ति और क्षमा, जयशंकर प्रसाद की कविता हिमाद्रि तुंग श्रृंग से, सोहनलाल द्विवेदी की कविता लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती। दुष्यंत कुमार की गजल हो गई है।
पीर पर्वत-सी, अटल बिहारी वाजपेयी की कविता कदम मिलाकर चलना होगा, माखनलाल चतुर्वेदी की कविता पुष्प की अभिलाषा, हरिवंशराय बच्चन की कविता अग्निपथ, द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी की कविता वीर तुम बढ़े चलो, नागार्जुन की कविता अकाल और उसके बाद, अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध की कविता जागो प्यारे, केदारनाथ अग्रवाल की कविता जो जीवन की धूल चाट कर बड़ा हुआ है।
शिवमंगल सिंह सुमन की कविता तूफानों की ओर घुमा दो नाविक निज पतवार, सुजश कुमार शर्मा की कविता आखिर क्या है ? सत्य तथा स्वरचित कविता मुझे तो सब अच्छा लगता है। एक साथ सिद्धार्थ शर्मा द्वारा काव्य प्रस्तुति दी गई, जिसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। इस रिकॉर्ड को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। कविता, शतरंज और गणित के त्रिवेणी संगम सिद्धार्थ शर्मा को उनकी विलक्षण प्रतिभा के कारण इसके पूर्व चंडीगढ़ में आयोजित समारोह में द चाइल्ड प्रोडिजी एवार्ड-2022 से अलंकृत किया जा चुका है। द चाइल्ड प्रोडिजी संस्था ने उन्हें विश्व के 100 विलक्षण प्रतिभासंपन्न बालकों में से एक माना है।
सिद्धार्थ को छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज रायपुर के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में विलक्षण प्रतिभासंपन्न बालक सम्मान-2022 से भी सम्मानित किया गया। रेलवे भर्ती बोर्ड बिलासपुर एवं अन्य मंचों द्वारा आयोजित कवि सम्मेलनों में उनके द्वारा काव्य पाठ किया जा चुका है, उक्त अवसरों पर उन्हें प्रशस्तिपत्र, पदक एवं स्मृति चिन्ह से अलंकृत किया गया।
राजिम की वरिष्ठ कवयित्री सुधा शर्मा एवं डायरीकार शरद शर्मा के पोते सिद्धार्थ को सौ तक का पहाड़ा, बीस तक का वर्ग एवं वर्गमूल पांच वर्ष की उम्र में याद हो गया था। इसके अतिरिक्त उन्हें दशमलव और प्रतिशत इत्यादि की समझ है। वे पच्चीसों अंक की संख्या का जोड़-घटाना पांच वर्ष की उम्र से ही कर लेते हैं। सिद्धार्थ को शतरंज के सौ प्रकार की ओपनिंग, शतरंज के लगभग पांच सौ तकनीकी शब्द एवं शतरंज के विश्व चैंपियनों के नाम, भारत के राज्यों की राजधानियाँ के नाम, छत्तीसगढ़ के जिलों के नाम तथा भारत में स्थित रेलवे भर्ती बोर्डों के नाम एवं अन्य सामान्य ज्ञान पाँच वर्ष की उम्र में याद हो गए थे।
सिद्धार्थ कठिन शब्दों वाली कविताओं का सहजता से पाठ करने में सक्षम हैं। उक्त कविताओं का पाठ वे मंच पर अनवरत सत्ताइस मिनट तक करने में समर्थ हैं। सिद्धार्थ के तत्संबंधी वीडियो उनके यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। विलक्षण प्रतिभासंपन्न बालक सिद्धार्थ द्वारा कविता के क्षेत्र में अभूतपूर्व विलक्षण योग्यता अर्जित करने के कारण उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड तथा एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। उक्त उपलब्धि पर नगरवासियों सहित क्षेत्र में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

खाड़ी देशों के साथ हमारे संबंध जारी रहेंगे: गोयल

खाड़ी देशों के साथ हमारे संबंध जारी रहेंगे: गोयल 

इकबाल अंसारी      

कोच्चि। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अपदस्थ प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर की गई विवादास्पद टिप्पणी का केंद्र में सत्तारूढ़ राजग पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है, क्योंकि वह एक सरकारी पदाधिकारी नहीं थीं। उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों के साथ हमारे संबंध जारी रहेंगे, जिन्होंने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने शर्मा के निलंबन का हवाला देते हुए कहा कि प्रवक्ता के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई है।

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कुछ मुस्लिम देशों के विरोध से विवाद बढ़ने पर भाजपा ने रविवार को नूपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था और दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। मुस्लिम समूहों के प्रदर्शनों, कुवैत, कतर और ईरान जैसे देशों की तीखी प्रतिक्रिया के बीच भाजपा ने एक बयान जारी कर कहा ”वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धार्मिक व्यक्तित्व के अपमान की कड़ी निंदा करती है।

झोपड़ियों को हटाने के लिए चलाया बुलडोजर

झोपड़ियों को हटाने के लिए चलाया बुलडोजर 

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के मंगोलपुरी इलाके में अवैध रूप से बनाए गए ढांचों के खिलाफ नगर निगम (एमसी) का विध्वंस अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। मंगोलपुरी में एक सड़क के किनारे बनी झोपड़ियों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। नगर निकाय ने वाई ब्लॉक से एच ब्लॉक तक लगभग 400 मीटर की सड़क से अतिक्रमण हटाकर साफ कर दिया। नगर निगम के अधिकारी विध्वंस अभियान की निगरानी करते दिखे और क्षेत्र के लोगों द्वारा कोई विरोध नहीं किया गया। एहतियात के तौर पर अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ पुलिस बल भी पर्याप्त संख्या में तैनात किया गया था।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि नगर निगम ने पहले लोगों को विध्वंस प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया था और कुछ अवैध अतिक्रमण को लोगों ने खुद हटा दिया। गौरतलब है कि यह दूसरी बार है, जब मंगोलपुरी इलाके में बुलडोजर चलाया गया है। इससे पहले 10 मई को शाहीन बाग में इसी तरह का अभियान चलाने के प्रस्ताव के ठीक एक दिन बाद बुलडोजर ने सड़क के किनारे बने कई बूथों और खोखे को तोड़ दिया था। उसी दिन यानी 10 मई को आम आदमी पार्टी के विधायक मुकेश अहलावत ने नगर निगम के अधिकारियों को तोड़फोड़ का काम करने से रोका और जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था।

79 तकनीशियन के पदों पर भर्ती की जाएंगी

79 तकनीशियन के पदों पर भर्ती की जाएंगी 

अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही तकनीशियन के 79 पदों के लिए अप्लाई करें। विस्तृत विज्ञापन सीएसआईआर-एनपीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.nplindia.org पर उपलब्ध है।सीएसआईआर नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी, नई दिल्ली ने 79 तकनीशियन भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल चल रही है। आवेदन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट 3 जुलाई 2022 है। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही तकनीशियन के 79 पदों के लिए अप्लाई करें। विस्तृत विज्ञापन सीएसआईआर-एनपीएल की आधिकारिक वेबसाइट www.nplindia.org पर उपलब्ध है‌।

भर्ती विवरण...
इस भर्ती अभियान के द्वारा 79 तकनीशियन के पदों पर भर्ती की जाएंगी।
अभ्यर्थियों की ऊपरी आयु सीमा 3 जुलाई को 28 वर्ष होनी चाहिए।
“निदेशक, राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला” के पक्ष में कम से कम 3 महीने के लिए वैध किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक पर डिमांड ड्राफ्ट / पे ऑर्डर के रूप में आवेदन शुल्क के रूप में 100 रूपये का होना चाहिए।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...