रविवार, 15 मई 2022

आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक करने की योजना

आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक करने की योजना  

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। हाल ही में पदभार ग्रहण किए, नए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा की देश में होने वाले चुनाव के लिए आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक करने की योजना है। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड को मतदाता सूची से जोड़ने का नियम जल्द ही सरकार द्वारा जारी किए जा सकते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा है कि आधार विवरण शेयर करना मतदाताओं पर निर्भर करेगा कि वे वोटर आईडी को आधार से जोड़ना चाहते हैं कि नहीं, लेकिन ऐसा नहीं करने वालों को पर्याप्त कारण देना होगा। उन्होंने कहा कि सीईसी के रूप में उनके कार्यकाल में दो प्रमुख चुनावी सुधार हुए हैं, जो 18 वर्ष के मतदाताओं के नामांकन के लिए एक के बजाय एक वर्ष में चार तिथियों का प्रावधान है और फर्जीवाड़ा की जांच के लिए आधार को मतदाता सूची से जोड़ना है। शनिवार शाम को पद छोड़ने वाले चंद्रा ने यह भी कहा कि पोल पैनल ने चुनाव के दौरान पांच राज्यों में टीकाकरण अभियान को तेज करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

चार कट-ऑफ डेट की सुविधा...

उन्‍होंने जानकारी दी कि हर साल की केवल 1 जनवरी की कट-ऑफ तारीख थी, लेकिन अब अब चार तारीखें होंगी। इन लोगों को 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर पंजीकरण कराने और सुधार कराने का अधिकार दिया गया है। चार कट ऑफ डेट संसद में पारित एक विधेयक का हिस्‍सा है, जिसमें वोटर आईडी को आधार से जोड़ने के लिए कहा गया है। इससे पहले जो लोग 1 जनवरी को या उससे पहले 18 साल के होते थे वहीं मतदाता के रूप में पंजीकरण करा सकते थे। दो जनवरी को 18 साल के होने वाले लोगों को 1 साल का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन अब इस नियम से साल में चार तारीखों पर 18 साल के होने पर रजिस्‍ट्रेशन करा सकते हैं।

आधार से वोटर आईडी को जोड़ना...

जानकारी देते हुए उन्‍होंने कहा कि कहा कि दूसरा सबसे बड़ा सुधार डुप्लीकेट वोटर आईडी कॉपियों की जांच के लिए आधार को मतदाता सूची से जोड़ना है। यह मतदाता सूची को शुद्ध बनाएगा। यह मतदाता सूची को और अधिक मजबूत बनाएगा।

सरकार द्वारा बनाया जा सकता है कानून...

चंद्रा ने कहा कि बहुत जल्द वोटर आईडी को आधार से लिंक किया जा सकता है, क्योंकि इस संबंध में मसौदा प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है। उन्‍होंने कहा कि फॉर्म भी भेजे गए हैं, जिन्हें बदलना है और वे  मंत्रालय के पास हैं। बहुत जल्द ही कानून मंत्रालय की ओर से इसे स्‍पष्‍ट कर दिया जाएगा।

लोगों की होगी मर्जी...

आधार विवरण शेयर करना स्वैच्छिक होगा या नहीं, इस पर उन्होंने सकारात्मक जवाब दिया। उन्‍होंने कहा कि यह लोगों के मर्जी पर होगा, लेकिन मतदाताओं को अपना आधार नंबर नहीं देने के लिए पर्याप्त कारण देना होगा। इसका कारण आधार न होना या किसी एक या किसी अन्य कारण से आवेदन न करना शामिल हो सकता है, जिसके बारे में वे सोच सकते हैं।


बेघर लोगों को 20,808 घरों की चाबियां सौंपेंगे

बेघर लोगों को 20,808 घरों की चाबियां सौंपेंगे  

इकबाल अंसारी         

तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, राज्य में बेघर लोगों को ‘जीवन योजना’ के तहत निर्मित 20,808 घरों की चाबियां सौंपेंगे। स्थानीय स्वशासन मंत्री एम.वी. गोविंदन मास्टर ने रविवार को बताया कि सौ दिनों की कार्य योजना ‘जीवन योजना’ के तहत अब तक 2,95,006 घरों का निर्माण किया गया है।

बहरहाल, करीब 34,374 घर निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं जबकि 27 घरों के परिसरों का निर्माण कार्य चल रहा है जिनमें से चार परिसर अगले चार महीने में पूरे हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति और मत्स्य पालन क्षेत्र के लाभार्थियों के लिए आवास निर्माण शुरू नहीं करने के पीछे का कारण स्थानीय निकायों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर नहीं करना है।

भाकियू, टिकैत बंधुओं के खिलाफ फैसला लिया


भाकियू, टिकैत बंधुओं के खिलाफ फैसला लिया
अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। यहां किसान आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे राकेश टिकैत को बीकेयू से बाहर निकाल दिया गया है। वहीं, उनके भाई नरेश टिकैत को भी अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह राजेश चौहान को अध्यक्ष बनाया गया है। भाकियू के संस्थापक दिवंगत चौधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के मौके पर रविवार 15 मई को लखनऊ स्थित गन्ना किसान संस्थान में बीकेयू नेताओं की बड़ी बैठक हुई। जिसमें टिकैत बंधुओं के खिलाफ ये फैसला लिया गया। टिकैत परिवार के खिलाफ किसानों में उभरी इस नाराजगी के बाद भारतीय किसान यूनियन में दो-फाड़ के संकेत हैं।

दरअसल, बीकेयू के कई सदस्य संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की गतिविधियों को लेकर नाराज दिखे। इन किसान नेताओं का आरोप है कि राकेश टिकैत ने अपने राजनीतिक बयानों और गतिविधियों से उनके आराजनीतिक संगठन को सियासी शक्ल दे दी।

इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में 3-0 की अजेय बढ़त

इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में 3-0 की अजेय बढ़त

मोमीन मलिक

बैंकॉक। थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत ने इतिहास रच दिया है। टीम ने पहली बार फाइनल खिताब जीतकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। टीम इंडिया ने फाइनल में इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहले मैच में लक्ष्य सेन ने एंथोनी सिनिसुका को 8-21, 21-17, 21-16 से हराया। दूसरा मुकाबला डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने 18-21, 23-21, 21-19 से जीत लिया। तीसरा मैच सिंगल्स का रहा। जिसमें किदांबी श्रीकांत ने जोनातन क्रिस्टी को 21-15, 23-21 से शिकस्त दी। भारतीय टीम ने मलेशिया और डेनमार्क जैसी टीम को हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई है। ऐसे में टीम का आत्मविश्वास काफी मजबूत है। अब पहला खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका है।

सात्विक-चिराग की जोड़ी ने दूसरा मैच जीता...
दूसरा मैच डबल्स में खेला गया। जिसमें भारतीय जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना केविन संजाया और मोहम्मद अहसान की जोड़ी से हुआ। मैच काफी रोमांचक रहा। इसमें पहला सेट इंडोनेशियन जोड़ी ने 21-18 से जीता। जबकि दूसरे सेट में भारतीय जोड़ी ने बाजी पलट दी और 23-21 से सेट जीतकर मैच बराबर किया। इसके बाद तीसरा सेट भी भारतीय जोड़ी ने 21-19 के अंतर से जीत लिया इसी के भारत ने मैच में 2-0 की बढ़त बनाई।

'बुद्ध पूर्णिमा' की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

'बुद्ध पूर्णिमा' की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

हरिओम उपाध्याय
लखनऊ। उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों से आंशिक कोरोना कर्फ्यू का पूर्ण पालन करते हुए इस मौके पर सभी धार्मिक अनुष्ठान घर पर ही करने अपील की। रविवार को जारी एक शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध का अहिंसा, करुणा और मैत्री का संदेश सम्पूर्ण मानवता के लिए अमूल्य निधि है। उन्होंने चित्त की शांति तथा हृदय में करुणा की शिक्षा दी। वर्तमान समय में महात्मा बुद्ध के बताये मार्ग पर चलकर विश्व में शांति एवं सछ्वाव का वातावरण सृजित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध का संदेश मानव मात्र के लिए हमेशा प्रासंगिक बना रहेगा।

सीएम योगी ने कहा कि महात्मा बुद्ध की शिक्षा हम सभी को जीवन में धर्म का आचरण करने, नैतिक मूल्यों और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित करती है। महात्मा बुद्ध ने विश्व कल्याण के लिए मैत्री भावना तथा बिना किसी भेदभाव के संगठित रहने पर बल दिया। साथ ही, अतीत या भविष्य का चिंतन न करके वर्तमान का सदुपयोग करने की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों से आंशिक कोरोना कर्फ्यू का पूर्ण पालन करते हुए बुद्ध पूर्णिमा पर सभी धार्मिक अनुष्ठान घर पर ही करने की अपील की है।

केवल 39 न्यायाधीशों के साथ काम कर रहा हाईकोर्ट

केवल 39 न्यायाधीशों के साथ काम कर रहा हाईकोर्ट 

मिनाक्षी लोढी           

कोलकाता। कलकत्ता उच्च न्यायालय 72 न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या में से केवल 39 न्यायाधीशों के साथ काम कर रहा है और इसमें दो लाख से अधिक मामले लंबित हैं। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने शनिवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में तीन और अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्ति की घोषणा की, जिससे उनकी संख्या बढ़कर 42 हो जाएगी। कानून विशेषज्ञों का कहना है कि लंबित मामलों के साथ-साथ नई दायर याचिकाओं से निपटने के लिए न्यायाधीशों की संख्या को जल्द से जल्द और बढ़ाने की जरूरत है।

न्यायपालिका की ओर से लंबित मामलों को कम करने के प्रयासों के बावजूद उच्च न्यायालय के समक्ष कुल 2,34,539 मामले लंबित हैं। न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, कलकत्ता उच्च न्यायालय में 72 न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या है और वह केवल 39 न्यायाधीशों के साथ काम कर रहा है। तीन नवनियुक्त न्यायाधीशों के शपथ लेने के बाद यह संख्या बढ़कर 42 हो जाएगी। लेकिन फिर भी स्वीकृत संख्या से 30 की या 41.66 प्रतिशत की कमी रहेगी।


भारत: 24 घंटे में कोरोना के 1,913 नए मामलें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 1,913 नए मामलें   

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,913 नए मामलें सामने आए हैं। वहीं, 6 लोगों की मौत हुई है। इलाज करा रहे मरीजों की संख्या घटकर 16,261 हो गई है। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में कुल 5.24 लाख लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। देश में मौजूदा रिकवरी रेट 98.74 फीसदी है। देश में 191.15 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। देश में सबसे अधिक 673 केस राजधानी दिल्ली में दर्ज किए गए, जबकि 4 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौतें दिल्ली में हुईं हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 4.97% हो गया है।

कोरोना दुनिया के कई देशों में अपनी रफ्तार बढ़ाए हुए है। वहीं भारत में विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल देश में कोरोना की चौथी लहर आने की संभावना नहीं है। संक्रमण फिलहाल उन देशों में बढ़ रहा है जहां ‘नेचुरल इम्युनिटी’ का ग्राफ कम है। भारत में 90 फीसदी लोगों में नेचुरल इम्युनिटी जनरेट हो चुकी है। वैक्सीन भी लगातार सुरक्षा प्रदान कर रही है। आने वाले समय में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

बैठक: ‘नवसंकल्प’ मसौदे का अनुमोदन किया जाएगा

बैठक: ‘नवसंकल्प’ मसौदे का अनुमोदन किया जाएगा 

नरेश राघानी     

उदयपुर। कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक रविवार को आज यहां आरंभ हुई। जिसमें चिंतन शिविर के लिए गठित छ: समन्वय समितियों की सिफारिशों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा और ‘नवसंकल्प’ मसौदे का अनुमोदन किया जाएगा। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ‘नवसंकल्प चिंतन शिविर’ से पहले राजनीति, सामाजिक न्याय एवं सशक्तीकरण, अर्थव्यवस्था, संगठन, किसान एवं कृषि तथा युवा एवं सशक्तीकरण से संबंधित समन्वय समितियां गठित की थीं।

इन समितियों की अलग-अलग बैठकों में 400 से अधिक नेताओं ने पिछले दो दिन में गहन मंथन किया और पार्टी के संगठन में सुधार और कई अन्य विषयों पर सुझाव दिए हैं। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक आरंभ होने से पहले राजनीतिक मामलों की समन्वय समिति के संयोजक मल्लिकार्जुन खड़गे। सामाजिक न्याय संबंधी समन्वय समिति के संयोजक सलमान खुर्शीद, संगठन संबंधी समन्वय समिति के संयोजक मुकुल वासनिक, कृषि संबंधी समन्वय समिति के संयोजक भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अर्थव्यवस्था संबंधी समन्वय समिति के प्रमुख पी चिदंबरम और युवा मामलों की समिति के संयोजक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने अपनी-अपनी सिफारिशें सोनिया गांधी को सौंपीं।


'आईफा फिल्म अवॉर्ड्स इवेंट' को स्थगित किया

'आईफा फिल्म अवॉर्ड्स इवेंट' को स्थगित किया  

अखिलेश पांडेय      

आबूधाबी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के यस आईलैंड में 19 मई से शुरु होने जा रहे आईफा फिल्म अवॉर्ड्स इवेंट को राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन के कारण स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन के शोक में वहां 40 दिनों के शोक की घोषणा की गई है। जानकारी के अनुसार इवेंट का आयोजन अब 14 से 16 जुलाई को होगा।

बता दें कि इस बार आबूधाबी के यस द्वीप में 20 और 21 मई को आयोजित होने वाले आईफा अवॉर्ड इवेंट में इस बार अवॉर्ड के लिए नौ कैटेगरी को शामिल किया गया है। जिसमें सिनेमैटोग्राफी, स्क्रीनप्ले, डायलॉग, एडिटिंग, कोरियोग्राफी, साउंड डिजाइन, साउंड मिक्सिंग, बैकग्राउंड स्कोर और स्पेशल इफेक्ट्स (विजुअल) श्रेणी शामिल हैं।

सड़क हादसे में 6 की मौंत, आधा दर्जन लोग घायल

सड़क हादसे में 6 की मौंत, आधा दर्जन लोग घायल  

नरेश राघानी

जयपुर। राजस्थान के सिरोही जिले के पालड़ी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क हादसे में एक दो साल की बच्ची एवं चार महिलाओं सहित छ: लोगों की मौत हो गई जबकि लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह हादसा सुबह करीब सवा आठ बजे उस समय हुआ जब क्षेत्र के उथमण टोल प्लाजा के पास ट्रक एवं ट्रोला टकरा गये। इस दौरान ट्रक के पीछे चल रही दो कारे भी ट्रक से टकरा गई। इससे एक कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के मृतकों की पहचान सिरोही जिले के उन्नाराम, सुगना देवी, बवनी देवी एवं दो साल की एक बच्ची के रुप में की गई जबकि दो महिलाओं की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे में घायलों को शिवगंज के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उन्हें सिरोही अस्पताल भेज दिया गया। हादसे के बाद पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

दुर्घटना: पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू की मौंत

दुर्घटना: पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू की मौंत  

मोमीन मलिक          
सिडनी। आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स अब हमारे बीच नहीं रहे। ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्वींसलैंड में कार दुर्घटना में मौंत हो गई। वह 46 साल के थे। पुलिस ने बताया कि पूर्व ऑलराउंडर साइमंड्स की कार शनिवार रात टाउन्सविले के बाहर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि 46 वर्षीय साइमंड्स एलिस रिवर ब्रिज के पास हर्वे रेंज रोड पर रात 11 बजे के बाद गाड़ी चला रहे थे। 
इसी दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। आपातकालीन सेवा के कर्मचारियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट खेले और दो क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के हिस्सा रहे।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...