अफगानिस्तान में अफगान सैनिकों और तालिबान के बीच गोलीबारी की तस्वीरें लेते समय उनकी मौत हो गई थी। सिद्दीकी को दूसरी बार पुलित्ज़र पुरस्कार से नवाजा गया है।
मंगलवार, 10 मई 2022
'प्रतिष्ठित पुलित्ज़र' पुरस्कार से सम्मानित किया
अफगानिस्तान में अफगान सैनिकों और तालिबान के बीच गोलीबारी की तस्वीरें लेते समय उनकी मौत हो गई थी। सिद्दीकी को दूसरी बार पुलित्ज़र पुरस्कार से नवाजा गया है।
आरक्षण के लिए कृत संकल्पित हैं भाजपा-सीएम
आरक्षण के लिए कृत संकल्पित हैं भाजपा-सीएम
मनोज सिंह ठाकुर
भोपाल। मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने आज कहा कि कांग्रेस तो आज खुश होगी। जिसका इतिहास ओबीसी विरोधी मानसिकता का गवाह है। लेकिन भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओबीसी वर्ग को आरक्षण के लिए कृत संकल्पित हैं। भूपेंद्र सिंह ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि कांग्रेस तो आज खुश होगी, जिसका इतिहास ओबीसी विरोधी मानसिकता का गवाह है। लेकिन भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओबीसी वर्ग को आरक्षण के लिए कृत संकल्पित हैं।
पंद्रह महीने की कांग्रेस सरकार ने गंभीर प्रयास नहीं किए, बल्कि 27 प्रतिशत आरक्षण पर भ्रम फैलाया और षड्यंत्र किया। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि शर्म आनी चाहिए सदन और सड़क पर संघर्ष की बात कहते हुए। कांग्रेस बताए कि पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का गठन क्यों नहीं किया। भाजपा सरकार ने पिछड़ा कल्याण वर्ग आयोग गठित कर संवैधानिक दर्जा दिया।
1.42 ट्रिलियन डॉलर रहा क्रिप्टोकरेंसी मार्केट
फेसबुक के 2 फीचर बंद करने की तैयारी
ओपनिंग मिनट में हरे निशान पर आया बाजार
190 करोड़, 50 लाख, 86 हजार, 706 कोविड टीके
190 करोड़, 50 लाख, 86 हजार, 706 कोविड टीके
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 190.50 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को यहां बताया कि मंगलवार को सुबह सात बजे तक 190 करोड़, 50 लाख, 86 हजार, 706 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।
इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि देश में 12 से 14 वर्ष के आयु वर्ग में तीन करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए जा चुके हैं। बच्चे कोविड टीकाकरण अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दे रहें हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 2288 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 19 हजार 637 हो गयी है।
ओबीसी आरक्षण की फीसदी को लेकर फैसला
भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,288 नए मामलें
भारत: 24 घंटे में कोरोना के 2,288 नए मामलें
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के तीन हजार से कम केस सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के 10 मई के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार भारत में बीते 24 घंटों में 2,288 नए कोरोना वायरस केस सामने आए हैं। वहीं इस दौरान एक दिन में 3 हजार 44 लोग ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में 10 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हुई है। देश में एक्टिव केसों की कुल संख्या 19 हजार 637 है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 19,637 है, जो सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.05 प्रतिशत शामिल है। वहीं नेशनल कोरोना रिकवरी रेट 98.74 प्रतिशत है। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय कोरोना केसलोएड में 766 मामलों की कमी दर्ज की गई है। मंत्रालय के अनुसार दैनिक सकारात्मकता दर 0.95 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.82 प्रतिशत दर्ज की गई।
देश में कोरोना वायरस से अब तक 5,24,103 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों में 10 लोगों की मौत हुई है, जिसमें से 6 की मौत अकेले केरल से हुई है। वहीं देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,31,07,689 हो गई है। देश में कोविड-19 से होने वाली कुल रिकवरी अब तक 4,25,63,949 हो गई है।
पुलिया से गिरा मिनी ट्रक, 3 की मौंत, 20 घायल
पुलिया से गिरा मिनी ट्रक, 3 की मौंत, 20 घायल
मनोज सिंह ठाकुर
अलीराजपुर। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में शादी पार्टी के लोगों को ले जा रहे एक मिनी ट्रक के पुलिया से गिर जाने से तीन लोगों की मौंत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार रात चंद्रशेखर आजाद थाना क्षेत्र के करेटी गांव में हुई।
पीड़ित लोग चंद्रशेखर आजाद नगर में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों की पहचान प्रकाश सोलंकी (20), लाला खराडी (60) और पंकज सोलंकी (15) के रुप में हुई है। तीनों पड़ोसी झाबुआ जिले के भुतखेड़ी गांव के रहने वाले थे।
'सशस्त्र बल विशेषाधिकार' अधिनियम हटेंगा
मोटरसाइकिल की टक्कर में बुजुर्ग-पोते की मौंत
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया
हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया अकांशु उपाध्याय नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...