शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022

ज्योतिष: 30 अप्रैल को लगेगा पहला 'सूर्य ग्रहण'

ज्योतिष: 30 अप्रैल को लगेगा पहला 'सूर्य ग्रहण' 

सरस्वती उपाध्याय        

हिन्दू पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण का बहुत महत्व है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करने चाहिए और ऐसे में भगवान की पूजा भी नहीं की जाती है। सूर्य ग्रहण से संबंधित यह तो एक धार्मिक मान्यता है। लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी सूर्य ग्रहण एक महत्वपूर्ण और अनोखी खगोलीय घटना है।  ग्रहण की घटना धार्मिक और वैज्ञानिक नजरिए से बहुत ही खास मानी जाती है। धार्मिक पहलु से ग्रहण की घटना को शुभ नहीं माना जाता है, जबकि वैज्ञानिक नजरिए से यह एक खगोलीय घटना मात्र है। हिंदू पंचांग के अनुसार 30 अप्रैल, 2022 को पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। 
इस सूर्य ग्रहण से राशि चक्र की कुछ राशियों को जहां अशुभ फल प्राप्त होगा, वहीं कुछ ऐसी राशियां हैं।जिसके लिए यह ग्रहण धनलाभ लेकर आएगा। आइए जानते हैं शनिश्चरि अमावस्या पर लगने वाला यह ग्रहण राशियों पर क्या प्रभाव लेकर आएगा ?

मेष राशि: शनिश्चरि अमावस्या के साथ साल का पहला सूर्यग्रहण मेष राशि में लगेगा। इसलिए मेष राशि के जातकों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत होगी। ग्रहण के प्रभाव के कारण मेष राशि वालों का भाग्य साथ नहीं देगा और उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना होगा। इस राशि के जातकों की सूर्य ग्रहण के प्रभाव से धन हानि हो सकती है। इस दिन लेन-देन करने से बचें।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों पर ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ेगा। कार्यों में आ रही बाधाएं खत्म होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। धन लाभ के कई मौके आपको प्राप्त होंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ की संभावना दिखाई दे रही है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के यह ग्रहण थोड़ी समस्या लेकर आ सकता है। ग्रहण के दौरान यदि घर से निकलना है तो बहुत संभलकर निकलें, वरना नुकसान हो सकता है। यदि संभव हो तो इस दिन घर पर रहें या कम से कम भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाएं।

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण किसी वरदान से कम नहीं है। योजानाओं में आपको सफलताएं प्राप्त होंगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा में आपको अच्छा खासा लाभ मिलेगा। धन लाभ होगा। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन खुशहाल होगा।

सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए भी सूर्य ग्रहण अच्छा है। सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में न सिर्फ आर्थिक तरक्की मिलेगी। बल्कि पदोन्नति होने की भी संभावना है। इस दौरान सिंह राशि के जातक आय स्रोत बढ़ाने के साथ साथ निवेश पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे। इन ग्रहण के दौरान कार्यसंबंधी मामलों को लेकर सिंह राशि के जातक यात्रा भी कर सकते हैं।

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। बच्चों के करियर को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा। किसी को पैसे उधार न दें। गर्म-सर्द के कारण खांसी और जुकाम की शिकायत रहेगी। करियर में बदलाव करने से बचें।

तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए ग्रहण का प्रभाव भाग्य में वृद्धि का संकेत दे रहा है। नौकरी में बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यापार में मुनाफा प्राप्त होने का संकेत है। निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के करियर के लिए समय ठीक नहीं रहेगा। नौकरी-बिजनेस में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसी परिचित से धोखा मिलने की भी संभावना है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने की वजह से मन अंशात रह सकता है। आराम से यह समय निकालने का प्रयास करें।

धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए यह सूर्यग्रहण किस वरदान से कम नहीं है। लाभ के मौके मिलने आरंभ हो जाएंगे। समय अनुकूल रहेगा। सरकारी कार्यों में आपको सफलताएं प्राप्त होंगी। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। आर्थिक स्थिति में पहले की तुलना में प्रगति देखने को मिलेगा।

मकर राशि: मकर राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के दौरान सावधान रहना होगा। सेहत के मामले में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कोई पुराना रोग है तो उसे गंभीरता से लें। लक्ष्य को पाने में दिक्कत आ सकती है। कर्ज की स्थिति बन सकती है। धन की कमी से महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो सकता है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ माना जा रहा है। उन्हें इस दौरान अचानक धन लाभ हो सकता है। लेकिन पारिवारिक विवाद होने की संभावना है। जल्दबाजी से बचें।

मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए यह सूर्य ग्रहण काफी शुभ रहेगा। धन लाभ की संभावना है। निवेश में भी लाभ मिल सकता है। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

नौकरियां तलाश रहे युवाओं के लिए शानदार मौका

नौकरियां तलाश रहे युवाओं के लिए शानदार मौका   

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। बैंकिंग सेक्टर समेत विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां तलाश रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल रिजर्व फोर्स (CRPF), कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और बिहार लोक सेवा आयोग जैसे विभिन्न संस्थानों द्वारा करीब 40 हजार रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किए गए हैं।
योग्य उम्मीदवारों से टीचर, टेक्निकल असिस्टेंट, सहायक अभियोजन अधिकारी, इकोनॉमिस्ट, स्टैटिसियन, रिस्क मैनेजर, क्रेडिट एनालिस्ट, क्रेडिट ऑफिसर्स, टेक एनालिस्ट, आईटी ऑफिसर-डाटा सेंटर, मैनेजर, सीनियर मैनेजर और डिप्टी कमांडेंट पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिसर कैटेगरी के विभिन्नपदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जिसमें नियमित एवं कॉन्ट्रैक्ट दोनों आधार पर भर्ती की जाएगी। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 26 अप्रैल 2022 से शुरू होगी एवं 10 मई 2022 को आवेदन की लास्ट डेट रहेगी। नोटिस के अनुसार बैंक ऑफ इंडिया में कुल 696 रिक्त पद हैं। यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी।
यूपीपीएससी एपीओ भर्ती 2022
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी के 44 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है‌। उम्मीदवार यूपीपीएससी की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं‌।
इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन 21 मई तक कर सकते हैं। नोटिस के अनुसार परीक्षा फीस जमा करने की लास्ट डेट 17 मई 2022 है। सहायक अभियोजन अधिकारी पद के लिए शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को कम से कम एलएलबी किया होना चाहिए। यूपी में सहायक अभियोजन अधिकारी की निकली भर्ती, एलएलबी पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका।
सीआरपीएफ डिप्टी कमांडेंट भर्ती 2022
सीआरपीएफ ने डिप्टी कमांडेंट (डीसी) के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे CRPF की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
कोंकण रेलवे ने सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट सिविल और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट सिविल के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए हैं। नोटिस के अनुसार कोंकण रेलवे में सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट सिविल और जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट सिविल के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का सेलेक्शन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन 10 से 13 मई 2022 तक किया जाएगा।
बिहार लोक सेवा आयोग ने हेडमास्टर के 40506 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगा है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख पहले 22 अप्रैल थी। लेकिन अब आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाकर 2 मई कर दी गई है। हेडमास्टर पद के लिए योग्य उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

सोने के भाव में उछाल, चांदी में गिरावट दर्ज

सोने के भाव में उछाल, चांदी में गिरावट दर्ज   

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। आईएसओ द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं‌। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है‌। रोजाना सोने की दरें लगातार बढ़-घट रही हैं। शुक्रवार यानी, 22 अप्रैल को देश में सोने के भाव में उछाल देखा गया है। 
बता दें, कि सिल्वर की दरों में लखनऊ में भी हल्की गिरावट आई है। शुक्रवार को एक किलो चांदी का रेट 67,400 है। वहीं, ये दाम बृहस्पतिवार को 68,300 था।चांदी के दाम में 900 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई।
देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 49,300 है, जो बीते दिन 49,150 था। यानी 150 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, लखनऊ में इसकी कीमत 49,450 बताई जा रही है, जो कि बीते दिन 49,300 थी, यानि प्रति 10 ग्राम 150 रुपये बढ़े हैं।
वहीं, देश में 24 कैरेट सोना में 10 ग्राम का भाव शुक्रवार को 53,780 रुपये है। बीते दिन यह भाव 53,620 रुपये था। यानी 160 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी। वहीं, लखनऊ में आज का रेट 53,930 है। जबकि बृहस्पतिवार को सोने का भाव 53,770 था। जानकारी के लिए बता दें, उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

अवैध निकासी के मामलेें में लालू को जमानत दीं

अवैध निकासी के मामलेें में लालू को जमानत दीं   

इकबाल अंसारी  
रांची। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। लालू प्रसाद यादव को रांची हाई कोर्ट ने चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में जमानत दे दी है। रांची हाईकोर्ट के न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने लालू यादव को जमानत दीं है। लालू यादव को डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामलेें में जमानत दे दीं गई है। आपको बता दें कि लालू यादव के खिलाफ चारा घोटाले से जुड़े कई मामले चल रहे हैं। डोरंडा ट्रेजरी से अवैध निकासी के मामले में लालू यादव को सजा सुनाई गई थी इसके बाद से लालू यादव जेल में थे। 
रांची हाई कोर्ट ने लालू यादव को आधी से ज्यादा सजा काट लेने के आधार पर जमानत दीं है। लालू यादव के वकीलों की तरफ से उनकी सेहत का हवाला देते हुए रांची हाई कोर्ट में यह कहा गया था कि उनको जो सजा दीं गई है। 
उसकी आधी मियाद आरजेडी सुप्रीमो ने पूरी कर ली है। अब लालू यादव को जमानत मिलने के बाद रांची से लेकर पटना तक में खुशी की लहर दौड़ गई है। 
लालू यादव को जमानत देते हुए कोर्ट ने कई शर्ते भी रखी है हालांकि अभी जमानत के पूरे आदेश का इंतजार हो रहा है। आज पटना में राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है। लालू यादव को जमानत मिलने के बाद इफ्तार पार्टी का रंग खूब चढ़ने वाला है। अब लालू यादव को कोर्ट से फैसले की कॉपी मिलने के बाद जब जेल से बाहर आने की प्रक्रिया शुरू होगी। लालू यादव फिलहाल दिल्ली एम्स में अपना इलाज करा रहे हैं।

'ओएएस' ने रूस की स्थिति को निलंबित किया

'ओएएस' ने रूस की स्थिति को निलंबित किया    

सुनील श्रीवास्तव 
वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राज्यों के संगठन (ओएएस) ने 25-0 से मतदान कर संगठन में स्थायी पर्यवेक्षक के रूप में रूस की स्थिति को निलंबित कर दिया है। ओएएस में सेंट लूसिया की राजदूत एलिजाबेथ डेरियस-क्लार्क ने वोट के बाद घोषणा की।
डेरियस-क्लार्क ने कहा, "स्थायी परिषद एतद्द्वारा अमेरिकी राज्यों के संगठन के स्थायी पर्यवेक्षक के रूप में रूसी संघ की स्थिति के निलंबन के प्रस्ताव को मंजूर करती है।"
प्रस्ताव के पक्ष में 25 मत पड़े जबकि किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया। आठ देशों ने मतदान नहीं किया और एक देश (निकारागुआ) मतदान में अनुपस्थित रहा।
मतविभाजन के बाद अमेरिका में रूसी राजदूत अनातोली एंटोनोव ने कहा कि उन्हें बैठक में ओएएस दस्तावेज़ पर मतदान से पहले या बाद में बोलने का अवसर नहीं दिया गया था।
प्रकाशन के समय, एंटोनोव को बोलने की अनुमति क्यों नहीं दी गई, इस बारे में टिप्पणी के अनुरोध पर स्पुतनिक को ओएएस से प्रतिक्रिया नहीं मिली।
एंटोनोव ने ओएएस के फैसले की निंदा करते हुए इसे एक गंभीर गलती बताया है।

राष्ट्रपति ने 22 अप्रैल को 'पृथ्वी दिवस' घोषित किया

राष्ट्रपति ने 22 अप्रैल को 'पृथ्वी दिवस' घोषित किया    

अखिलेश पांडेय        
वाशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक उद्घोषणा जारी करते हुए 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस घोषित किया और अमेरिकियों को उन कार्यों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया, जो जलवायु परिवर्तन को कम करने में मदद करेंगे।
पहली बार 1970 में आयोजित किया गया पृथ्वी दिवस एक वार्षिक कार्यक्रम है। जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का समर्थन करना है। रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को पृथ्वी दिवस कार्यक्रम 190 से अधिक देशों में आयोजित होने की उम्मीद है, जिसमें 100 करोड़ लोग शामिल होंगे।
राष्ट्रपति बाइडन ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए आक्रामक तरीके से काम नहीं करने के हानिकारक प्रभावों पर चर्चा की। उन्होंने 2020 में बाढ़, बवंडर, जंगल की आग और सूखे जैसे चरम मौसम के साथ-साथ जलवायु आपदाओं के कारण हुए नुकसान को दर्शाने वाले आँकड़ों का हवाला दिया। जिसमें अमेरिकी समुदायों का लगभग 145 अरब डॉलर का नुकसान हुआ और सैकड़ों अमेरिकियों की जानें भी गयीं।
बाइडन ने कहा, "पर्यावरणीय अन्याय अश्वेत समुदायों, कम आय वाले समुदायों और आदिवासी व स्वदेशी समुदायों को नुकसान पहुंचा रहा है।
बाइडन ने कहा कि अमेरिका और दुनिया भर में वन्यजीव प्रजातियों की एक अनगिनत संख्या विलुप्त होने की कगार पर है।

तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कियें

तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कियें    

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दियें हैं। तेल की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। पेट्रोल-डीजल के रेट्स स्थिर बने हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये, डीजल 96.67 रुपये में बिक रहा है। IOCL द्वारा अपडेट किए गए लेटेस्ट दामों के अनुसार, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 120.51 रुपये, एक लीटर डीजल 104.77 रुपये में बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 115.12 रुपये पर बनी हुई है, जबकि डीजल 99.83 रुपये में मिल रहा है। 
लीटर पेट्रोल 110.85 रुपये में और एक लीटर डीजल 100.94 रुपये में बिक रहा है। मालूम हो कि पेट्रोल-डीजल के रेट्स में पिछले महीने 22 मार्च से बढ़ोतरी होने लगी थी, जोकि छह अप्रैल तक चली थी। इसके बाद सात अप्रैल से अब तक पेट्रोल-डीजल के रेट्स में कोई बदलाव नहीं आया है। यूपी के विभिन्न शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट्स की बात करें तो राजधानी लखनऊ में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 105.25 रुपये और एक लीटर डीजल 96.83 रुपये में बिक रहा है। वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल 105.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 118.14 रुपये प्रति लीटर और 101.16 रुपये प्रति लीटर डीजल की बिक्री हो रही है। आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

सेहत के लिए बेहद उपयोगी हैं कच्चा 'पपीता'

सेहत के लिए बेहद उपयोगी हैं कच्चा 'पपीता'   

सरस्वती उपाध्याय            
कहा जाता है कि पका हुआ पपीता सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, वहीं कच्चे पपीता भी काफी उपयोगी है। लोग अक्सर कच्चे पपीता छोड़कर पका हुआ पपीता ही खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कच्चा पपीता भी पेट के रोगों को ठीक करता है। इसके अलावा जोड़ों की समस्याओं में भी कच्चा पपीते का यूज किया जाता है। वजन कम करने में भी आप कच्चे पपीते का उपयोग कर सकते हैं।
बता दें कि कच्चे पपीते में पपैन नाम का पदार्थ होता है, जो आपकी बॉडी के लिए अच्छा होता है। कच्चा पपीता अगर सही मात्रा में खाएं, तो ये पाचन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि इसके अलावा कच्चे पपीते के क्या फायदे हैं ?
सुबह के समय फलों का सेवन काफी अच्छा होता है। इसलिए पपीते का सेवन भी सुबह के समय करने से ज्यादा लाभ मिलता है। पपीता आपके पेट के लिए एक उपयोगी फल है। कोशिश करें कि खाली पेट आप कच्चे पपीते का सेवन करें। कई लोग कच्चे पपीते की सब्जी बनाकर भी सेवन करते हैं।
कच्चे पपीते में मौजूद विटामिन और अन्य पोषक तत्व आपकी त्वचा को हेल्दी बनाते हैं। इसके सेवन से शरीर की किसी भी घाव या जख्म को भरने की क्षमता बढ़ जाती है। तो ऐसे लोग जिन्हें कच्चा पपीता नहीं पसंद, वह इसको अपनी पसंद बना सकते हैं।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-196, (वर्ष-05)
2. शनिवार, अप्रैल 23, 2022
3. शक-1984, वैशाख, कृष्ण-पक्ष, तिथि-सप्तमी/अष्टमी, विक्रमी सवंत-2078‌।  
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 24 डी.सै., अधिकतम-39+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 21 अप्रैल 2022

प्रयागराज: वृहद अप्रेंटिस मेले का उद्घाटन किया

प्रयागराज: वृहद अप्रेंटिस मेले का उद्घाटन किया     

बृजेश केसरवानी                 
प्रयागराज। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी में गुरूवार को व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग उत्तर प्रदेश एवं भारत सरकार द्वारा आयोजित वृहद अप्रेंटिस मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुरेश कुमार त्रिपाठी विधायक शिक्षक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीयूष रंजन निषाद विधायक करछना द्वारा किया गया। अप्रेंटिसशिप मेले में 2000 युवकों के सापेक्ष 800 बच्चों का चयन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सरकार द्वारा अप्रेंटिसशिप मेले के आयोजन क्यों रखा गया है। लेकिन, प्रकाश डाला और आये हुए अधिष्ठनों के प्रतिनिधियों को मेले के सफल आयोजन में भाग लेने के लिए धन्यवाद प्रदान किया। मुख्य अतिथि सुरेश कुमार त्रिपाठी ने अप्रेंटिसशिप मेला में अधिक से अधिक बच्चों के आने पर खुशी जताई और बताया कि आईटीआई प्रशिक्षण के बाद सरकार बच्चों को नियोजित करने का एक रास्ता खोला है और आप सभी बच्चे कंपनियों में कार्य कर एक कुशल कारीगर बनकर भारत में आत्मनिर्भर होकर देश का गौरव बढ़ाएंगे। 
दीप प्रज्वलन के समय मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि, गौतम गिरी सहायक श्रम आयुक्त निदेशक, अमित कुमार द्विवेदी सहायक निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ, अजय कुमार चैरसिया जिला उपायुक्त उद्योग एवं प्रोत्साहन विभाग प्रयागराज , रत्नाकर अस्थाना क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी प्रयागराज, एलबीएस यादव संयुक्त निदेशक भारत सरकार, दीपू जयसवाल भारत पार्षद नगर निगम, संयुक्त निदेशक मुकेश कुमार यादव , नोडल प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य एसके गुप्ता, पीसी सिंह व अमृतलाल साहू मीडिया प्रभारी, विनोद कुमार कुशवाहा सुरक्षा प्रभारी, सुरेश कुमार प्रधानाचार्य आईटीआई कटरा, मिश्रीलाल, रामबाबू कार्य देशक आईटीआई आदि उपस्थित थे। पूरे जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के समस्त कर्मचारियों ने मेले को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया।

जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित  

बृजेश केसरवानी               
प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक संगम सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि से जानकारी ली कि जितने किसानों के क्लेम थे, उसके सापेक्ष कितने निस्तारित किये गये। उन्होंने स्पष्ट रूप से सभी बैंक के प्रबन्धकगणों को निर्देशित किया कि जो भी क्लेम आये है, उसकी जांच कर दो दिनों में निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि जिन बैंकों के द्वारा रूचि नहीं ली जा रही है।
उनकों स्पष्टीकरण के साथ-साथ 2 दिनों के अन्दर पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये है तथा पीएम किसान निधि से जो भी किसान भाई लाभान्वित होते है, उनकों केसीसी का लाभ अवश्य दिया जाये। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि जिन भी बैंकों का लम्बित प्रकरण है, उसे अवश्य ठीक कराये, नही तो कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ ही अन्य लोगो के लिए सरकार द्वारा जो भी योजनाएं संचालित की जा रही है। कार्यों में लापरवाही या उदासीनता कतई क्षम्य नहीं होगा। ग्रामीण बैंक, स्टेट बैंक आफ इण्डिया, बैंक आफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक के प्रबन्धकगणों से स्पष्टीकरण तलब की है तथा सख्त निर्देश दिया है कि जिन भी बैंको का अभी तक लम्बित प्रकरण है, उसे प्राथमिकता पर निस्तारण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व जगदम्बा सिंह, उप निदेशक कृषि  विनोद कुमार, बैंक के एलडीएम सहित बैंको के प्रबन्धकगण उपस्थित रहे।

राजनीति: प्रमोद कुुमार मौर्य का सपा से इस्तीफा

राजनीति: प्रमोद कुुमार मौर्य का सपा से इस्तीफा    

संदीप मिश्र            
लखनऊ। 18वीं विधानसभा के गठन के लिए हुए चुनाव के दौरान राज्य की सत्ता पर दावेदारी जता रही समाजवादी पार्टी में अब सब कुछ ठीक-ठाक नहीं दिखाई दे रहा है। चाचा शिवपाल यादव एवं पूर्व मंत्री आजम खान की बगावत के बीच स्वामी प्रसाद मौर्य के भतीजे प्रमोद कुुमार मौर्य, साइकिल से उतरकर अलग हो गए हैं और उन्होंने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी मुखिया को भेजे इस्तीफे में प्रदेश सचिव ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 
अखिलेश सपा के प्रदेश सचिव प्रमोद मौर्य साईकिल की सवारी छोडकर समाजवादी पार्टी को टाटा बॉय बॉय कहते हुए अलग हो गये है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेजे अपने इस्तीफे में प्रमोद मौर्य ने कई गंभीर आरोप लगाने के साथ साथ सपा में मौर्य, कुशवाहा, शाक्य, सैनी, समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया है। ऐसे में बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या देर सबेर स्वामी प्रसाद मौर्य भी अखिलेश यादव का साथ छोड़ देंगे ?
भाजपा को मिट्टी में मिला देने का दावा करते हुए सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य खुद अपनी सीट भी नहीं जीत पाए। उन्हें फाजिलनगर से हार का सामना करना पड़ा। अक्सर बड़बोले बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव नतीजों के बाद से ही खामोश हैं।

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...