सोमवार, 18 अप्रैल 2022

वायरस: दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम क्वारंटाइन की

वायरस: दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम क्वारंटाइन की  

मोमीन मलिक                 

नई दिल्ली। विश्व क्रिकेट में महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर चुकें आईपीएल पर अब एक बार फिर से कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। आईपीएल के 15 वें सीजन में टूर्नामेंट खेल रही दिल्ली कैपिटल्स टीम के फिजियो के बाद अब एक और खिलाड़ी की रिपोर्ट कोविड-19 पॉजिटिव आई है। आईपीएल प्रबंधन ने त्वरित कदम उठाते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अब पुणे में जाने से रोक दिया गया है। पूरी टीम क्वारंटाइन कर दी गई है।

मौजूदा समय में चल रहे आईपीएल के 15 वें सीजन के ऊपर दिल्ली कैपिटल्स टीम के फिजियो के बाद एक खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से कोविड-19 का खतरा मंडराने लगा है। दिल्ली कैपिटल टीम के फिजियो के बाद अब एक अन्य खिलाड़ी की भी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिस पर टूर्नामेंट आयोजकों में हड़कंप मच गया है। शुरुआती कदम उठाते हुए आयोजकों की ओर से दिल्ली कैपिटल्स की टीम को खेलने के लिए पुणे में जाने से रोक दिया गया है और पूरी टीम देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में ही क्वारंटाइन कर दी गई है। दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला 20 अप्रैल को पंजाब सुपर किंग के खिलाफ पुणे में खेला जाना है।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी कोविड-19 की वजह से आईपीएल को अधर में रोककर बाकी बचे मैच यूएई में पूरे कराने पड़े थे। इससे पहले भी पूरा एक सीजन कोरोना की भेंट चढ़ चुका है और उसे भी देश से बाहर आयोजित कराना पड़ा था। 25 फीसदी दर्शकों की मौजूदगी के साथ टूर्नामेंट की शुरूआत की गई थी। बाद में हालात सुधरने पर दर्शकों की संख्या पचास प्रतिशत कर दी गई थी।

लखीमपुर खीरी हिंसा, मुख्य आरोपी की जमानत रद्द

लखीमपुर खीरी हिंसा, मुख्य आरोपी की जमानत रद्द 

अकांशु उपाध्याय            

नई दिल्ली उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र एवं लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से मिली जमानत सोमवार को रद्द करते हुए उसे (आशीष को) एक सप्ताह के भीतर आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया। मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमन, न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की पीठ ने आशीष की जमानत रद्द करने तथा उसे आत्मसमर्पण करने का आदेश देने के साथ ही इलाहाबाद उच्च न्यायालय से कहा कि वह नये सिरे से विचार करे कि उसे (आशीष को) जमानत दी जानी चाहिए या नहीं।

पीठ ने जमानत रद्द करने का आदेश पारित करते हुए कहा कि उच्च न्यायालय ने कई अप्रासंगिक तथ्यों पर विचार किया और जल्दबाजी में अपना फैसला लिया। पीड़ितों को प्रथम दृष्टया आरोपी की जमानत याचिका का विरोध करने के लिए पर्याप्त समय दिए बिना ही अपना आदेश पारित कर दिया। पीठ ने संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद चार अप्रैल को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के एक कार्यक्रम का विरोध करने के दौरान हिंसक घटनाएं हुई थी। इस हिंसा में केंद्र के तत्कालीन तीन कृषि कानूनों (अब रद्द कर दिए गए) के खिलाफ लंबे समय से आंदोलन कर रहे चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गयी थी। मामले के मुख्य आरोपी आशीष को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने 10 फरवरी को जमानत दी थी। पुलिस ने आशीष को नौ अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

जमानत के खिलाफ मृतक किसानों के परिजनों एवं अन्य ने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था। जमानत रद्द करने की मांग वाली उन याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान पीठ ने जमानत के 'आधार' पर कई सवाल खड़े किए थे। शीर्ष अदालत द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने उत्तर प्रदेश सरकार को आशीष की जमानत के खिलाफ अपील करने की सिफारिश की थी, लेकिन सरकार ने उसे नजरअंदाज कर दिया था। एसआईटी ने 30 मार्च को उच्चतम न्यायालय को बताया कि उसने मुख्य आरोपी की जमानत के खिलाफ अपील दायर करने के संबंध में प्रदेश सरकार से सिफारिश की थी।

मुख्य आरोपी आशीष की जमानत का विरोध कर रहे याचिकाकर्ताओं ने गवाहों को धमकाने तथा सबूतों से छेड़छाड़ की आशंका के भी आरोप लगाए थे हालांकि, राज्य सरकार का पक्ष रख रहे वकील महेश जेठमलानी ने पीठ के समक्ष दलील देते हुए कहा था कि मामले से संबंधित गवाहों को पूरी सुरक्षा प्रदान की जा रही है। किसी को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने शीर्ष अदालत को बताया था कि एसआईटी ने गवाहों पर खतरे की आशंका के कारण आशीष की जमानत के खिलाफ अपील दायर करने की सिफारिश की थी, लेकिन राज्य सरकार ने सभी गवाहों को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का दावा करते हुए एसआईटी के विचार से अपनी असहमति व्यक्त की थी।

जमानत का विरोध कर रहे कुछ याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे ने गवाहों को धमकी दिए जाने के मुद्दे को जोरशोर से पीठ के समक्ष उठाया था। उन्होंने कहा कि एक गवाह को भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश में सत्ता में लौटने का जिक्र करते हुए धमकी दी गई थी। श्री दवे ने पीठ के समक्ष उक्त गवाह की शिकायत पढ़ते हुए कहा था,"अब बीजेपी सत्ता में है। देखना तेरा क्या हाल करता हूं।" उन्होंने सवाल किया कि क्या इस तरह की धमकी गंभीर मामला नहीं है?

किसानों के परिजनों से कुछ दिन पहले अधिवक्ता सी एस पांडा और शिव कुमार त्रिपाठी ने भी जमानत के खिलाफ सर्वोच्च अदालत में विशेष अनुमति याचिका दायर की थी। इन वकीलों की याचिका पर ही शीर्ष न्यायालय ने मामले की जांच के लिए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति राकेश कुमार जैन के नेतृत्व में एसआईटी गठित की थी।
कथित रूप से कार से कुचलकर चारा किसानों की मृत्यु होने के बाद भड़की हिंसा में दो भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा एक अन्य कार चालक एवं एक पत्रकार की मृत्यु हो गई थी।

किसानों की ओर से दायर याचिका में आरोप लगाये गये हैं कि उत्तर प्रदेश में उसी पार्टी की सरकार है, जिस पार्टी की सरकार में आरोपी आशीष के पिता केंद्र में राज्य मंत्री हैं। शायद इसी वजह से प्रदेश सरकार ने जमानत के खिलाफ शीर्ष अदालत में याचिका दायर नहीं की थी।

केंद्रीय राज्य मंत्री के पुत्र आशीष की जमानत को चुनौती देने वाली याचिकाओं के जवाब में उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्चतम न्यायालय में हलफनामा दाखिल कर कहा था कि जमानत का प्रभावी ढंग से विरोध नहीं करने के उस पर लगाए गए आरोप "पूरी तरह से गलत एवं असत्य हैं।" सरकार ने कहा था कि उच्च न्यायालय द्वारा आशीष को जमानत देने के आदेश को चुनौती देने का निर्णय संबंधित अधिकारियों के समक्ष विचाराधीन है।
गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने के शीर्ष अदालत के आदेश पर सरकार ने कहा था कि उसने घटना से संबंधित 98 गवाहों को सुरक्षा प्रदान की जा रही है। सभी की सुरक्षा का जायजा नियमित रूप से लिया जाता है। टेलीफोन के माध्यम से पुलिस ने उनसे बातचीत की थी। गवाहों ने 20 मार्च को अपनी सुरक्षा पर संतोष व्यक्त किया था।

सबसे पुराना घड़ा, 2 हजार लीटर पानी का रिकॉर्ड

सबसे पुराना घड़ा, 2 हजार लीटर पानी का रिकॉर्ड   

संदीप मिश्र        

कन्नौज। क्या मिट्टी का घड़ा भी किसी टैंक के बराबर हो सकता है ? सुनकर हैरान न हों, यह सच है। दुनिया का सबसे बड़ा और पुराना घड़ा कन्नौज में रखा है। 'खुशबू' के लिए विख्यात इत्रनगरी के म्यूजियम में संरक्षित इस घड़े में दो हजार लीटर पानी आ सकता है। करीब दो हजार वर्ष पूर्व कुषाण वंश का यह घड़ा 40 साल पहले शहर के शेखपुरा मोहल्ले में खुदाई के दौरान मिला था। सम्राट हर्षवर्धन और राजा जयचंद का साम्राज्य रहे इस जिले का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है। यहां समय-समय पर हुई खुदाई के दौरान कई ऐसी नायाब चीजें निकली हैं। पहली से तीसरी सदी के बीच के कुषाण वंश के दौरान का सबसे बड़ा यह घड़ा उनमें से ही एक है। नव निर्मित म्यूजियम में कांच के घेरे में सहेजे गए इस प्राचीन धरोहर घड़े को देख लोग दांतों तले उंगली दबा लेते हैं।

करीब दो हजार साल पहले कनिष्क के शासन के समय छोटे-बड़े 40 से ज्यादा बर्तन ही नहीं उसके पहले और बाद के गुप्त काल के दौर में इस्तेमाल होने वाले मिट्टी के बर्तन भी यहां खुदाई के दौरान मिले हैं। यहां कुषाण वंश से भी पहले यानी 1500 ईसा पूर्व के बर्तनों के अवशेष मिले हैं। पुरातात्विक खोजों से पता चलता है कि कन्नौज में पेंटेड ग्रे वेयर और नॉर्दर्न ब्लैक पॉलिश्ड वेयर कल्चर था। जिससे जाहिर है, यहां 3500 साल पूर्व भी मानव सभ्यता मौजूद थी। इतिहास के जानकार एवं राजकीय म्यूजियम के अध्यक्ष दीपक कुमार बताते हैं कि अब तक कहीं भी इससे बड़े और पुराने घड़े होने का सुबूत नहीं मिलता है। काफी शोध के बाद ही इसकी उम्र का आंकलन हो सका था। यह करीब दो हजार साल पहले कुषाण वंश के दौरान 78 ई. से 230 ई. के बीच का है। तब गंगा शहर के करीब गुजरती थीं। तब इसी तरह के घड़ों में पानी सहेजने की परंपरा थी।
कन्नौज में पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय से पुरातत्व विभाग की खुदाई में कई नायाब चीजें सामने आई हैं। फिर चाहे टेराकोटा की मूर्तियां हों या एक हजार वर्ष से भी ज्यादा पुरानी मुद्राएं। भगवान शिव की कई अलग-अलग मुद्राओं की प्राचीन मूर्तियां भी यहां से निकलती रही हैं। यहां अलग-अलग सदी के शिलालेख, मूर्तियां, सिक्के, बर्तन, पत्थर भी निकलते रहे हैं। हिन्दु, जैन और बौद्ध धर्म से जुड़ी कई विरासत यहां सहेज कर रखी गई हैं। सभी की उम्र का आकलन कार्बन डेटिंग और थर्मोल्यूमिनिसेंस विधि से किया जा चुका है।

लाउडस्पीकर का उपयोग, दिशा-निर्देश तैयार करेंगे

लाउडस्पीकर का उपयोग, दिशा-निर्देश तैयार करेंगे


कविता गर्ग 


मुंबई। महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने सोमवार को यहां कहा कि राज्य के पुलिस महानिदेशक और मुंबई पुलिस आयुक्त लाउडस्पीकर के उपयोग पर दिशा-निर्देश तैयार करेंगे, जिन्हें एक-दो दिन में जारी कर दिया जाएगा। मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और भाजपा की मांग के बीच वलसे पाटिल का यह बयान आया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, राज्य के पुलिस महानिदेशक (रजनीश सेठ) और मुंबई के पुलिस आयुक्त (संजय पांडे) बैठक करके (लाउडस्पीकर के उपयोग को लेकर) राज्य के लिए दिशानिर्देश तैयार करेंगे। ये दिशा-निर्देश एक-दो दिन में जारी कर दिए जाएंगे। सभी को इनका पालन करना होगा। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने महाविकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार से तीन मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग की थी।

उन्होंने कहा था कि अन्य समुदायों के सदस्यों को न चाहते हुए भी तेज आवाज में अजान सुननी पड़ती है। ठाकरे ने तीन मई के बाद मस्जिदों के बाहर ऊंची आवाज में हनुमान चालीसा चलाने की धमकी दी थी। भाजपा ने राज ठाकरे की मांग का समर्थन किया है। वलसे पाटिल ने कहा कि गृह विभाग और पुलिस राज्य की मौजूदा स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा, अगर कोई व्यक्ति या संगठन सांप्रदायिक विभाजन पैदा करने और माहौल खराब करने की कोशिश करता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-192, (वर्ष-05)
2. मंगलवार, अप्रैल 19, 2022
3. शक-1984, वैशाख, कृष्ण-पक्ष, तिथि-तीज, विक्रमी सवंत-2078‌। 
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 24 डी.सै., अधिकतम-40+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9. पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

रविवार, 17 अप्रैल 2022

प्रदेशाध्यक्ष शर्मा के नेतृत्व में मीटिंग का आयोजन

प्रदेशाध्यक्ष शर्मा के नेतृत्व में मीटिंग का आयोजन   


संदीप मिश्र           

भोपुरा। रविवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष पं. सचिन शर्मा के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष अमित कसाना के निवास भोपुरा में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में यूनियन के पदाधिकारियों ने शिरकत की‌। मीटिंग को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पं सचिन शर्मा ने कहा कि लंबे समय से धरने के बाद किसान आंदोलन को लेकर सरकार ने वादा किया था, कि किसानों की सभी समस्याओं पर गौर की जाएगी। लेकिन, आंदोलन के खत्म होने के पश्चात अभी तक सरकार ने किसानों की मुख्य समस्याओं पर भी किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की है। इसी चीज को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ऋषि पाल अंबावता के आदेश अनुसार पर आने वाली 19 तारीख (अप्रैल) को प्रदेश के समस्त जिलों में जिला मुख्यालय पर सभी किसान इकट्ठा होकर जोरदार प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने सभा में आए हुए सभी किसानों को 19 तारीख को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए आह्वान किया। इस अवसर पर गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष अमित कसाना सभा को संबोधित करते हुए कहा आज की तारीख में पूरे देश का किसान जागृत हो चुका है और वह अपनी संगठित शक्ति को पहचान चुका है और वह तब तक अपना आंदोलन जारी रखेगा। जब तक उसकी सभी मांगे सरकार के द्वारा पूरी नहीं की जाती उन्होंने आए हुए।सभी किसानों को का आह्वान करते हुए कहा कि हमें अपनी पूरी शक्ति से प्रदर्शन को सफल बनाना है। सभा में आए हुए अनेक पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और किसानों को संगठित होकर अपने संवैधानिक अधिकारों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। आए हुए सभी किसान भाइयों ने प्रदर्शन को लेकर अपनी सहमति जताते हुए कहा कि हम प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सभी प्रयास करेंगे।

मीटिंग में किसानों के साथ सहमति बनाते हुए जिला अधिकारी के सम्मुख निम्न मांगों को रखा जाएगा। नंबर 1 सरकार के द्वारा एमएसपी की गारंटी दी जाए नंबर दो बढ़े हुए बिजली के बिल वापस लिए जाएं नंबर 3 किसानो के करजा माफ किए जाएं नंबर 4 किसानों के बच्चों को शिक्षा मुफ्त दी जाए। नंबर 5 गन्ने का बकाया भुगतान तत्काल किया जाए।नंबर 6 खाद पर सब्सिडी उन्हें बहाल की जाए। इस मौके पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण शर्मा, नीटू जिला उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र गौतम, जिला महासचिव सुभाष प्रजापति, जितेंद्र कसाना, महावीर कसाना, गजराज कसाना, महेश जाटव, अजय कुमार, करण कुमार, रवि कुमार, योगेंद्र चौधरी, यशपाल चौधरी, मदन चौधरी, जगबीर पहलवान मजदूर उपस्थित रहे।

विधायकों की पेंशन छोड़ने के बयान पर कसा तंज

विधायकों की पेंशन छोड़ने के बयान पर कसा तंज     

राणा ओबरॉय          
करनाल‌। हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा ने ऐलनाबाद से इनेलो विधायक अभय चौटाला के विधायकों की पेंशन छोड़ने के बयान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि ये तो अपने-अपने नंबर बनाने की बात है। ट्रेंड सा चला हुआ है। इससे पहले चौटाला यहीं पर थे। शैलजा रविवार को करनाल में पूर्व हल्का अध्यक्ष ओमप्रकाश सलूजा को पार्टी में जॉइन करवाने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि सलूजा कांग्रेस के परिवार में जुड़े हैं। पार्टी में आस्थाएं इनकी बहुत समय से थी। कई बार हालात ऐसे बन जाते हैं। उन्होंने कहा मै कांग्रेस में इनका बहुत स्वागत करती हूं। उन्होंने कहा इनके साथ जुड़े हुए बहुत लोग हैं, जो साथ में हैं उन सभी का भी कांग्रेस में स्वागत करती हूँ। 
पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष बदलने की चर्चाएं पर उन्होंने कहा इस तरह की चीजें चलती है। समय पर सब क्लीयर हो जाएगा। मैं चाहूंगी कि कुछ भी हो पर कांग्रेस पार्टी का भला होना चाहिए। हमारा नेतृत्व सोनिया और राहुल मजबूत होने चाहिए। आप पार्टी के बारे में पूछने पर कहा बहुत लोगों की अंदर में महत्त्वकांक्षा होती है। जो टिकट की प्रॉमिस में उस पार्टी में जा रहे हैं। पड़ोस के चुनाव में अचानक ऐसा हुआ। उन्होंने कहा अभी हरियाणा में 2 साल का समय है। काफी परिवर्तन होंगे। हरियाणा में कांग्रेस का संगठन खड़ा न होने पर सैलजा ने कहा यह वर्कर का दर्द है और सच्चाई भी है। एक ओहदा वर्कर की पहचान होती है। अब भी वर्कर काम कर रहे हैं। फिर भी पार्टी में यह एक कमी है। जो मुझे भी महसूस होती है। महंगाई के सवाल पर शैलजा ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा अब भाजपा चुप क्यो है। उन्होंने कहा महंगाई पर कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने वाले भाजपाई कहां गए। 
सब चुप हैं। करनाल सीएम सिटी है। हर व्यक्ति पर महंगाई की मार पड़ रही है। किसान परेशान है। युवा बेरोजगार है। करनाल में जितना भ्रष्टाचार है। इस पर क्या सीएम आंख मूंदे बैठे हैं। उन्होंने कहा छोटी मछलियों को पकड़ने से कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा यहां पर तो आम आदमी के लिए कुछ नही हो रहा है।

आईपीएल: पंजाब किंग्स ने बदला अपना कप्तान

आईपीएल: पंजाब किंग्स ने बदला अपना कप्तान     


मोमीन मलिक               

आईपीएल 2022 का 28वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में पंजाब किंग्स ने एक बड़ा बदलाव किया है। टीम की प्लेइंग एक्सआई में तो हमेशा बदलाव देखने को मिलते ही हैं। लेकिन, इस मैच में पंजाब किंग्स को अपना कप्तान भी बदलना पड़ा है।सीजन 15 में पंजाब की कप्तानी मयंक अग्रवाल संभाल रहे थे, मगर हैदराबाद के खिलाफ टीम की कमान मयंक की जगह एक दिग्गज बल्लेबाज को दी गई है।

पंजाब की टीम ने बदला कप्तान...

इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। लेकिन टॉस के वक्त पंजाब की तरफ से शिखर धवन मैदान पर आए। दरअसल, मयंक अग्रवाल चोट की वजह से बाहर हैं और शिखर धवन उनकी जगह पंजाब की कप्तानी कर रहे हैं। मयंक की जगह टीम में प्रभसिमरन सिंह को शामिल किया गया है। बतौर कप्तान मयंक ने इस सीजन में अभी तक 5 में से 3 मुकाबले जीते हैं और 2 मैचों में हार का सामना किया है‌। टॉस के समय धवन ने कहा,’ शनिवार को ट्रेनिंग के दौरान मयंक के पंजे में चोट लग गई थी, लेकिन अगले मैच तक वे फिट हो जाएंगे।

पंजाब के पास टॉप 2 में पहुंचने का मौका...

पंजाब किंग्स ने इस सीजन में अभी तक काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। अगर पंजाब इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हरा देती है तो टीम टॉप-3 टीमों में जगह बनाने में कामयाब हो जाएगी और मुकाबला बड़े मार्जिन से जीत जाती है तो दूसरे नंबर पर भी पहुंच सकती है।

उद्घाटन: 23 अप्रैल तक लगेंगे 'मेगा मेला स्वास्थ्य कैंप'

उद्घाटन: 23 अप्रैल तक लगेंगे 'मेगा मेला स्वास्थ्य कैंप'   

संदीप मिश्र/सत्येंद्र पंवार      

लखनऊ। मेरठ सहित पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 18 अप्रैल से लेकर 23 अप्रैल तक मेगा मेला स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएंगे। जिसमें कोई भी अपने स्वास्थ्य की जांच करवा सकता है। ये मेगा कैंप प्रदेश के सभी ब्लाकों में लगाए जाएंगे। मेरठ के करीब 12 ब्लाकों में ये स्वास्थ्य कैंप लगेंगे। रविवार को मेरठ में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाक्टर मनसुख मंडाविया ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में स्थापित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का उद्धाटन किया।

इस दौरान सेंटर में आयोजित योगा कार्यक्रम में भी उन्होंने भाग लिया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा का निरीक्षण कर वहां मरीजों से मिल रही सुविधाओं के बारे में भी बात की। उन्होंने मरीजों से उनका कुशल क्षेम जाना व उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 117000 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर संचालित हैं। उन्होंने बताया कि 18 से 23 अप्रैल तक ब्लॉक स्तरीय मेले आयोजित किए जा रहे हैं। आमजन इन दिनों का लाभ लेकर स्वास्थ्य लाभ ले।

अगर किसी को कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है तो वह इस कैंप का लाभ जरूर उठाएं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ मेरठ हापुड से सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी थे। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार का उदेश्य देश की हर जनता के पास तक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सुलभ चिकित्सा ​सुविधा तभी उपलब्ध हो सकती है। जबकि इसके लिए उनके पास ही स्वास्थ्य केंद्र हो। इसी को ध्यान में रखते हुए हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर स्थापित किए गए हैं। जिससे कि लोगों को स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सके।

पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट अपडेट किए: कंपनी

पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट अपडेट किए: कंपनी   

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट अपडेट कर दिए हैं। राष्ट्रीय बाजार में (रविवार), 17 अप्रैल 2022 को लगातार 11वें दिन पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया हैै। भारतीय तेल कंपनियों ने बीते 11 दिन से पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर रखे हैं। ऐसे में वाहन ईंधन (Fuel Price) पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार से परेशान लोगों को अब कीमतें स्थिर रहने से मामूली राहत मिली है। हालांकि, पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर है। बता दें कि 22 मार्च से 6 अप्रैल तक वाहन ईंधन पेट्रोल और डीजल 10 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हुआ है‌‌। जबकि 6 अप्रैल से लगातार दाम स्थिर हैं।

मध्य प्रदेश के बालाघाट में 120 रुपये के पार पेट्रोल...
मध्य प्रदेश के इंदौर में पेट्रोल 118.26 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 101.29 रुपये प्रति लीटर है। बालाघाट में सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल बिक रहा है। बालाघाट में पेट्रोल 120.48 रुपये जबकि डीजल 103.32 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। इसके अलावा एमपी की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 118.07 रुपये जबकि डीजल 101.09 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में 17 अप्रैल 2022 को पेट्रोल (Petrol) 105.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल (Diesel) 96.67 रुपये प्रति लीटर पर टिका है‌। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 120.51 रुपये लीटर और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

'ईस्टर' पर्व के अवसर पर बधाई व शुभकामनाएं दीं

'ईस्टर' पर्व के अवसर पर बधाई व शुभकामनाएं दीं


अकांशु उपाध्याय/सुनील श्रीवास्तव      


नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। भारत समेत दुनियाभर में रविवार को ईस्टर का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर सुबह से ही दुनियाभर के चर्चों में लोग खास प्रार्थना सभा आयोजित कर रहे हैं। और एक दूसरे को बधाई भी दे रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई लोगों ने देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्विटर पर सभी को ईस्टर की बधाई दी। उन्होंने इस त्योहार को जश्न मनाने का अवसर और क्षमा, बलिदान और प्रेम के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करने वाला बताया।


वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि हैप्पी ईस्टर! हम यीशु मसीह के विचारों और आदर्शों और सामाजिक न्याय के साथ-साथ करुणा को याद करते हैं। हमारे समाज में खुशी और भाईचारे की भावना बढ़े।


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ईस्टर के पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि प्रभु यीशु मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव, प्रेम और करुणा की भावना को आगे बढ़ाए


रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ईस्टर के अवसर पर बधाई देते हुए लिखा कि हमारे चारों ओर शांति और सद्भाव बना रहे।


आपको ईसाई मान्यताओं के अनुसार प्रभु यीशु भगवान के पुत्र थे और वे लोगों को एक-दूसरे से प्रेम करने और आपस में समरसता रखने की शिक्षा देते थे। कुछ लोग जो उनकी इन बातों के विरुद्ध थे, उन्होंने गुड फ्राइडे पर यीशु को यातनाएं देते हुए सूली पर चढ़ा दिया गया था। इसके बाद संडे को प्रभु यीशु पुन: जीवित हो गए थे। यीशु के दोबारा जीवित होने की खुशी में ईसाई समुदाय के लोग इस दिन को खुशियों के तौर पर मनाते हैं। इसे ईस्टर पर्व कहा जाता है।

ईसाई मान्यताओं के अनुसार यीशु भगवान के पुत्र थे और इसलिए फांसी लगने के 3 दिन बाद वे पुन: एक बार जीवित हो गए। जिस दिन उन्हें फांसी दी गई, उसे गुड फ्राइडे और जिस दिन वे पुनर्जीवित हुए उसे ईस्टर कहा जाता है। ईस्टर पर दोबारा जीवित होने के बाद यीशु ने 40 दिनों तक अपने शिष्यों को सत्य के रास्ते पर चलने का संदेश दिया था। 

लाउडस्पीकर: 5 जून को अयोध्या जाएंगे ठाकरे

लाउडस्पीकर: 5 जून को अयोध्या जाएंगे ठाकरे   

कविता गर्ग            
मुंबई। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे 5 जून को अयोध्या जाएंगे। साथ ही उन्होंने अपनी अगली जनसभा 1 मई को औरंगाबाद में करने का ऐलान किया है। ठाकरे ने कहा कि हम महाराष्ट्र में दंगे नहीं चाहते। नमाज अदा करने का किसी ने विरोध नहीं किया, लेकिन अगर आप इसे (मुसलमान) लाउडस्पीकर पर करेंगे तो हम भी लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करेंगे। राज ठाकरे ने कहा कि मुसलमानों को समझना चाहिए कि धर्म कानून से बड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि 3 मई के बाद, मैं देखूंगा कि क्या करना है। दिल्ली के जहांगीरपुरी की हिंसा पर ठाकरे ने कहा, “मुझे लगता है कि इस तरह की बातों का ऐसे ही जवाब दिया जाना चाहिए, नहीं तो वो लोग नहीं समझेंगे।
राज ठाकरे ने देश के तमाम हिंदू हिंदुओं से अपील की है कि वे तैयार रहें। अगर 3 मई तक मुस्लिम समाज के लोग मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाते हैं तो हम भी उन्हें लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा लगाएंगे। उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर की वजह से सिर्फ हिंदुओं को ही तकलीफ नहीं हो रही है। बल्कि इसके शिकार मुस्लिम समाज के लोग भी हो रहे हैं।
वहीं, शिवसेना नेता व मंत्री आदित्य ठाकरे बीजेपी को हिंदुत्व के मुद्दे पर उसी के गढ़ में जाकर जवाब देने की तैयारी में हैं। आदित्य ने शनिवार को ऐलान किया कि वह जल्द ही अयोध्या जाएंगे। वो मई महीने की शुरुआत में अयोध्या जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या दौरे को लेकर उनकी सांसद संजय राउत से बातचीत हुई है। अयोध्या दौरे को लेकर जल्द ही कार्यक्रम की घोषणा होगी।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-211, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. रविवार, मई 19, 2024 3. शक-1945, बैशाख, शुक्ल-पक्ष, तिथि-एकादशी,...