बुधवार, 13 अप्रैल 2022

'आदिपुरष' में काम के लिए उत्साहित है अभिनेत्री

'आदिपुरष' में काम के लिए उत्साहित है अभिनेत्री    

कविता गर्ग     
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान फिल्म आदिपुरष में काम करने को लेकर उत्साहित है।
बॉलीवुड निर्देशक ओम राउत इन दिनों फिल्म आदिपुरूष बना रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान और कृति सैनन की अहम भूमिका है। इस माइथोलॉजिक फिल्म में सोनल चौहान की भी इंट्री हो गयी है। यह फिल्म एक बार फिर रामायणा की कहानी को लोगों के समक्ष पेश करेगा।
सोनल चौहान ने कहा, "में बेहद उत्साहित हूं कि मैं फिल्म आदिपुरूष का हिस्सा हूं। मैंने अब तक जितनी भी फिल्में की हैं यह फिल्म उससे बहुत ही अलग है। मुझे पूरा विश्वास है कि दर्शक इस मैग्नम ओपस अदिपुरुष को जरूर एंजॉय करेंगे।
गौरतलब है कि ओम राऊत द्वारा निर्देशित आदिपुरूष हिंदी और तेलुगु में रिलीज की जाएगी।

जूनियर इंस्ट्रक्टर रिक्रूटमेंट के पदों पर वैकेंसी

जूनियर इंस्ट्रक्टर रिक्रूटमेंट के पदों पर वैकेंसी  

नरेश राघानी           

जयपुर। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने जूनियर इंस्ट्रक्टर रिक्रूटमेंट (RSMSSB, Junior Instructor Recruitment 2022) के पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। वो उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करने के योग्य हों, वो बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर सकते हैं।

बता दें इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 43 पद भरे जाएंगे। विस्तार से जानने और अप्लाई करने के लिए आरएसएमएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं आरएसएमएसएसबी के इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू हो गई है और इनके लिए अप्लाई करने की अंतिम तारीख 27 अप्रैल 2022 है। आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे। जिसके लिए इस वेबसाइट पर जाना होगा।

बता दें राजस्थान के इन जूनियर इंस्ट्रक्टर पदों के लिए वो कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं जिन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री या मैथ्स से 12वीं पास की हो। साथ ही उनके पास स्टेट बोर्ड के मान्यता प्राप्त तकनीकी संस्थान से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हो। इसके अलावा दो साल का वर्क एक्सपीरियंस भी जरूरी है। वहीं इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है। आरक्षित श्रेणी को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आरएसएमएसएसबी के इन पदों पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होगा। परीक्षा की तारीखें कुछ समय में घोषित की जाएंगी। वहीं आवेदन शुल्क की बात करें तो  इन पदों के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार है। जनरल कैटेगरी, बीसी और ईबीसी के लिए शुल्क 450 रुपए है। जबकि एससी एससटी श्रेणी के लिए शुल्क 250 रुपए तय किया गया है।

बढ़ोतरी: 58910.74 अंकों पर खुला सेंसेक्स

बढ़ोतरी: 58910.74 अंकों पर खुला सेंसेक्स 

कविता गर्ग           

मुंबई। दबाव में चल रहे शेयर बाजार ने बुधवार को तेजी के साथ दिन की शुरुआत की। बीएसई का सेंसेक्स, जहां 334.37 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 58910.74 अंकों पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने 69.6 अंकों की बढ़त के साथ 17,599.90 अंकों पर दस्तक दी। हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में बढ़त दिखाई दी। बीएसई का मिडकैप 102.3 अंक बढ़कर 25,140.01 अंक पर और स्मॉलकैप 175.77 अंकों की बढ़त के साथ 29,617.44 अंक पर खुला। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को 388.20 अंक लुढ़ककर 58576.37 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 144.65 अंक का गोता लगाकर 17530.30 अंक पर आ गया था।

दिग्गज कंपनियों को तरह बीते दिन बीएसई की छोटी और मझौली कंपनियों में भी बिकवाली हावी रही। मिडकैप 1.45 प्रतिशत गिरकर 25,037.71 अंक और स्मॉलकैप 1.47 प्रतिशत की गिरावट लेकर 29,441.67 अंक पर रहा था।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-187, (वर्ष-05)
2. बृहस्पतिवार, अप्रैल 14, 2022
3. शक-1984, चैत्र, शुक्ल-पक्ष, तिथि-त्रयोदशी, विक्रमी सवंत-2078। 
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 26 डी.सै., अधिकतम-39+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 12 अप्रैल 2022

भाजपा की मनमानी और धांधली की सभी हदें पार

भाजपा की मनमानी और धांधली की सभी हदें पार     

संदीप मिश्र              

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा की मनमानी और धांधली की सभी हदें पार हो गई। भाजपा ने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया हैै। उसके लिए भाजपा को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा। अखिलेश यादव ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि दूसरों को जातिवादी बताने वाली भाजपा की ये सच्चाई है कि एमएलसी चुनाव की 36 सीटों में से कुल 18 पर मुख्यमंत्री के स्वजातीय जीते हैं। एस.सी-एस.टी, ओबीसी को दरकिनार कर ये कैसा, 'सबका साथ, सबका विकास'। सामाजिक न्याय को लोकतंत्र के जरिए मजबूत करने की लड़ाई समाजवादी लड़ते रहेंगे।

उन्होने कहा कि भाजपा को संविधान, लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की प्रक्रिया में जरा भी विश्वास नहीं है। वह धन-बल और छल से येन-केन-प्रकारेण सत्ता में बने रहने के लिए संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने के साथ ही लोकतंत्र की सभी मर्यादाओं को भी तार-तार करने में लगी है। पंचायत चुनावों के बाद, आम विधान सभा चुनाव 2022 और अब स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव में भाजपा ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं को कुचलने का ही काम किया है।

समाजवादी पार्टी ने पहले ही भाजपा की साजिशों के बारे में मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर सचेत कर दिया था कि भाजपा एमएलसी चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। यह लोकतंत्र और संविधान दोनो का संक्रमण काल है।

परिवहन राज्यमंत्री ने बसों का औचक निरीक्षण किया

परिवहन राज्यमंत्री ने बसों का औचक निरीक्षण किया 

संदीप मिश्र               
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने मंगलवार को प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर चलने वाली रोडवेज की बसों का औचक निरीक्षण किया एवं यात्रा कर रहे यात्रियों से परिवहन विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री की मंशा है कि प्रदेश की जनता को एक बेहतर परिवहन सुविधा दी जाये।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने निरीक्षण के दौरान बिना वर्दी पाये गये ड्राइवर एवं कंडक्टर के इस आचरण पर उनको कड़ी फटकार लगायी एवं आगे से ऐसा पाये जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। 
मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार यात्रियों को आरामदायक, सुखद यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रियों को यात्रा के दौरान बस में या बस स्टैण्डों पर बस का इन्तजार करते समय किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाये, इसमें लापरवाही पाये जाने पर सम्बंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

यूपी की तरफ से 2 स्वर्ण व 7 कांस्य पदक हासिल

यूपी की तरफ से 2 स्वर्ण व 7 कांस्य पदक हासिल   

राणा ओबरॉय            
चंडीगढ़/जौनपुर। महावीर कम्युनिटी सेन्टर इनडोर स्टेडियम फरीदाबाद, हरियाणा में आयोजित ओपेन नेशनल ताइक्वाण्डो चैम्पियनशिप में जौनपुर ताइक्वाण्डो एसोसिएशन की टीम ने शानदान प्रदर्शन करते हुए यूपी की तरफ से 2 स्वर्ण व 7 कांस्य पदक हासिल किए। 
फर्स्ट नेशनल ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता में जनपद के 13 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी व प्रशिक्षक संजीव कुमार ने बताया कि यूनियर 46-51 भारवर्ग में निशांत गुप्ता व 60-65 भारवर्ग में समृद्धि साहू ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

स्कूल चलो अभियान, जागरूकता रैली निकाली

स्कूल चलो अभियान, जागरूकता रैली निकाली       

संदीप मिश्र               
जौनपुर। स्कूल चलो अभियान के तहत श्री कृष्ण पब्लिक इण्टर कॉलेज के प्रबंधक व डॉ. सत्यजीत प्रजापति ने छात्रों को लेकर अध्यापकों के साथ जागरूकता रैली निकाली। जिसके माध्यम से क्षेत्र के अभिभावकों को जागरूक किया गया कि वे अपने बच्चों को विद्यालय भेजें।
रैली के समापन होने के बाद विद्यालय प्रबंधक राम लखन प्रजापति ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी का शिक्षक होने के नाते सबसे पहला दायित्व यही बनता है कि जो भी बालक या बालिका पढ़ने की उम्र में आ चुके हैं, वे आपके सम्पर्क में हैं या नहीं। यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप उनको दृष्टिगत कर विद्यालय में जाने के लिये प्रेरित करें। शिक्षा जरूरी है। सबको शिक्षा का अधिकार है। कार्यक्रम समापन के पश्चात् बच्चों में मिष्ठान का वितरण किया गया। साथ ही उनको शिक्षा के प्रति अपनी लगन और निष्ठा को बढ़ाने के लिये प्रेरित किया गया।
पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

दुनिया को भारत के खाद्य भंडार की आपूर्ति, पेशकश

दुनिया को भारत के खाद्य भंडार की आपूर्ति, पेशकश   

सुनील श्रीवास्तव                
नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ हुई अपनी बातचीत के दौरान विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) की अनुमति मिलने पर दुनिया को भारत के खाद्य भंडार की आपूर्ति करने की पेशकश की है। पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के अदलज में श्री अन्नपूर्णा धाम ट्रस्ट के छात्रावास और शिक्षा परिसर के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ये बड़ी बात कही। 
प्रधानमंत्री ने रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि इस जंग के कारण दुनिया के विभिन्न हिस्सों में खाद्य भंडार घट रहा है। आज दुनिया एक अनिश्चित स्थिति का सामना कर रही है, क्योंकि किसी को वह नहीं मिल रहा है जो उसे चाहिए। पेट्रोल, तेल और उर्वरक की उपलब्धता घट रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया अब एक नई और सबसे बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। वो यह है कि दुनिया का अन्न भंडार खाली हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जब में मैं अमेरिकी राष्ट्रपति से बात कर रहा था और उन्होंने इस मुद्दे को उठाया, तो मैंने सुझाव दिया कि अगर विश्व व्यापार संगठन अनुमति देता है, तो भारत कल से दुनिया को खाद्य भंडार की आपूर्ति करने के लिए तैयार है। 
मोदी ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के प्रभाव से हर देश अपना खाद्य भंडार सुरक्षित रखने की जद्दोजहद कर रहा है, लेकिन हमारे पास अपने लोगों के लिए पहले से ही पर्याप्त भोजन मौजूद है। प्रधानमंत्री ने देश के किसानों की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे किसानों ने दुनिया को खिलाने की व्यवस्था भी कर ली है। हालांकि, हमें दुनिया के कानूनों के अनुसार काम करना है, इसलिए मुझे इस बात का पता नहीं है कि विश्व व्यापार संगठन कब अनुमति देगा और हम दुनिया को कब से भोजन की आपूर्ति कर सकते हैं।

अध्याय: डोर्नियर-228 विमान का सफल संचालन

अध्याय: डोर्नियर-228 विमान का सफल संचालन   

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। भारतीय हवाई यात्रा के क्षेत्र में मंगलवार को एक नया अध्याय लिखा गया। जब पहली बार भारत में निर्मित वाणिज्यिक विमान डोर्नियर-228 ने असम के डिब्रूगढ़ से अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट तक अपनी पहली उड़ान भरी। एलायंस एयर ने मंगलवार को पहले मेड इन इंडिया डोर्नियर 228 यात्री विमान का सफल संचालन किया। जिसे केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हरी झंडी दिखाई। 
पहले मेड इन इंडिया व्यावसायिक विमान के पहले सफल उड़ान में केंद्रीय उड्डयन मंत्री स्वयं और देश के कानून मंत्री किरण रिजुजू उपस्थित थे जिसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर के दी।
दिन और रात के संचालन में सक्षम एसी केबिन के साथ 17-सीटर गैर-दबाव वाले डोर्नियर 228 एक हल्का परिवहन विमान है। जो उत्तर पूर्वी राज्यों में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और बेहतर कनेक्टिविटी की सुविधा प्रदान करेगा। इसके साथ ही आज असम के लीलाबाड़ी में पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए पहले एफटीओ (उड़ान प्रशिक्षण संगठन) का उद्घाटन भी किया गया।

13 अप्रैल से प्रारंभ होगा 'रमजान' का दूसरा अशरा

13 अप्रैल से प्रारंभ होगा 'रमजान' का दूसरा अशरा

संदीप मिश्र          

बरेली। रमजान के महीने को 10-10 दिन के तीन अशरों में बांटा गया है। पहले 10 दिन के रोजे को रहमत का अशरा कहा जाता है। मंगलवार को 10 रोजे पूरे होने पर पहला अशरा हो गया। उसके बाद बुधवार (13 अप्रैल) से रमजान का दूसरा अशरा शुरू होगा। दूसरा अशरा रमजान के बीसवें रोजे के सूरज डूबने तक रहेगा। वहीं, दूसरे अशरे में रोजदार रोजा रखने के बाद अल्लाह से मगफिरत की दुआ करेंगे। रमजान का पूरा महीना रहमतों और बरकतों वाला है। मुफ्ती सलीम नूरी ने बताया कि पहला अशरा खुदा की रहमत वाला है, जिसमें खुदा की रहमत नाजिल होती है। 

अल्लाह अपनी रहमत से गुनाहगारों को मगफिरत दिलाते हैं। मंगलवार को दस रोजे पूरे होने पर रमजान का पहला अशरा पूरा हो गया। बुधवार से रमजान का दूसरा अशरा यानी मगफिरत का अशरा शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि वैसे तो रमजान का हर अशरा फजीलत भरा है, मगर अंतिम अशरा जहन्नुम से आजादी के लिए खास होता है।

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...