मंगलवार, 12 अप्रैल 2022

परिवहन राज्यमंत्री ने बसों का औचक निरीक्षण किया

परिवहन राज्यमंत्री ने बसों का औचक निरीक्षण किया 

संदीप मिश्र               
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने मंगलवार को प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर चलने वाली रोडवेज की बसों का औचक निरीक्षण किया एवं यात्रा कर रहे यात्रियों से परिवहन विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री की मंशा है कि प्रदेश की जनता को एक बेहतर परिवहन सुविधा दी जाये।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने निरीक्षण के दौरान बिना वर्दी पाये गये ड्राइवर एवं कंडक्टर के इस आचरण पर उनको कड़ी फटकार लगायी एवं आगे से ऐसा पाये जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। 
मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार यात्रियों को आरामदायक, सुखद यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रियों को यात्रा के दौरान बस में या बस स्टैण्डों पर बस का इन्तजार करते समय किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाये, इसमें लापरवाही पाये जाने पर सम्बंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण  1. अंक-161, (वर्ष-11) पंजीकरण:- UPHIN/2014/57254 2. शनिवार, मार्च 30, 2024 3. शक-1945, पौष, कृष्ण-पक्ष, तिथि-षष्ठी,...