मंगलवार, 12 अप्रैल 2022

पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपरिवर्तित, बदलाव नहीं

पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपरिवर्तित, बदलाव नहीं   

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बड़ी बढ़ोतरी करने के बाद पिछले छ: दिन से इनमें कोई बदलाव नहीं किया है‌। जिसके कारण मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपरिवर्तित रहीं।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 104.77 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर हैं।
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 110.85 रुपये और डीजल की कीमत 100.94 रुपये पर बरकरार है। 
कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश।115.12 और 99.83 रुपये है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उफान पर पहुंची कच्चे तेल की कीमतें 100 डालर प्रति बैरल के आसपास चल रही हैं। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 1.86 प्रतिशत चढ़कर 100.31 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 2.02 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 96.19 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिनों की स्थिरता के बाद गत 22 मार्च से बढ़नी शुरू हुई हैं। कंपनियों ने पिछले 21 दिन में 14 बार पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि की है। तब से अब तक इनके दामों में करीब 10 रुपये प्रति लीटर की तेजी आयी हैं।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार लगातार छठा दिन है, जब कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले एक अप्रैल को कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

मुंबई: 15 को रिलीज होगी फिल्म 'बच्चन पांडेय'

मुंबई: 15 को रिलीज होगी फिल्म 'बच्चन पांडेय'  

कविता गर्ग         

मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे ओटीटी प्लेटफार्म पर 15 अप्रैल को रिलीज होगी। अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' इस वर्ष होली के अवसर पर रिलीज हुयी थी। अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। प्राइम वीडियो ने फिल्म बच्चन पांडे के विशेष स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की है। फरहाद सामजी निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कृति सैनन, जैकलीन फर्नांडीस, अरशद वारसी की भी अहम भूमिका है।

बच्चन पांडे 15 अप्रैल 2022 को ओटीटी प्लेटफार्म पर स्ट्रीम होगी। अक्षय कुमार ने कहा, "बच्चन पांडे एक आउट-एंड-आउट कॉमेडी-एंटरटेनर हैं। मैं इस फिल्म को उन दर्शकों के सामने लाने के लिए काफी उत्साहित हूं, जो मनोरंजन की खुराक से चूक गए हैं। एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म का दर्शक 15 अप्रैल से अपने लिविंग रूम में आराम से आनंद ले सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि आपको फिल्म देखने में उतना ही मजा आएगा, जितना हमें इसे फिल्माने में आया है।

महानायक को ध्यान में रखकर 'रनवे 34' बनाईं

महानायक को ध्यान में रखकर 'रनवे 34' बनाईं  

कविता गर्ग        

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन का कहना है। उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन को ध्यान में रखकर फिल्म 'रनवे 34' बनाईं है। अजय देवगन ने बताया है कि वह पहले फिल्म रनवे 34 में निर्देशक के रूप में आए और फिर उन्होंने इसमें अभिनय करने का फैसला लिया। अजय देवगन ने कहा, " फिल्म रनवे 34 में यदि अमिताभ बच्चन नहीं होते तो शायद मैं यह फिल्म नहीं बनाता। फिल्म में अमिताभ के किरदार के बारे में मैंने सोचा था कि इसे और कोई नहीं कर सकता, क्योंकि इसमें दो लोगों की कांटे की टक्कर है। यह जो टक्कर है, वो बहुत सॉलिड होनी चाहिए। उसके लिए अमित जी ही चाहिए थे। मैंने जब अमित जी से बात की, तब उन्होंने फिल्म करने के लिए हां कह दिया। यदिअमित जी नहीं होते, तब शायद मैं इस फिल्म को नहीं बना पाता।

गौरतलब है कि फिल्म 'रनवे 34' में अजय देवगन, अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म में अजय एक कॉमर्शियल पायलट के रोल में हैं और वह 35 हजार फीट की ऊंचाई में खराब मौसम के बीच फ्लाइट के पैसेंजर्स की जान बचा रहे होते हैं। रकुल प्रीत सिंह एक महिला पायलट के रोल में हैं। वहीं अमिताभ बच्चन एक सीनियर ऑफिसर के रोल में हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होगी।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 796 नए मामलेें

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 796 नए मामलेें 


अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 796 नए मामलें सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,30,36,928 हो गई‌। जबकि देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 10,889 रह गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। मंत्रालय के सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, 19 और लोगों की संक्रमण से मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,21,710 हो गई।

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 10,889 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 169 की कमी दर्ज की गई।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे। 

रक्षामंत्री राजनाथ ने पीएम को मुबारकबाद दीं

रक्षामंत्री राजनाथ ने पीएम को मुबारकबाद दीं 

अखिलेश पांडेय       

नई दिल्ली/इस्लामाबाद। भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ को पद संभालने पर मुबारकबाद दीं है। साथ ही उन्होंने एक सलाह भी दी है। एएनआई से बातचीत में राजनाथ सिंह, "मैं सिर्फ़ ये कहना चाहता हूँ कि वे आतंकवाद पर लगाम कसें, उन्हें शुभकामनाएं।

राजनाथ सिंह विदेश मंत्री जयशंकर के साथ अमेरिका के दौरे पर हैं। जहां वो भारत और अमेरिका के बीच 'टू प्लस टू' वार्ताओं में हिस्सा ले रहे हैं।

$51 बिलियन का कर्जा नहीं चुका पाएगा श्रीलंका

$51 बिलियन का कर्जा नहीं चुका पाएगा श्रीलंका 

अखिलेश पांडेय           

कोलंबो। संकटग्रस्त श्रीलंका ने मंगलवार को घोषणा की है कि वो 51 बिलियन डॉलर का विदेशी कर्जा नहीं चुका पाएगा। श्रीलंका को इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड से बेलआउट पैकेज मिलने की उम्मीद है। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि दक्षिण एशियाई देश श्रीलंका को कर्जा देने वाले और विदेशी सरकारें मंगलवार दोपहार से कर्जे की कोई भी ब्याज लगा सकते हैं या फिर श्रीलंकाई रुपए में अपना कर्जा वापस ले सकते हैं।

श्रीलंका के आर्थिक हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। देश पर गहराए आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने राष्‍ट्र को संबोधित करते हुए कहा था कि कोविड लॉकडाउन ने देश की इकोनॉमी को और खराब करने का काम किया है। इसके कारण फॉरेन रिजर्व की कमी का सामना करना पड़ रहा है। अपने संबोधन के दौरान महिंदा राजपक्षे ने उन पहलुओं पर प्रकाश डाला जिनके कारण देश की अर्थव्‍यवस्‍था बुरी तरह से चरमरा गई। इस दौरान प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने सरकार विरोधी प्रदर्शन बंद करने का अनुरोध देश की जनता से किया। उन्‍होंने कहा कि सड़क पर बिताया गया हर मिनट देश को डॉलर की आवक से वंचित कर रहा है। उन्‍होंने कहा कि आर्थिक संकट से उबरने के लिए सरकार 24 घंटे काम कर रही है।

श्रीलंका भोजन और ईंधन की कमी के साथ एक गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है जिससे देशभर में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो रहे हैं। जबकि COVID-19 महामारी ने पहले ही काम-धंधा चौपट कर दिया है। नतीजतन श्रीलंका को विदेशी मुद्रा की कमी का भी सामना करना पड़ रहा है, जिसने संयोगवश, खाद्य और ईंधन आयात करने की उसकी क्षमता को प्रभावित किया है, जिससे देश में लंबे वक्त तक बिजली कटौती हुई है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-186, (वर्ष-05)
2. बुधवार, अप्रैल 13, 2022
3. शक-1984, चैत्र, शुक्ल-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत-2078।            
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 27 डी.सै., अधिकतम-42+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

सोमवार, 11 अप्रैल 2022

पानी के लिए कड़ा संघर्ष करते हैं पक्षी, व्यवस्था

पानी के लिए कड़ा संघर्ष करते हैं पक्षी, व्यवस्था  

सरस्वती उपाध्याय         
भीषण गर्मी में आसमान से आग बरस रही है। गर्मी में मानव हो या फिर पशु-पक्षी सभी को ठंडे जल की तलाश रहती है। लोगों के लिए तो जगह-जगह प्याऊ व नल के साथ ही पानी की उचित व्यवस्था मिल ही जाती है। लेकिन, पक्षियों को पानी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में लोगों की जिम्मेदारी है कि वे पक्षियों के लिए दाना व पानी की उचित व्यवस्था करें‌। ताकि, खुले आसमान और धूप में विचरण करने वाले पंछियों को राहत मिल सके।
गर्मी में पानी को अमृत के समान माना जाता है, मनुष्य को प्यास लगती है तो वह कहीं भी मांग कर पी लेता है, लेकिन मूक पशु पक्षियों को प्यास में तड़पना पड़ता है, हालांकि जब वे प्यासे होते हैं तो घरों के सामने दरवाजे पर आकर खड़े हो जाते हैं। कुछ लोग पानी पिला देते हैं तो कुछ लोग भगा भी देते है। इस गर्मी में पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए लोगों को प्रयास करना चाहिए।
गर्मियों में कई परिंदों व पशुओं की मौत पानी की कमी के कारण हो जाती है। लोगों का थोड़ा सा प्रयास घरों के आस पास उड़ने वाले परिंदों की प्यास बुझाकर उनकी जिंदगी बचा सकता है। सुबह आंखें खुलने के साथ ही घरों के पक्षियों की चहक मन को मोह लेती है। गर्मियों में घरों के आसपास इनकी चहचहाहट बनी रहे, इसके लिए जरूरी है कि लोग पक्षियों से प्रेम करें और उनका विशेष ख्याल रखें।
गर्मी में पानी अमृत के समान...
भोजन और पानी की होती है कमी।
गर्मी में पक्षियों के लिए भोजन की भी कमी रहती है। पक्षियों के भोजन कीड़े-मकोड़े गर्मियों में नमी वाले स्थानों में ही मिल पाते हैं। खुले मैदान में कीड़ों की संख्या कम हो जाती है, जिससे पक्षियों को भोजन खोजने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। जंगलों में पेड़ों के पत्ते झड़ जाते हैं, साथ ही जल स्त्रोत भी सूख जाते हैं। वहीं मवेशियों के लिए भी चारागाह के अलावा खेतों में पानी की समस्या होती है, इस वजह से पानी के साथ भोजन की भी कमी से मवेशियों को जूझना पड़ता है।
अपने घर की बालकनी और आंगन में आप पक्षियों के लिए पानी रख सकते हैं। ध्यान रहे कि प्लास्टिक या स्टील के बर्तन में पानी न रखें। धूप में इन बर्तनों का पानी बहुत गर्म हो जाता है। मिट्टी के बर्तन में पानी रखना सबसे अच्छा होता है। इन बर्तनों की नियमित सफ़ाई करते रहें, ताकि पक्षी रोगों से दूर रहें। आप अपने ऑफ़िस में भी अपने सहयोगियों के साथ मिल कर वहां पानी रख सकते हैं, जहां पक्षी आते हों।
 हम पक्षियों के लिए इस गर्मी के मौसम कुछ जिम्मेदारी निभा सकते है।
1) आप अपने घर के बहार मिट्टी का सतही कटोरा रख सकते हैं, ताकि छोटे पक्षी और स्तनधारी भी इससे पानी पी सकें। पक्षी को पानी देने के लिए एक उपयुक्त बर्तन को चुनें, जिसे आप आसानी से साफ कर सकें।
2)  आप अपने घर के पीछे एक छोटी सी स्थायी पूल भी स्थापित कर सकते हैं। बस थोड़ी सी जमीन खोदें और पानी को रोकने के लिए इसके चारों ओर प्‍लास्टिक या सीमेंट से एक दीवार बनाएं। आप पानी कि व्‍यवस्‍था करने के लिए इसमें एक पंप भी जोड़ सकते हैं। इससे पक्षियाँ तपती हुई गर्मी में ठन्डे पानी से स्नान कर अपने आप को राहत दे पाएंगी।
3) आप कटोरे को छत पर या बगीचे में छायादार स्थान पर रखें, कोशिश करें अधिक ऊंचाई पर रखें ताकि पक्षी बिल्लियों जैसे शिकारियों से सुरक्षित रहें। आस-पास प्राकृतिक पर्यावरण बना पाएं तो काफी अच्छा होगा।
4) आप पक्षियों को पानी के स्थान में नियमित रूप मे आने पर कुछ हफ्ते लग सकते हैं। इसलिए धैर्य रखें और साफ पानी को भरते रहें।
5) कटोरे को हर दो दिन में साफ करना याद रखें। पानी को बासी न होने दें। यदि पानी की सतह पर हरा शैवाल बनने लगे तो उसे तुरंत साफ कर लें। साथ ही ध्यान रहे पानी पुरा भरा होना चाहिए।

राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन

राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन   

दुष्यंत टीकम        
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू कर दी गई है। इस फैसले से नवीन अंशदायी पेंशन योजना के अधिकारी-कर्मचारियों को भी अब पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलना इसी वित्तीय वर्ष से शुरू हो जाएगा। इस फैसले से लगभग तीन लाख अधिकारी-कर्मचारी को लाभ मिलेगा।
गौरतलब है कि विधानसभा के बजट सत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की थी। राज्य सरकार के विभिन्न कर्मचारी संगठन लम्बे समय से 01 नवंबर 2004 तथा उसके पश्चात् नियुक्त कर्मचारियों पर नवीन अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग कर रहे थे।
वित्त विभाग द्वारा पुरानी पेंशन योजना के संबंध में जारी निर्देश के अनुसार भविष्य निधि में 01 अप्रैल 2022 से मूल वेतन का 12 प्रतिशत की कटौती करने का निर्देश जारी कर दिया है। इसी प्रकार वर्ष 2004 एवं उसके पश्चात् नियुक्त राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन से नवीन अंशदायी पेंशन योजना के लिए की जा रही 10 प्रतिशत मासिक कटौती 01 अप्रैल 2022 से समाप्त कर दी गई है।
जारी निर्देश में यह भी उल्लेख किया है कि सामान्य भविष्य निधि की कटौती का ब्योरा संचालनालय, कोष लेखा एवं पेंशन स्तर पर पृथक से रखा जाएगा तथा संबंधित कर्मचारियों के नवीन सामान्य भविष्य निधि खाता क्रमांक आबंटित होने पर यह राशि उसमे दर्शायी जाएगी।

अभिनेत्री रॉय ने व्हाइट ड्रेस में तस्वीरें शेयर की

अभिनेत्री रॉय ने व्हाइट ड्रेस में तस्वीरें शेयर की     

कविता गर्ग        
मुंबई। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और फिल्मी पर्दे पर भी बेहतरीन शुरुआत करने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय एक बार फिर चर्चाओं में है। मौनी ने हाल ही में अपनी शॉर्ट स्ट्रैपलेस व्हाइट ड्रेस में तस्वीरें शेयर की है। 
जिसके चर्चे अब हर तरफ हो रही है। इन तस्वीरों में मौनी व्हाइट कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी हुई हैं। 
इस नाइट ड्रेस को पहनकर एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक कातिलाना पोज दे रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस कभी रूम की खिड़की के पास बैठकर पोज दे रही हैं तो कभी जमीन पर बैठकर अदाएं दिखा रही हैं।

महिलाओं द्वारा 'तरंग प्रेरणा' कैंटीन का शुभारंभ

महिलाओं द्वारा 'तरंग प्रेरणा' कैंटीन का शुभारंभ  

संदीप मिश्र    
चंदौली। पं. कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय परिसर में उ.प्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत तरंग आजीविका महिला संकुल समिति ग्राम- फुटिया, चन्दौली की महिलाओं द्वारा संचालित तरंग प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ, जिलाधिकारी संजीव सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि कैंटीन के खुलने से यहां भर्ती मरीजों एवं तीमारदारों को अब चिकित्सालय परिसर में ही शुद्ध एवं किफायती रेट में नाश्ता एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। 
उन्होंने कहा कि अन्य सरकारी दफ्तरों एवं स्थानों पर जहाँ अधिक लोगों का आवागमन है इसी तर्ज पर वहां भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कैंटीन खोली जाएगी। इससे महिलाओं को रोजगार उपलब्ध होगा तथा वे आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनेंगी। उन्होंने कहा कि 
महिलाओं को सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।जनपद में समूह की महिलाओं को कौशल विकास की ट्रैनिंग देकर, उन्हें रोजगार देकर, आजीविका का साधन उपलब्ध कराकर इस दिशा में पूरा प्रयास किया जा रहा है।
 चिकित्साधिकारी डॉ वाई के राय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ उर्मिला सिंह, अन्य अधिकारगण सहित समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...