मंगलवार, 5 अप्रैल 2022

भारत से कितने यात्री हज यात्रा पर जाएंगे: नकवी

भारत से कितने यात्री हज यात्रा पर जाएंगे: नकवी   

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि इस वर्ष हज यात्रा की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शून्यकाल के दौरान कहा कि कोरोना संकट के कारण पिछले दो साल से यह यात्रा नहीं हो रही थी। इस बार इस यात्रा की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब सरकार को यह तय करना है कि भारत से कितने यात्री हज यात्रा पर जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दौरान पिछले वर्षो में रिकाॅर्ड संख्या में दो लाख यात्रियों को हज यात्रा पर भेजा गया था। इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के नदीमूल हक ने इस मामले को उठाते हुए कहा कि इस बार यात्रा के लिए लोगों से दस्तावेज भरवाये गए हैं। लेकिन इस यात्रा को लेकर अनिश्चितता बनी हुयी है।

स्थानीय भाषाओं में अनिवार्य रुप से अंकित, निर्देश

स्थानीय भाषाओं में अनिवार्य रुप से अंकित, निर्देश  

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार को सरकार को केन्द्र सरकार के सभी साइन बोर्ड को अंग्रेजी और हिन्दी के अलावा, स्थानीय भाषाओं में भी अनिवार्य रुप से अंकित करने का निर्देश दिया। नायडू ने शून्यकाल के दौरान संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी मुरलीधरन को कहा कि सरकार सभापति के दिशानिर्देश का पालन सुनिश्चित कराए।
उन्होंने कहा कि यह स्वतंत्र देश है,इस संबंध में एक राष्ट्रीय नीति होनी चाहिए । इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के सुखेन्दु शेखर राय ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के साइन बोर्ड सभी स्थानों पर हिन्दी और अंग्रेजी में ही अंकित होते हैं जिससे कुछ लोगों को समस्याएं होती हैं। उन्होंने कहा कि मेट्रो रेल में भी यह व्यवस्था लागू की जानी चाहिए ।

आप ने जीएमसी के 40 वार्डों में उम्मीदवार खड़े कियें

आप ने जीएमसी के 40 वार्डों में उम्मीदवार खड़े कियें  

इकबाल अंसारी          
गुवाहाटी। आम आदमी पार्टी (आप) ने गुवाहाटी नगर निगम (जीएमसी) के 22 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों को उतारा है। ‘आप’ के असम राज्य संयोजक भाबेन चौधरी ने मंगलवार को बताया कि पार्टी ने जीएमसी के कुल 60 वार्डों में से 40 वार्डों में अपने उम्मीदवार खड़े कियें हैं और वह अधिकांश सीटें जीतकर बोर्ड बनाएगी।
उल्लेखनीय है कि ‘आप’ ने पिछले महीने के निकाय चुनावों में लखीमपुर और तिनसुकिया जिलों में दो नगरपालिका वार्ड में जीत दर्ज की थी। पार्टी जीएमसी चुनावों में खुद को दो राष्ट्रीय दलों, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के विकल्प के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है। जीएमसी चुनाव के लिए कुल 208 उम्मीदवार मैदान में हैं। कुल 7, 97,807 मतदाता हैं, जिनमें 4, 00,654 महिलाएं और 26 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

आर्थिक विकास, समुद्री क्षेत्र के महत्व का उल्लेख

आर्थिक विकास, समुद्री क्षेत्र के महत्व का उल्लेख  

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय समुद्री दिवस के मौके पर मंगलवार को देश के आर्थिक विकास के लिए समुद्री क्षेत्र के महत्व का उल्लेख किया और कहा कि पिछले आठ वर्षों में हमारे समुद्री क्षेत्र ने नई ऊंचाइयों को छुआ है और व्यापार तथा वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में योगदान दिया है।
नरेंद्र मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, “आज राष्ट्रीय समुद्री दिवस पर हम अपने गौरवशाली समुद्री इतिहास को याद करते हैं और भारत के आर्थिक विकास के लिए समुद्री क्षेत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हैं। पिछले आठ वर्षों में हमारे समुद्री क्षेत्र ने नई ऊंचाइयों को छुआ है और व्यापार तथा वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में योगदान दिया है।
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “पिछले आठ वर्षों में भारत सरकार ने बंदरगाह के नेतृत्व वाले विकास पर ध्यान केंद्रित किया है, जिसमें बंदरगाह क्षमता का विस्तार और मौजूदा प्रणालियों को और भी अधिक कुशल बनाना शामिल है। भारतीय उत्पादों को नए बाजारों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जलमार्गों का उपयोग किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा, “इस समय हम आर्थिक प्रगति के लिए समुद्री क्षेत्र का लाभ उठा रहे हैं और एक आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर रहे हैं। हम समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र और विविधता को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त देखभाल भी कर रहे हैं, जिस पर भारत को गर्व है।”

चिकित्सा सेवाओं पर खर्च, लोगों की जान बच सकतीं

चिकित्सा सेवाओं पर खर्च, लोगों की जान बच सकतीं 

संदीप मिश्र             
लखनऊ। बलिया में बीमार महिला को ठेले में अस्पताल ले जाने संबंधी वायरल वीडियो को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झूठे विज्ञापनों पर खर्च करने के बजाय, चिकित्सा सेवाओं पर खर्च किया जाता तो गरीब-बीमार लोगों की जान बचाईं जा सकती थीं।
(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट किया "उप्र में चिकित्सा की झूठी उपलब्धि के झूठे विज्ञापनों में जितना खर्च किया जाता है। उसका थोड़ा-सा हिस्सा भी अगर सपा के समय सुधरी चिकित्सा सेवाओं पर लगातार खर्च किया जाता रहा होता तो आज भाजपा के राज में स्ट्रेचर व एम्बुलेन्स के अभाव में लोगों की जो जान जा रही है, वो बचाई जा सकती थी।
गौरतलब है कि बलिया के चिलकहर में बुजुर्ग सुकुल प्रजापति अपनी बीमार पत्नी जाेनिया देवी को ठेले में अस्पताल ले गया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुये उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को मामले के जांच के आदेश दिए थे। साथ ही दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के भी आदेश दिए।

2 एसएचओ के कार्य क्षेत्रों में फेरबदल: अधीक्षक

2 एसएचओ के कार्य क्षेत्रों में फेरबदल: अधीक्षक   

भानु प्रताप उपाध्याय            
शामली। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने जनपद की कानून, शांति और सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने की दृष्टि से दो एसएचओ के कार्य क्षेत्रों में फेरबदल करते हुए उन्हें इधर से उधर भेजा है। तबादलों से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों में अब अपने स्थानांतरण की भी संभावनाएं उत्पन्न हो गई है।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव की ओर से किए गए एसएचओ के तबादलों के अंतर्गत झिंझाना थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह को स्थानांतरित कर कांधला थाना भेजा गया है। कांधला में अभी तक अपने पांव जमाये बैठे इंस्पेक्टर अब रोजन त्यागी झिंझाना थाना प्रभारी बनाए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में इस समय पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला एक्सप्रेस चल रही है, जिसके चलते उत्तर प्रदेश के तकरीबन सभी जनपदों में इंस्पेक्टरों एवं दरोगाओ के तबादलों का दौर चल रहा है। कहीं सूक्ष्म तो कहीं बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टरों एवं दरोगाओं के तबादले किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कई थानों में तस्वीर इस कदर बदल चुकी है कि इंस्पेक्टर से लेकर लगभग सभी दरोगा एकदम नए दिखाई दे रहे हैं।

'ध्रुवीकरण' की राजनीति कर जीत हासिल: गांधी

'ध्रुवीकरण' की राजनीति कर जीत हासिल: गांधी     

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि सरकार विपक्ष को निशाना बना रही है और उसकी आवाज दबाने की कोशिश में हर हथकंडे अपना रही है। लेकिन कांग्रेस जनता की आवाज बनेगी और जनता के मुद्दों के समाधान के लिए सरकार पर दबाव बनाएगी।
सोनिया गांधी ने मंगलवार को संसद भवन में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हाल के चुनाव में सत्ताधारी दल ने ध्रुवीकरण की राजनीति कर जीत हासिल की है। लेकिन कांग्रेस इससे निराश नहीं है और आगे भी जनता के मुद्दे उठाकर के जनता के हितों के लिए काम करेगी।
उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी तरह से विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। महंगाई के मुद्दे पर वह विपक्ष की बात नहीं सुन रही और श्रमिक वर्ग का लगातार उनका शोषण कर रही है। सरकार की नीतियों के विरुद्ध पिछले 28 अप्रैल को देशव्यापी हड़ताल ने साबित कर दिया है कि सरकार को जनता के मुद्दों को लेकर झुकना पड़ेगा।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी लगातार सरकार पर देश की सीमाओं की सुरक्षा को लेकर चर्चा कराने की मांग कर रही है लेकिन सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। महंगाई आसमान छू रही है और पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन सरकार चर्चा कराने की बजाय विपक्ष को दबाने की कोशिश में लगी है।
उन्होंने कहा कि हाल के विधानसभा चुनाव के परिणाम कांग्रेस के लिए निराशाजनक रहे है और पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्यसमिति में भी इस बात को लेकर की चर्चा हुई है। इस संबंध में उन्हें जो सुझाव मिले हैं उस पर वह गंभीरता से विचार कर रही हैं। उनका कहना था कि पार्टी के लिए सभी मुद्दों पर विचार के वास्ते शिविर आयोजन करना आवश्यक हो गया है।
गांधी ने कहा कि पार्टी के समक्ष आगे और ज्यादा चुनौतियां है इसलिए सभी को एक होकर के काम करना है और संगठन को मजबूत बनाना है। सरकार की नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से अपनी लड़ाई को जारी रखना है।

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट

25 मई को खुलेंगे 'हेमकुंड साहिब' के कपाट पंकज कपूर  देहरादून। हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को खोले जाएंगे। इसके चलते राज्य सरका...