शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022

पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं: कंपनी

पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं: कंपनी 

अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने वित्त वर्ष 2022-23 के पहले दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की है। बीते सात दिनों से लगातार बढ़ रहे ईंधन के दामों में कंपनियों ने शुक्रवार को कोई इजाफा नहीं किया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में क्रमशः 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गयी थी। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल 101.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 93.07 रुपये प्रति लीटर के दाम से बिक रहा है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 116.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 100.94 रुपये प्रति लीटर पर है।
रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिनों की स्थिरता के बाद बढ़नी शुरू हुई हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढाव देखने को मिल रहा है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.13 प्रतिशत गिरकर 104.57 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.95 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

'डिजिटल संपत्ति' से आय पर 30% कर की घोषणा

'डिजिटल संपत्ति' से आय पर 30% कर की घोषणा    

अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। भारत के लिए कानून तभी बनाएगा, जब ऐसी एसेट्स को रेगुलेट करने पर ग्लोबल सर्वसम्मति होगी। सरकार, प्रावधानों को विनियमित या कड़ा करने के लिए जल्द ही किसी कानून की योजना नहीं बना रही है, क्योंकि चर्चा निजी है।
कई वर्षों के बाद, प्रधानमंत्री के प्रशासन ने 1 अप्रैल से डिजिटल संपत्ति से आय पर 30% कर की घोषणा की।जिससे व्यापार करना महंगा हो गया और इस तरह के लेनदेन को घुड़दौड़ और लॉटरी जैसी गतिविधियों के बराबर कर दिया गया है। सरकार के रुख को स्पष्ट करने के लिए एक कानून लाने की योजना बनाई थी।
प्रधानमंत्री  ने जनवरी में विश्व आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए कहा था कि  पर वैश्विक जस्टीफ़ाइड दृष्टिकोण की आवश्यकता है और यह कि एक राष्ट्रव्यापी कार्रवाई पर्याप्त नहीं होगी।
केंद्रीय बैंक ने खुले तौर पर निजी डिजिटल मुद्राओं के विरोध में आवाज उठाई है, उनकी तुलना पोंजी योजनाओं से की है और कहा है कि वे वित्तीय संप्रभुता के लिए खतरा हैं।

‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को लेकर कटाक्ष: प्रियंका

‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को लेकर कटाक्ष: प्रियंका 

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सरकार को उत्तर प्रदेश में ‘पेपर लीक पर चर्चा’ करनी चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कुछ परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने का हवाला दिया।
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि भाजपा सरकार को उप्र में ‘पेपर लीक पर चर्चा’ करनी चाहिए। पिछले साल 28 नवंबर को यूपी टीईटी पेपर लीक से लाखों युवाओं को आघात लगा था। कार्रवाई के नाम पर दिखावटी कदमों के अलावा कुछ नहीं हुआ। नतीजतन, एक और पेपर लीक। प्रियंका गांधी ने कहा कि इस बार भी सरकार दिखावटी कदमों के अलावा कुछ और नहीं कर रही है। पेपर लीक की खबर लिखने वाले पत्रकार को जेल भेजा जा रहा है। लेकिन, पेपर लीक करने वाला तंत्र सरकार में पैठ जमाए बैठा है। उस पर न कोई बुलडोजर चलता है, न कोई बदलाव आता है।

छात्रों को परीक्षा के दौरान तनाव न लेने की सलाह दी

छात्रों को परीक्षा के दौरान तनाव न लेने की सलाह दी   

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को छात्रों को परीक्षा के दौरान तनाव न लेने की सलाह दी और कहा कि विद्यार्थियों को यह समझना चाहिए कि यह जीवन का एक सहज हिस्सा है और पूर्ववर्ती परीक्षाओं में भी तो उन्होंने ही सफलता हासिल की है। मोदी ने अभिभावकों व शिक्षकों से यह भी आग्रह किया कि वे अपने अधूरे सपने व अधूरी आकांक्षाएं बच्चों पर न थोपें।
‘परीक्षा पे चर्चा’ के पांचवें संस्करण के दौरान बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों से संवाद करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि प्रौद्योगिकी कोई अभिशाप नहीं है, इसका प्रभावी तरीके से उपयोग किया जाना चाहिए। संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने छात्रों के सवालों के जवाब भी दिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि वक्त के साथ पढ़ाई में बदलाव आता रहा है और तकनीक के जरिये दुनियाभर में मौजूद ज्ञान की सहज प्राप्ति संभव है, जबकि पहले ज्ञान प्राप्त करने के बहुत सीमित साधन हुआ करते थे।
उन्होंने कहा, ‘‘ऑनलाइन शिक्षा को एक अवसर के रूप में लेना चाहिए और इससे प्राप्त ज्ञान का क्रियान्वयन ऑफलाइन करना चाहिए।’’ इस दौरान उन्होंने छात्रों को परीक्षा को त्योहारों के तौर पर लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा तो नहीं है कि आप पहली बार परीक्षा दे रहे हैं। आपलोगों ने कई बार परीक्षाएं दी हैं। परीक्षा जीवन का एक सहज हिस्सा है। परीक्षा देते-देते हम ‘एक्ज़ाम प्रूफ’ हो चुके हैं। जो तैयारी की है, उसमें विश्वास के साथ आगे बढ़ना है।
प्रधानमंत्री ने तालकटोरा स्टेडियम में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच वहां मौजूद लोगों से कहा, ‘‘यह मेरा पसंदीदा कार्यक्रम है, लेकिन कोविड के कारण मैं आपसे नहीं मिल सका था। इससे मुझे काफी खुशी मिल रही है, क्योंकि मैं लंबे समय के बाद आपसे मिल रहा हूं।’’ मोदी ने कहा, ‘‘घबराया हुआ कौन है? आप या आपके माता-पिता? यहां अधिकतर लोगों के माता-पिता घबराए हुए हैं। अगर हम परीक्षा को त्योहार बना दें तो यह जीवंत बन जाएगा।
प्रधानमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का देश के हर वर्ग ने तहे दिल से स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि ज्ञान के भंडार के साथ हुनर भी होना अब जरूरी है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति व्यक्तित्व विकास के लिए कई अवसर दे रही है। उन्होंने शिक्षा नीति की बारीकियों को जमीन पर उतारने की बात भी कही। गुजरात के वडोदरा के केनी पटेल ने पूछा कि उचित रिवीज़न और पर्याप्त नींद लेकर कोई भी पाठ्यक्रम कैसे पूरा किया जा सकता।
मोदी ने कहा, ‘‘आप इतने घबराए हुए क्यों हैं। आप पहली बार परीक्षा नहीं देंगे। अब आप आखिरी पड़ाव के करीब बढ़ रहे हैं। आपने पूरा समुद्र पार कर लिया है अब किनारे के पास आकर आपको डूबने का डर है। शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा पिछले चार वर्षों से ‘परीक्षा पे चर्चा’ का आयोजन किया जा रहा है। पहले तीन बार इसे दिल्ली में एक ‘इंटरैक्टिव टाउन-हॉल’ प्रारूप में आयोजित किया गया था। चौथा संस्करण पिछले साल सात अप्रैल को ऑनलाइन आयोजित किया गया था।

शिक्षण संस्थान संचालित करने की अनुमति, मांग की

शिक्षण संस्थान संचालित करने की अनुमति, मांग की  

इकबाल अंसारी            
शिलोंग। राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस की शांता छेत्री ने मेघालय में हिंदू समुदाय को अल्पसंख्यक घोषित करने और उन्हें अपने शिक्षण संस्थान संचालित करने की अनुमति देने की मांग की है। छेत्री ने शुक्रवार को राज्यसभा में यह मामला उठाते हुए कहा कि मेघालय में हिंदू समुदाय अल्पसंख्यक है।
उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय को मेघालय सरकार के लिए आदेश जारी करना चाहिए कि हिंदू समुदाय को राज्य में शिक्षण संस्थान अनुमति चलाने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में हिंदू समुदाय अल्पसंख्यक है और केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय में इन राज्यों में हिंदू समुदाय को सक्षम समुदाय घोषित करने की इच्छा व्यक्त की है।

250 रुपये महंगा हुआ एलपीजी गैस-सिलेंडर

250 रुपये महंगा हुआ एलपीजी गैस-सिलेंडर    

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। देश में शुक्रवार से एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी किए गए है। इस बार एलपीजी गैस-सिलेंडर 250 रुपये महंगा हो गया है। हालांकि, यह वृद्धि कमर्शियल गैस-सिलेंडर के दामों में हुई है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई।
बीते दो महीनों में अब तक कुल 346 रुपये की वृद्धि हो चुकी है। वहीं इन वृद्धियों में घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत मिली हुई है। क्योंकि अभी 10 दिन पहले तक घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े हुए थे, जबकि 22 मार्च को ही कमर्शियल सिलेंडर सस्ता हो गया था।
बता दें कि लंबे अरसे के बाद पेट्रोल-डीजल और एलपीजी उपभोक्ताओं को महंगाई की मार पड़नी शुरू हो गई थी। 
22 मार्च को बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपये का इजाफा हुआ था। 19 किलो के कमर्शियल रसोई गैस एलपीजी की कीमत में 250 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई। आज से इसकी कीमत 2253 रुपये होगी। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के अलावा हवाई ईंधन की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। 1 अप्रैल को जेट फ्यूल यानी एटीएफ के दाम 2 फीसदी से बढ़ाकर 1,12,925 किलोलीटर हो गई है। पहले यह 1,10, 666 रुपये किलोलीटर थी। वहीं नई दरें 15 अप्रैल 2022 को लागू होंगी।

श्रीलंका: राष्ट्रपति के निवास में घुसने की कोशिश

श्रीलंका: राष्ट्रपति के निवास में घुसने की कोशिश    

अखिलेश पांडेय             
कोलंबो। सैकड़ों लोगों की भीड़ ने आर्थिक संकट के कारण श्रीलंका के कोलंबो में राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के निवास में घुसने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें काबू में करने के लिए गोलियां चलाईं, जिसमें 10 लोग घायल हो गए।
बेकाबू महंगाई और आवश्यक वस्तुओं की किल्लत के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। बेकाबू महंगाई व किल्लत से निपटने के प्रति श्रीलंका सरकार के रवैये को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज होते जा रहे हैं। देश में आजादी के बाद के सबसे खराब हालात बताए जा रहे हैं। कोलंबो में गुरुवार रात हालात बिगड़ने के बाद कर्फ्यू लगाया गया था, हालांकि शुक्रवार सुबह से इसे हटा दिया गया। राष्ट्रपति निवास के आसपास के इलाकों में आगजनी के बाद वाहन का मलबा पड़ा नजर आया।  कोलंबो में उनके आवास पर धावा बोलने की कोशिश की। उन्हें काबू में करने के लिए पुलिस ने पहले आंसू गैस छोड़ी और पानी की बौछारें कीं। प्रदर्शन के वक्त राजपक्षे अपने आवास पर नहीं थे। नारेबाजी करती भीड़ ने राजपक्षे से सत्ता छोड़ने की मांग की। देश में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।
श्रीलंका में ईंधन की भारी किल्लत हो गई है। पेट्रोल पंपों पर डीजल नहीं मिलने के कारण सार्वजनिक बसों व अन्य वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। देश के दो तिहाई बसों व वाहनों का संचालन निजी क्षेत्र द्वारा किया जाता है। इनके संचालकों का कहना है कि आज से तो छुटपुट बसें भी नहीं चल सकेंगी।

बरेली: 1 अप्रैल को 38 डिग्री सैल्सियस तापमान दर्ज

बरेली: 1 अप्रैल को 38 डिग्री सैल्सियस तापमान दर्ज    

संदीप मिश्र             
बरेली। अप्रैल का पहला दिन भीषण गर्मी से शुरू हुआ है। सुबह से ही उमस भरे दिन की शुरूआत हुई। एक अप्रैल यानी शुक्रवार को शहर का तापमान 38 डिग्री सैल्सियस तक दर्ज किया गया। हालांकि, इस तापमान में दो दिनों बाद और भी बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग की माने तो इस बार पिछले वर्ष की तुलना में गर्मी अधिक होगी।
मौसम विभाग की माने तो इस बार मार्च में ही गर्मी ने लोगों के पसीने छूटा दिए। सुबह से खिलने वाली धूप देर शाम तक रहने की वजह से लोगों के पसीने छूटना लाजिमी है। मगर अब अप्रैल में इस गर्मी के तेवर और भी बढ़ने वाले है। अप्रैल में इस बार 40 डिग्री सेल्सियस तक तापमान जाने की उम्मीद जताई जा रही है। इसका अनुमान इससे लगाया जा सकता है कि अप्रैल के पहले दिन ही तापमान 38 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-175, (वर्ष-05)
2. शनिवार, अप्रैल 2, 2022
3. शक-1984, चैत्र, शुक्ल-पक्ष, तिथि-प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 23 डी.सै., अधिकतम-38+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 31 मार्च 2022

मुझे वास्तव में यह खेल रोमांचक लगा: श्रेयस

मुझे वास्तव में यह खेल रोमांचक लगा: श्रेयस      

मोमीन मलिक              
नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स डीवाई पाटिल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आगे खराब बल्लेबाजी के कारण हार गई। हार के बाद कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि मुझे वास्तव में यह खेल रोमांचक लगा। दूसरी पारी में अंदर जाने से पहले मैं लड़कों से बात कर गया था कि खेल मैदान पर हमें चरित्र और रवैये को परिभाषित करना है। जिस तरह से हमने यह खेल खेला और उसे आखिरी ओवर तक ले गए, उस पर वास्तव में मुझे गर्व है। उस समय यह वास्तव में कठिन था क्योंकि मैं अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों को वहां पहुंचाना चाहता था और कुछ विकेट जल्दी हासिल करना चाहता था लेकिन यह वास्तव में अच्छा नहीं रहा। 
श्रेयस ने इस दौरान अपने बल्लेबाजों की तारीफ की। उन्होंनेे कहा कि बीच में वास्तव में वह अच्छा खेले। उन्होंने टीम को कठिन दौर से जल्द बाहर निकाल लिया। विकेट दो गति वाला, परिवर्तनशील था और इस पर उछाल भी था। हम वास्तव में अच्छी शुरुआत करना चाहते थे और हमने यही योजना बनाई। अगली बार जब हम आएंगे, तो हमें त्रुटियों को सुधारना होगा और यह देखना होगा कि हमें जितनी जल्दी हो सके गति मिल सके। 
श्रेयस ने इस दौरान वानिंदु हसरंगा की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हसरंगा ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। मेरा विकेट लेने के बाद वह और अच्छा हो गए। मैं शुरू से ही स्पिन को अच्छी तरह पढ़ पाता था। हमने तय किया था कि आज हम उसे एक ऑफ स्पिनर के रूप में खेलेंगे लेकिन दुर्भाग्य से उसने वास्तव में अच्छी लाइन और लेंथ से गेंदबाजी की। वह काफी अनुभवी भी हैं और उसे इस विकेट पर कुछ मदद मिल रही थी, उसे बधाई।

डीएम व मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा बैठक की

डीएम व मुख्य विकास अधिकारी ने समीक्षा बैठक की   

अतुल त्यागी              
हापुड़। जनपद में 30 मार्च, 2022 को जिलाधिकारी अनुज सिंह व मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह ने जल-जीवन मिशन योजना की कलेक्ट्रेट के सभागार में समीक्षा बैठक में उपरोक्त निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शासन की यह बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नही की जायेगी। समीक्षा में पाया गया कि ग्रामों में कार्य की प्रगति धीमी है। एक्शन जल जीवन मिशन ने बैठक में अवगत कराया कि जनपद हापुड़ की 145 परियोजनाएं शासन की स्वीकृति हेतु भेजी गई थी। जिनमें से 110 परियोजना स्वीकृत की गई है। 
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के ग्रामों के सभी मोहल्लों में पाइप लाइन होनी चाहिए प्रत्येक घर में नल होना चाहिए। ओवरहेड टैंक गांव से दूर नहीं बनाएं। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि समस्त खंड विकास अधिकारियों को जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यो की जानकारी दी जाए। जिलाधिकारी ने थर्ड पार्टी की जांच के लिए संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि ठीक प्रकार से टीपीआई करें और रिपोर्ट मुझे भी प्रेषित करें, संबंधित कार्यदाई संस्थाएं बैनर लगाकर जल जीवन का कार्य आरंभ करें और ग्रामीणों से समन्वय बनाते हुए जल जीवन मिशन योजना को सफल बनाएं ताकि ग्रामीणों में जागरूकता रहे।
बैठक में एक्शन जल निगम, सहायक अभियंता जल निगम, सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम ने डबल लॉक के अभिलेखों का सत्यापन किया

डीएम ने डबल लॉक के अभिलेखों का सत्यापन किया   

गोपीचंद             
बागपत। जिलाधिकारी राजकमल यादव ने बृहस्पतिवार को वित्तीय वर्ष 2021-22 के अंतिम दिन जिला कोषागार बागपत के डबल लॉकर में वित्तीय वर्ष के समाप्ति के अंतिम दिन डबल लॉक के अभिलेखों का सत्यापन किया और उन्होंने बहुमूल्य स्टांप का मिलान किया।
जिलाधिकारी ने कोषागार के अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक सभी विभागों के बजट के साथ ही भुगतान हो जाना चाहिए कोषागार स्तर पर कोई भी बिल लंबित ना रहे‌।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर पूजा ,वरिष्ठ कोषाधिकारी अरुण कुमार सिन्हा ,वरिष्ठ लेखाकार कोषागार रामनाथ सहित आदि उपस्थित रहे।

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा

राजनीति: पीएम मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधा संदीप मिश्र  भदोही। भदोही के ऊंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरा...