शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022

पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं: कंपनी

पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं: कंपनी 

अकांशु उपाध्याय         
नई दिल्ली। देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने वित्त वर्ष 2022-23 के पहले दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की है। बीते सात दिनों से लगातार बढ़ रहे ईंधन के दामों में कंपनियों ने शुक्रवार को कोई इजाफा नहीं किया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में क्रमशः 80-80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की गयी थी। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल 101.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 93.07 रुपये प्रति लीटर के दाम से बिक रहा है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 116.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 100.94 रुपये प्रति लीटर पर है।
रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें 137 दिनों की स्थिरता के बाद बढ़नी शुरू हुई हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढाव देखने को मिल रहा है। लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.13 प्रतिशत गिरकर 104.57 डॉलर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.95 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की नित्य प्रतिदिन समीक्षा होती है और उसके आधार पर प्रतिदिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...