शनिवार, 26 मार्च 2022

गाना 'पहला-पहला प्यार है' पर सिद्धार्थ-माधुरी का डांस

गाना 'पहला-पहला प्यार है' पर सिद्धार्थ-माधुरी का डांस  

कविता गर्ग                

मुंबई  बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के गाना 'पहला-पहला प्यार है' पर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ डांस किया है।

 माधुरी दीक्षित अभिनेत्री होने के साथ-साथ बहुत ही खूबसूरत डांसर भी हैं। माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में माधुरी दीक्षित के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आ रहे हैं। दोनों इस वीडियो में फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के गाने पहला-पहला प्यार है' पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह डांस बेहद रोमांटिक हैं। दोनों का यह रोमांटिक डांस फैन्स को खूब पसंद आ रहा है।

टिकैत ने अपनी मांगों से 'राष्ट्रपति' को अवगत कराया

टिकैत ने अपनी मांगों से 'राष्ट्रपति' को अवगत कराया 

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार के सामने एक बार फिर से अपनी मांगों को रखते हुए चेतावनी दी है कि अगर जरूरत पड़ती है तो वह दोबारा से किसान आंदोलन के लिए तैयार हैं।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अपनी मांगों से महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अवगत कराते हुए उन्हें पूरा करने की मांग उठाई है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मोहाली में तकरीबन 50 फार्म यूनियन तथा अन्य सामाजिक संगठनों को संबोधित करते हुए कहा है कि किसानों का संघर्ष अभी खत्म नहीं हुआ है। अगर केंद्र सरकार को ऐसा लग रहा है कि संयुक्त किसान मोर्चा आपस में बंट गया है तो यह केंद्र सरकार की गलतफहमी है। उन्होंने संकेत दिए हैं कि यदि केंद्र सरकार की ओर से किसानों से संबंधित उनकी मांगों की तरफ ध्यान नही दिया जाता है तो वह दोबारा किसान आंदोलन के लिए तैयार हैं।
बैठक के दौरान किसानों ने बीबीएमबी में पंजाब और हरियाणा के सदस्यों के स्थाई प्रतिनिधित्व को खत्म करने का फैसला वापस लिए जाने की मांग की है। इसके अलावा पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम की किताबों में सिख इतिहास को तोड़ने मरोडने वालों के खिलाफ कार्यवाही तथा लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के खिलाफ कार्यवाही और उनके बेटे आशीष मिश्रा एवं उनके सहयोगियों को सजा देने की मांग की है।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-169, (वर्ष-05)
2. रविवार, मार्च 27, 2022
3. शक-1984, चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि-दसमीं, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 23 डी.सै., अधिकतम-35+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शुक्रवार, 25 मार्च 2022

'शपथ ग्रहण' समारोह के उपलक्ष में हुआ शंखनाद

'शपथ ग्रहण' समारोह के उपलक्ष में हुआ शंखनाद       

बृजेश केसरवानी            
प्रयागराज। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के द्वारा भगवान वेणी माधव के दरबार में शपथ ग्रहण समारोह के उपलक्ष में हुआ शंखनाद, बजा घंटा घड़ियाल। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ एवं सामाजिक संस्था प्रयागराज सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में प्रयागराज के नगर देवता भगवान वेणी माधव के दरबार में महानगर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक, तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया एवं महिला मोर्चा की नेता अनुपमा पाण्डेय के नेतृत्व में सर्वप्रथम माधव जी की आराधना पूजन-अर्चन हुआ।
तत्पश्चात शंखनाद घंटा घड़ियाल डमरु मृदंग आदि के वादन से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। वादन के पश्चात प्रसाद को योगी आदित्यनाथ जी एवं केशव मौर्या जी के चित्र पर मिष्ठान प्रसाद खिला कर शपथ ग्रहण समारोह की शुभकामना प्रयागराज से दी। 
राम पंच भैया, अनुपमा पाण्डेय, कल्पना शर्मा, सविता सिंह, सोनी जी, ज्योति राव के साथ मंदिर के पुजारी सर्वदा तिवारी के द्वारा माधव चालीसा का पाठ करके,भाजपा सरकार 5 वर्ष निर्विघ्न रुप से चले इसकी सामूहिक कामना की।
संयोजक तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया ने अंत में कहा कि जनकल्याण की भावना से यह आयोजन हुआ। प्रयागराज से कैबिनेट मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी को प्रदेश के मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण मंत्रालय व पद मिलेगा यह हम सब प्रयाग वासियों के लिए गर्व का विषय है। सायंकाल द्वितीय सत्र में मध्य दारागंज स्थित धकाधक चौराहे पर, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे, गीत पर सामूहिक नृत्य हुआ और लोगों को भगवा अबीर लगाकर बधाई व शुभकामना दी गई।

सीएम जयराम ने योगी आदित्यनाथ को बधाई दी

सीएम जयराम ने योगी आदित्यनाथ को बधाई दी   

संदीप मिश्र            
लखनऊ। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में योगी आदित्यनाथ को लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों और अन्य प्रमुख नेताओं ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया।
जय राम ठाकुर भी लखनऊ में आयोजित योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी और सक्षम नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आने वाले वर्षों में सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

भवन सभागार में 'जिला टास्क फोर्स' की बैठक

भवन सभागार में 'जिला टास्क फोर्स' की बैठक    


संदीप मिश्र           

रायबरेली। जनपद रायबरेली में दो से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह मनाया जायेगा। इसकी तैयारियों को लेकर बचत भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी प्रभास कुमार की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में माइक्रोप्लान के अनुसार अभियान के सफल आयोजन एवं सभी विभागों से इस अभियान में सहयोग की अपील की गयी। सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि, वह अपने-अपने विभाग का माइक्रोप्लान 28 मार्च तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय को भेज दें। 

अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता लोगों को मच्छर जनित परिस्थितियाँ उत्पन्न न होने देने के बारे में जागरूक करेंगे। संचारी रोग जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार जैसी बीमारियों के प्रसार को रोकना है, जिसके लिए जरूरी है कि सही समय पर बुखार की जांच और उसका इलाज कराया जाए। इसके लिए आवश्यक है कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर पहुँचें।

आपको बता दें कि, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि, जिला स्तर पर प्रशिक्षण हो गया है, ब्लॉक स्तर पर अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक हो चुकी हैं एवं तहसील स्तर पर जल्द ही पूरी कर ली जाएंगी। ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण कार्य जल्द ही पूरा कराएं।

'गरिमामय सांस्कृतिक' कार्यक्रम आयोजित किया

'गरिमामय सांस्कृतिक' कार्यक्रम आयोजित किया     

बृजेश केसरवानी              
प्रयागराज। आजादी का अमृत महोत्सव आयोजन की श्रृंखला शुक्रवार को संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन एवं हिन्दुस्तानी एकेडेमी द्वारा गरिमामय सांस्कृतिक कार्यक्रम, हिन्दुस्तानी एकेडेमी के गांधी सभागार में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि देवेन्द्र प्रताप सिंह (सचिव, हिन्दुस्तानी एकेडेमी उ.प्र, प्रयागराज), संस्कृति विभाग के पाण्डुलिपि अधिकारी गुलाम सरवर, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. राम नरेश पाल एवं जिला सूचना अधिकारी इन्द्रमणि पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभांरम्भ किया गया। इसके पश्चात् प्रसिद्ध कलाकार आशुतोष श्रीवास्तव एवं लोक कलाकार श्री वेदानन्द वेद के द्वारा भजन एवं लोकगायन की प्रस्तुति की गई। 
दोनों कार्यक्रमों का उपस्थित जनसमूह ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार श्री गुलाम सरवर, पाण्डुलिपि अधिकारी द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर डॉ. शाकिरा तलत, अस्मा शम्स, राकेश कुमार वर्मा, विकास यादव, रोशन लाल, मो. शफीक, डाॅ. नीलिमा मिश्र, डाॅ. जुही शुक्ला, राधा शुक्ला, सैयद अनवर सूफी आदि उपस्थित रहे।

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में संगठनों संबंधित बैठक

मंडलायुक्त की अध्यक्षता में संगठनों संबंधित बैठक  

बृजेश केसरवानी             

प्रयागराज। मंडलायुक्त संजय गोयल की अध्यक्षता में कृषक उत्पादक संगठनों संबंधित समीक्षा बैठक शुक्रवार को कार्यालय स्थित गांधी सभागार में संपन्न हुई। जिसमें संगठनों द्वारा किए गए कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में सर्वप्रथम विभिन्न जनपदों के किन ब्लॉकों में एपीओ कार्यरत नहीं है‌। उसकी जानकारी लेते हुए मंडलायुक्त ने हर ब्लॉक में एक एपीओ को सक्रिय करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके दृष्टिगत जिला स्तर पर एक समन्वय बैठक कर जनपदों के किन ब्लॉकों में एपीओ कार्यरत नहीं है।इसकी सूची बनाकर उनके समक्ष प्रस्तुत करने को भी कहा गया है। जिससे कि मंडलायुक्त के स्तर से आवश्यक सहायता हेतु शासन को लिखा जा सके।

इसके अतिरिक्त जिन ब्लॉकों में एपीओ सक्रिय हैं। उन ब्लॉकों में उनके द्वारा कैसा कार्य किया जा रहा है तथा कार्य के निष्पादन में किस तरह की समस्याएं आ रही हैं, उस पर भी चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने समस्याओं के बेहतर एवं समय बद्ध तरीके से निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को ब्लॉक स्तर पर पियर लर्निंग पर और ज़ोर देने एवं वर्कशॉप्स का आयोजन कराने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा की पियर लर्निंग से कृषक एक दूसरे से ही बहुत सारी चीजें सीख सकते हैं जो उनकी समस्याओं के निस्तारण में प्रभावी हो सकती है। वर्कशॉप्स आयोजित करने के सुझाव पर उन्होंने स्पष्ट किया कि इससे उत्पाद को कैसे बेहतर बनाया जा सकता है। इस बारे में कृषकों को बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है।

मंडलायुक्त ने कृषकों को एपीओ के माध्यम से ऑर्गेनिक फार्मिंग कराने हेतु और जागरूक बनाने पर भी जोर देने को कहा है। जिससे कि सभी की आय बढ़ सके। इस संबंध में उन्होंने विभिन्न विभागों को किस तरह का जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। इसका आंकलन करने को भी कहा है। साथ ही कृषकों को कृषि हेतु ऋण उपलब्धता में किसी तरह की समस्या ना आए, यह भी सुनिश्चित करने को कहा है।

शपथ: पीएम मोदी ने सीएम योगी को बधाई दी

शपथ: पीएम मोदी ने सीएम योगी को बधाई दी      

अकांशु उपाध्याय                  

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वाले योगी आदित्यनाथ को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में यह प्रदेश जन आकांक्षाओं को पूरा करते हुए प्रगति का एक और नया अध्याय लिखेगा। प्रधानमंत्री मोदी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल को हार्दिक बधाई। पिछले 5 वर्षों में राज्य की विकास यात्रा ने कई अहम पड़ाव तय किए हैं। 

मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में प्रदेश जन आकांक्षाओं को पूरा करते हुए प्रगति का एक और नया अध्याय लिखेगा। योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं के लिए आभार जताया और उनके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि आपकी शुभकामनाओं हेतु हार्दिक आभार आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी! आपके प्रेरणादायी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की नित नवीन ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा है। विकास की यह यात्रा प्रदेश में सतत जारी रहेगी।

सीएम स्टालिन ने 'यूएई' के 2 मंत्रियों से मुलाकात की

सीएम स्टालिन ने 'यूएई' के 2 मंत्रियों से मुलाकात की   

इकबाल अंसारी                

चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दो मंत्रियों और निवेशकों के प्रतिनिधिमंडल से शुक्रवार को मुलाकात की और उन्हें राज्य में निवेश के लिए आमंत्रित किया। स्टालिन यूएई की चार दिन की यात्रा पर हैं। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक स्टालिन ने यूएई के वाणिज्य मंत्री बिन तौक अल मर्री और विदेश व्यापार मंत्री डॉ़ थानी बिन अहमद अल जायौदी से दुबई इंटरनेशनल फाइनेंशियल सेंटर में मुलाकात की तथा उनसे तमिलनाडु में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के संबंध में चर्चा की।

बैठक के दौरान कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा, वस्त्र, आभूषण, ई-वाहन, मोटर वाहन, वाहन स्पेयर पार्ट्स और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में निवेश के जरिए मिलकर काम करने की रूपरेखा पर विचारविमर्श किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में निवेश के लिए मौजूद अनुकूल माहौल पर प्रकाश डाला। उन्होंने यूएई के दोनों मंत्रियों और और निवेशकों के प्रतिनिधिमंडल को तमिलनाडु यात्रा के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।

यूपी: योगी ने दूसरी बार सीएम के रूप में शपथ ली

यूपी: योगी ने दूसरी बार सीएम के रूप में शपथ ली   

हरिओम उपाध्याय        
गोरखपुर। योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एक मेगा इवेंट में लगातार दूसरी बार उत्तर-प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इतिहास रच दिया। क्योंकि साधु-राजनेता ने पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दूसरी बार शपथ ली।एक उपलब्धि, जो यूपी के पिछले सीएम में से किसी ने हासिल नहीं की। गोरखपुर से पांच बार के लोकसभा सांसद, भगवा वस्त्र पहने आदित्यनाथ ने इस साल गोरखपुर शहरी सीट से पहला विधानसभा चुनाव लड़ा और 1 लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। 2017 के विधानसभा चुनावों के बाद फिर से भाजपा की शानदार जीत के साथ, यह 37 वर्षों के बाद लगातार चुनावों में सत्ता में लौटने वाली पहली पार्टी बन गई। हाल ही में संपन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 403 में से 273 सीटें जीतकर भारी जनादेश के साथ सत्ता में वापसी की।
2022 के चुनावों में एक और बड़ी जीत हासिल करने के बाद, 49 वर्षीय योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य के सीएम के रूप में शपथ ली। केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली।
कैबिनेट मंत्रियों की पूरी सूची देखें...
सुरेश खन्ना, सूर्यप्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयबीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, भूपेन्द्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद शर्मा, योगेन्द्र उपाध्याय, आशीष पटेल (अपना दल), डॉ संजय निषाद (निषाद पार्टी)
नितीन अग्रवाल, कपिल देव अग्रवाल, रविन्द्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जयंत प्रताप सिंह राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, देवेंद्र प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, डॉ दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’।
मयंकेश्वर शरण सिंह, दिनेश खटिक, संजीव गोड़, बलदेव सिंह औलख, अजित पाल सिंह, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, कृष्ण पाल मलिक, सुरेश राही, अनूप प्रधान बाल्मीकि, प्रतिभा शुक्ला, सोमेंद्र तोमर, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, राकेश राठौर, दानिस आजाद अंसारी, विजय लक्ष्मी गौतम। 
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की मौजूदगी में एक भव्य समारोह में आदित्यनाथ को शपथ दिलाई।

विवादित यूट्यूबर शहजाद ने सीएम को धमकी दी

विवादित यूट्यूबर शहजाद ने सीएम को धमकी दी  

इकबाल अंसारी          

बेंगलुरु। हिजाब विवाद पर कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले के परिप्रेक्ष्य में विवादित यूट्यूबर शहजाद खान ने राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को धमकी दी है। शहजाद ने श्री बोम्मई को यूट्यूब न्यूज चैनल ‘एके न्यूज’ के माध्यम से उनपर अभद्र टिप्पणियां भी की है।वीडियो में कथित तौर पर उसने मुख्यमंत्री को चप्पल से मारने की धमकी दी और कहा कि भाजपा मुस्लिम वोटों के बदौलत ही सत्ता में आ पाई है। उसने सरकार को अपनी गिरफ्तारी को लेकर चुनौती देते हुए कहा कि वह अकेले ही पांच हजार पुलिसकर्मियों को संभाल लेगा क्योंकि वह एक मुस्लिम है और उसके साथ हजरत अली की दुआ है।

शहजाद ने कहा कि उसे हिजाब मामले पर न्यायालय के फैसले के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए पाकिस्तान, अमेरिका और कुवैत सहित अन्य देशों से मदद मिल रही है। उसने मुस्लिमों से भाजपा सरकार के खिलाफ एकजुट होने के लिए भी कहा। वीडियो में वह मैसूर के लोकसभा सांसद प्रताप सिम्हा, बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या और कर्नाटक के आरडीपीआर मंत्री केएस ईश्वरप्पा सहित अन्य भाजपा नेताओं को भी धमकी देते हुए नजर आया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा हिजाब मामले पर दिए गए फैसले का विरोध करने के मामले में शहजाद को विधान सौध के बाहर हिरासत में लिया गया था। 

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...