शुक्रवार, 25 मार्च 2022

'शपथ ग्रहण' समारोह के उपलक्ष में हुआ शंखनाद

'शपथ ग्रहण' समारोह के उपलक्ष में हुआ शंखनाद       

बृजेश केसरवानी            
प्रयागराज। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के द्वारा भगवान वेणी माधव के दरबार में शपथ ग्रहण समारोह के उपलक्ष में हुआ शंखनाद, बजा घंटा घड़ियाल। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ एवं सामाजिक संस्था प्रयागराज सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में प्रयागराज के नगर देवता भगवान वेणी माधव के दरबार में महानगर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक, तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया एवं महिला मोर्चा की नेता अनुपमा पाण्डेय के नेतृत्व में सर्वप्रथम माधव जी की आराधना पूजन-अर्चन हुआ।
तत्पश्चात शंखनाद घंटा घड़ियाल डमरु मृदंग आदि के वादन से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। वादन के पश्चात प्रसाद को योगी आदित्यनाथ जी एवं केशव मौर्या जी के चित्र पर मिष्ठान प्रसाद खिला कर शपथ ग्रहण समारोह की शुभकामना प्रयागराज से दी। 
राम पंच भैया, अनुपमा पाण्डेय, कल्पना शर्मा, सविता सिंह, सोनी जी, ज्योति राव के साथ मंदिर के पुजारी सर्वदा तिवारी के द्वारा माधव चालीसा का पाठ करके,भाजपा सरकार 5 वर्ष निर्विघ्न रुप से चले इसकी सामूहिक कामना की।
संयोजक तीर्थराज पाण्डेय बच्चा भैया ने अंत में कहा कि जनकल्याण की भावना से यह आयोजन हुआ। प्रयागराज से कैबिनेट मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी को प्रदेश के मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण मंत्रालय व पद मिलेगा यह हम सब प्रयाग वासियों के लिए गर्व का विषय है। सायंकाल द्वितीय सत्र में मध्य दारागंज स्थित धकाधक चौराहे पर, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे, गीत पर सामूहिक नृत्य हुआ और लोगों को भगवा अबीर लगाकर बधाई व शुभकामना दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...