बुधवार, 23 मार्च 2022

देश के कई हिस्सों में 'डेल्टाक्रॉन' वेरिएंट के संकेत

देश के कई हिस्सों में 'डेल्टाक्रॉन' वेरिएंट के संकेत    

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। देश में अभी कोरोना के केस कम मिल रहे हैं। इस बीच कोरोना के नए वेरिएंट मिलने का मामला सामने आया है। मनी कंट्रोल में छपी रिपोर्ट के अनुसार ये दावा किया गया है कि देश में कोरोना के नए वेरिएंट ने दस्तक दे दी है। बताया है कि कोरोना वायरस का नया वेरिएंट डेल्टा और ओमिक्रॉन वेरिएंट मिलकर बना है।
रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक में 221 मामलों में डेल्टाक्रॉन वेरिएंट के संकेत मिले हैं। 
जो हॉटस्पॉट बन गया है। इसके बाद तमिलनाडु में 90, महाराष्ट्र में 66, गुजरात में 33, पश्चिम बंगाल में 32 और तेलंगाना में 25 और नई दिल्ली में 20 मामले जांच के दायरे में हैं। वहीं, एक्सपर्ट्स की मानें तो ये एक सुपर सुपर-म्यूटेंट वायरस, जिसका वैज्ञानिक नाम BA.1 + B.1.617.2 है। ब्रिटेन में इस स्ट्रेन के केस मिल रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि डेल्टा और ओमिक्रॉन से मिलकर बना एक हाइब्रिड स्ट्रेन है, जिसे सबसे पहले साइप्रस के रिसर्चर्स ने पिछले महीने खोजा था। हालांकि इस नए वेरिएंट के खतरनाक होने के पुख्ता जानकारी अभी नहीं मिल पाया है। इसे लेकर अभी स्टडी चल रही हैं। वहीं वायरस के तेजी से फैलने का अनुमान जताया है।

सुनवाई के दौरान महिला वकील पर चाकू से हमला

सुनवाई के दौरान महिला वकील पर चाकू से हमला   

कविता गर्ग       
वर्धा। महाराष्ट्र के वर्धा जिले की कोर्ट में एक मुकदमे की सुनवाई के दौरान महिला वकील पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया।‌फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी भीम गोविंद पाटिल पर धारा 307 के तहत मुकदमा चल रहा है। 22 मार्च को इस मामले में जब वकील योगिता मून अदालत में गवाह का बयान ले रही थीं तो उन पर भीम गोविंद ने चाकू से हमला कर दिया‌। अचानक हुए इस हमले से कोर्ट में मौजूद सब लोग हैरान रह गए। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी भीम गोविंद को तुरंत ही काबू में कर लिया।
सूचना मिलते ही एलसीबी की टीम कोर्ट पहुंच गई। घायल महिला वकील को सेवाग्राम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी भीम पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि कड़ी सुरक्षा के बावजूद आरोपी चाकू के साथ कोर्ट के अंदर कैसे पहुंच गया। वहीं इस घटना के बाद से कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

धन-विधेयक के जरिये बदलाव में असंवैधानिकता नहीं

धन-विधेयक के जरिये बदलाव में असंवैधानिकता नहीं  

इकबाल अंसारी       
चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने सार्वजनिक बीमा कंपनी एलआईसी में सरकार की हिस्सेदारी बेचने के लिए वित्त विधेयक एवं एलआईसी अधिनियम में किए गए बदलावों को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी है। 
मुख्य न्यायाधीश एम एन भंडारी और न्यायमूर्ति डी भरत चक्रवर्ती की पीठ ने एल पोनम्मल की तरफ से दायर एक जनहित याचिका को खारिज करते हुए कहा कि एलआईसी अधिनियम में धन-विधेयक के जरिये किए गए बदलाव में किसी भी तरह की असंवैधानिकता नहीं है।
पीठ ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए एलआईसी अधिनियम में धन विधेयक के जरिये बदलाव करने में संवैधानिक रूप से कुछ भी गलत नहीं है। एलआईसी की पॉलिसीधारक पोनम्मल ने अपनी याचिका में कहा था कि एलआईसी में सरकारी हिस्सेदारी की बिक्री के लिए अधिनियम में बदलाव करने के लिए धन विधेयक का गलत तरीका अपनाया गया था।
उन्होंने कहा था कि संविधान के अनुच्छेद 110 के तहत धन विधेयक लाकर नियमों में बदलाव किए गए जबकि यह धन विधेयक की परिभाषा में ही नहीं आता है। पीठ ने अपने निर्णय में कहा कि इस बारे में लाए गए विधेयक को धन विधेयक के रूप में पेश किए जाने की लोकसभा अध्यक्ष की तरफ से दी गई स्वीकृति को चुनौती नहीं दी जा सकती है।

एक्सचेंज पर कमजोरी, सोने-चांदी के दाम में गिरावट

एक्सचेंज पर कमजोरी, सोने-चांदी के दाम में गिरावट  

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। सोने और चांदी के दाम में बुधवार को गिरावट देखी जा रही है और डॉलर के चढ़ते दामों से इसमें निवेश को लेकर उत्साह में कमी देखी जा रही है। निवेशक डॉलर में ज्यादा निवेश कर रहे हैं और सोने की डिमांड अपेक्षाकृत कम हुई है।‌ इस कारण से सोना और चांदी, दोनों ही गिरावट के लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।
सोना बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। एमसीएक्स पर सोने का अप्रैल वायदा 57 रुपये कम होकर कारोबार कर रहा है और सोने की ये गिरावट 0.11 फीसदी की है। सोना 51,322 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है‌। चांदी की बात करें तो इसमें 168 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की जा रही है। आज एमसीएक्स पर चांदी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 67,524 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।
कॉमैक्स पर गोल्ड के रेट देखें तो 1920 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है और चांदी में 24.89 डॉलर प्रति औंस के लेवल पर कारोबार हो रहा है।
ऊपरी स्तर से 4000 रुपये से ज्यादा सस्ता हो चुका है गोल्ड।
बता दें कि इस बार की तेजी में सोने ने 55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर लिया था और आज के दाम के हिसाब से देखें तो ये ऊपरी स्तर से 4000 रुपये सस्ता होकर कारोबार कर रहा है। आर्थिक जानकारों का मानना है कि सोने के दाम अभी और नीचे जा सकते हैं और इसके लिए ग्लोबल कारण जिम्मेदार होंगे। देश में फिलहाल शादियों के चलते आने वाली डिमांड भी कम है और अक्षय तृतीया 3 मई को है जिसमें समय है। लिहाजा सोने-चांदी की मांग भी ज्यादा नहीं है तो लोकल कारणों से भी गोल्ड के रेट को कोई सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है।

गोदाम में लगीं आग, 11 प्रवासी मजदूरों की मौंत

गोदाम में लगीं आग, 11 प्रवासी मजदूरों की मौंत     

इकबाल अंसारी/अविनाश श्रीवास्तव        
हैदराबाद/पटना। सिकंदराबाद के भोईगुड़ा में बुधवार तड़के एक लकड़ी के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर बिहार के कम से कम 11 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि आग तड़के चार बजे लगी है।
आशंका जताई जा रही है गोदाम में शॉट सर्किट होने की वजह से आग लगी है। मौके पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियां तैनात हैं और दमकलकर्मियों द्वारा इस आग पर काबू पाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। बीती रात करीब 15 मजदूर गोदाम में सो रहे थे, इनमें से 11 आग की चपेट में आकर जिंदा जल गए और बाकी भागने में सफल रहे।
हादसे के बारे में जानकारी मिलने के बाद तेलांगना के मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव मौके पर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। यादव ने कहा कि चूंकि आग काफी सुबह लगी। इसलिए राहत कार्यों के शुरू होने में कुछ देरी हो गई। उन्होंने कहा कि घटना की पूरी जांच की जाएगी।

हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी अभिनेत्री चोपड़ा

हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी अभिनेत्री चोपड़ा      

कविता गर्ग        

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन कलाकार सिएना मिलर के साथ हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा को एंथनी चेन की अगली हॉलीवुड फिल्म में साइन किया गया है। जो शिल्पी सोमाया गोडा के नॉवल 'सीक्रेट डॉटर' पर आधारित होगी। इस फिल्म के लिए ऐमजॉन स्टूडियो से डील हो रही है और श्रुति गांगुली इस अडैप्टेशन को लिखेंगे

इस नॉवल में 2 महिलाओं की कहानी बताई गई है जो एक बच्चे के जरिए एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। 'सीक्रेट डॉटर' में एक समर नाम की शादीशुदा फिजीशन है जो सैन फ्रांसिस्को में रहती है। उसे पता चलता है कि वह कभी मां नहीं बन सकती। उसी साल भारत में भारत में एक गरीब महिला अपनी बेटी को बचाने के लिए उसे छोड़ देती है। कविता नाम की यह महिला अपने फैसले से जिंदगीभर परेशान रहती है। उसकी बच्ची का नाम आशा है जो मुंबई के एक अनाथालय में रहती है और इसी बच्ची के जरिए समर और कविता एक-दूसरे से जुड़ जाती हैं।

प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म के अलावा ऐमजॉन की वेब सीरीज 'सिटाडेल', रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'टेक्सट फॉर यू' और ऐक्शन फिल्म 'एंडिंग थिंग्स' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा प्रियंका ने फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'जी ले जरा' भी साइन की है। उसमें उनके बाद कटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आने वाली हैं।

अमेरिका: पूर्व विदेश मंत्री क्लिंटन पॉजिटिव मिलीं

अमेरिका: पूर्व विदेश मंत्री क्लिंटन पॉजिटिव मिलीं       

अखिलेश पांडेय         

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन कोरोना वायरस संक्रमण की जांच में पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, 'मैं कोरोना की जांच में पॉजिटिव पाई गई हूं। हल्के लक्षणों के साथ मैं ठीक महसूस कर रही हूं। मैं इस बात के लिए आभारी हूं कि कोरोना वैक्सीन इस गंभीर बीमारी के खिलाफ हमें सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। इसलिए कृपया अपना टीकाकरण कराए और बूस्टर डोज लगाए, अगर अभी तक नहीं लगाया है तो।'

उन्होंने इस दौरान अपने पति और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के टेस्ट रिपोर्ट के नेगेटिव आने की भी जानकारी दी और कहा कि वह ठीक हैं। सुश्री क्लिंटन ने कहा, 'जब तक पूरा घर साफ नहीं हो जाता है, तब तक के लिए उन्होंने खुद को क्वॉरंटीन कर लिया है। ऐसे में अगर फिल्मों के सुझाव दिए जाए, तो इसकी सराहना की जाएगी। 'हिलेरी क्लिंटन का यह ट्वीट व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी के यह ऐलान किए जाने के घंटों बाद आया कि वह दूसरी बार कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं।

संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की: राष्ट्रपति

संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की: राष्ट्रपति 


अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को कहा कि सिकंदराबाद में आग लगने की घटना में श्रमिकों की मौत एक ऐसी त्रासदी है, जिसका दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। अधिकारियों ने बताया कि कबाड़ के एक गोदाम में बुधवार को तड़के भीषण आग लगने से 11 लोगों की झुलसकर मौत हो गई। ये प्रवासी श्रमिक, घटना के समय सिकंदराबाद के भोईगुड़ा में गोदाम के ऊपर बने एक कमरे में सो रहे थे। सभी श्रमिक बिहार के थे।

राष्ट्रपति ने ट्वीट कर लिखा कि तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक गोदाम में आग लगने से हुई मजदूरों की मौत एक ऐसी त्रासदी है, जिसका दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।


प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण     

1. अंक-166, (वर्ष-05)
2. बृहस्पतिवार, मार्च 24, 2022
3. शक-1984, चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि-सप्तमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 07:04, सूर्यास्त: 06:24।
5. न्‍यूनतम तापमान- 22 डी.सै., अधिकतम-36+ डी सै.। उत्तर भारत में बरसात की संभावना।
6. समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम व शिवांशु, (विशेष संपादक) श्रीराम व सरस्वती (सहायक संपादक) के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8. संपर्क व व्यवसायिक कार्यालय- चैंबर नं. 27, प्रथम तल, रामेश्वर पार्क, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.पंजीकृत कार्यालयः 263, सरस्वती विहार लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102
http://www.universalexpress.page/
www.universalexpress.in
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745 
           (सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 22 मार्च 2022

नगर आयुक्त द्वारा टीम के कार्यो का औचक निरीक्षण

नगर आयुक्त द्वारा टीम के कार्यो का औचक निरीक्षण     

अश्वनी उपाध्याय                    

गाजियाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण से पहले मैदानी तैयारियों का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त लगातार कार्यों का निरीक्षण कर रहे है। इसके साथ ही सर्वेक्षण को लेकर हम किस प्रकार से अच्छा काम कर सकते है। उस संबंध में कर्मचारियों को जानकारी भी दी गई। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में शहर को नंबर 1 बनाने के लिए नगर आयुक्त के नेतृत्व में अधिकारी एवं कर्मचारी युद्ध स्तर पर कार्य में जुट गए है। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नगर आयुक्त ने योजनाबद्ध तरीके से जोनल प्रभारियों के साथ-साथ सुपर जोनल प्रभारी बनाकर कार्य कराया जा रहा है। जिससे स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार नंबर 1 आने में कोई कसर न रह जाए।

मंगलवार को नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए बनाई गई विशेष टीम के कार्यो का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें अपर नगर आयुक्त शिवपूजन यादव को सिटी जोन का सुपर जोनल प्रभारी बनाया गया है। विजय नगर जोन के लिए अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव को जिम्मेदारी दी गई है। वसुंधरा जोन के लिए मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी को सुपर जोनल प्रभारी बनाया है। कवि नगर जोन के लिए उद्यान प्रभारी लिंक नोडल ऑफिसर एसबीएम डॉ अनुज कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी है। वहीं मोहन नगर जोन का सुपर जोनल प्रभारी महाप्रबंधक जल आनंद त्रिपाठी को दी गई। नगर आयुक्त खुद भी इसका प्रतिदिन भौतिक निरीक्षण कर रहे है। जिस के क्रम में सड़कों पर धूल उठाने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पार्क की स्वच्छता तथा एसबीएम 2022 मे दिए गए मानकों के अनुरूप शहर के समस्त शौचालय व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है।

शहर की सफाई व्यवस्था के लिए सभी सुपर जोनल प्रभारी प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्र में कार्यों का औचक निरीक्षण कर रहें है। कहीं भी कोई खामी मिलने पर तत्काल उसको दुरूस्त कराया जा रहा है। एसबीएम नोडल प्रभारी डॉ. मिथिलेश शहर की स्वच्छता के लिए किए जा रहे कार्यों में स्वास्थ्य विभाग टीम का भी पूर्ण योगदान मिल रहा है। जिसमें गार्बेज फैक्ट्री, एमआरएफ सेंटर, ट्रांसफर स्टेशन का मुख्य रूप से जायजा प्रतिदिन किया जा रहा है।

किसान पार्टी ने फसलों के नुकसान का मुआवजा मांगा

किसान पार्टी ने फसलों के नुकसान का मुआवजा मांगा  

सुशील केसरवानी          
कौशाम्बी। समर्थ किसान पार्टी ने सरसवा ब्लॉक के अढौली गांव में नहर के कटने से किसानों की सैकड़ों बीघा जलमग्न हुई फसलों के नुकसान का सिचाई विभाग और जिला प्रशासन से मुआवजा मांगा है। पार्टी नेता अजय सोनी ने इस मामले में बताया कि नहर विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से नहर कटी है और किसानों के खेतों में पानी भर गया है। जिससे किसानों का भारी नुकसान हुआ है। अजय सोनी के मुताबिक सिंचाई विभाग की खाऊ-कमाऊ नीति के कारण सिंचाई विभाग के ठेकेदार सिल्ट सफाई के कामों में भारी मनमानी करते हैं और मानक को दरकिनार कर काम करते हैं। सिल्ट सफाई के दौरान नहरों की पटरियों को अच्छी तरह से दुरुस्त नहीं करते जिसके चलते ऐसी घटनाएं सामने आती हैं। इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारी जिम्मेदार हैं। क्योंकि मौके पर पहुंचे बगैर, सिंचाई विभाग के अधिकारी ठेकेदारों से कमीशन लेकर कामों का भुगतान कर देते हैं। जिसकी वजह से अक्सर नहरें कट जाती हैं और किसानों को आए दिन भारी नुकसान होता है।
इस सम्बन्ध में समर्थ किसान पार्टी के नेता अजय सोनी ने जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग से मांग की है, कि जिन जिन किसानों की फसलों का जलजमाव से नुकसान हुआ है। उन किसानों को नुकसान की भरपाई के लिए समुचित मुवावजा प्रदान किया जाए। आगे कहा कि जल्द ही इस मामले में समुचित कार्यवाही सुनिश्चित नही की गई और किसानों को समुचित मुुवावजा नहीं दिया गया तो समर्थ किसान पार्टी आंदोलन करेगी और किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए सड़क पर उतरेगी।

कौशाम्बी: उदयन सभागार में डीएम की बैठक संपन्न

कौशाम्बी: उदयन सभागार में डीएम की बैठक संपन्न   

शशिभूषण सिंह           
कौशाम्बी। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र, प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल/इंटर परीक्षा वर्ष-2022 को नकल विहीन/सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु कलेक्ट्रेट परिसर के सम्राट उदयन सभागार में जिलाधिकारी सुजीत कुमार की अध्यक्षता में केन्द्र व्यवस्थापकों तथा स्टैटिक, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जायें। सभी सम्बन्धित अधिकारी विशेष सतर्कता बरतें, किसी भी प्रकार लापरवाही न बरती जायें। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी नियमों एवं निर्देशों का अक्षरशः सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जायें। उन्होंने स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने विद्यालयों का भ्रमण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ ही सभी परीक्षा कक्षों में सी.सी.टी.वी की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। 
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि हाईस्कूल/इंटरमीडिएट की परीक्षा दिनांक 24 मार्च 2022 से 12 अप्रैल 2022 तक आयोजित की जायेंगी। जनपद में कुल 80 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 03 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 04 सचल दल नियुक्त किये गये हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। हाईस्कूल में कुल 23361 परीक्षार्थी एवं इंटर में कुल 19143 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि 08 संवेदनशील एवं 06 अति संवदेनशील परीक्षा केन्द्र हैं।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...