शनिवार, 12 मार्च 2022

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ मुकाबले में 2 शतक जड़े

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ मुकाबले में 2 शतक जड़े    

मोमीन मलिक 

नई दिल्ली। महिला वर्ल्डकप में टीम इंडिया की ओर से इतिहास रचा गया है। वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शनिवार को भारत की ओर से दो शतक जड़े गए हैं‌। स्मृति मंधाना के अलावा हरमनप्रीत कौर  ने इस मैच में सेंचुरी जड़ी और कमाल कर दिया‌। वर्ल्डकप से पहले दोनों की फॉर्म को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे, लेकिन अब जब सबसे बड़ा चैलेंज आया तो टीम की सीनियर्स प्लेयर्स ने ये धमाका किया है। इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। इस मुकाबले में भी शेफाली वर्मा को नहीं खिलाया गया था, लेकिन स्मृति मंधाना और यास्तिका भाटिया की जोड़ी ने बेहतर शुरुआत दिलवाई‌। दोनों के बीच 49 रनों की साझेदारी हुई, जिसके बाद स्मृति मंधाना ने एक छोर संभाले रखा‌।

मंधाना ने अपने ही अंदाज में बल्लेबाजी की और 119 बॉल में 123 रन बना दिए। स्मृति ने अपनी पारी में 13 चौके, 2 छक्के लगाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 100 से ऊपर ही रहा। इस वर्ल्डकप में स्मृति शानदार फॉर्म में दिख रही हैं। तीसरे मैच में ये उनका पहला शतक है, जबकि वह एक अर्धशतक भी जमा चुकी हैं‌।स्मृति मंधाना के वनडे करियर की यह पांचवीं सेंचुरी है।

7,700 से अधिक बार शेयर, पायलट का वीडियो

7,700 से अधिक बार शेयर, पायलट का वीडियो     

अखिलेश पांडेय       
कीव/मास्को। यूक्रेन के सुरक्षा बल ने अपने वेरिफाइड फेसबुक अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में एक फाइटर पायलट को दिखाया गया है। इस तस्वीर का कैप्शन है- 'हेलो, रूसी खलनायकों, मैं तुम्हारी आत्मा के लिए आ रहा हूं। कीव का पिशाच। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। एक ही दिन में इस तस्वीर को एक फेसबुक पेज पर 7,700 से अधिक बार शेयर किया गया है।
असल में यूक्रेन में इस तरह की चर्चा चल रही है कि कीव का गोस्ट नाम के एक फाइटर पायलट ने 10 रूसी फाइटर जेट्स को मार गिराया है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है और कई लोग इसे काल्पनिक कहानी भी कह रहे है। लेकिन इसी बीच यूक्रेन के सुरक्षा बल ने जब यह तस्वीर पोस्ट की तो फिर से यूक्रेन के 'पिशाच' की चर्चा होने लगी। अब तक रूस के आक्रमण का मजबूती से सामना कर रही यूक्रेन की सेना और आम लोगों के लिए यह 'पिशाच' साहस का प्रतीक भी बन गया है। यूक्रेन की पूरी वायु सेना के लिए भी इस प्रतीक का इस्तेमाल किया जा रहा है।हालांकि, यूक्रेन के सुरक्षा बल ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें पायलट का नाम या पहचान जाहिर नहीं की गई है। इसमें एक पायलट ऑक्सीजन मास्क लगाए हुए, डार्क वाइजर के साथ कॉकपिट में नजर आता है। वह एमआईजी-29 जेट में बैठा मालूम पड़ता है।
यूक्रेन दावा करता रहा है कि उसने रूस के कई एयरक्राफ्ट को मार गिराया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के वक्त रूस के पास करीब 1200 लड़ाकू जहाज थे। वहीं, यूक्रेन के पास सिर्फ 124 फाइटर एयरक्राफ्ट थे।

भाजपा ने चुनाव जीतने के बाद ब्याज में कटौती की

भाजपा ने चुनाव जीतने के बाद ब्याज में कटौती की

अकांशु उपाध्याय 

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार विधानसभा में चुनाव जीतने के बाद मनमानी पर उतर आई है और वह उल्टे सीधे फैसले ले रही है। कांग्रेस प्रमुख संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कुछ अखबारों में छपी खबरों का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा ने विधानसभा के चुनाव जीतने के बाद पीएफ पर ब्याज में कटौती कर दी है और ब्याज दर 10 वर्ष के निकले स्तर पर पहुंचा दी है।
इसी तरह से लखीमपुर खीरी की घटना के गवाह को धमकाया जा रहा है। उन्होंने ट्वीट किया , “ क्या यू.पी में चुनावी जीत का मतलब ये है कि लखीमपुर खीरी नरसंहार के मुख्य गवाह सरदार दिलजोत सिंह को पीट कर और जान से मारने की धमकी दे चुप कर दिया जाएगा। योगी सरकार को जनमत मिला है, ये सच है, लेकिन अपराधियों को गवाह को पीटने-मारने का हक़ नहीं मिला। न्याय की पुकार रहेगी।” श्री सुरजेवाला ने कहा , “ देश के 84 प्रतिशत लोगों की आमदनी घट चुकी है।क्या चुनावी जीत के आधार पर करोड़ों कर्मचारियों की बचत पर धावा बोलना सही है। ईपीएफओ ने पीएफ जमा पर मिलने वाली ब्याज़ दरों में कटौती करते हुए इसे दस साल के सबसे निचले स्तर पर पहुँचा दिया है। क्या यही भाजपा की जीत का ‘रिटर्न गिफ़्ट’ है।

पीएफ पर मिलने वाले ब्‍याज की दर 8.1 फीसदी की

पीएफ पर मिलने वाले ब्‍याज की दर 8.1 फीसदी की 

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव के बाद और होली से ठीक पहले केंद्रीय भविष्‍य निधि संगठन ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पीएफ पर मिलने वाले ब्‍याज की दर को घटाकर 8.1 फीसदी कर दिया है। ईपीएफओ बोर्ड के फैसले पर वित्त मंत्रालय की मुहर लगने के बाद इसे अमल में लाया जाएगा। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए पीएफ पर मिलने वाली ब्‍याज दर 8.5 फीसदी थी। विशेषज्ञों के मुताबिक ईपीएफओ द्वारा पीएफ की दर में 0.40 फीसदी की कटौती काफी बड़ी कटौती है, क्‍योंकि सामान्‍यत: ब्‍याज दर में चौथाई फीसदी तक की ही कटौती या बढ़ोतरी की जाती है।

ब्‍याज दर में कटौती का फैसला गुवाहाटी में ईपीएफओ सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की दो दिवसीय बैठक में लिया गया है। ईपीएफओ के फैसले से करीब 7 करोड़ ईपीएफ अंशधारकों को नुकसान उठाना पड़ेगा। मौजूदा बाजार की स्थिति और रूस-यूक्रेन क्राइसिस को देखते हुए यह माना जा रहा था कि इंट्रेस्ट रेट में कटौती की जा सकती है, पर इतनी बड़ी कटौती की उम्‍मीद नहीं थी। बता दें‍ कि पिछले दो सालों से ब्‍याज दर में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया था। हालांकि, चालू वित्त वर्ष में इसें 40 बेसिस प्वाइंट्स से घटा दिया गया है।

39 वर्षीय शख्स को रेप-ट्रिपल मर्डर केस में उम्रकैद

39 वर्षीय शख्स को रेप-ट्रिपल मर्डर केस में उम्रकैद   

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। एक प्रेग्नेंट महिला से रेप और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या एवं 2 और हत्या करने वाले शख्स को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। शख्स को कुल तीन हत्याओं के केस में दोषी पाया गया। जिसके बाद कोर्ट द्वारा उसे ये सजा दी गई। शख्स ने तीनों मर्डर 6 दिनों के अंदर किए थे। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला ब्रिटेन के वेस्ट मिडलन्डस का है, जहां 39 वर्षीय एंथनी रसेल को रेप और ट्रिपल मर्डर केस में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। रसेल को जूली विलियम्स (58), उनके बेटे डेविड विलियम्स (31) और एक महिला निकोल मैकग्रेगर (31) की हत्याओं के लिए दोषी ठहराया गया। सुनवाई के दौरान एंथनी रसेल को साल 2020 में निकोल मैकग्रेगर के साथ रेप करने का भी दोषी पाया गया। निकोल उस समय 5 महीने की प्रेग्नेंट थी। रेप के बाद रसेल ने निकोल की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। सजा सुनाते हुए जज ने कहा कि ये "असाधारण गंभीर" मामला है। तीन हत्याएं हुईं, जो बेहद क्रूर थीं।
हाल ही में कोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया गया कि जूली विलियम्स ने 23 अक्टूबर 2020 को अपने बेटे डेविड की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके दो दिन बाद जूली की गुमशुदगी की सूचना उसकी बहन ने पुलिस को दी। यानि जूली और डेविड दोनों गायब हो गए। बाद में पुलिस को जूली की लाश मिली। उसके शरीर में 100 ज्यादा चोट के निशान थे। इसके बाद पुलिस को डेविड की भी लाश बरामद हुई।
इस घटना के बाद लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद एंथनी रसेल शहर से भाग गया। लेमिंगटन शहर पहुंचने के कुछ घंटों बाद उसने निकोल मैकग्रेगर के साथ रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। कुछ दिनों बाद निकोल की लाश घने जंगलों में पाई गई। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। ये सब वारदातें एक हफ्ते से भी कम समय में हुई थीं।
तीनों हत्या के मोटिव को लेकर पुलिस का कहना है कि एंथनी रसेल को गलतफहमी थी कि डेविड का उसकी गर्लफ्रेंड से अफेयर था। इसलिए उसने डेविड की हत्या कर दी। लेकिन जब उसकी मां पुलिस तक पहुंची तो रसेल ने डेविड की मां जूली की भी हत्या कर दी। रसेल ने निकोल की हत्या क्यों की इसके पीछे तर्क दिया कि उसने रेप की करतूत को छिपाने के लिए ऐसा किया।

कांग्रेसी नेता अधीर ने सीएम ममता को पागल बताया

कांग्रेसी नेता अधीर ने सीएम ममता को पागल बताया  

मिनाक्षी लोढी       
कोलकाता। कांग्रेसी नेता अधीर रंजन चौधरी ने पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी को पागल बताया। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस की वजह से ममता है। गोवा में भाजपा को खुश करने के लिए उसने कांग्रेस को हरा दिया। अधीर रंजन ने कहा कि ममता बनर्जी से कहा कि आप कांग्रेस के खिलाफ टिप्पणी क्यों कर रहे हैं? अगर कांग्रेस नहीं होती तो ममता बनर्जी जैसे लोग पैदा नहीं होते। उन्‍हें यह याद रखना चाहिए। वे भाजपा को खुश करने के लिए गोवा गई। उन्होंने कांग्रेस को हरा दिया। आपने गोवा में कांग्रेस को कमजोर किया, यह सब जानते हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि पागल व्यक्ति को जवाब देना सही नहीं है। पूरे भारत में कांग्रेस के 700 विधायक हैं। दीदी के पास हैं? कांग्रेस के पास विपक्ष के कुल वोट शेयर का 20% है। क्या उनके पास है?
अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि वे (ममता बनर्जी) भाजपा को खुश करने और भाजपा के एजेंट के रूप में काम करने के लिए ऐसा कह रही हैं। प्रासंगिक बने रहने के लिए वह इस तरह की बातें कहती हैं।
जानकारी हो कि पांच राज्‍यों में चुनाव का परिणाम आने के बाद ममता बनर्जी ने एक बयान दिया था। उन्‍होंने कहा था कि सभी राजनीतिक दल जो भाजपा से लड़ना चाहते हैं, उन्हें साथ चलना चाहिए। कांग्रेस अपनी विश्वसनीयता खो रही है। हम कांग्रेस पर निर्भर नहीं रह सकते हैं।

अभिनेत्री श्वेता ने मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की

अभिनेत्री श्वेता ने मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की  

कविता गर्ग     

मुंबई। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी हमेशा की तरह इस बार भी फैन्स का दिल जीतती नजर आईं‌। जबसे एक्ट्रेस ने वेट लूज किया है। सोशल मीडिया पर इनकी केवल तारीफ ही हो रही है। टोन्ड बॉडी और फिटनेस के जरिए श्वेता तिवारी हर किसी को अपने लुक्स से 'घायल' कर रही हैं‌। एक बार फिर श्वेता तिवारी ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया है। दरअसल, श्वेता तिवारी ने खुद की एक फोटो शेयर की है। जिसमें वह ब्लैक लेदर स्कर्ट, फिटेड हॉल्टर टॉप और हाई हील्स पहने दिखीं। 

इस फोटो में इनकी फिटनेस काबिले-तारीफ नजर आई। इस फोटो को देखकर फैन्स इनके एक बार फिर दीवाने हो गए हैं‌। बेटी पलक तिवारी  को भी इनका अंदाज काफी पसंद आया है। मां को 'क्वीन' बताकर पलक ने कॉमेंट किया है। ऐश्ली रेबेलो ने क्लिक की हुई है। न्यूड मेकअप, ब्लू आई शैडो के साथ चंकी नेक एक्सेसरीज पहनी हुई है। हाथ में ब्रेस्लेट और एक हाथ में गोल्ड की रिंग पहनी है। थाई हाई स्लिट में श्वेता वाकई में बेहद खूबसूरत और फिट नजर आ रही हैं। कानों में हूप्स पहने हैं और बालों को खुला रखा है। होटल की लॉबी में श्वेता तिवारी पोज देती नजर आ रही हैं। फैन्स श्वेता तिवारी की फोटो पर लगातार कॉमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "फिटनेस हो तो ऐसी। वहीं, एक और फैन ने लिखा, "आप एक रॉकस्टार हो। हमेशा ऐसी ही रहना।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...