शुक्रवार, 11 मार्च 2022

रूखी त्वचा की समस्या, अपनाएं घरेलू नुस्खे

रूखी त्वचा की समस्या, अपनाएं घरेलू नुस्खे       

सरस्वती उपाध्याय     

कई बार बदलते मौसम के कारण रूखी त्वचा की समस्या का सामना करना पड़ता है। अगर सही समय पर इसका इलाज न किया जाए तो ये फट सकती है या संक्रमित हो सकती है। रूखी त्वचा को मॉइस्चराइज रखना बहुत जरूरी है‌। बहुत से लोग त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, ये लंबे समय में त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में हम घरेलू नुस्खे भी आजमा सकते हैं। ये हमारी त्वचा को न केवल गहराई से पोषण देने का काम करेंगे बल्कि इससे आपके त्वचा ग्लोइंग और मुलायम भी बनी रहेगी।

सूरजमुखी के बीज का तेल...

सूरजमुखी के बीज के तेल का इस्तेमाल आप त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए कर सकते हैं‌। ये त्वचा को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करने का काम करता है‌।

नारियल का तेल...

रूखी त्वचा के इलाज के लिए नारियल का तेल बहुत ही प्रभावी है. ये त्वचा को हाइड्रेट रखता है। नारियल के तेल में सैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं। ये तेल त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम करता है।

डाइट में दूध करें शामिल...

अपनी डाइट में दूध शामिल करें। ये रूखी त्वचा से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। इसमें फॉस्फोलिपिड नामक फैट होता है, ये त्वचा के लिए फायदेमंद है।

शहद...

शहद में कई गुण होते हैं जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। ये त्वचा संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। शहद मॉइस्चराइजिंग, हीलिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ये रूखी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है।

पेट्रोलियम जेली...

कई बार बढ़ती उम्र के कारण भी त्वचा रूखी हो जाती है। ऐसे में आप पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम करती है।

एलोवेरा...

एलोवेरा रूखी त्वचा से राहत पाने में काफी मदद करता है। आप एलोवेरा जेल को अपनी त्वचा पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से आपकी त्वचा पर निखार आएगा‌। ये त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करने का काम करता है‌।

बादाम तेल...

बादाम का तेल भी रूखी त्वचा के लिए बहुत उपयोगी है।आप बादाम के तेल से त्वचा की मसाज कर सकते हैं। आप शहद में बादाम का तेल मिलाकर भी त्वचा की मसाज कर सकते हैं। इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें।इसके बाद तौलिए से पोंछ लें। ये त्वचा पर निखार लाने का काम करता है‌।

स्टेशन के पास पटरी से उतरें मालगाड़ी के 6 डिब्बे

स्टेशन के पास पटरी से उतरें मालगाड़ी के 6 डिब्बे 

इकबाल अंसारी   

भुवनेश्वर। ओडिशा के कोरापुट जिले में रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक मालगाड़ी के छ: डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन मार्ग पर ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं। 

सूत्रों ने बताया कि विशाखापत्तनम-किरंदुल एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार को तड़के कोरापुट रेलवे स्टेशन से लगभग 40 किलोमीटर दूर उस समय हुई जब लौह अयस्क ले जा रही मालगाड़ी किरंदुल से विशाखापत्तनम की ओर जा रही थी। सूत्रों के अनुसार, रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और डिब्बों को पटरी से हटा दिया गया है।

होली के त्यौहार पर गैस-सिलेंडर मुफ्त देगी सरकार

होली के त्यौहार पर गैस-सिलेंडर मुफ्त देगी सरकार  

संदीप मिश्र          

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में उज्जवला योजना के 1.50 करोड़ लाभार्थी हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, उत्तर प्रदेश सरकार 7वें दिन आने वाले होली के त्यौहार पर लाभार्थियों को रसोई गैस-सिलेंडर मुफ्त में देगी।
उत्तर प्रदेश में 37 साल बाद लगातार दूसरी बार कोई राजनीतिक पार्टी सत्ता में वापिस आने में सफल हुई है। इसके पीछे भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र और पूर्व में चलाई गई योजनाओं का बड़ा योगदान है। सत्ता में वापस आने के लिए भाजपा ने उत्तर प्रदेश की सरकार से अपने चुनावी लोक कल्याण संकल्प पत्र में जनता से 130 वादों को पूरा करने का वचन दिया था। 10 मार्च को चुनावी परिणाम में प्रचंड बहुत से के साथ सत्ता में वापसी होने के साथ ही प्रदेश सरकार को 7वें दिन (होली) से ही अपने चुनावी वादों को पूरा करना शुरू करना होगा। दरअसल भाजपा ने अपने चुनावी वादों में घोषणा की थी की अगर उत्तर प्रदेश में भाजपा की वापसी होती है तो होली और दीपावली पर उज्जवला योजना के लाभार्थियों को एलपीजी गैस का फ्री सिलेंडर देगी।

उत्तर प्रदेश में उज्जवला योजना के 1.50 करोड़ लाभार्थी हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, उत्तर प्रदेश सरकार 7वें दिन आने वाले होली के त्यौहार पर लाभार्थियों को रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त में देगी। सरकार इस चुनावी वादे को इसी होली से अमल में लाती है तो उत्तर प्रदेश सरकार को योजना को पूरा करने के लिए 1400 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। आपको बता दें इस समय घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 937.50 रुपये हैं।

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी मारें गए

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकी मारें गए 

इकबाल अंसारी 
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। जबकि सेना के दो जवान घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद, सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के नैना बटपोरा इलाके की घेराबंदी कर वहां तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा तलाशी अभियान के दौरान एक स्थानीय मस्जिद के पास एक अलग इमारत में छिपे आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चला और उनसे आत्मसमर्पण करने के लिए बार-बार अपील की गई। प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद अभियान, मुठभेड़ में तब्दील हो गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया। उन्होंने कहा मस्जिद के पवित्र स्थान होने की बात को ध्यान में रखते हुए, संयुक्त टीम ने अधिकतम संयम बरता ताकि इसे कोई नुकसान न हो। मुठभेड़ के दौरान सेना के दो जवान घायल हो गये। दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

भारत की ओर से पाकिस्तान पर 'मिसाइल' हमला

भारत की ओर से पाकिस्तान पर 'मिसाइल' हमला      

सुनील श्रीवास्तव      
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना ने सनसनीखेज दावा करते हुए बताया कि भारत की ओर से पाकिस्तान पर मिसाइल हमला किया गया है। जिसमें कई इलाकों को भारी नुकसान हुआ है। पाकिस्तानी सेना ने ने मीडिया को बताया कि यह मिसाइल पंजाब प्रांत में गिरी थी। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने बताया कि 9 मार्च की शाम 6.43 बजे एक तेज रफ्तार वस्तु ने भारतीय क्षेत्र से उड़ान भरी और पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुस गई थी। बाबर इफ्तिखार ने बताया कि मिसाइल जैसी चीज पाकिस्तानी क्षेत्र में तेज रफ्तार से घुसी और गिर पड़ी, जिसके गिरने से असैन्य इलाकों को कुछ नुकसान हुआ है, लेकिन इसमें किसी की जान नहीं गई।
पाकिस्तानी सेना के इस दावे पर भारत की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। मेजर जनरल इफ्तिखार ने बताया कि बुधवार रात पंजाब के खानेवाल जिले के मियां चन्नू इलाके में अज्ञात वस्तु (मिसाइल) गिर गई। उन्होंने बताया कि इस मिसाइल को सतह से लॉन्च किया गया था। इससे हुई तबाही के बाद जांच के लिए पाकिस्तानी वायुसेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
पाकिस्तान किसी अज्ञात वस्तु को भारत की मिसाइल बता रहा है। साथ ही भारत पर आरोप लगाना भी शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी सेना का दावा है कि भारत की ओर से मिसाइल अटैक किया गया है। उन्होंने कहा कि मिसाइल की उड़ान ने पाकिस्तान और भारत दोनों में नागरिकों को खतरे में डाल दिया। भारतीय सेना और सरकार को बताया चाहिए कि इसकी वजह क्या है। यह एक बड़ी विमानन आपदा हो सकती थी। मेजर जनरल इफ्तिखार ने एक सवाल पर कहा कि यह कोई गोली नहीं मारी गई थी, जो अपने आप गिर गई। यह मिसाइल 40 हजार फीट की ऊंचाई से गुजरी थी। पाकिस्तान ने यह भी दावा किया है कि यह मिसाइल 260 किलोमीटर की रफ्तार से पाकिस्तानी इलाके में घुसी थी।
गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना पहले भी ऐसे ऊंटपटांग दावे कर चुकी है। गौरतलब है कि आतंकी गतिविधियों को प्रश्रय देने के आरोप के चलते पाकिस्तान खुद एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में फंस गया है। मिसाइल के दावे के पीछे दूसरी वजह लोगों का ध्यान भटकाना भी माना जा रहा है क्योंकि पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई और राजनीतिक कलह के चलते प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार मुश्किलों का सामना कर रही है। विपक्षी दल सरकार पर बड़े-बड़े आरोप लगा रहे हैं।

विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बेहतर प्रदर्शन किया

विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बेहतर प्रदर्शन किया     

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम आ चुके है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया है। विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत ने उसे इस साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए मजबूत स्थिति में लगा दिया है।
विश्लेषकों का कहना है कि उत्तरप्रदेश में बीजेपी की बड़ी जीत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के उत्तराधिकारी के बारे में फैसला करने का भरपूर मौका होगा जो 24 जुलाई 2022 को अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।
राष्ट्रपति चुनावों से पहले इन पांच राज्यों की 19 राज्यसभा सीटें खाली होने वाली हैं, जो उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब में हैं और इन सीटों का फैसला नए विधायक ही करेंगे। राष्ट्रपति चुनाव के लिए क्षेत्रीय पार्टियों के मुख्यमंत्रियों की लामबंदी भी शुरू हो गई है। उत्तरप्रदेश के हर विधायक के वोट की वैल्यू 208 है, जो देश में सबसे अधिक है। इस वजह से यूपी के विधायक राष्ट्रपति चुनावों में भी निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

उत्तरप्रदेश के चुनाव परिणाम अगर समाजवादी पार्टी के पक्ष में आते तो बीजेपी को बीजद, टीआरएस, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी जैसे दलों के समर्थन पर निर्भर रहना पड़ता, राष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में लोकसभा, राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य और राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली एवं पुडुचेरी विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य शामिल है।
वहीं इस साल राज्यसभा की 75 सीटें खाली होने वाली हैं। इनमें 73 को राष्ट्रपति चुनावों से पहले भरा जाएगा। ज्यादातर सदस्य अप्रैल में रिटायर होंगे। इनके चुनाव जून और जुलाई में हो जाएंगे। सात नॉमिनेटेड सदस्यों को छोड़ दे तो इन 73 में से 66 सांसद राष्ट्रपति चुनावों में वोट डालेंगे। इनमें 19 सीटें तीन चुनावी राज्यों से हैं।

पंजाब में भाजपा को सीटें नहीं मिलने पर चिंता: राउत

पंजाब में भाजपा को सीटें नहीं मिलने पर चिंता: राउत   

कविता गर्ग           
मुंबई। शिवसेना के प्रवक्‍ता संजय राउत ने मयावती और औवेसी को पद्मविभूषण एवं भारत रत्न देने की वकालत की है। पंजाब में भाजपा को सीटें नहीं मिलने पर उन्‍होंने चिंता जताई। भाजपा पर तंज भी कसा।
संजय राउत ने कहा कि बीजेपी को बड़ी जीत मिली है। यूपी उनका राज्य था। फिर भी अखिलेश यादव की सीटें बढ़ गई है। बीजेपी की जीत में मायावती और असुद्दीन औवेसी का योगदान है। इन सबको पद्मविभूषण और भारत रत्न देना पड़ेगा। हम लोग खुश हैं, हार-जीत होती रहती है। आपकी खुशी में हम भी शामिल हैं।
संजय राउत ने कहा कि पंजाब की जनता ने भाजपा को पूरी तरह से नकारा है। पीएम मोदी, गृह मंत्री और रक्षा मंत्री ने वहां जमकर प्रचार किया। फिर भी बीजेपी क्यों हार गई? चिंता का विषय ये हैं कि राष्ट्रीय पार्टी बीजेपी को जनता ने क्‍यों नकारा दिया।
प्रवक्‍ता ने कहा कि बीजेपी हमें बार-बार बोलती है कि शिवसेना को यूपी में कितनी सीटें मिलीं? यूपी में कांग्रेस और शिवसेना की जो हार हुई है, उससे बुरा हाल आपका पंजाब में हुआ है। इस बारे में आप थोड़ा देश को मार्गदर्शन दीजिए।

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की

'पीएम' मोदी ने अभिनेत्री रश्मिका की तारीफ की अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना सिर्फ साउथ सिनेमा का ही नहीं, अब ...