शुक्रवार, 11 मार्च 2022

भारत की ओर से पाकिस्तान पर 'मिसाइल' हमला

भारत की ओर से पाकिस्तान पर 'मिसाइल' हमला      

सुनील श्रीवास्तव      
इस्लामाबाद। पाकिस्तानी सेना ने सनसनीखेज दावा करते हुए बताया कि भारत की ओर से पाकिस्तान पर मिसाइल हमला किया गया है। जिसमें कई इलाकों को भारी नुकसान हुआ है। पाकिस्तानी सेना ने ने मीडिया को बताया कि यह मिसाइल पंजाब प्रांत में गिरी थी। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने बताया कि 9 मार्च की शाम 6.43 बजे एक तेज रफ्तार वस्तु ने भारतीय क्षेत्र से उड़ान भरी और पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुस गई थी। बाबर इफ्तिखार ने बताया कि मिसाइल जैसी चीज पाकिस्तानी क्षेत्र में तेज रफ्तार से घुसी और गिर पड़ी, जिसके गिरने से असैन्य इलाकों को कुछ नुकसान हुआ है, लेकिन इसमें किसी की जान नहीं गई।
पाकिस्तानी सेना के इस दावे पर भारत की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। मेजर जनरल इफ्तिखार ने बताया कि बुधवार रात पंजाब के खानेवाल जिले के मियां चन्नू इलाके में अज्ञात वस्तु (मिसाइल) गिर गई। उन्होंने बताया कि इस मिसाइल को सतह से लॉन्च किया गया था। इससे हुई तबाही के बाद जांच के लिए पाकिस्तानी वायुसेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
पाकिस्तान किसी अज्ञात वस्तु को भारत की मिसाइल बता रहा है। साथ ही भारत पर आरोप लगाना भी शुरू कर दिया है। पाकिस्तानी सेना का दावा है कि भारत की ओर से मिसाइल अटैक किया गया है। उन्होंने कहा कि मिसाइल की उड़ान ने पाकिस्तान और भारत दोनों में नागरिकों को खतरे में डाल दिया। भारतीय सेना और सरकार को बताया चाहिए कि इसकी वजह क्या है। यह एक बड़ी विमानन आपदा हो सकती थी। मेजर जनरल इफ्तिखार ने एक सवाल पर कहा कि यह कोई गोली नहीं मारी गई थी, जो अपने आप गिर गई। यह मिसाइल 40 हजार फीट की ऊंचाई से गुजरी थी। पाकिस्तान ने यह भी दावा किया है कि यह मिसाइल 260 किलोमीटर की रफ्तार से पाकिस्तानी इलाके में घुसी थी।
गौरतलब है कि पाकिस्तानी सेना पहले भी ऐसे ऊंटपटांग दावे कर चुकी है। गौरतलब है कि आतंकी गतिविधियों को प्रश्रय देने के आरोप के चलते पाकिस्तान खुद एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में फंस गया है। मिसाइल के दावे के पीछे दूसरी वजह लोगों का ध्यान भटकाना भी माना जा रहा है क्योंकि पाकिस्तान में बढ़ती महंगाई और राजनीतिक कलह के चलते प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार मुश्किलों का सामना कर रही है। विपक्षी दल सरकार पर बड़े-बड़े आरोप लगा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...