शुक्रवार, 11 मार्च 2022

वेस्टलैंड घोटाला मामलें में याचिकाएं खारिज की

वेस्टलैंड घोटाला मामलें में याचिकाएं खारिज की  

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामलें में कथित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की जमानत याचिकाएं शुक्रवार को खारिज कर दी। घोटाले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है। न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी ने कहा कि याचिका खारिज की जाती है। अन्य आवेदन में भी यही आदेश दिया जाता है। 

गौरतलब है कि 3,600 करोड़ रुपये का कथित घोटाला अगस्ता वेस्टलैंड से 12 वीवीआईपी हेलीकाप्टर की खरीद से संबंधित है। सीबीआई और ईडी द्वारा दर्ज मामलों में अपनी रिहाई का अनुरोध करते हुए, जेम्स ने कहा था कि जांच के उद्देश्य के लिए उनकी आवश्यकता नहीं है और उन्होंने जांच में सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की थी। याचिकाओं में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने कभी भी कानून की प्रक्रिया से बचने की कोशिश नहीं की और उन्हें आगे हिरासत में रखने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा। सीबीआई और ईडी दोनों ने जमानत याचिका का विरोध किया। जेम्स को दिसंबर 2018 में दुबई से प्रत्यर्पित किया गया था और बाद में दो जांच एजेंसियों द्वारा गिरफ्तार किया गया था।

इंसानों से भी कई आलीशान जिन्दगी जीता हैं कुत्ता

इंसानों से भी कई आलीशान जिन्दगी जीता हैं कुत्ता   

अखिलेश पांडेय      

कैलिफोर्निया। दुनियाभर में कई लोग हैं, जो जानवरों को पालते हैं और उन्हें अपने बच्चों की तरह रखते हैं। लेकिन कई बार आप उन्हें अपने बच्चों जैसी आरामदायक जिंदगी नहीं दे पाते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे कुत्ते के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इंसानों से भी कई आलीशान जिन्दगी जीता हैं और सोशल मीडिया पर भी उसके बहुत फैंस हैं। 

हम बात कर रहे हैं, अमेरिका के कैलिफोर्निया के एक पालतू कुत्ते की जिसका नाम जोजो हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जोजो का अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी है, जिसपर उसकी ढेर सारी तस्वीरें हैं। जोजो के इस अकाउंट पर 1 लाख 19 हजार फॉलोवर्स भी हैं। उसकी मालकिन का नाम जोसपाइन जोसा है। वह जोजो को अपने बच्चों की तरह मानती हैं। वह उससे कितना प्यार करती हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने जोजो के लिए एक अलग से कमरा भी बनवा दिया है। जोसपाइन ने जोजो को तब से पाल रखा है, जब जोजो महज 4 महीने का था। आज जोजो की उम्र 12 साल है।


कंप्यूटर अनुदेशक के 10,157 पदों पर भर्ती, मौका

कंप्यूटर अनुदेशक के 10,157 पदों पर भर्ती, मौका  

नरेश राघानी         

जयपुर। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कंप्यूटर अनुदेशक के 10,157 पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इसके तहत बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 9862 और वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 295 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 18 से 40 साल की उम्र तक के अभ्यर्थी आज शुक्रवार को रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों का सिलेक्शन जून के में होने वाले रिटर्न टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

कंप्यूटर अनुदेशक के पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को ई-मित्र कियोस्क या जन सुविधा पोर्टल का उपयोग करना होगा। अभ्यर्थियों को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in खोलकर रिक्रूटमेंट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद SSO ID के जरिए लॉगइन करके आवेदन भरना होगा। ऐसे में अगर किसी अभ्यर्थी की SSO ID नहीं है, तो आवेदन से पहले उन्हें SSO ID बनानी होगी। साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल, टेली कम्युनिकेशन एंड इंस्ट्रूमेंटेशन में मास्टर डिग्री के साथ ही कंप्यूटर साइंस, आईटी में एमएससी, एमसीए, बी लेवल, सी लेवल करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

ग्रेजुएट और ए लेवल / PGDCA ( कम से कम एक साल का ) इसके साथ ही कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल, टेली कम्युनिकेशन एंड इंस्ट्रूमेंटेशन में बीई/बीटेक के साथ ही कंप्यूटर साइंस, आईटी में बीएससी, बीसीए करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा शुल्क।

सामान्य वर्ग और क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी लिए 450 रुपए।

राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थी के लिए 350 रुपए।
समस्त विशेष योग्यजन और राजस्थान के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी के लिए 250 रुपए।

राजस्थान सरकार द्वारा लागू सातवें वेतनमान के अनुसार कंप्यूटर अनुदेशक वरिष्ठ को पे-मैट्रिक्स लेवल 10 (33,800) के आधार पर सैलरी दी जाएगी। जबकि बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक को पे-मैट्रिक्स लेवल 8 के अनुसार सैलरी दी जाएगी। हालांकि प्रोबेशन पीरियड के दौरान सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सैलरी दी जाएगी।

ला एवं संस्कृति, इतिहास, भूगोल, सामान्य विज्ञान और राजस्थान के समसामयिक मामले।
सामान्य योग्यता में निम्नलिखित बिन्दु सम्मिलित होंगे।
लॉजिकल रीजनिंग एंड एनालिटिकल एबीलिटी।
डिसीजन मेकिंग एंड प्रॉब्लम सोल्विंग। सामान्य बौद्धिक योग्यता।
बेसिक न्यूमरेसी नंबर एंड देयर रिलेशन, आर्डर ऑफ मैग्निट्यूड, इत्यादि (कक्षा- X स्तर )
डाटा इन्टरप्रिटेशन-चार्ट्स, ग्राफ्स, टेबल्स डाटा सफिशियन्सी, इत्यादि (कक्षा X स्तर)
उत्तर के मूल्यांकन में नकारात्मक अंकन लागू होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस विशिष्ट प्रश्न के लिए विहित अंकों का एक तिहाई भाग काटा जाएगा।
बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक का सिलेबस (प्रश्न पत्र-2)

प्रश्न पत्र अधिकतम 100 अंकों का होगा। 

प्रश्न पत्र की अवधि 2 घंटे की होगी।

प्रश्न पत्र में 100 प्रश्न बहु विकल्पीय होंगे।

उत्तर के मूल्यांकन में निगेटिव मार्किंग लागू होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, उस विशिष्ट प्रश्न के लिए विहित अंकों का एक तिहाई भाग काटा जाएगा।

पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ा सकती है कंपनियां

पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ा सकती है कंपनियां

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। बीते कई दिनों से यह सुगबुगाहट चल रही थी कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद देश की तेल कंपनियां जल्द ही पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ा सकती है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार से कुछ अच्छे संकेत मिलने के बाद शायद यह भी संभव है कि आने वाले दिनों में आशंकाओं के विपरीत देश में पेट्रोल-डीजल के दाम और सस्ते हो जाए। रूसऔर यूक्रेन के बीच जारी घमासान युद्ध के बीच बीते कुछ दिनों में ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव आसमान छू रहा था और रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। भयावह युद्ध के बीच यह भी आशंकाएं जताई जा रही थी कि क्रूड ऑयल का भाव 300 डॉलर के पार जा सकता है। 

लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने जैसे ही झुकने के संकेत दिए तो रूस ने भी हमले कम कर दिए। इसका असर क्रूड ऑयल मार्केट पर भी दिखा और दो दिन में ही क्रूड ऑयल $139 प्रति बैरल से फिसलकर रिकॉर्ड गिरावट के साथ $108.7 पर आ पहुंचा है। अब यदि आने वाले कुछ दिनों में क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर के नीचे आ जाती है तो देश में पेट्रोल-डीजल का भाव कुछ कम हो सकता है। देश की सबसे बड़ी रिफाइनरी चलाने वाली कंपनी बीपीसीएल के चेयरमैन और एमडी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के ट्रेंड को देखा जाए तो पेट्रोल और डीजल का रेट अब बढ़ने की जगह घटने वाला है। दो दिन से कच्चे तेल का भाव बहुत तेजी से गिरा है। सिर्फ एक दिन में तेल कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिली है। अरुण कुमार सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में यदि कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के भी नीचे आ जाती है तो पेट्रोल डीजल की कीमत 2 से 3 रुपए कम हो सकती है।

वश्विक स्तर पर बढ़ते क्रूड आयल रेट के चलते UAE ने अब कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने का तैयार हो गया है। बाजार में जैसे ही यह खबर आई तो ब्रेंट क्रूड फ्यूचर का रेट एक दिन में ही करीब 16.84 डॉलर (13.2 फीसदी) फिसलकर $111.14 प्रति बैरल पर आकर बंद हो गया। 21 अप्रैल 2020 के बाद ये एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है। US क्रूड फ्यूचर भी 15.44 डॉलर (12.5 फीसदी) गिरावट के बाद 108.70 डॉलर के स्तर पर बंद हुआ। ये नवंबर 2021 के बाद से सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट रही आपको बता दे कि संयुक्त अरब अमीरात तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक का प्रमुख सदस्य है। यूएई ने कहा है कि वैश्विक तेल संकट की स्थिति से बचने के लिए हम कच्चे तेल के उत्पादन बढ़ाने के पक्ष में हैं। आओपीईएसई को कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने के लिए दूसरे देशों से भी कहना होगा। युद्ध के हालत में रूस पर कई प्रतिबंध लगाए गए हैं और ऐसे में यदि तेल उत्पादन बढ़ता है तो रूस के प्रतिबंधों का असर दुनिया पर बहुत कम होगा।

युविका, विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

युविका, विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया



इकबाल अंसारी 

बेंगलुरू। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) स्कूली बच्चों के लिए एक विशेष कार्यक्रम ‘युवा विज्ञान कार्यक्रम’ (युविका) का आयोजन कर रहा है। इस कार्यक्रम में युवा छात्रों, खासकर ग्रामीण क्षेत्र से नाता रखने वालों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष विज्ञान तथा अंतरिक्ष अनुप्रयोगों पर बुनियादी ज्ञान प्रदान किया जाएगा। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के उभरते रुझानों के बारे में जागरूकता पैदा करना है, जो हमारे देश के भविष्य का अभिन्न हिस्सा हैं।

इसरो ने कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य देश भर में 150 छात्रों का चयन करना है, जो एक मार्च, 2022 को कक्षा 12वीं में पढ़ रहे हों। इसरो ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से अधिक छात्रों को विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) आधारित करियर तथा शोध कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने की भी उम्मीद है। ‘युविका-2022’ आवासीय कार्यक्रम 16 मई से 28 मई तक दो सप्ताह तक चलेगा।

यूक्रेन में मिग लड़ाकू विमान भेजने की अनुमति, मांग

यूक्रेन में मिग लड़ाकू विमान भेजने की अनुमति, मांग   

अखिलेश पांडेय   

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के कई सांसदों ने बाइडन प्रशासन पर अपना रुख बदलने का दबाव बनाते हुए उससे यूक्रेन में रूसी हमलों से निपटने के लिए पोलैंड के मिग लड़ाकू विमान भेजने की अनुमति देने की मांग की है। रिपब्लिकन पार्टी के 40 सांसदों ने अयोवा से सांसद जोनी अर्न्स्ट और ऊटा से सांसद मिट रोमनी द्वारा तैयार एक पत्र पर दस्तखत किए हैं। इस पत्र में राष्ट्रपति जो बाइडेन से यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की उस अपील का जवाब देने की मांग की गई है, जिसमें उन्होंने बीते सप्ताहांत अमेरिकी सांसदों से कहा था कि अगर अमेरिका देश के हवाई क्षेत्र को ‘उड़ान निषेध क्षेत्र’ घोषित नहीं कर सकता है तो कम से कम वह रूसी हमलों से निपटने के लिए कीव को अतिरिक्त लड़ाकू विमान तो भेज ही सकता है। संसद भवन में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में रोमनी ने कहा, “बातचीत बहुत हो चुकी। लोग मर रहे हैं।उन्हें जरूरी लड़ाकू विमान भेजें।” मेन से रिपब्लिकन सांसद सुजैन कॉलिंस ने कहा, “विनाश देखना दर्दनाक है, खासतौर पर प्रसूती अस्पताल पर रूसी हमले जैसी घटनाओं को। 

यूक्रेन को जरूरी लड़ाकू विमान उपलब्ध न कराना अस्वीकार्य है।” बाइडन प्रशासन से जुड़े सूत्रों के अनुसार अमेरिकी ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मिले रिपब्लिकन सांसदों की मांग पर ध्यान देने की कवायद में जुट गए हैं। बाइडन प्रशासन ने शुरुआत में संकेत दिए थे कि नाटो सहयोगी पोलैंड में मौजूद सोवियत युग के लड़ाकू विमानों को रूसी आक्रमण से निपटने में हवाई मदद मुहैया कराने के लिए यूक्रेन स्थानांतरित किया जा सकता है,लेकिन बुधवार को पेंटागन ने पोलैंड की इससे जुड़ी पेशकश को नामंजूर का दिया था।

केरल: वित्तमंत्री ने 2022-23 के लिए बजट पेश किया

केरल: वित्तमंत्री ने 2022-23 के लिए बजट पेश किया 

इकबाल अंसारी        

तिरुवनंतपुरम। केरल के वित्तमंत्री के एन बालगोपाल ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए शुक्रवार को विधानसभा में बजट पेश किया और इसमें एक नया आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) पार्क, चार आईटी कॉरिडोर और 20 सैटेलाइट आईटी केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। वित्त मंत्री ने कहा कि नया आईटी पार्क कन्नूर जिले में बनाया जाएगा और वहां अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा होने से उम्मीद है इस क्षेत्र की वृद्धि में मदद मिलेगी। बालगोपाल ने बताया कि प्रस्तावित आईटी कॉरिडोर राष्ट्रीय राजमार्ग-66 के समांतर बनाए जाएंगे। 

उन्होंने कहा कि आईटी पार्कों के विस्तार के लिए केरल अवसंरचना निवेश बोर्ड के जरिए कुल 100 करोड़ रुपये अलग रखे गए हैं वहीं भूमि अधिग्रहण की खातिर 1,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। कोविड-19 महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ने और उससे अन्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के नियमन के लिए पिनराई विजयन की सरकार ने बजट में 2,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...