बुधवार, 2 मार्च 2022

कीव पर कब्जे को लेकर रूस-यूक्रेन के बीच भिड़ंत

कीव पर कब्जे को लेकर रूस-यूक्रेन के बीच भिड़ंत   

अखिलेश पांडेय     

कीव/ मास्को। यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे को लेकर रूस और यूक्रेन के बीच जबरदस्त भिड़ंत चल रही है। यूक्रेन की आर्मी के साथ-साथ आम लोग भी हथियार लेकर रूस के सैनिकों का मुकाबला कर रहे हैं। यूक्रेन की आर्मी और आम नागरिकों ने एंट्री नाकों पर मोर्चा संभाला हुआ है। 

यूक्रेन के नागरिक अपनी राजधानी कीव पर रूसी सेना का कब्जा ना हो, इसलिए रूसी सेना का मुकाबला करने के लिए मोर्चा संभाले हुए हैं। यूक्रेन की संसद के सबसे कम उम्र के सांसद ने भी हथियार हाथ में लेकर अपना फोटो सोशल मीडिया पर डालकर बताया है कि वह भी यूक्रेन की तरफ से रूस की सेना के खिलाफ जंग लड़ने निकल पड़े हैं। यूूक्रेन लड़ाई में कमजोर ना पड़े , इसलिए 25 से 50 साल तक की उम्र के लोगों को यूक्रेन छोड़ने की मना ही कर दी गई है।

चुनाव परिणाम, धुआं उड़ाने वाले धुआं-धुआं हो जाएंगे

चुनाव परिणाम, धुआं उड़ाने वाले धुआं-धुआं हो जाएंगे   

संदीप मिश्र     

जौनपुर। समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश में मौजूदा विधानसभा चुनाव में सपा के पक्ष में धुआंधार वोटिंग हुई है और 10 मार्च को चुनाव परिणाम आने पर धुआं उड़ाने वाले धुआं-धुआं हो जाएंगे। शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में गठबंधन प्रत्याशी एवं निवर्तमान विधायक शैलेंद्र यादव ललई के पक्ष में जमुनिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये अखिलेश ने कहा कि मौजूदा चुनाव में सपा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है और दस मार्च को उनका गठबंधन रिकार्ड बहुमत हासिल कर सरकार बनायेगा।

उन्होंने कहा " कहने को तो भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन काम और वादों का आंकलन करेंगे तो दुनिया की सबसे झूठी पार्टी भाजपा नजर आएगी।" उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों को समय पर खाद नहीं दे पाई। खाद मिली तो बोरी से पांच किलो की चोरी हो गई। अगर ये भाजपा वाले दोबारा आ गए तो खाद की बोरी से 10 किलो की चोरी कर लेंगे।अखिलेश यादव ने कहा " विधानसभा चुनाव का आखिरी चरण जौनपुर (आपका) है। पहली बार मैं देख रहा हूं कि जनता चुनाव लड़ रही है। सपा ने अपने शासनकाल में जो एंबुलेंस चलाई थी उसे बाबा मुख्यमंत्री ने खराब कर दी। बाबा जी ने डायल 100 को भी बर्बाद कर दिया। यह देश का सबसे बड़ा चुनाव है। यह बदलाव का चुनाव है। यह भारत के संविधान को बचाने का चुनाव है। 

उन्होने कहा " उन्हें (भाजपा) अब तो उन्हें नींद नहीं आ रही है। भाजपा के लोगों को जौनपुर के लोगों ने मौन कर दिया है। पांचवें चरण में तो भाजपा के लोग शांत हो गए हैं। छठवें चरण में उनकी भांप निकाल देंगे।" पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश भर में 11 लाख सरकारी पद खाली है। सत्ता में आने पर भर्ती निकाली जाएगी। सरकार बनेगी तो 24 घंटे बिजली दी जाएगी और 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। किसानों की सिंचाई माफ होगी, नौकरी और रोजगार के अवसर दी जाएगी। जरूरत पड़ेगी तो जौनपुर को एक्सप्रेसवे से जोड़ने का काम किया जाएगा।

रक्षामंत्री राजनाथ ने सीएम योगी की तारीफ की

रक्षामंत्री राजनाथ ने सीएम योगी की तारीफ की   

संदीप मिश्र         

मिर्ज़ापुर। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था को दुरूस्त कर विकास की नयी उड़ान भर रहे उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को देश में दूसरे नम्बर पर लाने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को तीन दशक के लंबे अंतराल के बाद प्रदेश में लगातार दो बार सरकार बनाने का गौरव हासिल होगा। राजनाथ सिंह ने बुधवार को यहां एक जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुये कहा कि उन्हे यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि मौजूदा भाजपा सरकार उनके मुख्यमंत्रित्व काल की तुलना में भी कहीं बेहतर है। किसी भी राज्य को विकास के पथ पर लाने के लिये वहां की कानून व्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वर्ष 2017 से पहले की सरकार में माफिया और अपराधी सरकार में इतना प्रभाव रखते थे कि उनके कहने पर अधिकारियों के तबादले हो जाते थे जबकि आज माफिया और अपराधी तत्व जेल की चाहरदिवारी के पीछे खुद को ज्यादा महफूज मानते है।

उन्होने कहा कि योगी सरकार ने पिछले पांच सालों में विकास के नये आयाम गढ़ते हुये प्रदेश की अर्थव्यवस्था को लंबी छलांग लगाते हुये नम्बर दो पर स्थापित किया है। पांच साल पहले 11 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था वाला यूपी की अर्थव्यवस्था आज 21 लाख करोड् रूपये की है।
राजनाथ ने दावा किया कि मौजूदा विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी 300 से ज्यादा सीट जीतकर दोबारा सरकार बनाने जा रहे है। तीन चार दशकों में ऐसा पहली बार होगा जब कोई सरकार रिपीट करेगी। 
रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और कूटनीति सूझबूझ का परिणाम है कि 2014 से पहले दुनिया भारत को गंभीरता से नहीं लेती थी जबकि आज भारत की बात को दुनिया कान खोल कर सुनती है और उसका सम्मान करती है। दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा में इजाफा हुआ है। पुलवामा और उरी हमले के बाद सेना ने सीमापार कर सर्जिकल स्ट्राइक कर बता दिया है कि हम बाउंड्री के दोनो ओर किसी भी देश विरोधी हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं।

उन्होने कहा कि गलवान में चीन की सेना के साथ झड़पे में भारतीय सेना को ज्यादा नुकसान होने का संदेह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद में व्यक्त किया था। कूटनीति के चलते केन्द्र सरकार इस बारे में ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहती थी मगर आस्ट्रेलिया के एक अखबार ने खुलासा कर कांग्रेस अध्यक्ष का मुंह बंद कर दिया था कि इस झड़प में चीन के 30 से 40 सैनिक मारे गये थे।भाजपा और सहयोगी दलों के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील करते हुये राजनाथ ने कहा “ लक्ष्मी न हाथ हिलाते आती है, न ही साइकिल और हाथी में आती है। सबको पता है कि लक्ष्मी कमल पर बैठ कर आती है। पिछले पांच सालों में जनता ने समय समय पर इसे महसूस किया है। किसान,नौजवान और महिलाओं को केन्द्र और राज्य की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है वहीं कोरोना काल में दो बार मुफ्त राशन की सुविधा भी लक्ष्मी आगमन का ही प्रतीक है।

अभिनेत्री मलाइका ने वर्कआउट की तस्वीर शेयर की

अभिनेत्री मलाइका ने वर्कआउट की तस्वीर शेयर की   

कविता गर्ग           

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट की तस्वीर शेयर की है।मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी फिटनेस वीडियोज को सोशल मीडिया पर शेयर करती है। मलाइका अपने पोस्ट के जरिए लोगों को फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के प्रति इंस्पायर करती हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने वर्कआउट की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में मलाइका कुछ बेहद टफ योग के पोज करती नजर आ रही हैं।

मलाइका ने अपनी तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्हें योग करते हुए देखा जा सकता है। मलाइका ने तस्वीरों को शेयर करते कैप्शन में लिखा, "मैट पर आओ और अपने लिए हर रोज इसे करो। अपने फिजिकल हेल्थ के लिए। अपने मेंटल हेल्थ के लिए। अपने इमोशनल हेल्थ के लिए। अपने स्पिरिचुअल हेल्थ के लिए। कंसिस्टेंसी सीक्रेट है और कुछ नहीं। क्या आपने आज अपनी योग प्रैक्टिस की है।

5 चरण में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त रूझान: सीएम

5 चरण में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त रूझान: सीएम   

संदीप मिश्र     

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में पांच चरण में संपन्न चुनाव में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त रूझान आने के बाद सपा और बसपा के बड़े नेता, जहां विदेश की टिकट बुक करा लिए हैं। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर इन दलों के छुटभैया नेता भी उन्‍हीं की राह पर हैं। वे पड़ोसी मुल्क नेपाल भागने की फिराक में हैं। इनको रोकने के लिए 10 मार्च तक बॉर्डर पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार को कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी श्यामधनी राही के समर्थन में बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज बर्डपुर में व डुमरियागंज में भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज डुमरियागंज में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांच चरण के चुनाव में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से बढ़त बना ली है। इससे बौखलाए सपा-बसपा के बड़े नेता विदेश जाने की टिकट भी बुक करा लिए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर इनके नेता पड़ोसी देश नेपाल भागने की फिराक में हैं। इन्हें रोकने के लिए प्रदेश से सटे भारत-नेपाल सीमा पर 10 मार्च तक सख्ती बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि विकास करने वाली और दंगाइयों को रोकने वाली दमदार सरकार चाहिए तो डबल इंजन की आवश्यकता है। केंद्र के साथ एक बार फिर यूपी में भाजपा की सरकार बनाने में जुट जाएं। फिर सरकार बनने पर विकास और बुलडोजर साथ-साथ चलेगा। उन्होंने कहा तथागत की धरती से जिले की पांचों सीटों पर भाजपा और गठबंधन के प्रत्याशियों को सदन में भेजने का कार्य करें।

केंद्र सरकार ने कई खास योजनाओं की शुरुआत की

केंद्र सरकार ने कई खास योजनाओं की शुरुआत की     

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के गरीबों, किसानों और जरूरतमंदों के लिए कई खास योजनाओं की शुरुआत की है। जिसका फायदा सभी को मिल रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से फैल रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सरकार 18 से 40 साल की उम्र के सभी लोगों को 1800 रुपये प्रति माह देगी। अगर आप भी 18 से 40 साल के हैं तो जान लीजिए क्या आपके खाते में हर महीने ये पैसा ट्रांसफर किया जाएगा।

आपको बता दें केंद्र सरकार की ओर से कई स्कीम चलाई जा रही हैं, जिसमें जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता भी दी जा रही है। आज हम एक ऐसे ही मैसेज के बारे में बताएंगे जहां पर सभी को 1800 रुपये हर महीने देने की बात कही जा रही है। इस वायरल मैसेज की सच्चाई के बारे में पीआईबी ने पता लगाया है।पीआईबी ने जब इस वायरल मैसेज का फैक्ट चेक किया तो इसकी सच्चाई समाने आई है। पीआईबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडिल पर ट्वीट करके मैसेज की सच्चाई के बारे में बताया है। पीआईबी ने ट्वीट में लिखा कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। सरकार ने योजना में इस तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। आपको बता दें इसमें लिखा है कि एक ऑनलाइन फॉर्म भरने पर प्रधानमंत्री मानधन योजना के तहत केंद्र सरकार 18 से 40 साल की उम्र के लोगों को हर महीने 1800 रुपये दे रही है। पीआईबी ने बताया कि यह दावा फ़र्ज़ी है। यह एक पेंशन योजना है। इसमें लाभार्थियों को 60 साल की उम्र के बाद ही पेंशन मिलेगी।

पीआईबी ने फैक्ट चेक के बाद में इस मैसेज को पूरी तरह से फर्जी बताया है। पीआईबी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस तरह के मैसेज से सभी लोग सावधान रहें। पीआईबी ने लोगों से ऐसे मैसेज को आगे फॉरवर्ड नहीं करने को कहा। ऐसे मैसेज के बहकावे में आकर आप अपनी निजी जानकारी और पैसों को खतरे में डालते हैं। अगर आपके पास में भी कोई इस तरह का मैसेज आता है तो आप उसकी सच्चाई के बारे में पता लगाने के लिए फैक्ट चेक करा सकते हैं। आप पीआईबी के जरिए फैक्ट चेक करा सकते हैं। 

अभिनेत्री करीना ने मीडिया पर तस्वीर शेयर की

अभिनेत्री करीना ने मीडिया पर तस्वीर शेयर की      

कविता गर्ग        
मुंबई। अभिनेत्री करीना कपूर खान को ऐसे ही नहीं बॉलीवुड की फैशन क्वीन कहा जाता है। अपने स्टाइलिश फैशन सेंस को लेकर, वो हमेशा ही सुर्खियां बटोरती रहती हैं। करीना कपूर ने हाल ही में स्ट्राइप्ड मिनी स्कर्ट पहने हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस स्कर्ट की कीमत जान आप चौंक जाएंगे। बता दें कि एक मार्च को करीना  ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो में वो स्ट्राइप्ड स्कर्ट को पैटर्न वाले ब्लेजर के संग कैरी किए हुए नजर आईं।
अपने लुक को पूरा करने के लिए करीना  व्हाइट हील्स पहना था। साथ ही बालों का सॉफ्ट कर्ल्स भी किया। तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में करीना  ने लिखा- नए महीने में मार्चिंग स्टाइल। करीना की इस फोटो को देख ननद सबा ने तारीफ में लिखा- माशाअल्लाल। थोडा रिसर्च कर पता चला कि करीना ने जो स्कर्ट पहनी है वो जिमर्मेन ब्रांड की है। इसकी कीमत करीब 39,500 रुपये है।
ये स्कर्ट साइड पॉकेट और साइड में बटन एक्सेंट के संग आती है। वैसे तो इस स्कर्ट की रियल प्राइज 43,999 रुपये है। लेकिन फिलहाल इस पर 10 प्रतिशत की छूट मिल रही है। इससे पहले करीना कपूर खान  ने 26 फरवरी को अपनी इंस्टा स्टोरी पर सुबह के लुक की एक झलक शेयर की थी। उस तस्वीर में करीना  को नो मेकअप लुक में देखा गया था। फोटो में करीना ब्लैक कलर की टी-शर्ट के संग बाल्मेन पेरिस ब्रांड की टोपी पहने दिखाई दी थीं।

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया

हरियाणा-दिल्ली में पहली रैली को संबोधित किया  अकांशु उपाध्याय  नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज ...