गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022

एक्ट्रेस नम्रता ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की: मुंबई

एक्ट्रेस नम्रता ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की: मुंबई   

कविता गर्ग     

मुंबई। भोजपुरी जगत में नई पीढ़ी की एक्ट्रेस ने अपना कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। मोनालिसा, अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे जैसी हॉट अदाकाराओं के बाद अब एक्ट्रेस नम्रता मल्ला भी यहां अपनी खूबसूरती और हुस्न का जलवा बिखेरकर सभी को हैरान कर रही हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस के बीच काफी चर्चा में भी है। नम्रता द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों में देखा गया कि वो ब्लैक कलर की ब्रा पहनी हुईं अपनी अंडरगारमेंट्स को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

फोटो में उनका स्लिम और फिट अंदाज देखकर हर कोई ढंग है और उनकी और आकर्षित ही रह है। उनकी इन तस्वीरों को 22 हजार से भी अधिक लाइक्स और कमैंट्स प्राप्त हुए हैं। देखें उनकी ये हॉट तस्वीरे। बात दें कि नम्रता अपने हॉट बेली डांसिंग स्टाइल के लिए मशहूर हैं। हाल ही में उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ एक म्यूजिक वीडियो में भी काम किया जिसके बाद से वो और भी अधिक लोगों के नजर में आई। फैैंस उन्हें भोजपुरी सिनेमा की नोरा फतेही कहने से भी नहीं कतराते हैं।

भारत के कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी

भारत के कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी    

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। दिल्ली समेत उत्तर भारत में बीते कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड से राहत तो मिली है। लेकिन अब भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।आईएमडी के मुताबिक, हिमाचल, उत्तराखंड समेत अन्य कुछ राज्यों में बारिश की पूरी संभावना है। दिल्ली में आज से बादल छाए रहेंगे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 26 फरवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान 25 और 26 फरवरी को गरज के साथ बारिश की संभावना है। वहीं तेज हवाएं भी चलेंगी. मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं की रफ्तार 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 26 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहेगा।

राजस्थान में अभी भी पश्चिमी विक्षोभ का असर बरकरार है। जयपुर सहित कई जिलों में आज बादल छाए रहेंगे।  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज प्रदेश में बादल के छाए रहने और बारिश की संभावना है। राजस्थान के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहेगा तो वहीं 15 से 17 डिग्री के आसपास न्यूनतम तापमान के रहने की संभावना है। पूर्वी हवा के कारण प्रदेश में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। राजधानी पटना समेत बिहार के दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य, दक्षिण-पूर्व एवं उत्तर-पूर्व के अलग-अलग भागों में मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने और बारिश होने के आसार हैं। राज्य के अधिकतर जिलों में आज अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री रहने के अनुमान है तो वहीं न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रह सकता है।

दावा: रूस के 5 प्लेन एवं 1 हेलीकॉप्टर को मारा

दावा: रूस के 5 प्लेन एवं 1 हेलीकॉप्टर को मारा     

अखिलेश पांडेय        

मास्को/कीव। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई के ऐलान के बाद क्षेत्र में जंग शुरू हो चुकी है। यूक्रेन की राजधानी कीव सहित कुछ शहरों में धमाकों की भी खबरें हैं। इस बीच यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है। यूक्रेन ने कहा है कि उसने रूस के पांच प्लेन और एक हेलीकॉप्टर को मार गिराया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की ओर से ये जानकारी दी गई है। बताया गया है कि ये कार्रवाई पूर्वी यूक्रेन में की गई है। वहीं, दूसरी ओर रूस की ओर से दावा किया गया है कि उसने यूक्रेन के एयरबेस, एयरडिफेंस को तबाह कर दिया है।

यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई पर रूसी सेना ने कहा है कि उसने यूक्रेन के एयर बेस, मिलिट्री बेस को ही निशाना बनाया है। रूसी सेना ने कहा है कि आबादी वाले क्षेत्रों को निशाना नहीं बनाया गया है। रूसी की ओर से ये बयान उस समय आए हैं जब ये खबर आई कि यूक्रेन के कुछ शहरों में धमाके हुए हैं और मिसाइल से हमला किया गया है। व्लादिमीर पुतिन के ऐलान के बाद जंग की शुरुआत। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन में सैन्य अभियान की घोषणा की। साथ ही पुतिन ने अन्य देशों को चेतावनी दी कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास ‘के ऐसे परिणाम होंगे,जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे।’

टेलीविजन पर एक संबोधन में पुतिन ने अमेरिका और उसके सहयोगियों पर यूक्रेन को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल करने से रोकने तथा मास्को को सुरक्षा गारंटी देने की रूस की मांग को नजरंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन द्वारा पेश किए जा रहे खतरों के जवाब में यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि रूस का लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है, बल्कि क्षेत्र को सैन्य प्रभाव से मुक्त बनाना एवं अपराध करने वालों को न्याय के कटघरे में खड़ा करना है। अमेरिका ने कही है रूस को जवाब देने की बात। पुतिन के ऐलान के कुछ देर बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का बयान भी आया। उन्होंने एक लिखित बयान में कहा, ‘रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक पूर्व नियोजित युद्ध को चुना है, जिसका लोगों के जीवन पर विनाशकारी प्रभाव होगा। इस हमले में लोगों की मौत और तबाही के लिए केवल रूस जिम्मेदार होगा।’ उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी एवं साझेदार एकजुट होकर एवं निर्णायक तरीके से इसका जवाब देंगे। दुनिया रूस की जवाबदेही तय करेगी।

पीएसओ के ज़रिए जासूसी करने के आरोप लगाए

पीएसओ के ज़रिए जासूसी करने के आरोप लगाए     

श्रीराम मौर्य       
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई। सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत दो दिवंगत विधायकों किशोरी लाल और चमन लाल के शोकोद्गार के साथ हुई है। इसके बाद प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सरकार पर विधायकों व नेताओं की पुलिस के पीएसओ के ज़रिए जासूसी करने के आरोप लगाए।
विधायकों के पीएसओ के ज़रिए पुलिस विभाग द्वारा उनकी लोकेशन और उनकी गतिविधियों की जानकारियां जुटाने के आरोप पर सदन में माहौल गरमा गया। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सदन में सरकार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि मामला चुने गए प्रतिनिधियों के विशेषाधिकार का हनन है।
इस पर सदन में सीएम जयरा ने कहा कि सरकार की तरफ से इस तरह के कोई ऑर्डर नहीं है केवल और केवल विधायकों और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा से जुड़े मसले पर ज़रूर समय-समय पर इस तरह की जानकारी ली जाती है। वह केवल विधायकों की सुरक्षा के चलते उनकी आवाजाही को लेकर अगर ऐसा किया जाता है तो ये केवल सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है।अगर विधायकों खासकर विपक्ष के लोगों को ऐसा लगता है तो सरकार ज़रूर इस विषय की गहनता से जांच करवाएंगे।सीएम ने कहा कि विधायकों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। इसकी ज़रूर सरकार जांच करेगी

यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चों को भारत पहुंचाने की मांग

यूक्रेन में फंसे भारतीय बच्चों को भारत पहुंचाने की मांग 

अखिलेश पांडेय      
कीव। यूक्रेन में हालात बिगड़ने से वहां पढ़ाई करने गए भारतीय छात्रों के अभिभावकों की चिंताएं बढ़ गई हैं। हिमाचल के सैकड़ों लोग यूक्रेन में रह रहे हैं, उनकी वापसी को लेकर परिवार के लोग काफी चिंतित हो उठे हैं। वहीं, जिला चम्बा के 11 व्यक्ति यूक्रेन में फंसे हैं जिनमें से अधिक्तर शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चे हैं। इन बच्चों के चिंतित अभिभावकों ने गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव को ज्ञापन सौंपकर उन्हें जल्द भारत लाने की मांग उठाई है। अभिभावकों ने कहा कि उनके बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए यूक्रेन गए हुए हैं। 
लेकिन अब वहां हालात बिगड़ने के कारण वे फंस चुके हैं। कुछेक बच्चों ने टिकट तक बुक करवा रखी है लेकिन हवाई उड़ानों पर रोक लगने से वे स्वयं को असहाय महसूस कर रहे हैं। इससे पहले भी पुलिस प्रशासन को उनकी विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जा चुकी है। लेकिन बावजूद इसके अब तक बच्चों को भारत नहीं लाया जा सका है। अब उन्हें अपने बच्चों की चिंता सताने लगी है। उन्होंने कहा कि दूरभाष और व्हाट्सएप के माध्यम से वे लगातार बच्चों के संपर्क में हैं। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द उनके बच्चों को सर कुशल भारत पहुंचाया जाए।

कृषि को स्मार्ट बनाने के लिए 7 रास्ते सुझाए: पीएम

कृषि को स्मार्ट बनाने के लिए 7 रास्ते सुझाए: पीएम    

अकांशु उपाध्याय     

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री ने ब्रहस्पतिवार को कहा कि बजट में कृषि को आधुनिक और स्मार्ट बनाने के लिए मुख्य रूप से सात रास्ते सुझाए गए हैं। जिनमें गंगा के दोनों किनारों पर पांच किलोमीटर के दायरे में नेचुरल फार्मिंग को मिशन मोड पर कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कृषि से संबंधित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि और बागवानी में आधुनिक टेक्नॉलॉजी किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले आज के ही दिन पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई थी। यह योजना आज देश के छोटे किसानों का बहुत बड़ा संबल बनी है। इसके तहत देश के 11 करोड़ किसानों को लगभग पौने दो लाख करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री  ने कहा कि बीते सात सालों में बीज से बाज़ार तक ऐसी ही अनेक नई व्यवस्थाएं तैयार की गयी हैं और पुरानी व्यवस्थाओं में सुधार किया है। सिर्फ छह सालों में कृषि बजट कई गुणा बढ़ा है। किसानों के लिए कृषि लोन में भी सात सालों में ढाई गुणा की बढ़ोतरी की गई है। उनका कहना है की वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया गया है। इसमें भी हमारा कॉरपोरेट जगत आगे आए, भारत के मिलेट की ब्रैंडिंग करे, प्रचार करे। हमारे दूसरे देशों में जो बड़े मिशन्स हैं, वह भी अपने देशों में बड़े-बड़े सेमिनार करे, वहां के लोगों को जागरुक करे कि भारत केमिलेट कितने उत्तम हैं।

उन्होंने कहा कि ‘पर ड्रोप मोर क्राप’ पर सरकार का बहुत जोर है और ये समय की मांग भी है। इसमें भी व्यापार जगत के लिए बहुत संभावनाएं हैं। केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड में क्या परिवर्तन आएंगे, ये सभी भलीभांति जानते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस 21वीं सदी में खेती और खेती से जुड़े ट्रेड को बिल्कुल बदलने वाली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि किसान ड्रोन का देश की खेती में अधिक से अधिक उपयोग इसी बदलाव का हिस्सा है।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, 10 को मतगणना होगी

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, 10 को मतगणना होगी    

पंकज कपूर    

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान 14 फरवरी को संपन्न हो चुके हैं। आप सभी की नजरें मतगणना पर टिकी हुई है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 10 मार्च को मतगणना होनी है। उत्तराखंड में मतदान के बाद से ही बयानबाजी का दौर लगातार जारी है। वही, बीजेपी कांग्रेस दोनों ही अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि भाजपा ने पूर्व में भी साठ पार का नारा दिया था और चुनाव में प्रदेश की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है। प्रदेश में भाजपा साठ पार का आंकड़ा पूरा करने जा रही है। हरीश रावत के ईवीएम और पोस्टल बैलेट पर दिए गए बयान को उन्होंने हास्यास्पद बताया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस को अच्छी तरह पता है कि वह बुरी तरह हार रही है। हरीश रावत के अनर्गल बयान बता रहे हैं कि कांग्रेस ने हार स्वीकार कर ली है और हार की बौखलाहट में हरीश रावत ईवीएम में गड़बड़ी होने और पोस्टल बैलेट में कांग्रेस के खिलाफ मतदान संबंधी गलत आरोप लगा रहे हैं। यह बयान पूरी तरह हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि भाजपा जीत के प्रति आश्वस्त है औ र प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है।

महायुद्ध: रूस ने यूक्रेन के सैन्य अड्डों को उड़ाया

महायुद्ध: रूस ने यूक्रेन के सैन्य अड्डों को उड़ाया     

सुनील श्रीवास्तव      

कीव। शक्तिशाली रूस और यूक्रेन का महायुद्ध शुरू हो चुका है। जिसमें सबसे पहले रुस की तरफ से यूक्रेन पर हमला शुरू किया गया है। जानकारी के मुताबिक हमले में रूस ने यूक्रेन के हवाई और सैन्य अड्डों को भी उड़ा दिया गया है। इतना ही नहीं, हमला शुरू होते ही यूक्रेन की ओर भी अब बयान जारी कर कहा गया है कि वह भी हार मानने वालों में से नहीं है। इस युद्ध का वह जमकर सामना करेंगे और जीत भी हासिल करेंगे। हालांकि अभी लगातार यूक्रेन में धमाकों की आवाजें गूंज रही है। यूक्रेन को काफी हद तक क्षति पहुंच चुकी है। गुरुवार को जब यूक्रेन धमाकों से गूंजने लगा उसी वक्त यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रूसी भाषा में संबोधन किया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के लोग और सरकार शांति चाहती है। मगर हम पर हमला होता है या हमारे देश को हमसे छीनने की कोशिश होती है, आजादी छीनने की कोशिश होती है, हमारे बच्चों की जिंदगी छीनने की कोशिश होती है तो हम अपना बचाव करेंगे। उन्होंने रूस के लिए कहा कि जब आप हमपर हमला करेंगे तो हमारा सीना देखेंगे, हमारी पीठ नहीं।

एक ओर जहां यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अपना बयान जारी किया, वहीं रूसी सेना का भी बयान आ चुका है। उनका कहना है कि उन्होंने अभी तक किसी भी आम नागरिक को निशाना नहीं बनाया है। केवल सेना के अड्डों को ही निशाना बनाया है। जिसमें यूक्रेन के एयर बेस, मिलिट्री बेस शामिल है। यह बनाया इसलिए जारी किया गया क्योंकि इससे पहले खबरें आई कि यूक्रेन में कई जगहों पर धमाके सुनाइ दिए है। यूक्रेन की सीमा के पास सैन्य उपकरणों के उपयोग के कारण उत्पन्न सुरक्षा खतरे के बीच रूसी हवाई क्षेत्र नागरिक विमानों के लिए बंद कर दिया गया है। एक विमानन अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि, हथियारों और सैन्य उपकरणों के उपयोग के कारण नागरिक विमान उड़ानों की सुरक्षा के लिए यूक्रेन की पश्चिमी सीमा और आगे बेलारूस की पश्चिमी सीमा के साथ लगे हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल बंद किया गया है।

एक्ट्रेस रवीना ने फिल्म 'घुड़चढ़ी' की शूटिंग प्रारंभ की

एक्ट्रेस रवीना ने फिल्म 'घुड़चढ़ी' की शूटिंग प्रारंभ की    

कविता गर्ग       

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और एक्ट्रेस टंडन ने अपनी आने वाली फिल्म 'घुड़चढ़ी' की शूटिंग शुरू कर दी है। संजय दत्त ने इस बात की जानकारी कॉमेडी फिल्म 'घुड़चढ़ी' का एक टीजर सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को दी है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मजेदार फिल्म 'घुड़चढ़ी' के साथ ला रहे हैं हंसी और ड्रामा, आपके दरवाजे पर जल्द आ रही है।

संजय-रवीना इस फिल्म की शूटिंग जयपुर में कर रहे हैं। बिनॉय गांधी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में संजय-रवीना के अलावा खुशाली कुमार और पार्थ समथान भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की कहानी दीपक कपूर भारद्वाज ने लिखी है।

मुकाबला: 55 पैसे गिरकर 75.16 पर आया रुपया

मुकाबला: 55 पैसे गिरकर 75.16 पर आया रुपया    

अखिलेश पांडेय           

कीव/ मास्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान की घोषणा के बाद बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 55 पैसे गिरकर 75.16 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की लगातार बिकवाली, घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.02 पर खुला, और फिर पिछले बंद भाव से 55 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 75.16 पर आ गया। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.59 प्रतिशत बढ़कर 96.75 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 4.67 प्रतिशत उछलकर 101.36 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

कारोबार: 55,770.71 पर पहुंचा बीएसई सेंसेक्स

कारोबार: 55,770.71 पर पहुंचा बीएसई सेंसेक्स   

कविता गर्ग     

मुंबई। रूस के यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में भारी बिकवाली का असर बृहस्पतिवार को घरेलू बाजारों पर भी हुआ और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स तथा निफ्टी 2.5 प्रतिशत से अधिक टूट गए। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,461.35 अंक या 2.55 प्रतिशत गिरकर 55,770.71 पर आ गया। जबकि एनएसई निफ्टी 430.10 अंक या 2.52 फीसदी की गिरावट के साथ 16,633.15 पर था।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के सभी शेयर भारी नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे। सबसे अधिक नुकसान वाले शेयरों में एयरटेल, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा और एसबीआई शामिल थे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की, जिससे दुनिया के बाजारों में भारी बिकवाली देखने को मिली। यूक्रेन-रूस संकट को देखते हुए ब्रेंट क्रूड तेल आठ साल में पहली बार बढ़कर 100 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 3,417.16 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन

'पत्रकार' की गोलियों से भूनकर हत्या की, प्रदर्शन  संदीप मिश्र  जौनपुर। बाइक पर सवार होकर जा रहे पत्रकार की दिनदहाड़े गोलियों से भूनक...